कुंडली भाग्य के पृथ्वी ने छोड़ा शो, करण-प्रीता की जिंदगी में नहीं घोलेंगे जहर

जी टीवी का चर्चित शो कुंडली भाग्य (kundli bhagya) को लेकर एक नई खबर सामने आई है जिसे लेकर फैंस हैरानी में है.शो के लीड एक्टर को तो हर कोई जानता है लेकिन शो के खलनायक रहे है संयज गगनानी (Sanjay gagnani) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां, जल्द ही शो में पृथ्वी नजर नहीं आएंगे. संयज गगनानी शो को छोड़कर जा रहे है.

आपको बता दें, कि संजय गगनानी (Sanjay Gagnani), जो पिछले छह वर्षों से ‘कुंडली भाग्य’ में पृथ्वी की भूमिका निभा रहे हैं, आखिरकार शो को अलविदा कह रहे हैं. एक्टर, जिन्होंने दिसंबर में शो छोड़ने की योजना बनाई थी, हालांकि इसे जारी रखा. लेकिन इस बार वह निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं. अपने कारणों को बताते हुए संजय ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में मेरे ‘कुंडली भाग्य’ से बाहर निकलने के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई गई हैं. यह सच है कि मैंने दिसंबर में शो छोड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन तब मेरा दिल बदल गया था.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee TV (@zeetv)

उन्होंने आगे कहा, ‘पृथ्वी का किरदार उतार-चढ़ाव से गुज़रा है और मैं इससे बाहर निकल चुका हूं और पहले तीन बार शो में आ भी चुका हूं. हर बार जब मेरा किरदार शो से बाहर निकलता था, तो मुझे लगता था कि इसमें गुंजाइश है और अभी और भी बहुत कुछ है जो मैं इसमें योगदान दे सकता हूं. हालांकि, अब जब शो लीप ले रहा है, मैंने बाहर निकलने का फैसला किया है. वर्षों से, मैं कुंडली भाग्य की पूरी टीम से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं.’

वेब शो में नजर आएंगे संजय

वह अब दूसरे ऑप्शन्स पर गौर करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘जैसे कुंडली आगे बढ़ रहा है, वैसे ही मेरा पेशेवर करियर भी छलांग लगा रहा है. मैं अब वेब शो और अन्य प्लेटफॉर्म तलाशना चाहता हूं. मैं एक टैलेंटेड एक्टर बनना चाहता हूं. मैं कुंडली टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और खासकर एक्टर जो अब खलनायक की भूमिका निभाएंगे.’

शो में इन दिनों 20 साल की लीप दिख रहे है शो में धीरज धूपर की जगह लेने वाले लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा भी शो छोड़ रहे हैं क्योंकि वह बड़े बच्चों के पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं. लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करने वाली श्रद्धा आर्या शो का हिस्सा बनी रहेंगी.

YRKKH: आग में फंसेगे अक्षरा और अभिमन्यु, होगा बड़ा हादसा

स्टार प्लस का दमदार सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हर रोज नया -नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. इस सीरियल में संजय अक्षरा और अभिममन्यु के पीछे हाथ धोकर पड़ गया है. जिससे इन सभी के जीवन में संकट आ गया है.

पिछले एपिसोड मेें दिखाया गया है कि मिस्टर बिजोरिया के घर पर पार्टी में अक्षरा और अभिमन्यु एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. लेकिन डांस के दौरान ही अभिमन्यु को हॉस्पिटल में इमरजेंसी आ जाती है और अभिमन्यु को अक्षरा को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ता है.

जिसके बाद से अक्षरा पर किसी तीसरे की नजर पड़ती है. दरअसल अक्षरा को पार्टी में देखकर संजय धीरे-धीरे हॉस्पिटल पहुंच जाता है. लेकिन जब अक्षरा उसका फाइल देखती है तो कहती है कि मैं कह रही हूं कि आपको मेरी नहीं साइकैट्रिस्ट की जरुरत है.

जिसके बाद से वह अक्षरा का हाथ पकड़कर जोर- जोर से चिल्लाने लगता है. जिसे देखकर सभी पार्टी में आए लोग हैरान हो जाते हैं. तभी वहां अभिमन्यु आ जाता है और वह अक्षरा के साथ ऐसा होता देखकर संजय को थप्पड़ थप्पड़ मारने लगता है और वह उसे सैक्योरेटी के हवाले कर देता है.

संजय अभिमन्यु से बदला लेने के लिए हॉस्पिटल में मुंह छिपाकर पहुंच जाता है. जहां पर लोग उसे देखकर हैरान हो जाते हैं. एक दफा संजय जब अभिन्यु पर वार कर रहा होता है तब अभिमन्यु उसे देख लेता है और उसे पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन वह भाग जाता है.

अब देखना यह है कि कैसे संजय और अभिमन्यु अपनी लड़ाई को खत्म करेंगे.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें