⚲

Nirhua Amrapali: काजल के आरोपों से फिर गर्माया निरहुआ-आम्रपाली की ‘सीक्रेट शादी’ का मुद्दा

Nirhua Amrapali: भोजपुरी सिनेमा की बवाल अभिनेत्री काजल राघवानी के एक हालिया इंस्टाग्राम लाइव ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। उनके बयानों के बाद से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की कथित सीक्रेट शादी और रिश्ते को लेकर कयासों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।

काजल राघवानी ने अपने लाइव सेशन के दौरान निरहुआ पर अपनी पत्नी मंशा देवी को अनदेखा करने और आम्रपाली दुबे को प्राथमिकता देने का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा:

“निरहुआ जी, आप कहते है कि आप मुझे अपने साथ काम करने लायक नहीं समझते। आप मुझे अपने लायक क्या समझेंगे? आप तो अपनी उस ब्याहता पत्नी को भी अपने लायक नहीं समझते जो आपके जीवन में तब खड़ी थी जब आपके पास कुछ नहीं था। आज जब आप ‘जुबलीस्टार’ बन गए, तो कहते हैं कि आम्रपाली ने आपको नया जीवन दिया है।”

काजल ने निरहुआ के पब्लिक और प्राइवेट लाइफ पर सवाल उठाए, काजल ने आरोप लगाया कि निरहुआ, आम्रपाली का हाथ पकड़कर संगम में स्नान करते हैं और रामभद्राचार्य से मिलने आश्रम में भी आम्रपाली को अपनी पत्नी बताकर ले जाते हैं, वहां जहां को अपनी धर्मपत्नी के साथ होना चाहिए।

उन्होंने याद दिलाया कि जब तेज प्रताप यादव के आवास पर रात्रिभोज के दौरान पवन सिंह ने आम्रपाली और निरहुआ को देखकर कहा था कि “आज देवर-भाभी साथ बैठे हैं”, तब निरहुआ ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और चुप रहे।

काजल राघवानी ने निरहुआ की मंशा देवी के साथ शादी को लेकर भी कई गंभीर बातें रखीं। उन्होंने कहा कि सालों तक निरहुआ की पत्नी के बारे में कोई नहीं जानता था। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर निरहुआ और उनकी पत्नी की एक फोटो वायरल हुई, निरहुआ तुरंत सफाई देने सामने आ गए।

उन्होंने निरहुआ पर तंज कसते हुए कहा कि निरहुआ ने फोटो आते ही यह कहना शुरू कर दिया कि वे अपनी पत्नी मंशा से प्यार नहीं करते और यह शादी जबरदस्ती हुई थी। काजल ने सवाल उठाया कि 25 सालों तक निरहुआ को अपनी इस ‘जबरदस्ती की शादी’ की याद नहीं आई, लेकिन फोटो वायरल होते ही उन्हें यह सब इसलिए याद आ गया ताकि उनकी गर्लफ्रेंड को बुरा न लग जाए।

काजल के इन बेबाक बयानों ने न केवल निरहुआ की निजी जिंदगी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के इस सबसे चर्चित त्रिकोण को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

 

Bollywood Gossip: जया बच्चन को आया ‘निरहुआ’ पर गुस्सा, कर दी डंडे से पिटाई

Bollywood Gossip: बौलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. अमिताभ बच्चन ने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है. 55 साल से भी ज्यादा का फिल्मी करियर तय कर आज अमिताभ बच्चन उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है. वहीं उनकी पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं.

जया बच्चन अपने बेबाक और गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. उन्हें ना तो कैमरे की परवाह होती है और ना ही माहौल की, अगर उन्हें किसी पर नाराजगी जतानी हो तो वे तुरंत ही अपना गुस्सा दिखा देती हैं. यही वजह है कि उनकी झल्लाहट वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, जिनमें वे किसी न किसी को डांटते हुए नजर आती हैं.

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ काम किया था. यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी. इसी के चलते भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने जया बच्चन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. निरहुआ ने बताया कि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगा देवी’ की शूटिंग के दौरान एक सीन में उन्हें अपनी पत्नी को डांटकर थप्पड़ मारना था. इसके बाद जया बच्चन, जो फिल्म में उनकी मां बनी थीं, को गुस्सा दिखाते हुए उन्हें डंडे से मारना था.

निरहुआ ने बताया, “जया जी ने उस सीन में मुझे सचमुच डंडे से पीट दिया और वो भी पूरे जोर से. उन्होंने मुझे दो-तीन बार मारा, क्योंकि उनका स्वभाव ही थोड़ा गुस्सैल है.” हालांकि निरहुआ ने इसे बुरा मानने के बजाय बड़े पौजिटिव अंदाज में लिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैंने इसे प्रसाद समझा. आखिर कितने लोगों को ऐसा मौका मिलता है कि वे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर पाएं?”

आपको बता दें कि जया बच्चन जानबूझ कर हर किसी पर गुस्सा नहीं करतीं बल्कि उनको एक बिमारी है जिसका नाम है क्लौस्ट्रफ़ोबिक. जब उनके आस-पास बहुत सारे लोग होते हैं तो उन्हें बहुत घुटन महसूस होती है जिस वजह से बिना कुछ सोचेसमझे उनका गुस्सा फूट पड़ता है. Bollywood Gossip

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें