युवा कलाकरों पर शेखर सुमन ने कसा तंज, कहा- ” उन्हें रातोंरात स्टारडम चाहिए”

शेखर सुमन वो एक्टर है जिन्होंने टीवी से लेकर बौलीवुड तक अपनी पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अब इन दिनों एक्टर शेखर सुमन खूब सुर्खियों में है क्योकि आने वाले दिनों में वे डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में एक्टिंग करते नजर आएंगे. जो कि नेटफ्लिक्स पर रीलिज हो रही है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. वही, इन्ही सब के बीच शेखर सुमन का बयान चर्चा में बना हुआ है जिसमें वो यंग स्टार्स को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


आपको बता दें कि 1 मई यानी की आज वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में रीलिज हो रही है. इसमें जल्फिकार का रोल करने वाले शेखर सुमन ने यंग एक्टर्स पर निशाना साधा है. शेखर सुमन का कहना है कि यंग एक्टर्स दिख-दिख के परेशान हैं और लोग इन्हें देख-देखकर परेशान हैं. उन्होंने नए स्टार्स को लेकर ऐसा तंज कसा है.

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बड़े स्टार शेखर सुमन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘इस दौर में तमाम अच्छी चीजों के बीच कमियां भी हैं. ये सभी यंग एक्टर्स अपनी जिंदगी में बहुत जल्दी पौपुलर होना चाहते हैं. उन्हें रातों-रात स्टारडम चाहिए. वे हर जगह नजर आना चाहते हैं, हर कोई उनके बार में बात करे, रीलें बन रही हैं. दिख-दिखकर परेशान हैं और लोग देख-देखकर परेशान हैं.’ शेखर सुमन ने आगे कहा, ‘यंग एक्टर्स को घर, एयरपोर्ट और जिम में स्पॉट किया जा रहा है और हर जगह सरप्राइज होने की एक्टिंग करते है जैसे उन्हें पता ही नहीं था कि लोग वहां आने वाले हैं, जबकि उन लोगों को खुद उन्होंने बुलाया होता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shekhar Suman (@shekhusuman)


आपको बता दे कि वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में शेखर सुमन के अलावा मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, अध्ययन सुमन, शर्मिन सहगल, फरीदा जलाल और ताहा शाह नजर आने वाले हैं. इस वेब सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड से नाराज है बिहार के लोग, नहीं देखना चाहते इन सितारों की फिल्में!

बौलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड के बाद से सभी जगह बस उन्ही की बातें चल रही है फिर चाहे वे सुशांत को इंसाफ दिलाने की बात हो या फिर स्टार किड्स (Star Kids) को बौयकौट करने की बात हो. बौलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक सुशांत सिंह राजपूत के जाने से उदास है. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने सुशांत को याद कर उनके बारे में सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा है और तो और खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जैसे कलाकार सुशांत के घर उनके परिवार वालें से मिलने भी पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के इस गाने ने तोड़े सभी रिकौर्ड, बॉलीवुड को भी छोड़ा पीछे

सुशांत सिंह राजपूत पटना, बिहार के रहने वाले थे और उनकी आत्महत्या की खबर सुन पूरा बिहार इस समय काफी उदास है. इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों पटना के लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च तक निकाली थी और उस कैंडन मार्च में करण जौहर (Karan Johar) और सलमान खान (Salman Khan) जैसे लोगों के पुतले भी जलाए गए थे जो कि बौलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म फैला रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Receive without pride, let go without attachment. #Meditations

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जाने का बाद बौलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कई बातें सामने आई हैं जिससे के सभी लोग काफी गुस्से में हैं. सबसे बड़ी बात जो सामने आई वो ये है कि करण जौहर (Karan Johar), सलमान खान (Salman Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leele Bhansali) जैसे लोग इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) फैला रहे हैं और इसका मतलब ये है कि ये लोग सिर्फ बड़े बड़े स्टार्स के बच्चों को ही अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं फिर चाहे उनमें कोई टैलेंट हो या ना हो.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सुशांत को याद कर गाया ये गाना, फैंस ने की जमकर तारीफ

ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत जैसे टैलेंटेड एक्टर्स जो कि स्ट्रगल कर इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें ये लोग आगे नहीं बढ़ने देते. इसी कड़ी में बिहार के लोगों ने एक और बड़ा कदम उठाया है और उनका कहना हैं कि सलमान खान, आलिया भट्ट, करण जौहर जैसे अभिनेताओं और निर्देशकों की फिल्मों पर रोक लगनी चाहिए. इन सबकी मांग ये है कि ऐसे स्टार किड्स की फिल्में अब से बिहार में रिलीज नहीं की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सुशांत की फैमिली से मिलने पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव, दिया ये बड़ा बयान

अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर कब तक सुशांत के फैंस उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे और बौलीवुड इंडस्ट्री में कब तक ये नेपोटिज्म की वजह से टैलेंटेड एक्टर्स पीछे रहेंगे.

सलमान खान ने किया सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का सपोर्ट, सुसाइड के बाद खुद भी हो रहे हैं ट्रोलिंग का शिकार

बीते रविवार यानी कि 16 जून को बौलीवुज इंडस्ट्री ने एक टेलेन्टिड और स्मार्ट एक्टर खो दिया जिसका नाम था सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput). जैसा कि हम सब जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ही अपार्टमेंट में खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी लेकिन सुशांत के फैंस और परिवार वाले ये मानने को तैय्यार नहीं हैं. सुशांत के फैंस को ऐसा लगता है कि बौलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे भेदभावों के चलते सुशांत को इंडस्ट्री से निकलने पर मजबूर किया जाता था और उनकी बेइज्जती तक की जाती थी जो कि सुशांत से बरदाश्त नहीं हुई और उन्होनें अपनी जान दे दी.

ये भी पढ़ें- सुशांत की सुसाइड के बाद इन स्टार किड्स की फिल्मों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, देखें Photos

बौलीवुड में हो रहे भेदभावों को सभी ने नेपोटिज्म (Nepotism) का नाम दिया है और इस नेपाटिज्म का सबसे की वजह सलमान खान (Salman Khan), करण जौहर (Karan Johar) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) जैसे लोगों को बताया जा रहा है. लोगों का मानना है कि इन लोगों की वजह से टेलेन्टिड एक्टर्स जो कि खुद से वहां तक पहुंचे हैं उन्हें मौका नही दिया जाता बल्कि जो स्टार किड्स हैं और जिनके पीछे किसी गोडफादर का हाथ है उन्हें बिना किसी परेशानी के सारे मौके मिल जाते हैं जिसका सीधा असर उन टेलेन्टिड एक्टर्स पर पड़ता है जो कि काफी स्ट्रगल कर वहां पहुंचा है.

 

View this post on Instagram

 

I blame myself for not being in touch with you for the past year….. I have felt at times like you may have needed people to share your life with…but somehow I never followed up on that feeling…will never make that mistake again…we live in very energetic and noisy but still very isolated times …some of us succumb to these silences and go within…we need to not just make relationships but also constantly nurture them….Sushants unfortunate demise has been a huge wake up call to me …to my level of compassion and to my ability to foster and protect my equations…..I hope this resonates with all of you as well….will miss your infectious smile and your bear hug ….💔💔💔

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बौलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फैन फौलोविंग इस हद तक है कि उनके फैंस उनके खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते और अगर किसी से सलमान खान के खिलाफ कुछ भी कहा तो उनके फैंस लड़ाई झगड़े तक भी उतर आते हैं. ऐसे में जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड के बाद लोगों ने सलमान खान को ट्रोल करना शुरू किया तो सलमान के फैंस भी भड़क उठे. इन सब के चलते सलमान खान के फैंस और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस में काफी बहस होने लगी.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की टी-शर्ट्स देख उड़ जाएंगे होश, ऐसे दिखाते थे अपना अकेलापन

इन सब को देखते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस ने शांत रहने की अपील की है. जी हां, हाल ही में सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘मैं अपने सभी चाहने वालों से अपील करना चाहता हूं कि वो सुशांत के फैन्स का साथ दें और किसी भी तरह की गलत भाषा का प्रयोग न करें. आप सब लोग सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. इस मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनके फैंस का सहारा बनिए. किसी अपने को खो देने का दर्द किसी भी तकलीफ से बहुत बड़ा होता है.’

ये भी पढ़ें- अलविदा सुशांत: करण और आलिया के सपोर्ट में आई स्वरा भास्कर, ट्रोलर्स ने ऐसे लगाई क्लास

पुलवामा हमले पर बौलीवुड बनाएगा फिल्म

बीते फरवरी 14 तारीख को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवानों की मौत हो गई. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला करते हुए एयर स्ट्राइक किया. इस पूरे घटनाक्रम पर बौलीवुड में फिल्म बनने वाली है, फिल्म के साथ संजय लीला भंसाली और भूषण कुमार जैसे बड़े नाम जुड़ गए हैं.

खबरों की माने को फिल्म के निर्देशक होंगे अभिषेक कपूर. अभिषेक केदारनाथ के निर्माता हैं. भंसाली और भूषण कुमार के अलावा महावीर जैन भी फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. अभी तक फिल्म का स्टारकास्ट तय नहीं किया गया है. पर प्रोडक्शन और डायरेक्शन टीम को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि बड़े सितारे फिल्म से जुड़ेंगे.

वहीं खबर ये भी है कि फिल्म और टीवी सीरियल बनाने वाले निर्माताओं ने पुलवामा से लेकर बालाकोट तक और बाद में विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान की वापसी तक को फिल्मी जामा पहनाने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि 26 फरवरी को बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बहुत से आतंकी मारे गए हैं. हालांकि अभी तक मारे गए आतंकियों के आधिकारिक आंकड़े नहीं मिले हैं. पर देश के वायुसेना की इस जवाबी कार्रवाई से देशवासी बड़े ही जोश में हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें