⚲

Ranveer Singh : ‘धुरंधर’ की कामयाबी भी काम न आई

बौलीवुड में शुक्रवार को बौक्स औफिस पर फिल्म की कामयाबी कलाकार व फिल्मकार को अचानक स्टार बना देती है. मगर फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कामयाबी के बावजूद हीरो रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) के कैरियर का ग्राफ आज एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है, जहां उन का स्टारडम गंभीर संकट में है.

एक तरफ जहां ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के ब्लौकबस्टर आंकड़े इतिहास रच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस बड़ी कामयाबी का क्रेडिट साथी कलाकारों के खाते में चला गया.

इस के साथ ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘डौन 3’ को ले कर हुआ 45 करोड़ रुपए का कानूनी विवाद, सुपरहीरो प्रोजैक्ट ‘शक्तिमान’ का डब्बाबंद होना और राजनीतिक व धार्मिक शरण लेने के बावजूद नई फिल्मों का न मिलना रणवीर सिंह को खुद निर्माता बनने पर मजबूर कर चुका है. अब उन की खुद की फिल्म ‘प्रलय’ को मात देने के लिए करन जौहर और कार्तिक आर्यन ने भी मोरचा खोल दिया है.

रणवीर सिंह के कैरियर का सफर

रणवीर सिंह ने साल 2010 में ‘यशराज फिल्म्स’ के बैनर तले बनी फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से बौलीवुड में कदम रखा था. अपनी गजब की ऊर्जा और एक्टिंग के दम पर उन्होंने जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली.

संजय लीला भंसाली की फिल्मों ‘गोलियों की रासलीला : रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ ने उन्हें सुपरस्टारडम के शिखर पर पहुंचाया. ‘सिंबा’ और ‘गली बौय’ जैसी फिल्मों ने साबित किया कि वे क्लास और मास दोनों को एकसाथ साध सकते हैं.

हालांकि, साल 2020 के बाद रणवीर सिंह के कैरियर में एक बड़ा ढलान आया. ‘83’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ जैसी फिल्में बौक्स औफिस पर पूरी तरह ढेर हो गईं. ‘रौकी और रानी की प्रेमकहानी’ ने कुछ हद तक राहत दी, लेकिन रणवीर सिंह को एक ऐसी ब्लौकबस्टर की तलाश थी जो उन्हें फिर से नंबर वन की रेस में खड़ा कर सके. यह तलाश फिल्म ‘धुरंधर’ पर जा कर खत्म तो हुई, लेकिन इस कामयाबी ने उन के अकेले के दम पर फिल्म हिट कराने के स्टारडम पर कई सवालिया निशान लगा दिए.

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ : कामयाबी का क्रेडिट किस का

आदित्य धर के डायरैक्शन में बनी और ‘जियो स्टूडियोज’ व अंबानी परिवार के सहयोग से तैयार हुई ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी ने बौक्स औफिस पर नोटों की बारिश कर दी. दोनों फिल्मों ने मिल कर 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलैक्शन किया. ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1,400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया.

हालांकि, रणवीर सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे, लेकिन सिनेमाघरों से निकलने के बाद दर्शकों और समीक्षकों की जबान पर केवल अक्षय खन्ना का नाम था.

अक्षय खन्ना की इंटैंस एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने रणवीर सिंह के किरदार को फीका कर दिया. पूरी चर्चा और फिल्म की कामयाबी का क्रेडिट अक्षय खन्ना के खाते में चला गया. फिर आई ‘धुरंधर : द रिवैंज’ ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया और 1,850 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकौर्ड तोड़ कमाई की.

लेकिन यहां भी इतिहास खुद को दोहरा गया. इस भाग में अर्जुन रामपाल ने अपने दमदार अभिनय और विलेन के खतरनाक अवतार से पूरी महफिल लूट ली. दोनों फिल्मों की इतनी बड़ी कामयाबी के बावजूद रणवीर सिंह एक ‘अकेले नायक’ के रूप में खुद को स्थापित नहीं कर पाए. दोनों ही फिल्मों की कामयाबी और तारीफों का बड़ा हिस्सा सहकलाकारों के पाले में गिर गया. यहां तक कि अयोध्या से नागपुर तक चक्कर लगाना भी काम न आया.

जी हां, रणवीर सिंह ने अपने कैरियर को संवारने के लिए सबकुछ कर लिया. उन्होंने अयोध्या के भव्य राम मंदिर का दौरा किया और वहां पूजाअर्चना की. इस के ठीक बाद, अप्रैल, 2026 में वे अचानक नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हैडक्वार्टर जा पहुंचे.

वहां उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत से तकरीबन 90 मिनट तक गुप्त मुलाकात की और डाक्टर हेडगेवार स्मृति मंदिर में उन्हें श्रद्धांजलि दी. फिल्म गलियारों में इस बात की गंभीर चर्चा रही कि रणवीर अपनी ‘एंटी नैशनल’ या ‘फ्लौप’ इमेज को सुधारने और सत्ता के करीबी फिल्म डायरैक्टरों की फिल्मों में जगह पाने के लिए इन जगहों के चक्कर काट रहे थे.

हालांकि देशभक्ति से जुड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद इस मुलाकात को उन की छवि को और मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन मोहन भागवत से रणवीर सिंह की मुलाकात ने बौलीवुड के भीतर दबेछिपे वैचारिक ध्रुवीकरण को हवा दे दी.

कुछ लिबरल मेकर्स और खासतौर पर ‘डौन 3’ के निर्माता फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सैल एंटरटेनमैंट’ के साथ रणवीर सिंह के रिश्ते इस के बाद और तनावपूर्ण होते चले गए. हकीकत तो यही है कि रणवीर सिंह की यह ‘पौलिटिकल और रिलिजियस इंजीनियरिंग’ भी काम नहीं आई. इस बड़ी कवायद के बाद भी बौलीवुड के बड़े कौर्पोरेट घरानों और दिग्गज डायरैक्टरों ने उन्हें नई फिल्मों के औफर नहीं दिए.

संजय लीला भंसाली से अलगाव

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ मिलते ही रणवीर सिंह हवा में उड़ने लगे थे. नतीजतन, संजय लीला भंसाली से उन का मनमुटाव हो गया. इन दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई जब संजय लीला भंसाली ने अपनी भव्य प्रेम त्रिकोण फिल्म ‘लव एंड वार’ की घोषणा की.

चर्चा थी कि इस फिल्म के लिए पहले रणवीर सिंह से बात की जा रही थी, लेकिन बाद में संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह की जगह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल को मुख्य भूमिकाओं में साइन कर लिया.

कहा यह भी जाता है कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली को अहसास हुआ कि वे दीपिका पादुकोण की ही तरह आलिया भट्ट से भी काम करवा सकते हैं, इसलिए ‘लव एंड वार’ में उन्होंने आलिया भट्ट को जोड़ने का फैसला किया.

इस से रणवीर सिंह खुश नहीं थे. कहा जाता है कि आलिया भट्ट की ही वजह से रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ ‘सांवरिया’ के बाद पहली बार इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया.

हम याद दिला दें कि संजय लीला भंसाली ने ही रणबीर कपूर को साल 2007 में अपनी फिल्म ‘सांवरिया’ में ब्रेक दिया था. पर इस फिल्म ने बौक्स औफिस पर पानी तक नही मांगा था, तब से रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली से दूरी बना रखी थी.

जब संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘लव एंड वार’ में रणवीर सिंह को शामिल नहीं किया, तो दोनों के बीच की बातचीत पूरी तरह बंद हो गई और सालों पुरानी यह दोस्ती टूट के कगार पर पहुंच गई.

रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच मनमुटाव को ले कर कई दूसरी बातें भी की जा रही हैं. कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर के रिश्ते फिल्म ‘सांवरिया’ के समय से ही बहुत गहरे रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को अपने कैरियर की सब से बड़ी हिट बनाया था.

बौलीवुड की अंदरूनी खेमेबाजी का शिकार

रणवीर सिंह के कैरियर की बरबादी के पीछे एक वजह बौलीवुड की अंदरूनी खेमेबाजी भी है. रणवीर सिंह का काम पहले ‘यशराज फिल्म्स’ के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा की टैलेंट कंपनी संभाल रही थी. पर अचानक 2022 में रणवीर सिंह ने आदित्य चोपड़ा की टैलेंट कंपनी को धता बता कर करन जौहर की टैलेंट कंपनी के साथ हाथ मिला लिया. तब करन जौहर ने उन्हे अपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन’ की फिल्म ‘रौकी और रानी की प्रेम कहानी’ दे दी. इस फिल्म ने बौक्स औफिस पर पानी नहीं मांगा और रणवीर सिंह ने करन जौहर की कंपनी को भी छोड़ दिया.

इस तरह ‘यशराज फिल्म्स’ और ‘धर्मा प्रोडक्शन’ से उन्होंने दुश्मनी मोल ले ली. बौलीवुड के गलियारो में हो रही चर्चाओं पर यकीन किया जाए तो इसी वजह से रणवीर सिंह से सभी बड़े फिल्म निर्माता दूर हो गए हैं. आदित्य चोपड़ा और करन जौहर आपस में रिश्तेदार हैं.

शतरंजी चालें चलने में करन जोहर को माहिर माना जाता है. उन की और आलिया भट्ट की करीबी जग जाहिर है, इसीलिए यह भी माना जा रहा है कि आलिया भट्ट भी रणवीर सिंह के कैरियर में कील ठोंकने का काम करने में हिचक नहीं रही हैं.

‘धर्मा प्रोडक्शन’ और ‘यशराज फिल्म्स’ से पंगा लेने के बाद रणवीर सिंह का कैरियर ठप पड़ गया, तब बामुश्किल उन्हें ‘उरी’ फेम फिल्म डायरैक्टर आदित्य धर से हाथ मिलाना पड़ा.

‘धुरंधर’ की कामयाबी में किस का सब से बड़ा हाथ रहा, यह किसी से छिपा नहीं है, इसलिए रणवीर सिंह को लगा कि अगर वे पूरी तरह से हिंदुत्व की राह पकड़ लेंगे तो उन का कैरियर आसमान पर पहुंच जाएगा. इसी सोच के साथ आस्था नहीं, बल्कि महज मुनाफे के लिए रणवीर सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर से ले कर स्वयंसेवक संघ के हैडक्वार्टर के चक्कर काटे.

फिल्म ‘डौन’ का विवाद

इसी बीच फरहान अख्तर की फिल्म ‘डौन 3’ करने से इनकार कर मुसीबत में फंस गए रणवीर सिंह. उन के कैरियर का सब से बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डौन 3’ से अचानक अपने पैर पीछे खींच लिए, क्योंकि वे सत्ता के करीब पहुंच बनाना चाहते थे.

फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के साथ एक एमओयू साइन करने के बाद शाहरुख खान की जगह ‘डौन’ के रूप में रणवीर के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया था. लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर ने फिल्म छोड़ दी.

खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने दावा किया कि वे फिल्म की स्क्रिप्ट और अपने लुक को ले कर पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए ‘डौन 3’ छोड़ दी. साथ ही, वे अपनी फीस और मुनाफे में बड़ी हिस्सेदारी चाहते थे. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सैल एंटरटेनमैंट’ इस पर सहमत नहीं हुई, जिस के चलते दोनों के बीच तीखी बहस और मनमुटाव हो गया.

रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने से ‘एक्सैल एंटरटेनमैंट’ को भारी नुकसान हुआ, क्योंकि वे प्रीप्रोडक्शन और 120 लोगों के कौन्ट्रैक्ट्स पर मोटी रकम खर्च कर चुके थे. फरहान अख्तर ने इस के हर्जाने के रूप में रणवीर सिंह पर 45 करोड़ रुपए का मुआवजा दावा ठोंक दिया. मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड और फिल्म फैडरेशन तक पहुंचा, जहां रणवीर सिंह पर असहयोग आंदोलन तक की तलवार लटक गई.

रणवीर सिंह की लीगल टीम ने इस पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी, जिस ने इस  झगड़े को और ज्यादा कड़वा बना दिया है. लेकिन जैसे ही रणवीर सिंह निर्माता बन कर अपनी फिल्म ‘प्रलय’ शुरू की, वैसे ही अब यह मामला ‘इंपा’ पहुंच गया है.

कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने की फिराक में रणवीर सिंह ने ‘शक्तिमान’ बनना चाहा, मगर उन्हें एक और बड़ा  झटका उस वक्त लगा, जब भारत के सब से बड़े देशी सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ पर बनने वाली फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई.

‘शक्तिमान’ बन चुके मुकेश खन्ना ने तो साफ कह दिया कि वे रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देंगे. जब बड़े बैनर्स ने हाथ खींच लिए और फरहान अख्तर से पंगा हो गया, तो रणवीर सिंह के पास खुद ही रास्ता निकालने के अलावा कोई औप्शन नहीं बचा.

खुद बने प्रोड्यूसर

अपनी साख बचाने के लिए अब रणवीर सिंह खुद प्रोड्यूसर बन गए हैं और फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है, जिस में वे एक्टिंग भी कर रहे हैं. 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का डायरैक्शन जय मेहता कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी महामारी और जौम्बी आउटब्रेक पर है, जिस में रणवीर सिंह के साथ साउथ की कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी.

पर खुद के पैसे लगा कर बनाई जा रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ को बौक्स औफिस पर मात देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के सब से बड़े खिलाड़ी करन जौहर ने मोरचा संभाल लिया है. उन्होंने रणवीर सिंह के धुर विरोधी और मौजूदा दौर के हिट मशीन कार्तिक आर्यन के साथ हाथ मिला लिया है.

करन जौहर और कार्तिक आर्यन की जोड़ी ठीक उसी सब्जैक्ट पर फिल्म बना रही है जिस पर रणवीर (Ranveer Singh) की ‘प्रलय’ बन रही है. कार्तिक आर्यन इस फिल्म को रणवीर सिंह की फिल्म से पहले सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, ताकि रणवीर सिंह (Ranveer Singhकी फिल्म का नयापन खत्म हो जाए और उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़े. अब देखते हैं कि रणवीर सिंह के कैरियर को ‘प्रलय’ कितना सहारा देती है यह फिर हाहाकार मचाएगी.

Film Story: परदे की दुनिया, ‘डौन 3’ में कौन होगा हीरो

डौन 3’ में कौन होगा हीरो
Film Story.‘ कुछ समय पहले तक एक अदद हिट फिल्म तलाश रहे रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ कमाई के मामले में सब से आगे निकल चुकी है और अब लग रहा है कि उन के नए प्रोजैक्ट जल्दी ही पूरे होंगे, पर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डौन 3’ पर मुसीबत के बादल मंडराते दिख रहे हैं, क्योंकि खबर यह उछल रही है कि रणवीर सिंह इस फिल्म से पीछे हट गए हैं. तो क्या इस फिल्म के मेकर्स को नए हीरो की तलाश है?
सुना है कि रणवीर सिंह अब जय मेहता से फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू करने के लिए कह रहे हैं, जो दर्शकों को जौंबी की डरावनी दुनिया में ले जाएगी.



लिवइन की हिमायती कृति खरबंदा


‘फुकरे’ के हीरो पुलकित सम्राट ने हीरोइन कृति खरबंदा से शादी की थी और इस शादी से पहले वे दोनों रिलेशनशिप में थे. अभी हाल में करन जौहर को दिए एक इंटरव्यू में कृति खरबंदा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और पुलकित सम्राट के बारे में बताया, ‘‘यह बहुत खूबसूरत है. शादीशुदा जिंदगी से भी ज्यादा, मु?ो लगता है कि हम सब से अच्छे दोस्त और सब से अच्छे रूममेट हैं. मु?ो लगता है कि यही हमारे रिश्ते को जिंदा रखता है…


‘‘मैं लिवइन रिलेशनशिप की पूरी तरह से सिफारिश करती हूं, सौ फीसदी. मैं इस बात की सपोर्टर हूं कि जब आप को प्यार मिल जाए, तो उसे अपनी जिंदगी में बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए.’’
कृति खरबंदा को आखिरी बार वैब सीरीज ‘राणा नायडू’ में देखा गया था और फिलहाल वे अबीर सेनगुप्ता की फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में काम कर रही हैं.




आ रहा है ‘फ्री का दूल्हा’


आजकल भोजपुरी फिल्मों के दर्शक दोबारा बढ़ने लगे हैं. पवन सिंह, खेसारीलाल यादव का तो जलवा है ही, नए कलाकार भी दर्शकों को लुभा रहे हैं. जल्दी ही एक भोजपुरी फिल्म ‘फ्री का दूल्हा’ आ रही है, जिस के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दूल्हों की सेल लगी हुई है और वे ठेले पर बिक रहे हैं. एक मां अपने बेटे का मोल लगाने के लिए ज्यादा पैसे ऐंठने की फिराक में है और बेटे को एक लड़की से प्यार हो जाता है, जिसे बिना दहेज के शादी करनी है.
इस फिल्म के हीरो हैं ऋषभ कश्यप. उन के साथ रक्षा गुप्ता और अनीता रावत जैसी हीरोइनें हैं.



‘हैप्पी पटेल : खतरनाक जासूस’ में आमिर का तड़का


स्टैंडअप कौमेडियन वीर दास एक नई फिल्म ‘हैप्पी पटेल : खतरनाक जासूस’ ले कर आ रहे हैं, जिस में आमिर खान और उन के भांजे इमरान खान भी दिखाई देंगे. इस फिल्म में वीर दास एक ऐसे जासूस बने हैं जो दुश्मनों को पीटता कम है, पिटता जाता है. जैसेजैसे कहानी आगे बढ़ती है, मुसीबत उस के पल्ले आ जाती है और उस से हर जगह अफरातफरी मचती है.


‘हैप्पी पटेल : खतरनाक जासूस’ का डायरैक्शन वीर दास और कवि शास्त्री ने किया है, जिस में वीर दास के साथ मिथलि पालकर, मोना सिंह, शारिब हाशमी, सृष्टी तावड़े, इमरान खान और आमिर खान खास किरदारों में दिखाई देंगे. इस फिल्म को आमिर खान खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं.  Film Story 

दुबई में दीपिका पादुकोण की बेटी के लिए टौयज खरीदने पहुंची राखी सावंत, शेयर की वीडियो

Deepveer Baby Girl: बौलीवुड़ में एक बार फिर खुशी की लहर छा गई है. आज की ड्रीम गर्ल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बन गई है. इस बात की जानकारी सभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बेटी के पैरेंट्स बन गए है. दोनों खुशी से झूम उठे है. दोनों के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. जहां दोनों परिवारों में खुशी की किलकारियां गूंजने लगी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


जैसे ही ये खुशखबरी सामने आई, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ने लग गई. बंधाइयों का तांता लग गया है. इसी बीच ड्रामा क्वीन कहे जानें वाली और बिग बौस फेम एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी बधाईयों की बौछार लगा दी है. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दोनों की बेटी के लिए प्यार भरी वीडियो भी शेयर की है.

ये वीडियो राखी ने इंस्टा पर शेयर किया है. इस वीडियो में राखी खुद को मौसी बता रही है कि वे मौसी बन गई है और दीपिका की बेटी के लिए डौल्स खरीद रही है. दरअसल, राखी ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वे दुबई में अपनी प्यारी भांजी के लिए खूब सारी डौल्स खरीद रही है. दुबई के मौल की वीडियो डौल्स के साथ शेयर की है. जो वीडियो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

वीडियो में Rakhi Sawant खुशी से झूमती नजर आ रही हैं. वो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फ्लाइंग किस देती हैं और कहती हैं, ‘मैं मासी (मौसी) बन गई आखिर. दीपिका याद है, हमने साथ में डांस क्लास किया. साथ में करियर स्टार्ट किया. आप बड़ी स्टार बन गईं. बीवी बन गईं, अब तो मां बन गईं.’

इसके बाद राखी सावंत ने एक गुड़िया खरीदी और दीपिका पादुकोण से कहा, ‘मैं आपकी बेटी के लिए ये डौल ले रही हूं.’ इसके बाद उन्होंने ढेर सारे खिलौने खरीदे.वो इन्हें दिखाते हुए पूछती भी हैं कि ये कैसे लग रहे हैं. वही, अब इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है क्योंकि ऐसा हो नहीं सकता कि राखी वीडियो शेयर करें और फैंस उसपर कमेंट्स ने करें उनके कमेंट्स भी राखी की तरह ही मजेदार होते है.

एक ने लिखा, ‘जबरन के रिश्ते, बड़े ही सस्ते.’ दूसरे ने कौमेंट किया, ‘इन्हें कोई मात नहीं दे सकता, उर्फी भी नहीं.’ एक और ने लिखा, ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.’

इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

दीपिका-रणवीर सिंह को एक्टर अर्जुन कपूर ने भी बधाई दी उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “लक्ष्मी आई है! क्वीन आ गई है.”

प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra)

इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ने भी कमेंट कर विश किया और कहा कि बधाई हो.

श्रद्धा कपूर (Shradha Kapoor)

इन सेलेब्स के अलावा बौलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर ने भी कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दी.

अंबानी ने भी दी बधाई

मुकेश अंबानी

रियांलस इंडस्ट्री के मालिक और देश के अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी भी दीपिका पादुकोण को बधाई देनें अस्पताल पहुंचे थे. मुकेश अंबानी दीपिका की बेटी से भी मिले और बधाई दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

बता दें कि अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट पर लिखा है, “वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024″. इस पोस्ट के बाद कमेंट में बधाईयों की बौछार लग गई.

मालूम हो कि बीते रविवार को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था. दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और 6 साल बाद उनके घर पर खुशी की किलकारी गूंजी है.

प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं Deepika Padukone, पति रणवीर सिंह के साथ शेयर कीं फोटो

बौलीवुड के फेवरेट और मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आने वाले बेबी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थीं. जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं था, लेकिन अब एक्ट्रेस पहली बार बेबी बंप के साथ बाहर स्पॉट हुई. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Butterscotch Busy (@butterscotchbusy)


आपको बता दें कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. दोनों ही पेरेंट्स बनने के पीरियड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. एक्ट्रेस इसी साल सितंबर में अपने बेबी का वेलकम करेंगी. जिसकी वजह से वे इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में बनी हुई है लेकिन हाल में दीपिका और रणवीर वेकेशन पर निकले है, जिन्हें मीडिया ने स्पॉट किया और दीपिका को बेबी बंप के साथ कैमरे में कैप्चर किया. ये फोटो देख फैंस खुश हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ दीपिका पादुकोण की फोटो खूब वायरल हो रही है फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है. जो देख रहा है हैरानी के साथ साथ खुश भी है. वीडियो में दीपिका पादुकोण स्टेयर से नीचें उतरती हुई नजर आ रही है. बता दें कि इस फोटो में एक्ट्रेस ने ऑवर साइज टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने अपना कूल लुक बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है. इस फोटो में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. दीपिका के पीछे ही व्हाइट आउटफिट में रणवीर सिंह भी हैं, जिन्होंने अपना चेहरा नीचे कर रखा है. बता दें कि अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि ये फोटो किस जगह की है, लेकिन फैंस दीपिका की इस फोटो पर खूब प्यार लूटा रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखेंगे. इस फिल्म के कुछ पोस्टर दीपिका और रणवीर ने शेयर भी किए हैं. इस बार फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के अलावा और भी कई एक्टर्स होने वाले हैं. ये तमाम सेलेब्स इस एक्शन फिल्म में अलगअलग रोल निभाएंगे हैं.

दीपिका पादुकोण के पोस्ट ने किया सबको हैरान, फैंस के सवालों का लगा तांता

बौलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस बात की जानकारी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थीं. एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया हैं. जिसे देख लोग परेशान हो गए हैं.


आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द ही सबको गुडन्यूज सुनाने वाली हैं. लेकिन इन सब खबरों के बीच एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी से फर्स्ट ट्राइमिस्टर को पार कर दूसरे ट्राइमिस्टर में पहुंच चुकी हैं. इस बीच एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर भी खास एक्टिव नहीं हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टास्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. ये पोस्ट पढ़कर लोग उनकी सेहत की चिंता कर रहे हैं. जिस पोस्ट में एक क्वोटेशन है. इसमे लिखा है, ‘कम पोस्ट कर रही हूं. काम ज्यादा कर रही हूं. तुलना कम और दर्शा ज्यादा रही हूं. शिकायत कम और प्रार्थना ज्यादा कर रही हूं. बातचीत कम और काम पूरे ज्यादा कर रही हूं.’ इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि दीपिका पादुकोण यहां किस बारे में बात कर रही हैं. यही नहीं, इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों को अदाकारा की सेहत की चिंता सताने लगी हैं. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को वायरल करते हुए एक यूजर ने कमेंट कर पूछा, ‘सब ठीक है?’.Post

दीपिका पादुकोण के वक्र फ्रंट की बात करें तो, उनकी पिछली रिलीज मूवी फाइटर ने खूब सफलता हासिल की. इससे पहले साल 2023 में भी एक्ट्रेस ने जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी. अब इस साल अदाकारा अजय देवगन स्टारर मूवी ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी. साथ ही एक्ट्रेस ने सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आएंगी.

पब्लिक में रणवीर ने किया दीपिका को लिपलॉक, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

बौलीवुड की सुपरहीट जौड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनीअपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है. कपल की कैमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है. अभी हाल में दोनों अपने बेबी पोस्ट को लेकर खूब सुर्खिया बटोर रहे है. जिसके बाद दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में शामिल हुए थे. जिसके बाद कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया है. अब इन दोनों का न्यू वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों ने खुलेआम लिपलॉक किया है. जिसे लेकर दोनों खूब वायरल हो रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


आपको बता दें कि वयरल वीडियो में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह किस करते हुए नजर आएं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में जमकर मस्ती करते हुए नजर आए. अब इसके बाद कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कार में किस करते दिखाई दिए. इस वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह जाने से पहले अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को लिप किस करते नजर आ रहे हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस वीडियो को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


कपल के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘बेस्ट कपल’. तो इसके अलावा कई यूजर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ट्रोल भी करते हुए नजर आए.

Anant Ambani की कॉकटेल पार्टी में बौलीवुड़ सितारों ने दी धमाकेदार एंट्री, देखें इनसाइड फोटोज

भारत के जानेमाने कारोबारी मुकेश अंबानी हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में रहते है. इन दिनों उनके बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग की खबरें खूब वायरल हो रही है. जी हां, प्री-वेंडिंग फक्शन में बीती रात कॉकटेल पार्टी का भी खास आयोजन किया गया था. जहां कई फिल्मी सितारों की इनसाइड फोटोज सामने आने लगी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


गुजरात के जामनगर में आयोजित हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस कॉकटेल पार्टी में कई सितारों ने धमाकेदार एंट्री की. जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगी हैं. सामने आईं इन तस्वीरों में फिल्मी सितारे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग पार्टी में एन्जॉय करते दिखे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इस फंक्शन में सबसे पहले करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ इस खास फंक्शन में पहुंची. जहां अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में खान फैमिली ने एक साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं. अदाकारा करीना कपूर खान यहां डिजायनर और रेडी टू वियर साड़ी पहनकर पहुंचीं. जिसमें वो बला की खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थी. वही, इस पार्टी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट में ब्लैक गाउन पहने दिखीं. उनकी यहां से मस्ती करते हुए ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है. इतना ही नहीं, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कॉकटेल पार्टी के लिए फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबग भी यहां पहुंचे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पार्टी में मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे. जहां दोनों ने एक दूसरे का साथ क्लासी तस्वीरें क्लिक करवाईं. इस पार्टी की जान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगे. बता दें, अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देने के बाद उन्होंने पहली बार इस पार्टी में हिस्सा लिया है. जहां हर किसी की नजर इन पर टिकी हुई थी.

जब भीड़ में फंसी प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, रणवीर से सिंह ने यूं किया सेफ

बौलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही अपनी फिल्मों और अपनी मैरीड लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते है. इन दिनों दोनों खूब चर्चा में चल रहे है लेकिन इसी वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि एक नन्हा मेहमान आने की खुशी में हो रही है. और इसी को देखते हुए रणवीर सिंह दीपिका को लेकर ज्यादा प्रोटेक्टिव दिख रहे है.


जी हां, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी है. कपल के घर सितंबर 2024 में किलकारियां गूंजने वाली है. इस गुडन्यूज के बाद कपल, मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. यहां दोनों साथ में धासू लुक में नजर आए है. अब इन सब के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को भीड़ से बचाते हुए नजर आए. रणवीर सिंह का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह छाई हुई है. कपल की एक वीडियो खूब वायरल होती दिख रही है. अभी हाल ही में कपल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. जैसे ही कपल जामनगर पहुंचा पैप्स ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को भीड़ से बचाते हुए नजर आए. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रणवीर सिंह के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.साथ ही साथ ट्रोल्स भी रणवीर सिंह की तारीफ करते दिखाई दिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वायरल वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. रणवीर सिंह और दपिका पादुकोण के इस वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं. साथ ही साथ यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट भी करते नजर आए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए रणवीर सिंह को बेस्ट पति का टैग दे दिया. तो साथ ही साथ ट्रोल्स भी रणवीर सिंह के इस अंदाज के फैन हो गए. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं.

Happy Birthday Deepika: रणवीर सिंह की इन आदतों से परेशान है दीपिका पादुकोण

बौलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी फिल्मों और बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती है. बीते दिनों वो अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathan)को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. और अब वह आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) को लेकर चर्चा में बनीं हुई है लेकिन बौलीवुड की ये मशूहर एक्ट्रेस आज अपने जन्मदिन (Birthday) को लेकर मीडिया की लाइमलाइट (Limelight) में है. जी हां, दीपिका आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट (Celebrate) कर रही है.


इस बात से तो सभी वाकिफ है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी कर कितनी खुश है. दोनों का प्यार पूरे बौलीवुड में मशहूर है दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है. लेकिन इतने प्यार के बावजूद भी दीपिका रणवीर सिंह की एक आदत से बहुत ज्यादा परेशान हैं. इतनी कि वह कभी-कभी इरिटेट भी हो जाती हैं. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने कहा था, मुझे रणवीर की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं है. वो अपना खाना वो बहुत ही जल्दी खा लेते हैं, ये सब देखकर मैं बहुत इरिटेट हो जाती हूं. इतने मैं दो बाइट ही लेती हूं कि रणवीर अपना खाना खत्म कर चुके होते हैं.

आपको बता दें कि मॉडलिंग के बाद फिल्मों में एंट्री करने वाली दीपिका ने अपने अब तक के करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्होंने आज उन्हें टॉप एक्ट्रेस बनाया है. दीपिका पादुकोण आज बॉलवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. फिल्म मेकर्स में उन्हें अपनी फिल्मों में देखना चाहते हैं. वह मेकर्स की पहली पसंद बन चुकी हैं. दीपिका अपनी एक फिल्म के लिए करीब 15 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. इतना ही नहीं उनकी कुल नेटवर्थ 314 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


बता दें कि दीपिका पादुकोण आखिरी बार साल 2022 में ‘गहराइया’ में नजर आई थीं. इस फिल्म को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी. लेकिन इसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. आने वाले साल में भी दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. वह जल्द ही ‘फाइटर’ ‘सपना दीदी’ और फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली हैं.

सनी देओल के बेटे की संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह का धमाल, देखें वीडियो

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे है अब हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल की संगीत सेरेमनी हुई जहां फंक्शन में चार-चांद लगाने पहुंचे रणवीर सिंह. जिन्होंने करण देओल को गले लगाकर बधाई दी, इतना ही नहीं, उन्हे गोध में उठाकर डांस भी किया. अब इसे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जंमकर वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि रणवीर सिंह ने करण दओल और दृशा आचार्य की संगीत सेरेमनी में ब्लैक आउटफिट पहनकर एंट्री की.उन्होंने वहां जाकर सनी देओल को बेटे की शादी की जमकर बधाइयां दीं. इतना ही नहीं, उन्होंने सनी देओल को झप्पी भी दी. इसके अलावा रणवीर सिंह ने करण देओल और दृशा आचार्य को भी बधाई देने पहुंचे. उन्होंने दूल्हे राजा को गले लगाकर शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. रणवीर सिंह ने करण देओल को गोद में उठाकर जमकर डांस किया। उनके साथ-साथ होने वाली दुल्हन दृशा आचार्य भी डांस करती नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि करण देओल और दृशा आचार्य की शाद 18 जून को होगी.इससे पहले कुछ दिनों करण देओल और दृशा की शादी की रस्में चल रही थीं. करण और दृशा की शादी के लिए सनी देओल के साथ-साथ धर्मेंद्र भी खूब एक्साइटेड हैं.ऐसे में लोग रणवीर सिंह के साथ वायरल वीडियो को देख बेहद खुश है और जमकर कमेंट करते दिख रहे है.

लोगों ने किए ऐसे कमेंट

करण देओल और दृशा आचार्य के संगीत का वीडियो देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं. खासकर उन्होंने रणवीर सिंह के लुक की तारीफ की, साथ ही एक्टर की सादगी की भी खूब सराहना की. एक यूजर ने लिखा, रणवीर सिंह मस्त-मौला इंसान है. हर वक्त खुश और दूजों को भी खुश रखते हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, लोग भले ही इन्हें कपड़ों और एनर्जी के लिए ट्रोल करें, लेकिन रणवीर सिंह सच में बहुत अच्छे इंसान हैं.” रणवीर सिंह से जुड़े इस वीडियो को अभी तक 12 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें