⚲

Lifestyle: मूंछे करनी हैं स्टाइल में शामिल तो अपनाएं ये 4 टॉप टिप्स

Lifestyle: लड़को में मूंछे और बियर्ड रखने का चलन काफी समय से चल रहा है ज्यादतर आदमी विराट कोहली की तरह बियर्ड रखना पसंद करते है लेकिन उतना ही क्रेज मूंछे रखने का भी है, हालांकि मूंछे कैसी और कौन सी रखनी चाहिए इसके लिए ज़रुर है कि आपको अच्छी जानकारी हो, तो आज के आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आए है जिससे आप अपनी पसंद की मूंछे रख सकेंगे.

1. मूंछों काटने का सही समय

मूंछों को अपने हिसाब से ट्रिम करना है तो इनको शुरुआती दिनों में ही ट्रिम कर लें. इससे इन्हें हटाना कठिन नहीं होता है.लेकिन असल शेप देने का समय होगा इसके करीब 4 हफ्ते बाद. इस वक्त आप मूंछों के कंघे और वैक्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस दौरान आप मूंछों के गैप भी सेट कर पाएंगे

2. मूंछों वाला कंघा

मूंछो पर कंघे का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, इससे आप वैक्स कराने के बाद भी कर सकते है.तब आप वैक्स को बराबरी से फैला भी सकते है. मूंछो में गैप करने के लिए भी कंघा काम आता है.

3. गीली मूंछें हैं तो

मूंछें जब गीली होती हैं तो उन्हें काटने और ट्रिम करने की कोशिश बिल्कुल न करें. गीले बाल भारी हो जाते हैं और काटना मुश्किल होता है. गीले बालों को काटने के बाद जब ये सूखेंगे तो ये जरूरत से ज्यादा छोटे लग सकते हैं. इसलिए इन्हें सूखने पर ही काटें.

4. फेस स्क्रब के फायदे

मूंछें अच्छे से बढ़ें इसके लिए जरूरी है कि उनके पीछे स्किन साफ़ सुथरी रहे. इसमें डेड स्किन बिल्कुल भी ना हो. इसके लिए जरूरी है कि अच्छा फेस स्क्रब इस्तेमाल किया जाए. इसके पहले शैंपू और कंडिशनर का इस्तेमाल भी किया जाना चाहिए.

 

 

ये हेयरस्टाइल जो चेहरे का दिखाएंगे पतला, लगेंगे खूबसूरत

क्या आप अपने गोल और मोटे चेहरे को पतला दिखने के तरीके तलाश रहे हैं? हम सभी कभी न कभी इस दौर से गुजरते हैं जब हमें ऐसी हेयर स्टाइल की तलाश होती है जो हमारे फेसकट को सूट करे. ये बिल्कुल सही बात है कि ये हेयर स्टाइल आपके चेहरे का एक्स्ट्रा वजन कम करने वाली नहीं हैं लेकिन ये बिल्कुल सच है कि कुछ हेयर स्टाइल आपके फेसकट और लुक को पहले से कहीं ज्यादा शार्प बल्कि पतला दिखाने में भी मदद करती हैं.

1. पोंपाडोर

साल 2014 तक ज्यादातर पुरुष पोंपाडोर हेयर स्टाइल मेंटेन करने में यकीन रखते थे, लेकिन बाद में ये हेयर स्टाइल इतनी ज्यादा मशहूर होने लगी कि लोगों ने इससे किनारा करना शुरू कर दिया. लेकिन ऐसे लोग जिनके चेहरे भरे हुए थे, उन्होंने कभी भी पोंपाडोर हेयरकट से मुंह नहीं फेरा. इसकी वजह ये थी कि ये हेयर स्टाइल चेहरे को पतला दिखाने में मदद करती है. पोंपाडोर हेयर स्टाइल की सबसे बड़ी खूबी यही है कि ये चेहरे की जॉ लाइन और ठोड़ी को शार्प दिखाने में मदद करती है.

2. क्रू/बज़ कट

ये बात ​एकदम सही है कि सर्दियों और क्रू या बज़ कट का नाता बहुत पुराना है. ऐसी मिसाल मिलना भी मुश्किल है. इसकी तीन वजहें हैं. पहली वजह ये है कि, इसकी स्टाइलिंग में बिल्कुल भी मेहनत नहीं करनी पड़ती है.

दूसरी वजह ये है कि ये हेयर स्टाइल आपकी उम्र को कम से कम 10 साल पीछे कर देती है. और तीसरी ये है कि ये सर्दियों के मौसम में आपकी साइडबर्न्स को ही आपकी कार्डियो में बदल देती है जिससे आपका ब्लड फ्लो भी बढ़ जाता है. लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि इन्हें लेंथ में मध्यम और न ही बहुत मोटा और न ही बहुत पतला रखना चाहिए.

3. फॉक्स हॉक

सबसे पहले तो, ये हेयरकट मोहॉक स्टाइल में नहीं है. मोहॉक स्टाइल के बारे में जो दो बातें कही जाती हैं वो यही हैं कि इसमें एंग्युलर स्टाइल में बालों को कट किया जाता है. दूसरी, इसमें बालों के वॉल्यूम को बेस बनाकर चेहरे के हिसाब से इसे मोडिफॉई किया जाता है.

4. हाई वॉल्यूम अंडरकट

फ्लैट टॉप हेयरकट इन दिनों खास चलन में नहीं है. लेकिन फिर भी ये आपके चेहरे को पतला दिखाने में काफी मदद करता है. इस लुक के पीछे का मकसद यही है कि सिर पर मौजूद बालों को वॉल्यूम दिया जाए, इससे आपका सिर गोल न दिखकर ओवल/अंडाकार दिखने लगता है. ये और कुछ नहीं बल्कि चेहरे को स्टाइल देने का एक और तरीका भर है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें