⚲

Pawan Smriti: ज्योति सिंह से तलाक के बीच उड़ा था पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के अफेयर की खबर

Pawan Smriti: पवन सिंह ज्योति सिंह के तलाक का कारण स्मृति सिन्हा है, अभय के पॉडकास्ट में जब स्मृति से पूछा गया कि उन्होंनें अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौनसी सुनी है तो स्मृति कहती है, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गई की पवन सिंह के शादी शुदा जीवन खराब होनें के पीछे मेरा हाथ है मेरी वजह से उनका तलाक हो रहा है

इन अफवाहों ने मेरी पर्सनल लाइफ हेल बना दी मैं मेंटली इतनी डिस्टर्ब हो गई की मुझे थेरपी लेनी पड़ती थी, उस समय स्मृति ने इन अफवाहों पर कहा था सब झूठ है,

पावरस्टार पवन सिंह पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2022 में जब पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था, उस दौरान पवन सिंह और खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की नजदीकियों और उनके कथित अफेयर की।

दरअसल, उस दौर में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा ने एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स और फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तो दर्शकों को पसंद आ ही रही थी, लेकिन ऑफ-स्क्रीन साथ में तस्वीरें और लगातार काम करने की वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की गॉसिप्स शुरू हो गईं। नेटिज़ेंस और मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं।

“तलाक से मेरा कोई लेना-देना नहीं” — स्मृति सिन्हा का करारा जवाब
अफेयर की उड़ती खबरों और तलाक से नाम जोड़े जाने पर स्मृति सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी बात रखी और अफवाहों पर विराम लगाया: स्मृति ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और पवन सिंह ने विवाद शुरू होने के महज चार-पांच महीने पहले ही साथ काम करना शुरू किया था, जबकि पवन सिंह के तलाक का केस उससे काफी पहले से अदालत में लंबित था। इसलिए उन्हें इस पारिवारिक विवाद में घसीटना पूरी तरह गलत है।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह और पवन सिंह दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने और मंझे हुए कलाकार हैं। अगर कोई हीरो-हीरोइन बैक-टू-बैक फिल्मों में साथ काम करते हैं, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं होता कि उनके बीच कोई निजी या रोमांटिक रिश्ता है।

Pawan Jyoti: पहली पत्नी नीलम को याद कर रोए पवन सिंह, दूसरी पत्नी ज्योति ने लिखा- ‘इस बार मुझे मत चुनना’

Pawan Jyoti: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करते हुए बेहद भावुक हो गए। वहीं, इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दर्दभरा पोस्ट शेयर किया,

‘भोजपुरी बवाल’ शो में पवन सिंह ने नीलम को अपनी जिंदगी बताते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है, वह हमेशा उनके दिल में रहेंगी।

पवन ने उस रात को भी याद किया, जब शूटिंग से देर रात घर लौटने के बाद उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला था। उन्होंने बताया कि उस पल उन्हें ऐसा लगा था जैसे उनकी पूरी दुनिया खत्म हो गई हो। इस घटना को याद करते हुए पवन भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

पवन के भावुक होने के बीच उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था।

‘प्रिय पतिदेव’

यदि नियति हमें एक ही कहानी में लिखे,
तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना।

प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती,
किसी के साथ रहकर उसके जीवन में अपना स्थान खोजना है।

इस बार उस स्त्री को चुनना,
जिसके आने से तुम्हारे दिन पूरे हो जाएं,
जिसे अपने हिस्से का स्नेह मांगना न पड़े,
जिसकी खामोशी भी तुम्हें सुनाई दे।

मैं नहीं चाहती कि कोई और मेरी तरह अपने घर में अपनी मौजूदगी का प्रमाण दे।

अगर प्रेम निभा न सको,
तो किसी का जीवन मत चुनना…
और अगर निभा सको,
तो इस बार मुझे मत चुनना।

मैं दुआ बनकर रह लूंगी,
पर तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।

इसपर लोग कह रहे है पवन के पास जो है उसका निरादर कर रहे और जो नहीं है उसके लिए रो रहे है,

2018 में हुई थी पवन-ज्योति की शादी
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की 2015 में मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से शादी की। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आने लगीं और दोनों अलग रहने लगे। ज्योति ने पवन पर कई आरोप लगाए हैं, जिन्हें पवन ने खारिज किया है। दोनों के बीच तलाक से जुड़ा मामला भी कानूनी प्रक्रिया में रहा है।

Akshara Amrapali: अक्षरा के लिए पवन सिंह से लड़ी’ आम्रपाली! अक्षरा ने कहा नहीं दिया साथ

Akshara Amrapali: आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा: “अक्षरा के लिए पवन सिंह से लड़ी, काम छूटने की परवाह नहीं की… फिर भी कहा कोई साथ नहीं था”

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के रिश्ते को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। आम्रपाली पर आरोप लगता रहा है कि अक्षरा को जब ब्रेकअप के बाद मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा, तब आम्रपाली ने अपनी ‘बहन जैसी दोस्त’ का फर्ज नहीं निभाया। भोजपुरी बवाल शो में पत्रकार शुभंकर मिश्रा के जब यही सवाल आम्रपाली से पूछा, तो उन्होंने कहा सारी सच्चाई बताई।

“पवन जी से फोन पर झगड़ा किया, पूछा- अक्षरा को कैसे छोड़ सकते हो?”
शुभंकर मिश्रा ने सीधा सवाल किया कि जब अक्षरा कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब आम्रपाली उनके साथ खड़ी क्यों नहीं दिखीं? इस पर आम्रपाली ने कहा कि जब पवन सिंह की दूसरी शादी हो रही थी, तब उन्होंने खुद पवन सिंह को फोन किया था।

आम्रपाली ने बताया, “मैं पवन जी के शादी वाले दिन उनसे फोन पर झगड़ा कर रही थी। मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? आप अक्षरा को इस तरह नहीं छोड़ सकते, वो आपसे पागलों की तरह प्यार करती है।” इस पर पवन सिंह का जवाब दिया। उन्होंने आम्रपाली से कहा, “मेरी मां जैसा चाहती हैं, मैं वैसा ही करूंगा।”

“इंडस्ट्री के खिलाफ जाकर अक्षरा का साथ दिया”

शुभंकर ने जब अक्षरा के उस बयान की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘उस वक्त मैं बिल्कुल अकेली पड़ गई थी’, तो आम्रपाली काफी भावुक नजर आईं।

आम्रपाली ने कहा, “अब मैं सीना चीर कर तो नहीं दिखा सकती! लेकिन मैंने तब अक्षरा के लिए पवन जी से स्टैंड लिया, जब पूरी इंडस्ट्री में एक माहौल बना हुआ था। सब बोल रहे थे कि जो अक्षरा के साथ दिखेगा या खड़ा होगा, उसे पवन सिंह के साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा।”

आम्रपाली ने आगे कहा, “मैंने उस वक्त साफ कह दिया था कि ‘भाड़ में जाए सब, देखते हैं कौन मुझे काम करने से मना करता है।’ मैंने अपने करियर और काम की परवाह किए बिना अक्षरा का साथ दिया था।”

“छोटी बहन मानती थी, इसीलिए दुख हुआ”
आम्रपाली ने दर्द बयां करते हुए कहा कि इतना सब करने के बाद भी जब यह कहा गया कि ‘कोई मेरे साथ नहीं खड़ा था’, तो दिल टूटता है।
उन्होंने साफ किया, “मैंने अक्षरा को सिर्फ कहने के लिए ‘छोटी बहन’ नहीं बोला था, मैं सच में उन्हें अपनी छोटी बहन मानती थी। जब आप किसी के लिए इतना स्टैंड लेते हैं और बाद में सुनने को मिले कि कोई साथ नहीं था, तो दुख होना स्वाभाविक है।”
आम्रपाली दुबे के इस बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर पुराने विवादों और आपसी रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Pawan Amrapali: निरहुआ नहीं, पवन सिंह से शादी करना चाहती हैं आम्रपाली! बोलीं- ‘मिलकर बच्चा पालेंगे’

Pawan Amrapali: भोजपुरी सिनेमा की ‘क्वीन’ कही जाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और ‘पावरस्टार’ पवन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। आम्रपाली दुबे, जिनका नाम अक्सर उनके करीबी दोस्त और ऑन-स्क्रीन जोड़ीदार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जोड़ा जाता रहा है, ने शो में ऐसा बयान दे दिया है जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। आम्रपाली ने निरहुआ नहीं, बल्कि पावरस्टार पवन सिंह के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया है।

यह पूरा मामला ‘भोजपुरी बवाल’ शो का है, जहाँ दोनों कलाकारों के बीच हुई बातचीत का एक हिस्सा अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चा गोद लेने से शुरू हुई शादी की बात
जब बच्चा गोद लेने के मुद्दे पर चर्चा छिड़ी, तो पवन सिंह ने आम्रपाली के सिंगल मदर बनने या बच्चा गोद लेने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पवन सिंह ने आम्रपाली के इस विचार की तारीफ करते हुए कहा कि किसी बच्चे को गोद लेकर उसे एक बेहतर जिंदगी और सही परवरिश देना बेहद नेक काम है। हालांकि, पवन ने ध्यान दिलाते हुए आम्रपाली से सवाल किया, “बच्चा गोद लेने के बाद इंसान पर जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ आ जाता है। ऐसे में आप अपने करियर और बच्चे की परवरिश को एक साथ कैसे संभालेंगी?”

पवन सिंह के इस सवाल का जवाब आम्रपाली दुबे ने बड़े ही बेबाक और चुटीले अंदाज में दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “अकेले बच्चा पालना वाकई आसान काम नहीं होगा। इसलिए मैं सोच रही हूं कि बच्चा गोद लेने से पहले क्यों न आपसे ही शादी कर लूं, ताकि हम दोनों मिलकर उस बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकें।”

आम्रपाली का प्रपोजल सुन चौंके पवन सिंह
आम्रपाली दुबे की यह बात सुनकर पवन सिंह एक पल के लिए हैरान रह गए और चौंक गए। शो में मौजूद दर्शक और मंच पर मौजूद लोग भी आम्रपाली के इस अचानक दिए गए ‘प्रपोजल’ को सुनकर ठहाके लगाने लगे। हालांकि, दोनों के बीच की यह बातचीत हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के अंदाज में हुई थी, लेकिन देखते ही देखते इसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

निरहुआ के साथ रिश्ते की अफवाहों पर पहले भी दे चुकी हैं सफाई
भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी को सबसे सफल और लोकप्रिय माना जाता है। लंबे समय से दोनों के अफेयर और शादी की अफवाहें मीडिया में उड़ती रही हैं। हालांकि, आम्रपाली और निरहुआ दोनों ही कई बार सार्वजनिक मंचों पर इन अफवाहों का खंडन कर चुके हैं। दोनों का हमेशा से यही कहना रहा है कि वे सिर्फ बेहतरीन सह-कलाकार और बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Mumma’s Boy Pawan: मेरी मां मेरे जीवन का पहला और आखिरी प्यार है

सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह की मां की एआई जनरेटेड अभद्र फोटो पोस्ट कि गई, उन्हें गालियां दी गई, जिस लेकर ज्योति सिंह की पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें ज्योति ने अपनी सास पर गंदे कमेंट करने वालो को चेताते हुए कहा कि मां-मां होती है, चाहे किसीकी भी हो, उन्होंनें लोगो से अपील की कि मतभेद हो सकते है, लेकिन किसीकि मां बहन के बारे में सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट नही होनी चाहिए, कुछ लोगो के व्यवहार से पूरे बिहार की छवि खराब हो रही है,
पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र कमेंट करना युवक को भारी पड़ गया। आरोपी के खिलाफ पवन के परिवार ने 20 दिन पहले भोजपुर साइबर थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने कारर्वाई करते हुए गिरफ्तारी की, आरोपी युवक का नाम सोनू यादव है। जिसे गयाजी से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि सोनू ने पवन की मां, बहन और पत्नी पर गंदे कमेंट किए।भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गया जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल हैं।
पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने भोजपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पवन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक, पोस्ट किए जा रहे हैं। पवन सिंह की मां की एआई जनरेटेड अभद्र फोटो पोस्ट कि गई, उन्हें गालियां दी गई,
पुलिस की जांच में सामने आया कि पोस्ट करने वाला आरोपी गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का रहने वाला है। भोजपुर साइबर थाना की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच शुरू कर दी है।

मां के जाने की बात सुनकर भावुक हुए पवन सिंह भोजपुरी बवाल शो का नया ट्रेलर रीलीज हुआ जिसमें पवन सिंह अपनी मां के पैर दबा रहे है, उनकी मां कहती है मेरा बेटा मेरी बहुत इज्जत करता है, पवन कहते है मेरे पास अगर कोई संपत्ति है तो वो सिर्फ आप है, उनकी मां कहती तुम्हारी मां इस दुनिया से चली जायेगी तो कौन रहेगा तुम्हारे पास, तुम अपनी दुनिया बसाओ, अपने दिल को इतने कच्चा मत करो, इतना सुनते ही पवन भावुक हो जाते है, और कहते माई चल जाई तो पवन खत्म, और दोनो रोने लगते, पवन अपनी मां से बहुत प्यार करते है वह उनके लिए कुछ भी कर सकते है, उनके लिए पवन ने अक्षरा से प्यार में होते हुए भी शादी करने से मना कर दिया था, और ज्योति सिंह से शादी कर ली थी.

Kajal Pawan:पवन सिंह की जिद की वजह से काजल ने काम करने से किया था इनकार

Kajal Pawan: पवन सिंह एक्ट्रेस काजल राघवानी से पूछा, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल जवाब देती हैं, “आप ही से हुआ था”. रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो टेलीकास्ट हुआ जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. ‘भोजपुरी बवाल’ शो में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार—पवन सिंह, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं, जो शो में अपने बेबाक और अनोखे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं.

प्रोमो स्टार्ट हुआ तो आम्रपाली दुबे सभी से पूछती हैं, “हम सब को यहां बुला तो लिया, लेकिन करना क्या है?” इस पर पवन सिंह कहते हैं, “कुछ नया करते हैं”. पवन सिंह, एक्ट्रेस काजल राघवानी से मज़ाक में पूछते हैं, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल सीधे जवाब देती हैं, “आप ही से हुआ था”. यह सुनकर पवन हंसकर ताली बजाने लगते हैं. पवन सिंह पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हरैसमेंट का आरोप लगाया.

एक इंटरव्यू में काजल ने बताया की “मैंने उनको सजन चुन लिया” में पवन और मैं एक साथ काम कर रहे थे. शूट शुरू हुआ तो पवन ने उनसे किस करने को कहा, काजल हैरान हुई और पूछा कि यह कब तय हुआ? मुझे इस बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी गई. काजल राघवानी ने किस करने से साफ इंकार कर दिया. इस पर पवन गुस्सा हो गए और और अकड़ कर सेट से चले गए. डायरेक्टर के बार बार कहने पर भी नही शूट के लिए पवन नहीं आए. पवन सिंह अड़ गए थे कि अगर वह किस करेंगी, तभी आगे की शूटिंग होगी. पवन की यह बात सुनकर काजल ने सोचा ये कैसे लोग हैं, क्या इनके घर में मां-बेटी नहीं है?
काजल ने बताया कि डायरेक्टर बुजुर्ग थे. वे मेरे पास आए और रोने-गिड़गिड़ाने लगे और पवन की डिमांड पूरी करने कि मिन्नते करने लगे. फिर काजल राघवानी उस किसिंग सीन के लिए मान गई, इसके बाद से आजतक पवन सिंह ने कभी काजल राघवानी के साथ काम नहीं किया.

पवन सिंह और काजल राघवानी ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें धर्मात्मा, ‘रक्षक’ ‘गुंडई राज’ और ‘तेरे जैसा यार कहां’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. दोनों आखिरी बार ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ फिल्म में साथ नज़र आए थे. ऑडियंस ने पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद किया.

अब पवन सिंह और काजल राघवानी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ यह एक साथ नजर आयेंगे. शो पूरी तरह से भोजपुरी फ्लेवर, एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर होने वाला है. ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकेंगे.

Bollywood Controversy: सलमान के साथ काम करने पर लौरेंस गैंग से पवन सिंह को मिली धमकी!

Bollywood Controversy: बौलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लंबे समय से लौरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल रही हैं, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा बढ़ा दिया गया था. अब इसी कुख्यात गैंग का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़े एक चौंकाने वाले मामले में सामने आया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में पवन सिंह को एक अज्ञात नंबर से कौल आया. फोन करने वाले ने खुद को लौरेंस गैंग से जुड़ा बताया और धमकी दी कि अगर पवन सिंह बिग बौस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ स्टेज पर दिखाई दिए, तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. हैरानी की बात यह है कि कौल करने वाले ने धमकी देने के साथ पैसों की मांग भी रखी, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई.

धमकियों और दबाव के बावजूद पवन सिंह पीछे नहीं हटे. उन्होंने न सिर्फ ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लिया, बल्कि सलमान खान के साथ स्टेज भी शेयर किया. शो के दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट नीलम गिरी के साथ जबरदस्त डांस परफौर्मेंस भी दी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी स्टेज प्रेजेंस और कौन्फिडेंस ने साफ कर दिया कि वे किसी भी तरह के डर के आगे झुकने वाले नहीं हैं.

खबरों की माने तो पवन सिंह की सिक्योरिटी पिछले अक्टूबर से ही बढ़ा दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है. पवन सिंह से जुड़ी इस घटना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. हालांकि, धमकियों के बावजूद उनका ग्रैंड फिनाले में पहुंचना और दमदार परफौर्मेंस देना उनके प्रोफेशनलिज्म और हिम्मत को दर्शाता है. Bollywood Controversy

पवन सिंह और ज्योति सिंह का टूटने से बचा रिश्ता, तलाक के खबरों के बीच हुई सुलह,

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित शादीशुदा कपल पवन सिहं और ज्योति सिंह इऩ दिनों एक बार सुर्खियों में बने है. एक दूसरे से शादी करने के बाद इनकी तलाक की खबरे काफी वायरल हो रही थी. पहले तो दोनों के बीच सबकुछ ठीक था लेकिन आगे चलकर पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद हो गया है. बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों ने तलाक तक लेने का फैसला कर लिया है. इस बीच पवन सिंह और ज्योति सिंह को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babita Mishra (@babitakne)


भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी. इसमें ज्योति ने भोजपुरी सिंगर बबीता मिश्रा को शुक्रिया कहा था. ज्योति ने लिखा, ‘थैंक्यू बबीता दीदी आपकी सारी कोशिशों के लिए.’ वहीं बबीता मिश्रा ने ज्योति को लेकर लिखा, ‘तुम्हें खूब प्यार मेरी बहन. भगवान आपको उन बुरी नजरों से हमेशा बचाकर रखे, जिसने आपका अपमान किया’ अब बबीता के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग ये चर्चा कर रहे है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह फिर से साथ में में आ गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babita Mishra (@babitakne)

बताते चलें कि पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. हालांकि कुछ समय बाद में नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद पवन सिंह की जिंदगी में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई. दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह और अक्षरा सिंह शादी करने वाले थे. हालांकि फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हो गए है. आज आलम ये है कि पवन और अक्षरा एक दूसरे को देखना तक नहीं चाहते हैं.

‘लौली पौप लागे लू’ के बाद पवन सिंह का एक और गाना वायरल

वैसे भोजपुरी फिल्मों के सभी गाने हिट रहते हैं, पर जब बात डिजे पर थिरकने की हो तो सभी की पहली पसंद बन जाता है “कमरिया तोरे लपालप लौलि पौप लागे लू” इस गाने की पौपुलेरिटी को इसी बात से समझा जा सकता है कि किसी भी शादी या पार्टी में अगर गाना ना बजे तो इसका माहौल अधूरा-अधूरा सा लगता है.

साल 2017 का  गाना फिर हुआ वायरल 

इस गाने को आवाज देने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) ने इस गाने के साथ ही बेहद ही कम समय में भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम कमा लिआ. पवन का कोई भी गाना जब आता है तो वो जबरदस्त तरीके से वायरल हो जाता है. पवन सिंह का एक और भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ये गाना साल 2017 में रिलीज हुआ था. फिल्म सत्या का ये गाना  ‘मुंहवा ओढ़नी से बांध के (Muhawa Odhani Se Bandh Ke) को अब तक करीब 2 करोड़ लोग देख चुके हैं.

गाना जो लोगों के दिल को छुआ

पवन के इस गाने को लिखा है अरुण बिहारी ने, जहां वो अपनी रुठी हुई प्रेमिका को मनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. गाने में पवन सिंह कबूल करते हैं कि तुम्हारी सारी बाते मानूंगा, बस तुम ओढ़नी से मुंह को बांध कर मत आना, क्योंकि अगर तुमने ऐसा किया तो मुझे पहचानने में समय लग जाएगा. यहां वो कल्पना कर रहे हैं कि जल्द ही वो अपनी प्रेमिका को पा लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

Good morning frnds🙏

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) on

पवन की फिल्म ने भी कमाल किया 

हाल ही में पवन की फिल्म ‘क्रैक फाइटर’ रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. उनकी यह फिल्म उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर ने प्रट्यूज की थी. इस फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर भी काफी वायरल हुआ था. इस फिल्म में पवन सिंह (Pawan Singh) का किरदार अब तक आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग है. पवन के इस रोल को सभी मे काफी पसंद किया है.

 

View this post on Instagram

 

होली के पावन अवसर पर भोजपुरी जगत की सबसे महँगी फ़िल्म #क्रैक_फाइटर।जिसके निर्माता उपेंद्र सिंह व निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं।बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है।फ़िल्म में मेरे साथ (गजनी)प्रदीप रावत अभिनेत्री संचिता जी,निधि झा जी,चांदनी जी नजर आएंगी।फ़िल्म को बिहार झारखंड में मेरे छोटे भाई निशान्त उज्ज्वल नें रिलीज किया है।इस फ़िल्म को प्यार दुलार दें और सुपरहिट बनाएँ। आपका पवन सिंह

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) on

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें