KKK12 : खतरों के खिलाड़ी शो से बाहर हुईं यह एक्ट्रेस , फैंस को लगा झटका

रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में हर दिन नया-नया टॉस्क देखने को मिल रहा है. जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ जा रहे हैं. हाल ही में टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बेहोश हो गई थीं.

इलेक्ट्रीक करेंट स्टंट करते हुए रुबीना दिलैक के साथ यह हादसा हुआ है. इसने सभी कंटेस्टेंट को डरा कर रख दिया था. अब इसी बीच एक कंटेस्टेंट ने इस शो को छोड़ दिया, तुषार कालिया के टीम की सदस्य चेतना पांडे और रुबीना दिलैक एक साथ स्टंट करने गए , रुबीना अपने टॉस्क को पूरा कर ली लेकिन चेतना नहीं कर पाई, जिससे वह गेम से बाहर हो गई.

बता दें कि चेतना पांडे से पहले भी कई सारे कंटेस्टेंट इस शो से बाहर हो चुके हैं. एरिका ,प्रतीक सहजपाल , अनरी वजानी के साथ औऱ भी कई सारे स्टार्स हैं जो इस शो को अलविदा कह चुके हैं.

बता दें कि रोहित शेट्टी के शो को देखने का इंतजार हर किसी को होता है. इस शो में बाकी रियलिटी शो से अलग दिखाया जाता है. इस शो को देखने का इंतजार हर किसी को होता है. बता दें कि इस शो कि शूटिंग केपटाउन में हुई है. जहां सभी कंटेस्टेंट अपनी टीम के साथ जाते हैं.

KKK12 : रुबीना दिलाइक का स्टंट देख फैंस हुए हैरान,

रोहित शेट्टी का चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी 12 ने बीती रात कलर्स टीवी पर धमाकेदार एंट्री मारी है. जिसके इंतजार फैंस को लंबे समय  से था. खतरों के खिलाड़ी में रुबीना दिलैक, तुषार कालिया,शिवांगी जोशी, निशांत भट्ट, कनिका मान और मोहित भट्ट के अलावा और भी कई सारे चर्चित चेहरे सामने आएं हैं.

टीवी के सितारे इस समय केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग के बीच ही मेकर्स ने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है. जो लगभग सभी को पसंद आया है. दरअसल इस शो के पहले एपिसोड की शुरुआत सृति झा और रुबीना दिलैक के शो से हुआ. इन दोनों को हवा में स्टंट करते देख फैंस काफी ज्यादा परेशान  हो गए.

सोशल मीडिया पर फैंस ने इन दोनों हसीनाओं की जमकर तारीफ की है. जिसके  बाद से तुषार कालिया और प्रतीक सहजपाल ने ये स्टंट पूरा किया. सितारों को इस तरह से स्टंट करते देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है.

गौरतलब है कि बीते लंबे समय से फैंस को इस शो को देखने का इंतजार था. इस शो की शूटिंग लंबे समय से केपटाउन में चल रही थी. जिसमें कंटेस्टेंट को कई तरह के टॉस्क को पूरा करना होता है.

इसी बीच शो की कंटेस्टेंट कनिका मान ने एक खुलासा किया है कि उनके माता पिता नहीं जानते हैं कि वह इस शो का हिस्सा है. जब वह टीवी पर लाइव देखेंग तो हैरत में पड़ जाएंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें