Bollywood Latest Updates: नुशरत भरूचा के दिल की बात

Bollywood Latest Updates: फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से हिट हुई नुशरत भरूचा ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया कि यहां ऐक्ट्रैस के लिए काफी मुश्किल होती है. वे आउटसाइडर हैं और आडिशन देदे कर यहां तक पहुंची थीं.

जब नुशरत ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ की, तो उन के काम को मजाक माना गया कि वे ऐसी ही फिल्मों में ठीक लगेंगी. उन्हें लोग सीरियस नहीं लेंगे. लेकिन बाद में उन्होंने ‘छोरी’ जैसी फिल्म कर के लोगों का भरम तोड़ दिया.

नुशरत भरूचा ने अपने नए प्रोजैक्ट का खुलासा करते हुए कहा कि वे नीरज पांडेय की अगली फिल्म कर रही हैं, जो एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है.

आरजे महवश को मिली पहली फिल्म

वैब सीरीज ‘पंचायत’ में सचिवजी के रोल से फेमस हुए जितेंद्र कुमार अब एक नई फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ में बतौर हीरो बन कर आ रहे हैं, जिस में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और आरजे महवश भी दिखाई देंगी.

याद रहे कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के धनश्री से तलाक लेने के बाद से ऐसा माना जा रहा था कि महवश और युजवेंद्र चहल एकदूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन बाद में महवश ने खुद इन सभी अफवाहों को खारिज किया था.

फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ को कोरियोग्राफर और डायरैक्टर रेमो डिसूजा प्रजैंट कर रहे हैं.

अक्षय खन्ना का दर्द

‘दृश्यम 2’, ‘छावा’ और उस के बाद ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से चौंकाने वाले अक्षय खन्ना को कभी भी दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल पाया, जितना कि शाहरुख खान या अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार को मिला है, पर वे जिस भी फिल्म में आते हैं, अपनी छाप छोड़ जाते हैं.

फिलहाल तो फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना अपने किरदार रहमान डकैत से खौफ पैदा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वे कभी सुपरस्टार नहीं बन पाए. पर अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘अगर मैं शाहरुख खान नहीं बन पाया, तो इस का मतलब यह नहीं है कि मैं स्टार नहीं हूं.’

वैसे, अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 बड़ा यादगार रहा. उन की 2 फिल्में ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ ने बौक्स औफिस पर धूम मचा दी.

विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का आरोप

17 नवंबर को इंदिरा आईवीएफ हौस्पिटल के मालिक डाक्टर अजय मुर्डिया द्वारा दर्ज कराई गई एक एफआईआर के बाद फिल्म मेकर विक्रम भट्ट और उन की पत्नी श्वेतांबरी को पुलिस ने पकड़ लिया. उन पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है.

डाक्टर अजय मुर्डिया का आरोप है कि उन की दिवंगत पत्नी पर बायोपिक समेत कई दूसरी फिल्में बनाने के बहाने विक्रम भट्ट और उन की पत्नी ने उन के साथ 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है.

पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने फिल्म प्रोडक्शन और मुनाफे का झूठा भरोसा दे कर यह रकम हड़प ली. पुलिस ने कहा कि यह धोखाधड़ी आरोपियों द्वारा बनाए गए नकली बिलों के जरीए की गई थी. Bollywood Latest Updates

जनहित में जारी: कंडोम बेचने पर ट्रोल हुईं नुसरत भरूचा, दिया ये जवाब

लंबे समय तक ‘टी सीरीज’ के साथ जुड़े रहे और 27 साल का फिल्मी दुनिया का अनुभव रखने वाले विनोद भानुशाली ने अब ‘‘टी सीरीज’’ से अलग होकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है और ‘‘ड्रीमगर्ल’ फेम निर्देशक राज शांडिल्य के साथ मिलकर बोल्ड विषय पर पहली फिल्म ‘‘जनहित में जारी’’ का निर्माण किया है. परिवार नियोजन की बात करने वाली फिल्म ‘‘जनहित में जारी’’ की कहानी व पटकथा राज शांडिल्य ने उत्सव सरकार के साथ मिलकर लिखी है.

दस जून को देश भर के सिनेमाघरों में पहुंचने वाली इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई के सिनेपोलिस मल्टीप्लैक्स में लांच किया गया, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक व कलाकारों ने हिस्सा लिया. मीडिया को ट्रेलर दिखाने के बाद सभी ने मीडिया से बात भी की. फिल्म के ट्रेलर में व ट्रेलर लांच के वक्त मंच से नुसरत भरूचा ने इस बात के भरपूर संकेत दिए किए कि उन्होंने इस फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया है.

ट्रोलिंग की शिकार हुई नुसरत…

परिवार नियोजन की बात करने वाली फिल्म ‘‘जनहित में जारी’’ में एक औरत द्वारा कंडोम बेचते हुए दिखाकर यह संदेश दिया गया है कि पुरूषों के लिए ‘कंडोम’ जरुरत है, मगर हर औरत के लिए ‘कंडोम’ जरुरी है. फिल्म ‘जनहित में जारी‘ में नुसरत को कंडोम बेचते देख लोगों ने आपत्तिजनक और अश्लील कमेंट्स किए. यानी कि वह ट्रोलरों की जबरदस्त शिकार हुईं.

नुसरत ने दिया करारा जवाब…

लोगों की इन आलोचनाओं को पॉजिटिवली लेते हुए नुसरत ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें एक्ट्रेस ने अश्लील कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. नुसरत ने इस वीडियो को शेयर कर कहा था कि यही सोच तो बदलनी है. बहरहाल ‘कंडोम’ बेचने का काम करने वाली लड़की मन्नू का किरदार निभाने के चलते ट्रोलरों का शिकार होने पर नुसरत भरुचा कहती हैं- ‘‘मैं अपनी किसी भी पोस्ट पर आए कमेंट नहीं पढ़ती. इस फिल्म की वजह से ट्रोल किए जाने पर मैंने एक छोटा सा वीडियो जारी करके लोगों को बता दिया है कि मैं अपना काम ईमानदारी से करने में यकीन करती हूं. मैं ट्रोलर्स की परवाह नहीं करती.’’

ट्रेलर से जो कहानी समझ में आती है, उसके अनुसार मन्नू (नुसरत भरुचा) कंडोम बेचने का काम करती है. मन्नू यह काम पैसे कमाने की मजबूरी में शुरू करती है, पर फिर उसे इस काम में मजा आने लगता है. उसे लगता है कि यह नेक काम है और इससे वह औरतों को शिक्षित कर उन्हे अनवांछित गर्भपात करवाने से बचा सकती

आखिर क्यों जेन्टस टौयलेट घुसीं आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल’, पढ़ें पूरी खबर

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ दर्शकों को एंटरटेन करने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक के बाद एक हिट फिल्में करने के बाद आयुष्मान खुराना अपनी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. नुसरत भरूचा द्वारा दिए गए इंटरव्यू में एक एसी बात सामने आई है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए. फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान लड़की बन लड़कियों वाला किरदार निभा रहे हैं, तो इसी के चलते जब नुसरत भरूचा से पूछा गया कि क्या उन्हें भी ऐसी कुछ अजीबो-गरीब समस्या का सामना करना पड़ा तो उन्होनें शर्माते हुए बताया कि एक बार वे गलती से जेन्टस टोयलेट में घुस गई थीं. आखिर क्या थी वजह..

गलती से घुसी जेन्टस टौयलेट में

नुशरत भरुचा ने आगे बताया कि मुझे इस बात कि खुशी है कि जब मुझसे ये गलती हुई तब वहां जेन्टस टौयलेट में कोई नहीं था, और ना ही किसी ने मुझे अंदर या बाहर आते हुए देखा नहीं तो उस सिचुएशन में मुझे काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता. नुसरत ने अपनी सफाई देते हुए आगे कहा कि, “कई बार रेस्टोरेंट या सार्वजनिक जगहों पर टौयलेट्स के बाहर इतना आर्टवर्क कर दिया जाता है कि ये उल्टा कन्फ्यूज कर देते हैं कि ये मेल टोयलेट है या फीमेल.”

ये भी पढ़ें- आखिर कैसे बदहाली का शिकार हुआ बौलीवुड का ये सितारा

ट्रोलिंग की वजह बन सकती थी ये वजह

नुसरत भरुचा की ये बात वाकई सबको हैरान कर देने वाली थी, और अगर वहां उनको कोई देख लेता या उस समय वे टौयलेट खाली ना होता तो सचमुच नुसरत एक चर्चा का विषय बन कर रह जाती और जो उनकी ट्रोलिंग होता वो अलग.

बता दें, नुसरत भरुचा काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. इससे पहले नुसरत कार्तिक आर्यन के साथ सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में दिखाई दी थीं, और उस फिल्म में नुसरत की बेहतरीन एक्टिंग ने लोगों का दिल जीता लिया था. आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 13 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य और प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं.

Written By: Karan Manchanda

ये भी पढ़ें- फिल्म रिव्यू फेयर इन लव: अच्छी कहानी पर बेजान

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें