सीजेन खान के खिलाफ हुई FIR दर्ज, महिला ने लगाएं मारपीट के आरोप

‘कसौटी जिंदगी’ के फेम एक्टर इन दिनों मुसीबत में फंसते नजर आ रहे है. जी हां, हम बात कर रहे है सीजेन खान की जो कभी कसौटी जिंदगी में एक्टर के तौर पर नजर आते थे सभी के दिलों पर राज करते थे, लेकिन अब उनके बुरे दिन आते हुए नजर आ रहे है एक महिला ने उनपर अपनी पत्नी होने का दावा किया है और उनपर गंभीर आरोप लगाएं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cezanne khan (@cezannekhan_)

आपको बता दें, कि महिला ने अपना नाम आयशा पिरानी बताया है. वह खुद को सीजेन खान की पत्नी बता रही है और उनपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है. आयशा पिरानी का कहना है कि साल 2015 में सीजेन खान के साथ उनकी शादी हुई थी. लेकिन बाद में सीजेन खान ने उनसे धोखे से तलाक के पेपर्स पर साइन करवा लिए थे.

आयशा पिरानी मूल रुप से अमेरिका की रहने वाली है मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होने सीजेन के कहने पर सबसे शादी छिपाई थी. फिर सीजेन ने धोखे से उनसे तलाक के पेपर्स पर साइन करा लिए थे. आयशा पिरानी का कहना है कि वह मुस्लिम हैं और इस्लाम के नियमों के मुताबिक उनका और सीजेन खान का रिश्ता खत्म नहीं हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cezanne khan (@cezannekhan_)

इतना ही नहीं, महिला ने सीजेन खान पर मारपीट का भी आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि सीजेन उन्हे कमरे बंद करके पीटा करते थे और ग्रीन कार्ड पाने के लिए उनका इस्तेमाल किया है.महिला ने आगे बताया कि सीजेन ने उनके पैसे खर्च किए है. जिसका सबूत भी उनके पास है. बता दें, कि अब आयशा पिरानी ने सीजेन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और मुआवजे के 8 लाख रुपये की मांग की है.

‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन शुरु हुआ, ये कंटेस्टेंट हुई शो से बाहर

इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13वां सीजन (Khatron ke khiladi) मीडिया की लाइमलाइट में बना हुआ है शो की शूटिंग शुरु हो चुकी है शो की शूटिंग कैप्टाउन में चल रही है जहां शों की शरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में हुई है. हालांकि कई ऐसे कंटेस्टेंट है जो शो के पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो चुके है. अबतक शो में रूही चतुर्वेदी का पत्ता कट चुका है वो पहले ही हफ्तें में शो से बाहर हो चुकी है.लेकिन अभी इस बात की पुष्टी होना बाकि है.

आपको बता दें, कि रुही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi) के साथ-साथ ओर भी कंटेस्टेंट जो कई सीजन के पहले हफ्ते में ही बाहर हो गए थे. एरिका पैकर्ड ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से पहले सप्ताह में ही बाहर हो गई थीं. उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मैं पहले हफ्ते में ही बाहर हो जाऊंगी. विशाल आदित्य सिंह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से पहले हफ्ते में ही बाहर हो गए थे. बता दें कि उन्होंने रोहित शेट्टी के शो के साथ-साथ ‘बिग बॉस 13’ में भी हाथ आजमाया था. भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में हाथ आजमाया था. लेकिन पहले हफ्ते में ही रानी चटर्जी को हार का मुंह देख बाहर निकलना पड़ा था.

अविका गोर ने डेली सोप के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी हाथ आजमाया है. लेकिन एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ से पहले हफ्ते में ही बाहर जाना पड़ा था. ‘पंड्या स्टोर’ की धरा यानी शाइनी दोशी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में हाथ आजमा चुकी हैं. लेकिन पहले हफ्ते में ही उन्हं बाहर का रास्ता देखना पड़ा था. टीवी एक्टर हिमांशू मल्होत्रा ने कई रिएलिटी शो में हाथ आजमाया है. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ में नजर आए थे, लेकिन उनका सफर पहले हफ्ते में ही खत्म हो गया था. सना खान टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी हसीना हैं. उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ में कदम रखा था. लेकिन स्टंट न कर पाने के कारण वह पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो गई थीं. पूजा गोर ने ‘प्रतिज्ञा’ के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता था. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ में नजर आई थीं. लेकिन पहले हफ्ते में ही उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था.

GHKKPM: मेकर्स के लिए बुरी खबर, क्या शो को अलविदा कहेंगी पाखी !

‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों शो की टीआरपी रेस में चल रहा है शो में हर दिन कुछ नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को बेहतर बना रहे है लेकिन इसी बीच शो के मेकर्स और फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही बताया जा रहा है कि पाखी के रोल में एश्वर्या शर्मा जल्द ही शो को अलविदा कहेंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि एश्वर्या शर्मा शो को अलविदा कहेंगी. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि ऐश्वर्या ने अपना आखिरी एपिसोड भी शूट कर लिया है और वह जल्द ही गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi ke Pyar Mein) को अलविदा कह देगी. हालांकि, अब तक इस खबर से जुड़ा कोई कंफर्मेशन नहीं आया है. वहीं, अब फैंस ऐश्वर्या या फिर मेकर्स के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या के फेरवेल की तस्वीरें भी सामने आ जाएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सेकेंड लीड कैरेक्टर निभा रही हैं. सीरियल में उनके किरदार का नाम पत्रलेखा है, जो विराट की दूसरी पत्नी है. शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या शर्मा का कैरेक्टर निगेटिव था. फैंस उन्हें असली विलेन के रूप में देखते थे, जिस वजह से वह कई बार ट्रोल भी हुई हैं. मेकर्स ने धीरे-धीरे इस कैरेक्टर को भी ठीक कर दिया गया. बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या शर्मा का ट्रैक ठीक कर दिया गया था. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इस शो को छोड़कर फैंस को झटका दिया है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें