⚲

GHKKPM: विराट ने पाखी को गोद में उठाया, मेकर्स हुए ट्रोल

स्टार प्लस का  सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में लगातार बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि पाखी विराट को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है तो वहीं विराट और सई एक दूसरे के करीब आ रहे हैं. शो के आने वाले एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि विराट-सई ने निनाद और अश्विनी की शादी की सालगिरह का जश्न मनाया. इससे निनाद-अश्विनी को बहुत खुशी हुई और उनके बीच की दूरियां मिट गई.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: अनुज-अनुपमा की दोस्ती की हुई नई शुरुआत तो बा ने उठाया ये कदम

 

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट और पाखी एक साथ बाहर जाएंगे. ऐसे में विराट सई को उसके कॉलेज छोड़ेगा. तो दूसरी तरफ पाखी भी अपना काम पूरा करने निकल जाएगी.

 

शो में आप देखेंगे कि एक बाइक वाला पाखी को धक्का मार देगा. पाखी विराट का नाम लेकर चिल्लाने लग जाएगी. विराट  आकर पाखी को अपनी गोद में उठा लेगा. तो दूसरी तरफ सई वहां पहुंच जाएगी. सई ये दैखकर हैरान हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- वनराज को छोड़ अनुज कपाड़िया की स्टूडेंट बनी काव्या, देखें मजेदार Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

आपको बता दें कि यूजर्स ने इस सीन को लेकर आपत्ति जताई है. सोशल मीडिया पर #ShameOnStarPlus हैशटैग चल रहा है और चैनल को ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स चैनल को टैग कर लिख रहे हैं कि क्‍या यही तुम्‍हारी नई सोच है कि एक देवर की गोद में उसकी भाभी को दिखाया जा रहा है.

 

GHKKPM: शो में होगी नए मोहित की एंट्री, सई की जिंदगी में लौट आएगी खुशियां

टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी एक दिलतस्प मोड़ ले रही है. शो में अब तक आपने देखा कि अश्विनी ने विराट (Virat) और सई (Sai) को अलग रहने को कह दिया है. ये जानकर हरकोई हैरान है. आखिर अश्विनी ऐसा क्यों कर रही है. शो के आने वाले एपिसोड में महाट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में नए मोहित की एंट्री हो चुकी है. शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सई की जिंदगी में फिर से खुशियां वापस लौटेंगी. मोहित के सई के पक्ष में खड़ा नजर आएगा. काफी दिनों से शो में मोहित का किरदार गायब कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- डांडिया के दौरान करीब होंगे अनुज-अनुपमा, बा का फूटेगा गुस्सा

 

दरअसल मोहित का किरदार निभाने वाले आदिश वैद्य ने शो को अलविदा कह दिया था. लेकिन अब नए मोहित की एंट्री हो चुकी है. शो में अब मोहित का नया अंदाज देखने को मिलेगा. मोहित हर हाल में अपनी भाभी सई का साथ नहीं छोड़ेगा.

ये भी पढ़ें- गरबा नाइट में इस तरह मिले अनुज-अनुपमा, Viral वीडियो में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

 

बता दें कि  ‘गुम है किसी के प्यार में’ में नए मोहित का किरदार निभाने वाले विहान वर्मा ‘शुभारंभ’ और ‘गुस्ताखियां’ में भी काम किया है.

 

शो में आपने देखा कि सई के आने से चौहान परिवार काफी खुश है.  अश्विनी सई के लिए स्पेशल खाना बनवाई है. भवानी भी इस काम में अश्विनी की मदद करती है. भवानी का प्यार देखकर पाखी जल-भून जाती है.

ये भी पढ़ें- ‘कॉलेज रोमांस’ के ‘बग्गा’ यानी गगन अरोड़ा से जानिए

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें