Bollywood Updates : महाकुंभ से मायानगरी तक मोनालिसा

Bollywood Updates : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से चर्चा में आई नीली आंखों वाली मोनालिसा अब माला नहीं बेचेंगी, बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुस्न का जलवा बिखेरेंगी. जल्दी ही उन को सनोज मिश्रा की फिल्म में भी देखा जा सकता है और उन्होंने फिल्म को साइन भी कर लिया है. सुना है कि अब उन की ऐक्टिंग की क्लास भी शुरू हो गई है.

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मोनालिसा को कितनी कामयाबी मिलेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, पर फिलहाल तो वे सोशल मीडिया पर हिट हैं और लोग उन से जुड़ी हर खबर पर नजर रख रहे हैं.

गोविंदा की बेवफाई

अपने प्रेमी के लिए ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछेपीछे आ गई…’ गाना गाने वाली दिव्या भारती पर शादीशुदा गोविंदा का दिल आ गया था. यह कोई फिल्मी प्यार नहीं था, बल्कि गोविंदा ने खुद कबूला कि वे दिव्या भारती को बहुत ज्यादा पसंद करते थे.

दरअसल, फिल्म ‘शोला और शबनम’ बनने के दौरान गोविंदा अपनी हीरोइन दिव्या भारती की तरफ बहुत ज्यादा खिंच गए थे. तब एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि दिव्या बहुत ही कामुक लड़की है. किसी का उस से ध्यान हटा पाना बेहद मुश्किल है.

संजय दत्त को बनाया करोड़पति

किसी को चाहने की हद क्या होती है, यह आप संजय दत्त की एक फैन से अंदाजा लगा सकते हैं. हालांकि, आप को बता दें कि पैसे के मामले में संजय दत्त किसी दूसरे बड़े फिल्म कलाकार से कम नहीं हैं. उन के पास तकरीबन 300 करोड़ रुपए की जायदाद है, पर उन की एक फैन ने इस पैसे में 72 करोड़ रुपए का इजाफा कर दिया है.

दरअसल, साल 2018 में संजय दत्त को पुलिस से एक फोन आया था, जिस में उन्हें उन की एक कट्टर फैन निशा पाटिल के बारे में बताया गया और यह भी कहा गया कि उन की इस फीमेल फैन ने उन के लिए 72 करोड़ रुपए की जायदाद छोड़ी है. कथिततौर पर अपनी मौत से पहले निशा पाटिल ने बैंकों को कई खत लिखे थे और अफसरों से उन की पूरी प्रोपर्टी अपने पसंदीदा ऐक्टर संजय दत्त को सौंपने के लिए कहा था.
हालांकि, संजय दत्त ने इस मुद्दे पर बताया था, ‘मैं कुछ भी क्लेम नहीं करूंगा. मैं निशा को नहीं जानता था और इस पूरी घटना के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता.’

इब्राहिम और खुशी की ‘नादानियां’

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही हिंदी फिल्म ‘नादानियां’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने वाले हैं, जिस में उन की हीरोइन खुशी कपूर होंगी, जिन की हाल ही में फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज हुई थी.

सुनने में आया है कि फिल्म ‘नादानियां’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिस में पहले प्यार की मासूमियत और उस के रोमांच की कहानी होगी. इस फिल्म में खुशी कपूर साउथ दिल्ली की पिया नाम की एक लड़की के रोल में हैं और इब्राहिम नोएडा के मिडिल क्लास के लड़के अर्जुन के रोल में दिखेंगे.

दाऊद इब्राहिम का फिल्मी कनेक्शन, इन एक्टर से भी रहे है रिलेशन

दाउद इब्राहिम मोस्ट वोन्टेड अपराधियों में से एक रहा है. उसे 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड भी बताया गया. दाउद के कनेक्शन काफी बड़े लोगों जैसे बिजनेसमैन, फिल्म स्टार्स से माना जाता है . उनका बौलीवुड से भी पुराना नाता है. दाउद इब्राहिम के कई एक्टर्स से रिलेशन रहे हैं . साथ ही मायानगरी की कई हसीनाओं से संबंध भी रहे हैं. यही वजह है कि दाउद को केंद्र में रख कर कई फिल्में भी बनीं है. इसमें से कुछ में दाउद की स्टोरी दिखाई गई है. तो आइए आपको बताते हैं इनसे जुड़ी फिल्मी और रिलेशशिप के बारे में.

इन एक्ट्रैस से रहे दाउद के संबंध

बौलीवुड और अंडरवर्ल्ड का एक समय पर करीब का रिश्ता रहा है. सेलेब्स की अंडरवर्ल्ड के साथ दोस्ती रही है. इस वजह से उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. अंडरवर्ल्ड के साथ दोस्ती कई सेलेब्स को भारी पड़ी थी. लेकिन दाउद का कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशन भी रहे थे. ऐसे में एक एक्ट्रेस थी अनीता अयूब है. ये एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं.

अनीता अयूब पाकिस्तान की रहने वाली हैं. वो पाकिस्तान में पढ़ाई करने के बाद मौडलिंग करने के लिए इंडिया आ गई थीं. यहां पर कई एड और मौडलिंग करने के बाद अनीता ने बौलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने देव आनंद की फिल्म प्यार का तराना से डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था. अनीता ने देव आनंद के साथ ही गैंगस्टर में काम किया था. इसी दौरान उनकी दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की खबरें आने लगी थीं. इसके अलावा दाउद का कई एक्ट्रेस पर दिल आया. जिनपर दिल आया कई तो इंडस्ट्री से ही गायब हो गई.

बताया जाता है कि फिल्म ‘वीराना’ में नजर आने एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना ने दाउद से परेशान होकर इंडिया छोड़ दिया था. जैस्मिन को पहचान मिली थी साल 1988 में आई अपनी इसी भूतिया फिल्म वीराना से. फिल्म में एक्ट्रेस की खूबसूरती ने हर किसी को दीवाना बना लिया था. गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ जैस्मिन के रोमांस की खबरें थीं और फिर अचानक गायब हो गई.

राम तेरी गंगा मैली फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डौन दाऊद इब्राहिम की डेटिंग की खबरों ने भी हर किसी को हैरान कर दिया. कुछ रिपोर्ट्स ऐसे भी हैं जिसमें कहा गया है कि मंदाकिनी को फिल्मों में कास्ट करने के लिए फिल्ममेकर को सीधे दाऊद से धमकी मिलती थी.

बौलीवुड के इन हीरों से रहे दाउद के कनेक्शन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अक्षय कुमार का नाम भी दाऊद के साथ जोड़ा गया था. खबरों की माने तो अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना दाऊद इब्राहिम की पार्टी में शामिल होते थे.

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

बौलीवुड के संजय दत्त का नाम 1993 के बम धमाकों में भी आया था. उस समय दाऊद इब्राहिम से संजय दत्त का नाम जोड़ा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो संजय का दाऊद के साथ करीबी कनेक्शन था.

फिरोज खान (Feroz Khan)

दाऊद से कनेक्शन के लिए फिरोज खान विवादो में रहे थे. कहा जाता है की संजय दत्त की मुलाकात दाऊद से फ़िरोज़ ने ही करवाई थी. जिसके चलते वो काफी सुर्ख़ियों में रहे थे.

दाउद इब्राहिम पर बनीं है फिल्में

डी कम्पनी (D Company)

डी कम्पनी फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह इंडिया के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल दाउद इब्राहिम की रियल स्टोरी पर बेस्ड है. इस मूवी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

शूटआउट एट लोखंडवाला (Shootout At Lokhandwala)

यह अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म है, जिसमें कथित तौर पर दाउद इब्राहिम से जुड़ी घटनाओं को दिखाया गया है. यह मूवी भी काफी चर्चा में रही थी और इसमें गैंगस्टर्स की लाइफ को करीब से दिखाया गया

हसीना पारकर (Haseena Parkar)

साल 2017 में आई फिल्म हसीना पारकर दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से प्रेरित है, जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई थी. हालांकि यह मूवी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, इस फिल्म को जी 5 पर देखी जा सकती हैं.

‘वेलकम 3’ में होंगा डबल धमाका, घोड़े पर सवार अक्षय कुमार ने किया वीडियो शेयर

इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म वेलकम 3 को लेकर सुर्खियों में बनें हुए है. वेलकम 3 के चर्चे जोरो-शोरो से हो रहे है. जिसकी शूट की एक वीडियो क्लिप अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसे ये जानकारी मिल रही है कि फिल्म में कई स्टार एक साथ नजर आने वाले है और फिल्म में डब्ल धमाल होने वाला है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज बना हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


आपको बता दें, कि हाल ही में सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग के सेट से एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें अक्षय कुमार अपने को-स्टार संजय दत्त से दर्शकों को मिलवाते दिखे.

एंटरटनेमेंट वर्ल्ड में अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर घोड़े से सवार नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके साथ बाइक पर सवार संजय दत्त भी साथ आते दिखे. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘क्या प्यारा इत्तेफाक है कि आज जब हमने ‘वेलकम’ की रिलीज के 16 साल पूरे होने का जश्न मनाया. तब मैं इस मूवी के तीसरे भाग की शूटिंग कर रहा हूं. और संजू बाबा का स्वागत करना बेहतरीन अनुभव रहा.

मल्टीस्टारर फिल्म है वेलकम 3

एक्टर अक्षय कुमार के साथ-साथ खास रोल में संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, से लेकर शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी जैसी एक्ट्रेसेस भी साथ नजर आएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


इस फिल्म की दिलचस्प बात यह है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार और एक्ट्रेस रवीना टंडन की इस अपकमिंग मूवी में करीब 20 साल बाद जोड़ी बनी है. दोनों सितारे करीब 20 साल बाद दोबारा फैंस को पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे. हालांकि दोनों रोमांटिक लीड में होंगे या नहीं, इस पर जानकारी नहीं मिली हैं. लेकिन इन दोनों को एक साथ दोबारा ऑन स्क्रीन देखना फैंस के लिए जरूर दिलचस्प बात होगी.

माधुरी और संजय दत्त दिखे साथसाथ, क्या ‘खलनायक 2’ की चल रही है तैयारी

हिंदी फिल्मों की खूबसूरत हीरोइन माधुरी दीक्षित का हर कोई दीवाना है. उन के डांस और ऐक्टिंग का जवाब नहीं है, हर कोई उन की अदाओं पर फिदा है.

इन दिनों माधुरी दीक्षित की एक तसवीर खूब वायरल हो रही है, जिस में वे फिल्म हीरो संजय दत्त के साथ नजर आ रही हैं. फैंस इस तसवीर को देख खूब खुश हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि कब फिल्म ‘खलनायक 2’ आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)


आप को बता दें कि साल 1993 में आई माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, जैकी श्रौफ की फिल्म ‘खलनायक’ आई थी. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और साथ ही लोगों ने माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी को भी काफी सराहा था. अब एक बार फिर एक फंक्शन के दौरान इन सभी कलाकारों को एकसाथ देखा गया.

दरअसल, फिल्म डायरैक्टर और प्रोड्यूसर सुभाष घई और उन की पत्नी मुक्ता घई ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए मुंबई में एक डिनर पार्टी की आयोजन किया था. इसी फंक्शन में इन सब को साथ देखा गया, जिस की तसवीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं और फैंस इस फोटो को देख ‘खलनायक 2’ की मांग कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)


बता दें कि वायरल तसवीरों में सुभाष घई, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, जैकी श्रौफ और अनुपम खेर एकसाथ नजर आ रहे हैं. अब फैंस फिर से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को साथ में देखने की डिमांड कर रहे हैं. एक यूजर ने कमैंट में लिखा, ‘एक बार फिर वापस आए संजू और माधुरी.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गंगा, राम और बल्लू एकसाथ.’ कुछ लोगों ने तो फिल्म ‘खलनायक 2’ बनाने की मांग भी की. अब देखते हैं कि लोगों की यह डिमांड पूरी होती है या नहीं.

संजय दत्त की ऐसी हालत देख उड़े फैंस के होश, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘बाबा’ के नाम से पहचान बनाने वाले बेहतरीन एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. दरअसल संजय दत्त (Sanjay Dutt) लंग कैंसर जैसी बिमारी के साथ जूझ रहे हैं. हाल ही में संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुबई गए थे लेकिन इलाज की वजह से उन्हें वे ट्रिप बीच में छोड़ कर वापस मुंबई आना पड़ा.

ये भी पढ़ें- इस तारीख को रिलीज होने जा रही है अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’, पढ़ें खबर

आपको बता दें पिछले दिनों संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपने इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे लेकिन फिलहाल उनका इलाज मुंबई के ही एक हॉस्पिटल में चल रहा है. संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फैन फौलोविंग का कोई जवाब नहीं, उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल हुए रहते हैं और जब उनके फेवरेट एक्टर पर ऐसा बुरा वक्त आया है तो ऐसे मे उनके सभी फैंस उनके लिए काफी दुआएं मांग रहे हैं.

हाल ही में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय की फोटो शेयर करते हुए काफी मोटिवेशनल कैप्शन लिखा था और वो कैप्शन था कि,- “Rukk jaana nahin tu kahin haarke….kaanto pe chalke milenge saaye Bahar ke !! We have to fight through some bad days to earn the best days of our lives!! Never quit!!”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के प्रीमियर में ये सितारे लगाने जा रहे हैं अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद, देखें वीडियो

ऐसे में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एक लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और इस फोटो को देख फैंस संजय दत्त (Sanjay Dutt) के लिए बेहद चिंतित भी हो रहे हैं. इस फोटो में संजय दत्त (Sanjay Dutt) काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं और फोटो देख ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होनें अपना काफी वजन घटाया है और उनकी हालत ठीक नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के प्रीमियर में हॉटनेस का तड़का लगाएंगी ये टीवी एक्ट्रेस, देखें Promo

इसी कड़ी में फैंस संजय दत्त (Sanjay Dutt) के लिए दुआएं मांग रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़ कर एक कमाल की फिल्में की हैं जिसे उनके फैंस ने बेहद प्यार दिया है और आज भी उनके फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है.

कैंसर की खबर मिलते ही आलिया और रणबीर पहुंचे संजय दत्त के घर, देखें Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘खलनायक’ कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की तबियत इन दिनों काफी खराब है. हाल ही में आई खबरों के अनुसार संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लंग कैंसर (Lung Cancer) है और तो और उनका ये कैंसर तीसरे स्टेज का है. हाल फिलहाल संजय को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन वे जल्द ही अपने इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं. इसी के चलते सभी फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जिम में एक्सरसाइज करती नजर आईं Shilpa Shetty, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

सबसे पहले तो संजय दत्त (Sanjay Dutt) को सांस लेने में दिक्कत आई जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला कि उन्हें लंग कैंसर है. हाल ही में आई ताजा खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संजय दत्त के घर उनका पता लेने पहुंचे थे. इसी के चलते आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.

जहां एक तरफ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को ब्लैक कलर की टी-शर्ट के ऊपर ब्लू कलर की शर्ट और जींस पहने देखा गया तो वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने ग्रे कलर की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी. संजय दत्त (Sanjay Dutt) की तबियत को देखते हुए उनकी पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) ने फैंस से गुजारिश की है कि वे संजय के लिए दुआ करें. मान्यता दत्त का कहना है कि,- ‘मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने संजय के जल्द ठीक होने की दुआ की है. हमें इस समय से गुजरने के लिए हिम्मत और दुआओं की जरूरत है. हमारा परिवार पहले बहुत सी मुश्किलों से गुजर चुका है लेकिन मुझे यकीन है कि यह समय भी गुजर जाएगा. संजू के फैंस से मेरी गुजारिश है कि वो अनुचित अफवाहों पर ध्यान ना दें बल्कि प्यार और समर्थन कर हमारी मदद करें. संजू और हमारा परिवार हमेशा से फाइटर रहे हैं. भगवान ने एक बार फिर इन चुनौतियों से गुजरने के लिए हमें चुना है. हम सभी आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद चाहते हैं, और हम जानते हैं कि हम हमेशा दूसरी तरफ विजेता बनकर उभरेंगे. हम इस अवसर का उपयोग पॉजिटिविटी फैलाने के लिए करें.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13 फेम असीम रियाज और हिमांशी खुराना का नया गाना हुआ वायरल, देखें Video

बात करें संजय दत्त (Sanjay Dutt) की आने वाली फिल्म की तो उनकी आने वाली फिल्म ‘सड़क 2’ (Sadak 2) का ट्रेलर बीते दिन की रिलीज किया गया. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) भी दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

I miss them so much❤️ To everyone who is with their families right now, cherish them!

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे आयुष्मान तो भड़कीं कंगना रनौत, केआरके के साथ ऐसे लगाई क्लास

“पानीपत”: एक खास सोच के साथ बनी फिल्म

फिल्म समीक्षाः ‘‘पानीपतः संजय दत्त का शानदार अभिनय..’’

रेटिंगः ढाई स्टार

निर्माताः सुनीता गोवारीकर और रोहित शेलातकर

निर्देशकः आषुतोश गोवारीकर

संगीतकार: अजय अतुल

कलाकारः अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सैनन, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे, जीनत अमान, और नवाब शाह

अवधिः दो घंटे 53 मिनट

फिल्मकार आशुतोश गोवारीकर पहली बार इतिहास पर केंद्रित फिल्म लेकर नही आए हैं. वह इससे पहले भी ‘जोधा अकबर’ और ‘मोहन जोदाड़ो’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. पर इस बार वह 1761 की पानीपत की तीसरी लड़ाई पर फिल्म लेकर आए हैं, जिसके संबंध में हर किसी को पता है कि आततायी व लुटेरे अति क्रूर अफगानी शासक अहमद शाह अब्दाली से मराठा परास्त हुए थे. मगर निर्देशक आशुतोश गोवारीकर अपनी इस फिल्म में पानीपत के उस तीसरे युद्ध में मराठाओं के परास्त होने की वजहों के साथ शौर्य, जांबाजी, प्रेम, बलिदान की गाथा को पिरोया है.

कहानीः

फिल्म शुरू होती है सदाशिव राव भाऊ (अर्जुन कपूर) द्वारा उदगीर के निजाम को परास्त कर विजयी होकर लौटने और नाना साहेब पेशवा के दरबार में उनके सम्मान से. सदाशिव राव भाउ अपने चचेरे भाई नाना साहब पेशवा (मोहनीश बहल) की सेना का जांबाज पेशवा है. अपने सम्मान के दौरान सदाशिव दरबार मे ही उदयगीर की सेना स जुड़े इस इब्राहिम खान गार्डी (नवाब शाह) को कुछ विरोधों के बावजूद मराठा सेना का हिस्सा बनाने की घोषणा करता है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रवि किशन की खूबसूरत बेटी ने इस फिल्म में किया डेब्यू, ट्रेलर हुआ लौन्च

उदगीर के निजाम को परास्त करने के बाद दरबार में सदाशिव राव भाऊ के बढ़ते रसूख और ख्याति से पेशवा की पत्नी गोपिका बाई (पद्मिनी कोल्हापुरे) इस बात को लेकर असुरक्षित हो जाती हैं कि कहीं गद्दी का वारिश सदाशिव न बन जाए. वह अपने पुत्र विश्वास राव (अभिषेक निगम) को गद्दीन शीन देखना चाहती हैं. इसी के चलते सदाशिव के प्रभाव को कम करने के लिए उसे युद्ध से हटाकर धनमंत्री बना दिया जाता है.

उधर राज वैद्य की बेटी पार्वती बाई (कृति सेनन) सदाशिव से प्रेम करने लगी है, वह उनके शरीर पर लगी चोट पर दवा लगाते हुए अपने प्रेम का इजहार भी कर देती है. और जल्द ही वह विवाह के बंधन में बंध जाते हैं. तभी दिल्ली की गद्दी को हथियाने के लिए नजीब उद्दौला (मंत्रा) अफगानिस्तान के बादशाह अहमद शाह अब्दाली (संजय दत्त) के साथ हाथ मिलाता है. ऐसे समय में दिल्ली की गद्दी और देश को बचाने के लिए मराठा सेना का नेतृत्व सदाशिव राव भाऊ को सौंपा जाता है.

सदाषिव राव, शुजाउद्दौला (कुनाल कपूर) व अन्य राजाओं के साथ नजीब उद्दौल व अहमद शाह अब्दाली के खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं. पानीपत के मैदान में सदाशिव और अब्दाली की जंग के बीच वीरता और शौर्यता के साथ-साथ विश्वासघात की कहानी सामने आती है. पर इस युद्ध में विश्वास राव व सदाशिव के साथ तकरबीन डेढ़ लाख सैनिक मारे जाते हैं और अहमद शाह अब्दाली की जीत होती है.

निर्देशनः

फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर ने इतिहास के उस जटिल अध्याय को चुना है, जहां सत्ता के लिए पीठ पर खंजर भोंकना आम बात थी. पेशवा शाही की अंदरूनी राजनीति के साथ-साथ दिल्ली की जर्जर होती स्थिति और अपने निजी स्वार्थों के लिए देश की सुरक्षा को दांव पर लगाने वाले राजाओं के साथ आशुतोश ने उन वीरों की शौर्यगाथा का भी चित्रण किया है, जो देश की आन-बान के लिए शहीद हो गए थे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि के साथ रिश्ते को लेकर भड़कीं अरहान की गर्लफ्रेंड, पुलिस में दर्ज की शिकायत

ऐतिहासिक विषयों पर फिल्म बनाते समय आषुतोश गोवारीकर का सारा ध्यान भव्य सेट और कास्ट्यूम पर ही रहता है. जिसके चलते वह इस बार काफी चूक गए हैं. एडीटर कई जगह मात खा गए. फिल्म बेवजह लंबी होने के साथ ही धीमी गति से आगे बढ़ती है. पानीपत पहुंचते पहुंचते इंटरवल हो जाता है.

इसके अलावा कास्ट्यूम पर ध्यान देते समय वीएफएक्स पर कम ध्यान दिया है, जिसके चलते अमहद शाह अब्दाली का दरबार सही ढंग से नहीं उभरा. वीएफएक्स काफी कमजोर है.अहमद शाह अब्दाली के चरित्र को भी फिल्मकार ठीक से रेखांकित नहीं कर पाए. वास्तव में फिल्मकार का सारा ध्यान राष्ट्वाद और मराठा वीरता तक ही रहा. सदाशिव राव और पार्वती बाई की प्रेम कहानी भी ठीक से उभर नहीं पायी. गोपिका बार्ठ के किरदार को भी सही ढंग से चित्रित नहीं किया गया.

फिल्म के कई संवाद मराठी भाषा मे हैं, जिसके चलते गैर मराठी भाषायों को दिक्कत होगी. युद्ध के दृष्य सही ढंग से नही बने हें. एक्शन दृष्य भी कमजोर हैं. अफगानी शासक अहमद शाह अब्दाली जिस तरह का खुंखार दरिंदा था, उस तरह से वह इस फिल्म में नहीं उभरता. सदाशिव राव और अहमद शाह अब्दाली के बीच युद्ध के एक भी दृष्य का न होना कई सवाल खड़े करता है. नितिन देसाई का आर्ट डायरेक्शन और नीता लुल्ला के कौस्ट्यूम ने इस एतिहासिक फिल्म को भव्य बनाने में मदद की हैं. कैमरामैन सी के मरलीधरन बधाई के पात्र हैं.

अभिनयः

सदाशिव राव भाऊ के किरदार में अर्जुन कपूर ने काफी मेहनत की है, मगर एक मराठा योद्धा के रूप मे वह सटीक नही बैठते. पार्वती बाई के किरदार में कृति सैनन खूबसूरत लगी हैं और अपने किरदार के साथ उन्होनें न्याय भी किया है. अहमद शाह अब्दाली के किरदार में संजय दत्त ने जबरदस्त परफौर्मेंंस दी है. विश्वास राव के किरदार में अभिशेक निगम अपनी अभिनय प्रतिभा की छाप छोड़ जाते हैं. सहयोगी कलाकारों में पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल, सुहासिनी मुले, नवाब शाह, अभिषेक निगम आदि ने अपनी भूमिकाओं को सही ढंग से निभाया है. जीनत अमान की प्रतिभा को जाया किया गया है.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया एक्टर नहीं बनाता- देव सिंह

‘पानीपत’ का नया सौन्ग ‘मन में शिवा’ का हुआ भव्य लौन्च, देखें फोटोज 

सबसे विश्वासु फिल्ममेकर आशुतोष गोवारीकर हमेशा से ही स्क्रीन पर एक विशाल भव्यता दिखाते रहे है, यह दर्शको के लिए सुनहरा सिनेमेटिक अनुभव होता है जैसे पहले कभी ऐसा अद्भुत अनुभव न मिला हो इतना ही नहीं फिल्म का संगीत भी उतना ही जानदार और श्रवणीय होता है. उनकी आगामी सबसे बड़ी फिल्म ‘पानीपत’ निश्चित रूप सब कुछ वैसे ही है जैसे वे हमेशा फिल्मो में दर्शाते है.

‘मर्द मराठा’ जैसे हाय एनर्जी सौन्ग से लोगों में जोश पैदा करने के बाद अब फिल्म से दूसरा पावर पैक्ड सौन्ग “मन मे शिवा” प्रदर्शित होने के लिए तैयार है, यह सौन्ग साहस, एकता और वीरता का जश्न मनाता है.

panipat

यह सौन्ग अर्जुन कपूर, कृति सेनन और फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों के साथ फिल्माया गया है , इस सौन्ग के जरिये फिल्म में इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को चिह्नित करता है. ‘मन में  शिवा’ यह एक विजय उत्सव है और यह दिल्ली में लाल किले पर मराठाओ की जीत और सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में लाल किले पर पहली बार मराठा झंडा फहराने पर आधारित है.

ये भी पढ़ें- राखी सावंत के भाई की फिल्म ‘मुद्दा 370 जे & के’ के पोस्टर्स आऊट, पढ़ें खबर

प्रतिभाशाली संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल द्वारा रचित और शानदार गीतकार जावेद अख्तर द्वारा लिखित , मन में शिवा ’ दिलचस्प रूप से तीन शिव – भगवान शिव, छत्रपति शिवाजी महाराज और सदाशिव राव भाऊ को मानवंदना देता है. इस गीत को कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ की मधुर आवाज़ों में स्वरबद्ध किया गया है.

panipat-1

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने सौन्ग के बारे में कहा, “दिल्ली के लाल किले पर मराठों का विजय एक महत्वपूर्ण घटना है. सदाशिव राव भाऊ को छोड़कर कोई भी ऐसा नहीं कर पाया था. यह एक सराहनीय उपलब्धि थी जिसमें मराठा शौर्य और वीरता की बात की गई है और मुझे एक गीत चाहिए था जिससे जीत का जश्न खूब दिखे. अजय-अतुल की रचना बेहद शानदार है और बखूब ही भावनाओ को दर्शाया है और जावेदसाहब ने इस सौन्ग में न केवल मराठा के साहस को बढ़ाते हैं बल्कि तीनों शिवों- भगवान शिव, छत्रपति शिवाजी महाराज और सदाशिव राव भाऊ को भी मानवंदना देते हैं. राजू खान ने भी बहुत ही शानदार कोरियोग्राफी की है जो सौन्ग मे और ऊर्जा बढाती है.”

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित एक्शन से भरपूर पीरियड ड्रामा सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलताकर की कंपनी- विजन वर्ल्ड द्वारा निर्मित है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं. 6 दिसंबर 2019 के दिन फिल्म पानीपत को रिलायंस एंटरटेनमेंट वर्ल्डवाइड रिलीज कर रहा है.

panipat-2

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बिखेरे अपने हुस्न के जलवे, वायरल हुआ नया फोटोशूट

दिखना चाहते हैं सबसे कूल तो जरूर ट्राय करें सत्यजीत दुबे के ये लुक्स

साल 2011 में फिल्म ‘औल्वेज कभी कभी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले बहरतीन एक्टर सत्यजीत दुबे हाल ही में फिल्म ‘प्रस्थानम’ में बौलीवुड इंडस्ट्री के बाबा यानी संजय दत्त और अली फजल के साथ दिखाई दिए थे. इस फिल्म में सत्यजीत दुबे की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी. सत्यजीत ना सिर्फ अच्छी एक्टिंग के लिए पौपुलर हैं बल्कि उन्के लुक्स भी काफी लोग फौलो करते हैं. तो आज हम आपको दिखाएंगे बोलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे के कुछ ऐसे लुक्स जिसे देख आपका मन खुद ब खुद उन्हें ट्राय करने को कर जाएगा.

ये भी पढ़ें- आपकी पर्सनैलिटी पर खूब जचेंगे ‘कंटेम्पररी किंग’ टेरेंस लुईस के ये लुक्स

कैसुअल लुक…

सत्यजीत दुबे ने अपने कैसुअल लुक में ब्लैक कलर की प्लेन टी-शर्ट के ऊपर महरून कलर की जैकेट और साथ में ब्लू कलर की जींस पहनी हुई है. ये कैसुअल लुक आप अपनी डेली रूटीन या कौलेज में ट्राय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- अगर आपका रंग भी है सांवला तो ट्राय करें डांस गुरू रेमो डिसूजा के ये फैशन टिप्स

सत्यजीत इन पिंक…

इस लुक में सत्यजीत ने व्हाइट कलर की प्लेन टी-शर्ट के ऊपर पिंक कलर का ब्लेजर और साथ ही पिंक कलर का ट्राउसर कैरी किया हुआ है. सत्यजीत पर ये कलर काफी सूट कर रहा है, तो अगर आपका भी रंग गोरा है तो जरूर ट्राय करें ये स्टाइलिश पिंक कलर.

ये भी पढ़ें- अगर आप भी है स्टाइलिश कपड़ों के शौकीन, तो ट्राय करें ये स्लोगन टी-शर्ट्स

ट्रेंडी लुक…

इस ट्रेंडी लुक में सत्यजीत दुबे ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के ऊपर स्टाइलिश ट्रेंडी जैकेट कैरी की हुई है और साथ ही उन्होनें ब्लैक कलर की जींस पहनी हुई है. इस लुक के साथ उन्होनें शूज ना पहन कर लौंग बूट कैरी किए हुए हैं जो काफी सूट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Winter Parties में ट्राय करें आयुष्मान खुराना के भाई के ये लुक्स

फंकी लुक…

इस फंकी लुक में सत्यजीत दुबे नें ब्लू कलर की ‘rugged’ जींस के साथ व्हाइट प्लेन टी-शर्ट और साथ ही ब्लू कलर की जैकेट पहनी हुई है. आप भी सत्यजीत जैसा फंकी लुक ट्राय कर किसी को भी आसानी से इम्प्रेस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दिखना चाहते हैं सबसे अलग, तो जरूर ट्राय करें ‘Rugged’ जींस

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें