BB18 ‘डौली चायवाला’ ने किया गर्लफ्रेंड का खुलासा, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) हर नए एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है. घर में किसी का लव एंगल बनता दिख रहा है तो कोई आपस में लडता झगड़ता नजर आ रहा है. इसी बीच डौली चायवाला (Dolly Chaiwala) की बिग बौस में एंट्री हो चुकी है. सोशल मीडिया से पौपुलर हुआ यह चायवाला पहली बार माइक्रोसौफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट के साथ इंटरनेट पर वीडियो शेयर चर्चा में आए थे. इन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में शेयर किया था. जिस वजह से उन्हे बिग बौस में एंट्री मिली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


इसके अलावा बिग बौस में एंट्री लेते ही चायवाला ने पहले चाय बनाई और सनसनी मचा दी. बाद में तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tjinderpal Singh Bagga) के साथ अपने फेमस अंदाज में उन्हे चाय पिलाई. ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस वीडियो की खास बात ये है कि डौली वीडियो में नाटकीय ढंग से दूध को पैन में डालते हुए दिखाई देते है. बाकि घरवाले उनके लिए चीयर करते है, जबकि बिग बौस के सेट पर लौटे सलमान खान इसे देखकर हैरान हो जाते है.

हाल में अब डौली चायवाला ने सलमान खान के सामने ऐसी बात कह दी कि सलमान खान भी होश खो बैठे है. उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है और बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड हैं  और 3 साल से साथ रहे हैं. डौली चायवाला की गर्लफ़्रेंड का नाम मनजीत कौर है. मनजीत, ईस्ट दिल्ली के निर्माण विहार में एक स्टौल चलाती हैं. डौली चायवाला से मिलने के बाद मनजीत को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और उनके स्टौल पर पहले से ज़्यादा लोग आ रहे हैं.

कौन है डौली चायवाला

डौली, महाराष्ट्र (Maharshtra) के नागपुर (Nagpur) का रहने वाला  हैं. उनका असली नाम सुनील पाटिल है. चाय बनाने और पिलाने के अपने अनोखे अंदाज़ के लिए वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. बता दें कि नागपुर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास उनकी चाय की दुकान हैं. डौली चायवाला की दुकान को दुनिया ‘डौली की टपरी’ के नाम से जानती है. इनका चाय बनाने का अंदाज़ लोगों को काफ़ी पसंद है. बिल गेट्स के साथ चाय पीने के बाद डौली चायवाला रातों-रात स्टार बन गए थे.

इनका यह वीडियो इंटरनेट (Internet) पर वायरल हुआ था और उन्हें लाखों बार देखा जा चुका है. ये दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के शौकीन हैं और उन्हें एक्शन मूवीज पसंद  है. ये अक्सर चाय परोसते हैं, इस दौरान वे फ़ंकी गोल्डन गौगल्स, गोल्डन चेन और आकर्षक हेयरस्टाइल भी रखना पसंद करते हैं.

डौली चायवाला की कुल नेटवर्थ

डौली चायवाला की कुल संपत्ति की बात करे तो, 10 लाख से ज्यादा है जहां उनकी एक कप चाय की कीमत 7 रुपये है, तो वहीं उनकी हर रोज 2450 से रुपय की कमाई हो जाती है. कभी-कभी ये आकड़ा ज्यादा भी हो जाता है. हर दिन 350 से 500 कप चाय बिक जाती है. बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डौली चायवाला की इनकम और भी ज्यादा बढ़ गई है. वे सेंसेशन बन गए. इतना ही नहीं उन्होंने देशदुनिया में भी चाय बनाकर पिलाई है और आज बिग बौस 18 के सेट में कमाल दिखाते नजर आ रहे है. जहां नेशनल टीवी पर जनता उनके हुनर को देख रही है.

गर्लफ्रैंड के साथ सैक्स करने का मन करता है, उसे कैसे मनाऊं?

सवाल

मैं कालेज में पढ़ने वाला युवक हूं. इसी कालेज में एक लड़की से मेरी मुलाकात हुई. धीरेधीरे हम दोनों एकदूसरे के करीब आने लगे. हम दोनों एकदूसरे को प्यार भी करने लगे. अब उसे इस कदर चाहने लगा हूं कि उस के साथ सैक्स करना चाहता हूं. मैं उसे सैक्स के लिए किस तरह राजी करूं?

जवाब

अगर आप अपनी गर्लफ्रैंड के साथ सैक्स करना चाहते हैं तो यह आप की इच्छा है लेकिन इस के लिए अपनी गर्लफ्रैंड की राय भी आप को जान लेनी चाहिए कि क्या वह भी आप के साथ सैक्स करने को इच्छुक है?

आप दोनों ही रिलेशन में हैं और युवकयुवती हैं. इसलिए सैक्स का होना एक आम बात है मगर यह आपसी रजामंदी से हो तभी ठीक है। लेकिन आप की परेशानी यह है कि आप अपनी गर्लफ्रैंड को सैक्स के लिए कैसे मनाएं.

  • किसी भी युवती को सैक्स के लिए मनाने से पहले उस पर अपना भरोसा बनाएं. उसे हर बात की पहले जानकारी दें कि इस तरह या ऐसे करने से सैक्स होता है.
  • आप उसे कंडोम की जानकारी दें क्योंकि हो सकता है कि उसे इस बात की जानकारी न हो या फिर उसे डर हो कि सैक्स के बाद वह असमय प्रैगनैंट न हो जाए.
  • अलबत्ता, भरोसा जीतने के साथसाथ आप उस की बातों पर गौर करें कि वह क्या चाह रही है, उस के अंदर आप के लिए फीलिंग्स है या नहीं. इस तरह आप जान पाएंगे कि आप की गर्लफ्रैंड सैक्स करना चाहती है या नहीं क्योंकि रिलेशनशिप में किसी भी तरह की जोरजबरदस्ती करना बेकार है.
  • सैक्स के लिए यह भी जरूरी है कि अभी आप चोरीछिपे ही इस का आनंद उठाएं और भूल कर भी किसी तीसरे को जानकारी नहीं लगने दें। एक गर्लफ्रैंड इस शर्त पर भी सैक्स के लिए राजी होती है जब उसे यकीन हो जाता है कि बौयफ्रैंड इस की भनक किसी को नहीं चलने देगा. अकसर लड़के खुशीखुशी में बात को अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से शेयर कर बैठते हैं, जो बिलकुल गलत है.
  • भरोसा, विश्वास और मजबूत संबंध के बावजूद भी अगर आप की गर्लफ्रैंड सैक्स के लिए राजी नहीं होती तो भूल कर भी जोरजबरदस्ती न करें. रिलेशनशिप को समय दें और यह अपनी गर्लफ्रैंड पर छोङ दें.

फिलहाल, बेहतर तो यही होगा कि दोनों पढ़ाई पर ध्यान दें और कैरियर बनाएं. इस के बाद ही अपनी लव लाइफ पर ध्यान दें. फिजिकल होना बेकार नहीं है, यह कुदरत का दिया एक अनमोल उपहार है और एकदूसरे के कनैक्शन को मजबूत करता है. लेकिन आप की गर्लफ्रैंड के लिए यह इमोश्नली बड़ा घातक है क्योंकि लड़कियां भावुक होती हैं और ज्यादा भावुक हो कर किसी से कुछ शेयर नहीं करतीं. उन्हें डर रहता है कि कहीं बात न फैल जाए.

इसलिए कालेज के दौरान आप पढ़ाई पर ध्यान दें. एकदूसरे के साथ रहें और कैरियर को पीछे छोड़ कर प्यार में न पड़ें.

अगर आप की भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz

सच्ची सलाह के लिए कैसी भी परेशानी टैक्स्ट या वौइस मैसेज से भेजें. मोबाइल नंबर : 08826099608

सुप्रीम कोर्ट ने दलितों को जगाया

भारतीय जनता पार्टी बहुत कोशिश कर रही है कि देश में राजनीति पर बात हिंदूमुसलिम को ले कर हो पर उस के वार बेकार जा रहे हैं और बात बारबार जाति पर आ जाती है. जब से सुप्रीम कोर्ट ने शैड्यूल कास्ट और शैड्यूल ट्राइब्स में क्रीमी लेयर बनाने और उन को आपसी कोटे में कोटे का फैसला दिया है, बात जाति पर होने लगी है और वक्फ ऐक्ट हो या सैक्यूलर यूनिफौर्म सिविल कोड पर बात का दही जम ही नहीं रहा.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करना सरकारों, खासतौर पर भाजपा सरकारों के लिए मुश्किल होगा. शैड्यूल कास्टों को डिवाइड करना एक टेढ़ी खीर है. हालांकि हरेक को अपनी जातिउपजाति पता है पर सिर्फ सरकारी नौकरी के लिए अपने को किसी और से कमतर मानने के लिए उस उपजाति के सभी लोग मान जाएंगे, यह नामुमकिन है. इस पर खूब जूते चलेंगे.

आजकल जाति का सर्टिफिकेट लेना आसान हो गया है. 75 सालों से चले आ रहे सिस्टम की खराबियां काफी दूर हो चुकी हैं. कुछ बातें ढकी हुई हैं. ऊंचनीच का भेद मालूम नहीं है और अगर मालूम है तो भी शादी तक ही रह जाता है. अब तहसीलदार को सर्टिफिकेट देना होगा कि कौन किस उपजाति का है. इस से पहले सरकार को तय करना होगा कि कौम की उपजाति दूसरी उपजाति से अलग है.

हमारे यहां कोई इतिहास तो है नहीं जिस में लिखा हो कि कौन ऊंचा, कौन नीचा. पौराणिक ग्रंथ तो एससीएसटी की बात करते तक नहीं हैं. वे शूद्रों की बात करते हैं और यही माना जाता है कि ये शूद्र अछूत नहीं थे और आज की अदर बैकवर्ड क्लासें हैं. कानूनों को सुबूत चाहिए होंगे, जिन की चर्चा न पुराणों में है. न बाद के लिए संस्कृत ग्रंथों में, न मुसलिम इतिहासकारों की किताबों में, उन्हें कैसे परखा जाए?

अंगरेजों ने जनगणना में जाति का नाम लिखा पर कौन ऊंचा, कौन नीचा और नीचों में कौन ज्यादा नीचा इस से उन्हें मतलब नहीं था क्योंकि उन्हें नौकरियां थोड़े ही देनी थीं. अब नौकरियों का सवाल है, ऐसी नौकरियां जो पक्की हैं और जिन में ऊपरी कमाई भरपूर हो. ऊंची जातियों की पहले ही इन नौकरियों पर नजर हैं चाहे वे चपरासी की क्यों न हों. शैड्यूल कास्टों को यह भी डर है कि बिल्ली बिल्ली की लड़ाई में बंदर ही सारा माल हड़प न ले.

कहने को ऊंची जातियां कहती रहें कि जाति है ही कहां जब केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी को जाति जनगणना पर जवाब दें कि, ‘जिन्हें अपनी जाति का पता नहीं वे जाति जनगणना की बात कैसे कर सकते हैं.’ तो साफ है कि उन के दिमाग में जाति भरी है. शैड्यूल कास्ट वोटर उसे समझ नहीं पा रहे हों, यह भूल जाएं.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोकसभा चुनावों ने साफ कर दिया कि जाति का सवाल अभी भी अहम है. इन दोनों राज्यों के ऊंची जातियों के मुख्यमंत्रियों ने भाजपा के सपनों की नाव को डुबाया है क्योंकि वे जाति के नाम पर नाव में खुद चूहे छोड़ रहे थे जो नाव को कुतर रहे थे.

अब सुप्रीम कोर्ट ने सोए दलितों को जगा दिया है. वे अपनी जाति की पोटली संभालने लगेंगे तो ऊंची जातियों में यह बीमारी फैलेगी. ओबीसी भी कोटे में कोटा मांगेंगे. धर्म की देन जाति ने 2000 साल से ज्यादा धर्म को संभाला है. अब यह हाथी डायनासोर न बन जाए.

‘Dance India Dance’ का क्रौकोच Raghav Juyal ग्यारह ग्यारह के बाद बने दमदार स्टार

राघव जुयाल नाम डांसिग के लिए जाना जाता था. राघव जुयाल डांस के मास्टर रह चुके हैं, उन्होंन कैरियर की शुरुआत में कोरियोग्राफी की लेकिन अब राघव फिल्मों में भी अपना कमाल दिखा रहे हैं. राघव फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के कारण रातोंरात स्टार बन गए है. लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


राघव जुयाल स्लो डांस के लिए बेहद फेमस थे. उन की डांसिंग स्टाइल की यही स्पेशेलिटी थी. राघव जुयाल दो बड़े प्रोजेक्ट में नजर आए एक वेबसीरीज ग्यारह-ग्यारह, दूसरी किल मूवी. दोनों में राघव ने दमदार एक्टिंग की. 11:11 असल में एक वेबसीरीज है. जो कि Zee5 पर दिखाई जा रही है. ये सीरीज 9 अगस्त 2024 को स्ट्रीम की गई. ये एक कोरियन ड्रामा फिल्म Signal का हिंदी वर्जन है.

ये सीरीज क्राइम से भरी हुई है. लेकिन इसमें ट्रैवल का जबरदस्त ट्विस्ट जोड़े गए हैं. इस सीरीज में राघव के साथ एक्ट्रेस कृतिका कामरा है. ‘ग्यारह ग्यारह’ का डायरेक्शन उमेश बिष्ट ने किया है. उन्होंने साल 2021 में आई सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘पगलेट’ भी डायरेक्ट की थी. इस बार ‘ग्यारह ग्यारह में डायरेक्शन अच्छा है इसे क्राइम और थ्रिलर को परोसने को ध्यान रख कर बनाया गया है. Films

kill मूवी ने भी दिलाई शोहरत

यह इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा क्राइम परोसने वाली मूवी मानी जा रही है. किल मूवी 5 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस फिल्म के डायरेक्टर नागेश भट्ट हैं . फिल्म में लीड एक्टर का रोल राघव जुयाल ने किया. इस फिल्म में राघव की दमदार एक्टिंग देखने को मिली हालांकि राघव नेगेटिव रोल में नजर आए थे.

जबरदस्त स्टोरी थी kill मूवी की

मूवी में अमृत और वीरेश दो एनएसजी कमांडो हैं जब वो अपने मिशन से वापस लौटते हैं तो उन्हें पता लगता है कि अमृत जिस लड़की से प्यार करते हैं. उसकी सगाई हो रही है और ये जान कर दोनों कमांडो उस शहर के लिए निकल पड़ते हैं जहां सगाई है. अमृत वहां पहुंचकर तुलिका यानी जिस से वो प्यार करते है, को कहते हैं कि वह उसके साथ चले पर तुलिका उसे वापस भेज देती है, तुलिका कहती है कि सगाई चाहे किसी से भी हो शादी वह अमृत से ही करेगी. सगाई के बाद तुलिका और उस का परिवार वापस जाने के लिए ट्रेन से सफर कर रहे होते हैं और उसी ट्रेन में अमृत और उनका कमांडो दोस्त वीरेश भी हैं और तभी कुछ डाकू इस ट्रेन को लूटने के लिए इसमें चढ़ जाते हैं और फिर शुरू होती है एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म.

राघव की लवलाइफ और गर्लफ्रैंड्स

बात करें, राघव के अफेयर्स की तो कई बार इन का नाम बिग बौस फेम शहनाज गिल से जोड़ा गया है. इसके अलावा राघव का नाम पलक तिवारी के साथ भी जोड़ा गया है जो टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी है. राघव का इनके अलावा एक और के साथ नाम जोड़ा है. जी हां, डांसर कोरियोग्राफर शक्ति मोहन के साथ.

हालांकि बाद में दोनों ने इस रिश्ते को अफवाह बता कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया. फिर बाद में राघव जुयाल का नाम एक स्वीडिश लड़की के साथ जोड़ा गया, जिसका नाम सारा अर्रहुसिस बताया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव जुयाल और सारा, साल 2018 से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि उन्होंने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन हाल ही में राघव और सारा की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें राघव उनके गाल पर किस करते हुए देखे गए थे. बताते चले कि एक्टिंग से पहले राघव डांस इंडिया डांस मे कोक्रोच के नाम से जाने जाते थे.

सैफ अली खान ने फैंस को दी अपनी सेहत की जानकारी, ‘देवरा’ की शूटिंग के दौरान हुए थे घायल

बौलीवुड में किसी भी अभिनेता और अभिनेत्री की तबीयत खराब होने पर जितना दुख इंडस्ट्री को होता है उतना ही झटका उनके फैंस को भी लगता है और उन्ही की दुओं के चलते वे एक बार फिर हंसते खिलखिलाते हुए नजर भी आते है. ऐसा ही इन दिनों जाने माने एक्टर सैफ अली खान अस्पताल पहुंच गए है. जहां उनकी बीते दिनों तबीयत ठीक न होने की खबरें वायरल हो रही थी, वही अब सैफ ने खुद अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saif Ali Khan (@actorsaifalikhan)


आपको बता दें कि सोमवार को अभिनेता की कंधे की सर्जरी हुई है. सैफ लंबे समय से इस परेशानी का सामना कर रहे थे. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनका दर्द बढ़ा, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई. सैफ ने खुद अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट फैंस के साथ साझा किया है.

हालांकि अब सैफ अली खान की सर्जरी हो गई है और अब वो पहले से बेहतर हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ ने हेल्थ पर अपडेट साझा करते हुए कहा, “यह चोट और उसके बाद हुई सर्जरी हमारे काम में आई टूट-फूट का एक हिस्सा है. सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद देता हूं.” फैंस बीते कुछ दिनों ने सैफ की हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर कर रहे हैं.सैफ अली खान ने अपनी चोट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को यह चोट कथित तौर पर विशाल भारद्वाज निर्देशित रंगून फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी थी. लंबे समय तक टालने के बाद उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला लिया. अब वो पहले से बेहतर हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saif Ali Khan (@actorsaifalikhan)


बताते चले कि सैफ अली खान जल्द ही फैंस के लिए 2 बड़े सरप्राइज लेकर आने वाले हैं. वो तेलुगू फिल्म ‘देवरा’ और हिंदी फिल्म ‘गो गोवा गोन’ में दिखाई देंग. दोनों ही फिल्म काफी खास है और उम्मीद है कि सैफ अली खान बड़े पर्दे पर एक शानदार कमबैक करेंगे.

इस एक्ट्रेस के साथ खेसारी लाल यादव का गाना हुआ वायरल, फैंस ने की जमकर तारीफ

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जानामाना नाम है जिनके चर्चे बिहार ही नहीं, यूपी में भी खूब होते है. उनके लाखों फैंस उनपर मरते है. उनके करियर के अनगिनत गाने है. जो कि बेहद ही हिट हुए है. उनके गानों पर मिलियन व्यूज आने में जरा भी देर नहीं लगती है ऐसा ही एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमे वो रानी के साथ नजर आ रहे है. ये गाना उनकी म्यूजिक वीडियो ‘एगो बात बताई’ का है. जो कि हाल में रिलीज हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


आपको बता दें कि इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. इस भोजपुरी गाने को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. वही, इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे है और म्यूजिक विशाल सिंह ने दिया है. इस गाने के डायरेक्टर पवन पाल है. वीडियो को 9 जनवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. जो कि 29वें नंबर पर यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. गाने को अबतक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

इस म्यूजिक वीडियो में पहले एक्ट्रेस रानी की एंट्री होती है. जिसमें उन्होंने ब्लैक टॉप पहना है जिसके वंर्ट में हार्ट शेप बना हुआ है. इसके साथ उन्होंने जींस कैरी की हुई है. वही, हेयर स्टाइल की बात करे तो उन्होंने हाई पोनी बनाई हुई है. इस वीडियो में जब वो आती है तो उन्हे कुछ लड़के छड़ते है. इस बीच खेसारी भी वहा आ जाते है. और सबसे पीछा छुड़ा कर वह दूर चली जाती है. वीडियो में खेसारी उन्हे मनाने की कोशिश करता है.

बताते चले कि इस वीडियो पर लोग खूब प्यार बरसा रहे है जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने कमेंट करके कहा कि ट्रेंडिग स्चार खेसारी लाल को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है. एक ने कहा कि बहुत सुंदर गाना है भईया जी.

बौडी लैंग्वेज बताती है हमारे विचार

बौडी लैंग्वेज हमारे विचारों के आदानप्रदान में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है. कहते हैं कि ताश के खिलाड़ी अपनी चाल तय न कर पाने की वजह से एकदूसरे की ओर ताक लगाए बैठे रहते हैं, ताकि किसी भी तरह उन्हें अपने अगले दांव का सूत्र मिल जाए. इसी तरह से हमारे व्यक्तित्व की चाबी है बौडी लैंग्वेज, जो हमारी अंदरूनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने में काफी कारगर होती है.

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, शब्द हमारी बातचीत का सिर्फ एकतिहाई हिस्सा हैं और जब तक शब्दों के साथ चेहरे की भंगिमाएं और हावभाव शुमार न हों, बातचीत अधूरी रह जाती है. जीवन में किसी भी इंसान की वर्तमान मानसिक स्थिति जानने के लिए उस के शब्दों और शरीर के विभिन्न अंगों की गतिविधियों को सूक्ष्मता से परखना होता है. ऐसे बहुत से शारीरिक संकेत हैं जिन का अर्थ काफी सीक्रेट होता है और वे हमें सामने वाले के प्रति और ज्यादा चौकन्ना कर देते हैं.

  1. शरीर के सभी अंग किसी तरह नकारात्मक या सकारात्मक संकेत देते हैं. इस में चेहरे को सब से ज्यादा अहमियत दी जाती है. सिर का हिलाना यानी किसी चीज के लिए सहमति देना होता है या फिर धैर्य रखना. सिर ऊपर उठा कर चलना या ऊपर की ओर सधी हुई नाक घमंड का द्योतक होता है या फिर एकांतता में यकीन करने का. कांपते होंठ दिल पर गहरी चोट पहुंचने का संकेत देते हैं.
  2. चमकती हुई आंखें, डरावनी आंखें, गहरी आंखें, गुस्से से भरी आंखें, इतने सारे भावों वाली होने के कारण आंखों को मन का आईना भी कहा जाता है. बातचीत के दौरान हम एकदूसरे की आंखों में जितना देखते हैं, संबंध उतने ही मजबूत बनते हैं. बंद आंखें सीक्रेसी या आराम करने की इच्छा जताती हैं. झुकी हुई, इधरउधर निहारती हुई आंखें कुछ छिपाने की कोशिश करती हैं. घूरती हुई आंखें किसी की आक्रामक प्रवृत्ति को प्रतिबिंबित करती हैं. अधखुली और बुझी हुई सी आंखें ऊब जाने की दशा जाहिर करती हैं. बातचीत के दौरान आंखें मिला कर बात न करना दर्शाता है कि व्यक्ति असुरक्षा का शिकार है या फिर लापरवा है.
  3. भौंहें भी किसी न किसी तरह भावनाएं शेयर करती हैं. ऊंची भौंहें इंसान की परेशानी की सूचक होती हैं.
  4. बातचीत के समय हाथपांवों की गतिविधियां हमारे व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने में सहायक होती हैं. यह एक अच्छे वक्ता की पहचान है कि वह बोलते वक्त अपने हाथों और पांवों का भी इस्तेमाल करता हो.
  5. बातचीत के दौरान अपनी बांहें या टांगें क्रौस न करें, इस से आप की मुद्रा तनावग्रस्त नजर आएगी. अपने हाथ सिर के पीछे बांधना अतिरिक्त आत्मविश्वास का सूचक होता है. बातचीत के दौरान पैर हिलाना व टेबल पर उंगलियां फिराना घबराहट का सूचक होता है. हैंडशेक हलके हाथों से किया जाए तो यह कम उत्सुकता को दर्शाता है. कस कर, हाथों को दबा कर किया गया हैंडशेक व्यावसायिकता की पहचान है.
  6. मुंह के ऊपर या चेहरे पर हाथ रखना नकारात्मक बौडी लैंग्वेज का सूचक है.
  7. मुट्ठी भींचना गुस्से का सूचक होता है, वहीं मुट्ठी बंद करना डर का संकेत देता है. बातचीत के दौरान नाखून कुतरना और बारबार नाक को छूना सामने वाले की नर्वसनैस को दर्शाता है.

Ankita Lokhande के पति विक्की जैन ने पहली बार सुशांत सिंह को लेकर कही ये बात

बिग बौस 17 (Bigg Boss 17) को खत्म होने में अब दो ही हफ्ते बाकी रहते है. ऐसे में कंटेस्टेंट में जबरदस्त कॉम्पीटिशन देखने को मिल रहा है. इस बार का वीकेंड का वार भी जबरदस्त रहा है. जिसे होस्ट करने वाले सलमान खान (Salman khan) नहीं करण जौहर(Karan Johar) थे. जहां विकी और अंकिता को लेकर कई सवाल खड़े हुए. करण के कहने पर विकी जैन अंकिता से बात करते नजर आएं. यहां तक की वह उनके एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का भी जिक्र करते हुए दिखें. ऐसा विकी शो में पहली बार करते दिखे है कि वह सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अंकिता से बात कर रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Jain (@realvikasjainn)


आपको बता दें कि वीकेंड के वार पर करण जौहर ने विकी जैन से कहा कि वो अंकिता को लेकर वह कही भी स्टैंड नहीं लेते है. हालांकि कि विकी को ये बात पसंद नहीं आई और करण के जाने के बाद वो अंकिता से बात करते हुए दिखे. विकी ने अंकिता को याद दिलाया कि उन्होने पिछले पांच सालों में उनके लिए क्या किया. साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी कहा, उन्होंने कहा कि जब मैं आप लोगों के साथ रहता था तब मैं एक अमीर दमाद की तरह रहता था या फिर बेटे की तरह? मैंने खुद का आपके और आपके परिवार वालों की लाइफस्टाइल के अनुसार ढाला था. जब मैं आपके साथ रिलेशनशिप में आया था. तब आपका पिछला रिलेशनशिप नेशनल टीवी पर मशहूर था. मुझे उन सबका खामियाजा भुगतना पड़ा. मैने वह सब अपने ऊपर ले लिया.अगर आपको मुझसे कोई प्रौब्लम होती तो आप मुझसे शादी करने का फैसला नहीं लेती. ये फैसला आपने खुद लिया और मैं आपके परिवार के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं.

विकी की ये सब बाते सुन अकिंता कहती है कि मुझे पता है विकी. आपने जो मुझे प्यार दिया वही प्यार आपके घरवालों से भी मिला. यही कारण है कि मुझे बुरा लगा और मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की. मैंने कारण को भी बीच में रोक दिया. मेरे लिए हमारी शादी और हमारे परिवार से ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण नहीं है. मैं अपने ससुराल वालों के प्यार को खोना नहीं चाहती.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Jain (@realvikasjainn)


इन सब बातो के अलावा दोनों के बीच जमकर बहस होती है जिसमें विकी कहते है कि एक सौरी बोलने से सब ठीक नहीं किया जा सकता. लोगों की इज्जत पर आंच आ रही है. मैं डिप्रेस हो रहा हूं. मैं हमेशा आपके और आपके परिवार के लिए खड़ा रहा हूं. अकिंता कहती है कि मैं भी अपने परिवार के लिए खड़ी रही हूं. मैनें भी हमारे रिश्तो को 100% दिया है. हालांकि उनकी ये बहस खत्म नहीं होती है अब देखना ये रहेगा कि दोनों का रिश्ता और क्या रंग लएंगा.

Surbhi Jyoti Wedding: नागिन फेम सुरभि ज्योति जल्द बनेंगी दुल्हनिया, इस दिन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे!

Surbhi Jyoti Wedding: शादी का सीजन चल रहा है और कई मशहूर हस्तियां भी साल 2024 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. हाल ही में आमिर खान की लाडली आयरा खान ने शादी कर घर बसा लिया है. वहीं, अब खबर आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने भी दुल्हन बनने की तैयारी कर ली है. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरभि मार्च के पहले हफ्ते में ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सुरी से शादी करने जा रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)


आपको बता दें कि सुरभि ट्रेडिशनल नॉर्थ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी करने जा रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस और सुमित की ओर से सिर्फ परिवार के सदस्यों और कुछ बेहद करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाएगा. खबरों की माने तो सुरभि की शादी 6 या 7 मार्च को होगी. लेकिन शादी की रस्में 4 तारीख से ही शुरू हो जाएंगी.

ये शादी के फंक्शन्स 8 मार्च तक चलने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सुरभि ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. हालांकि, फिलहाल इन खबरों पर सुरभि या सुमित की ओर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेताब हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rithvikk D (@rithvikk_dhanjani)


गौरतलब है कि सुरभि का नाम पहले उनके को-एक्टर पर्ल वी पुरी के साथ जुड़ चुका है. हालांकि, उस समय एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. इससे पहले 2018 में सुरभि का नाम सुमित के साथ जुड़ा था, लेकिन उस समय एक्ट्रेस ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया था.

24.75 करोड़ में बिक कर इस कंगारू ने बनाया इतिहास, यह कीवी खिलाड़ी हुआ फुस

हाल ही में वनडे का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में खत्म हुआ था, जिस में भारत ने लगातार 10 मैच जीत कर दर्शकों का दिल अपने नाम कर लिया था, पर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को आसानी से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया था. इस बार पैट कमिंस की अगुआई में वर्ल्ड कप खेल रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम कागजों पर ज्यादा मजबूत नहीं दिख रही थी और सैमीफाइनल मुकाबले तक जाने की राह भी ज्यादा आसान नहीं दिख रही थी, पर जैसे ही वह सैमीफाइनल तक पहुंची, तो फिर उस ने अपना असली रंग दिखाते हुए भारत के रंग में भंग डाल दिया.

अब पैट कमिंस को उस जीत का आईपीएल की नीलामी में बहुत बड़ा इनाम मिला है. उन्होंने साढ़े 20 करोड़ रुपए में बिक कर नया इतिहास बना दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने इतनी बड़ी रकम चुका कर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

इस बार की नीलामी में पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें खरीदने के लिए रौयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद में बोली के दौरान काफी जद्दोजेहद हुई थी, जिस में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी.

पर अभी पिक्चर बाकी थी. इसी आस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पौने 25 करोड़ रुपए में खरीद कर सब को चौंका दिया. वैसे तो आईपीएल का मतलब इंडियन प्रीमियर लीग है, पर जिस तरह से खिलाड़ियों पर पैसा बरसता है, इसे लोग ‘इंडियन पैसा लीग’ भी कहने लगे हैं.

19 दिसंबर, 2023 को दुबई के कोला एरिना हुई आईपीएल की बोली में न्यूजीलैंड के स्टार आलराउंडर डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए की मोटी रकम दे कर खरीदा. डेरिल मिचेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था.

इसी तरह वैस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर रौयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने साढ़े 11 करोड़ रुपए की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल किया. उन का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था.

ऐसा पहली बार हुआ है जब देश के बाहर यह नीलामी की गई है. इस साल की मिनी औक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों की नीलामी लगने वाली थी, जिस में 10 टीमों में कुल 77 जगहें भरी जानी थीं. इन में से 30 स्लौट विदेशी खिलाड़ियों के लिए थे.

एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी और कम से कम 18 खिलाड़ी हो सकते थे, तो फ्रैंचाइजी अपनी सहूलियत के मुताबिक खिलाड़ी चुन सकते थे. इस नीलामी में उतरने वाले 333 खिलाड़ियों में से कुल 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी थे.

अगर भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो भारतीय टीम के आलराउंडर हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने पौने 12 करोड़ रुपए की मोटी रकम दे कर खरीदा. उन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था.

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5 करोड, 80 लाख रुपए में खरीदा. उन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. नएनवेले खिलाड़ी शिवम मावी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 करोड़, 40 लाख रुपए में खरीदा.

इस बार न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के आलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र पर सब की निगाहें थीं और लग रहा था कि वे भी बिकने का कोई नया इतिहास बना देंगे, पर ऐसा हो नहीं पाया. 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रविंद्र को एक करोड़, 80 लाख रुपए में खरीदा. उन का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. भारत के करन नायर, मनीष पांडे के अलावा आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड के साथसाथ दूसरे देशों के कई खिलाड़ियों को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें