मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता को किस करते हुए शेयर की रोमांटिक Photo तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

एक्टर मिलिंद सोमन अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं. वह आए दिन अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

अब उन्होंने पत्नी अंकिता संग रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर की है. जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मिलिंद और अंकिता बेहद ही रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को किस कर रहे हैं.

मिलिंद ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वीगन फैशन पार्ट 2.. पैशन फोर फैशन.’ वीगन का मतलब होता है ऐसे कपड़े जिन्हें बनाने में पशुओं के प्रति अत्याचार या हिंसा न हुई हो.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: सई और विराट के सामने जल्द खुलेगी भवानी की पोल! आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

 

इससे पहले मिलिंद ने एक वीडियो शेयर की थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, वीगन फैशन! लेदर नहीं, रेशम नहीं, ऊन नहीं. मानवीय इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए जानवरों का दर्द नहीं. अगर आप केयर करते हैं, तो यह एक विकल्प है.

ये भी पढ़ें- मैंने शो के लिए बुनियादी फिटनेस प्रशिक्षण लिया: सोनाली सेहगल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

 

ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दोनों की इस रोमांटिक फोटो पर इनके फैंस ने कमेंट किया है. कई यूजर उनकी फोटो को रोमांटिक बता रहे हैं तो कई मजाकिया अंदाज में भी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने  इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ये आप दोनों की अब तक की सबसे बेहतरीन फोटो है. तो वहीं एक यूजर ने अंकिता और मिलिंद को बेस्ट कपल बताया है.

मिलिंद सोमन ने शेयर की 31 साल पहले की फोटो, पहली बार मौडलिंग करने पर मिले थे इतने रुपये

मिलिंद सोमन (Milind Soman) इन दिनो अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाये हुए हैं. वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं. वह अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चे में रहते हैं.

अब मिलिंद ने अपने मौडलिंग के शुरूआती दिनों को याद किया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टर ने अपनी पहली मौडलिंग की दो फोटो शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने  मौडलिंग को लेकर अपना अनुभव भी शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

 

मिलिंद सोमन ने इन तस्वीरों को शेयर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. और इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है कि ”मेरा पहला विज्ञान कैंपेन 1989. इस कैंपेन से पहले मैं नहीं जानता था कि मौडलिंग एक प्रोफेशन है. एक शख्स ने मुझे फोन किया जिन्होंने मुझे कहीं पर देखा था.

उन्होंने मुझसे कुछ तस्वीरें शूट कराने के लिए कहा. उस समय मैं शर्मीला लड़का था और मैं इस शूट के लिए राजी भी नहीं था. लेकिन जब उन्होंने एक घंटे के लिए मुझे 50 हजार रुपये औफर किया तो मैंने हां कर दिया थैंक्यू रसना बहल.”

इन तस्वीरों में मिलिंद काफी यंग दिखाई दे रहे है. इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही मिलिंद सोमन वेब सीरीज ‘पौरषपुर’ (Paurashpur) में एक थर्ड जेंडर के किरदार में नजर आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)


हाल ही में मिलिंद सोमन ने अपने जन्मदिन पर गोवा में समुंदर किनारे न्यूड फोटो खिंचवाया था. उन्होंने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. और इस फोटो पर जमकर विवाद हुआ. इस फोटो को लेकर मिलिंद के खिलाफ FIR तक दर्ज की गई.

Lockdown में पत्नी अंकिता के साथ रोमांटिक पल बिता रहे हैं मिलिंद सोमन, देखें Photos

साल 1988 में मौडलिंग (Modelling) से अपने करियर की शुरूआत करने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. मिलिंद एक मौडल और प्रोड्यूसर होने के साथ साथ एक बेहतरीन फिटनेस प्रोमोटर (Fitness Promoter) भी हैं. इस उम्र में भी मिलिंद इतने फिट हैं कि उन्हें देख कोई भी हैरान हो जाए और सबसे बड़ी बात उनकी इस फिटनेस का राज है उनकी पत्नी अंकिता कंवर.

मिलिंद की पर्सलन लाइफ की बात करें तो उन्होनें साल 2006 में एक फ्रेंच एक्ट्रेस (French Actress) से शादी की थी पर उनकी ये शादी ज्यादा सफल ना हो पाई और साल 2008 में उन दोनों ने अपने – अपने रास्ते एक दूसरे से अलग कर लिए. 22 अप्रैल 2018 में मिलिंद ने अंकिता कंवर (Ankita Konwar) नाम की लड़की से शादी की और इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया.

ये भी पढ़ें- Rashmi के बाद अब Arhaan ने लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

ऐसे वक्त में जब हर कोई अपने अपने घरवालों के साथ समय बिता रहा है तो वहीं मिलिंद भी अपनी पत्नी अंकिता के साथ काफी रोमांटिक (Romantic) पल बिता रहे हैं. मिलिंद का इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट देखा जाए तो उनकी फोटोज देख ऐसा लगता है कि अंकिता और मिलिंद के बीच काफी अच्छा और गहरा रिश्ता है. मिलिंद अक्सर अंकिता के साथ एड्वैंचरस ट्रिप्स (Adventurous Trips) पर जाते दिखाई देते हैं.

मिलिंद और अंकिता अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं और दोनों साथ ही रनिंग (Running) और जिमिंग (Gyming) करते नजर आते हैं. मिलिंद अक्सर अपनी और अपनी पत्नी अंकिता की रोमांटिक फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फैंस काफी प्यार देते हैं और साथ ही उनकी तारीफ कर खूब सारे कमेंट्स करते हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में बढ़े घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए सामने आए ये बड़े कलाकार, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

Day 6. Plain, simple, slightly warmed up, coconut oil for my hair 🤓

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें