Film: परदे की दुनिया-पीरियड्स में किया आइटम डांस

Film: रणवीर सिंह की फिल्मधुरंधरने खूब पैसा बनाया है. अब उस का दूसरा पार्ट आने वाला है. पहले पार्ट में एक आइटम डांस नंबरशरारतबहुत पसंद किया गया था, जो आयशा खान पर भी फिल्माया गया था, जिस में उन के डांस की तारीफ हुई थी.
पर हाल ही में आयशा खान ने इस गाने के बारे में बताते हुए लोगों को चौंका दिया. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘हमारी 2 दिन की शूटिंग थी. बहुत
थकान वाली थी, मैं उन दिनों पीरियड्स पर थी. मतलब पीरियड्स में सूजन हो जाती है, चेहरा और शरीर बैस्ट नहीं लगता. काश, मैं शूटिंग के दौरान अपने बैस्ट फौर्म में होती.’’


कंगना पर किया सनसनीखेज दावा
कंगना राणावत अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं, फिर वह उन की फिल्में हों या निजी जिंदगी. अपने कैरियर की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि वे हैंडसम पर अपने पिता की उम्र के आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं, पर यह भी दावा किया कि आदित्य पंचोली उन के साथ बदसलूकी, मारपीट और इमोशनल टौर्चर किया करते थे.
इस के उलट आदित्य पंचोली ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हम पतिपत्नी की तरह थे. मैं तो यारी रोड पर हम दोनों के लिए घर बनवा रहा था. हम पिछले 3 साल तक एक दोस्त के घर पर साथ रहे. मैं उसे बहुत सारी फिल्में दिखाया करता था.’ आज कंगना और आदित्य दोनों अलग हैं, पर इन की यह रिलेशनशिप किसी मसाला फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी तीखी लगती है.


प्रतीक बब्बर ने खोला राज
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को ले कर खबरों में बने रहते हैं. जब उन्होंने प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी की तो अपने पिता राज बब्बर तक को न्योता नहीं दिया था और अपने नाम से बब्बर भी हटा दिया था. हाल ही में प्रतीक और और प्रिया ने शादी के बारे में बात की और प्रिया ने कहा, ‘‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में
90 फीसदी शादियां दिखावटी होती हैं और मैं यह जानती हूं, क्योंकि मैं ने इसे करीब से देखा है.’’
इस पर प्रतीक ने सहमति जताते हुए ट्विंकल खन्ना के उस बयान का जिक्र किया, जिस में उन्होंने अपने टौक शो में फिजीकल चीटिंग के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘अगर शादीशुदा लोग रात गई बात गईकह रहे हैं, तो आप सम? सकते हैं कि क्या हालात हैं.’                        

सोफी चौधरी की अमीरी का राज
खूबसूरत ऐक्ट्रैस और सिंगर सोफी चौधरी आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर दिखाई देती हैं, पर वे बेरोजगार नहीं हैं, बल्कि अच्छीखासी कमाई कर रही हैं.
सोफी चौधरी नेशादी नंबर 1’, ‘प्यार के साइड इफैक्ट्स’, ‘हे बेबीऔरवन्स अपौन टाइम इन मुंबई दोबाराजैसी कई फिल्मों में काम किया है और कई म्यूजिक वीडियो में अपने गाने और डांस का हुनर दिखाया है, पर वे फिल्मों में कभी लीड हीरोइन नहीं बन पाईं, लेकिन अपने अलबम गानों की वजह से नाम और दाम दोनों कमा रही हैं. इस के अलावा वे अरबपतियों की शादी और फंक्शन भी होस्ट करती हैं.
      

Bollywood Latest Updates: भड़क गईं नोरा फतेही

Bollywood Latest Updates: गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट पर पुलिस की जांच के दौरान श्रद्धा कपूर और कई दूसरी फिल्म हस्तियों के साथ नोरा फतेही का नाम सामने आया था. यह सिंडिकेट कथिततौर पर माफिया सलीम डोला चलाता था, जो दाऊद इब्राहिम का सहयोगी बताया जाता है.

इस सिलसिले में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आप जो भी पढ़ते हैं उस पर यकीन मत कीजिए. ऐसा लगता है कि मेरा नाम एक ईजी टारगेट है. लेकिन मैं इस बार ऐसा नहीं होने दूंगी. ऐसा पहले भी एक बार हो चुका है, तुम लोगों ने झूठ बोल कर मुझे बरबाद करने की कोशिश की थी और यह काम नहीं आया…

‘मैं चुपचाप देखती रही कि कैसे हर कोई मेरे नाम को बदनाम करने और मेरी इज्जत मिट्टी में मिलाने की पूरी कोशिश कर रहा था. प्लीज, मेरे नाम और इमेज का इस्तेमाल उन हालत में करने से बचें, जिन का मुझ से कोई लेनादेना नहीं है वरना इस की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.’

सीने के 2 पहाड़ से पाया छुटकारा

फिल्म कलाकार और मौडल शर्लिन चोपड़ा अपने काम से ज्यादा अपनी देह से पहचानी जाती हैं. उन्होंने अपने बदन को और सैक्सी बनाने के लिए एक जमाने में ब्रैस्ट इंप्लांट कराया था, जिस में सर्जरी कर के छाती को बड़ा कर दिया जाता है.

पर हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने दोबारा सर्जरी करा कर ब्रैस्ट इंप्लांट को हटवा दिया है. इस की वजह पूछने पर उन्होंने बताया, ‘‘मैं इतना हलका महसूस कर रही हूं जैसे बटरफ्लाई. ऐसा बिलकुल नहीं लगता है कि मेरे सीने पर 2 पहाड़ हैं. ऐसा लगता है कि मैं मुक्त हो चुकी हूं, उस दर्द से और जो कुछ चीजों से जिन से मैं जूझ रही थी.’’

शर्लिन चोपड़ा ने ऐसी सर्जरी कराने वालों को सलाह दी है कि वे इस के नुकसान और फायदे समझ कर ही ब्रैस्ट इंप्लांट कराएं.

‘गबरू’ सनी को मिला सलमान का सहारा

जब से ऐक्टर सनी देओल फिल्मों में दोबारा हिट हुए हैं, उन के हाथ कई बड़ी फिल्में लग गई हैं. अभी सुनने में आया है कि उन्होंने एक फिल्म ‘गबरू’ की शूटिंग भी गुपचुप तरीके से पूरी कर ली है और यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में आ सकती है.

इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर यह आई है कि इस में सनी देओल के साथ सलमान खान भी दिखाई दे सकते हैं और उन के 3-4 दमदार सीन हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह दर्शकों के लिए डबल धमाका होगा.

वैसे, सनी देओल के फैन उन की फिल्म ‘बौर्डर 2’ का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

गिरिजा ओक की पीठ पर फिराई उंगली

सार्वजनिक जगहों पर केवल आम लड़कियां ही सिरफिरे लड़कों की गंदी हरकतों का शिकार बनती हों, ऐसा बिलकुल नहीं है, क्योंकि ‘तारे जमीन पर’, ‘शोर इन द सिटी’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली हीरोइन गिरिजा ओक ने बताया कि किस तरह उन्हें भी एक लड़के की छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा था.

एक इंटरव्यू में गिरिजा ओक ने बताया, ‘‘लोकल ट्रेनों में लोग आप को छू कर चले जाते हैं या जानबूझ कर आप से टकरा जाते हैं… एक लड़के ने मेरे साथ गलत बरताव किया था. उस ने अपनी उंगली मेरी पीठ पर फिराई. मेरी गरदन से ले कर मेरी पीठ तक और फिर तेजी से घूम गया.’’

जब तक गिरिजा ओक को समझ आया कि क्या हुआ था, तब तक वह लड़का गायब हो चुका था. वे उसे पहचान नहीं पाईं, न ही उस के बारे में कुछ जानती थीं. Bollywood Latest Updates

Latest Bollywood Updates: अमृता राव का अंधविश्वास

Latest Bollywood Updates: ‘इश्कविश्क’ और ‘विवाह’ के अलावा और भी अच्छी फिल्में करने वाली खूबसूरत हीरोइन अमृता राव का फिल्म कैरियर ज्यादा हिट नहीं रहा है. पर हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने यह कहते हुए सब को चौंका दिया कि उन पर किसी ने काला जादू किया था. जब उन्होंने यह सुना था तो वे भी दंग रह गई थीं. ऐक्ट्रैस ने कहा कि उन की 3 फिल्में भी बंद हो गई थीं.

अमृता राव ने उस इंटरव्यू में आगे दावा किया कि एक बार वे अपने गुरुजी से मिली थीं. उन्होंने उस समय तो आर्शीवाद दिया, लेकिन 1-2 दिन बाद उन की मां से कहा कि उन की बेटी पर किसी ने काला जादू और वशीकरण किया है.

अमृता राव यह बात सुन कर चौंक गई थीं और उन्होंने कहा, ‘मैं वशीकरण जैसी बात पर अपनी लाइफ में कभी भरोसा नहीं करती, अगर यह बात मेरे गुरु के अलावा किसी और ने बोली होती.’

मानुषी छिल्लर पर साधा निशाना

मानुषी छिल्लर ने ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का खिताब जीता था. इस के बाद उन्होंने साल 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से हिंदी फिल्मों में डैब्यू किया था. फिर उन की 2 और फिल्में ‘मालिक’ और ‘तेहरान’ भी रिलीज हुई थीं, जबकि इस से पहले वे ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं. पर इन में से एक भी फिल्म नहीं चल पाई, तो उन पर फ्लौप हीरोइन का ठप्पा लग गया.

अब मानुषी छिल्लर ने दलजीत दोसांझ के एक म्यूजिक वीडियो ‘कुफर’ में काम किया है, जिस के बाद सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि अब वे इन्हीं के लायक रह गई हैं. इस में सचाई भी है, क्योंकि मानुषी छिल्लर को अब ज्यादा फिल्में नहीं मिल रही हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जमे रहने के लिए ऐसे छोटेमोटे प्रोजैक्ट करने से कोई बात नहीं बनेगी.

एपी ढिल्लों का खुलासा

पंजाबी गायक एपी ढिल्लों का गाना ‘ब्राउन मुंडे’ जेनजी में काफी मशहूर हुआ था और आज भी डीजे पर खूब बजता है. अभी हाल ही में एपी ढिल्लों ने खुलासा किया कि वे एक बार अपने बौलीवुड डैब्यू के करीब आ गए थे. एक फिल्म के लिए वे गाना गाने के लिए फाइनल हो चुके थे. इस गाने की डील में इंडस्ट्री के 2 सब से बड़े लोग थे. हालांकि, यह डील आखिरी समय पर टूट गई, क्योंकि एपी ढिल्लों ने इस गाने के औनरशिप राइट मांगे थे, जिसे मेकर्स ने नहीं माना.

इस के बाद अपने एक इंटरव्यू में एपी ढिल्लों ने बताया, ‘मैं एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जो कलाकारों और उन की कला का पैसों के फायदे के लिए शोषण करती है.’

शरवरी वाघ को मिला सूरज बड़जात्या का साथ

महाराष्ट्र की लड़की शरवरी वाघ वैसे तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से हैं, पर उन्हें ज्यादातर परदे के पीछे ही काम करते देखा गया है. पर अब वे जल्द ही सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी.

इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है, पर यह एकदम सूरज बड़जात्या स्टाइल फिल्म होगी, जिसे पूरा परिवार एकसाथ बैठ कर देख सकेगा. वैसे, शरवरी वाघ बहुत जल्द फिल्म ‘अल्फा’ में भी दिखाई देंगी, जिस में वे आलिया भट्ट और बौबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. Latest Bollywood Updates

Bollywood: कासिम हैदर ‘कासिम’ की ‘हसरत’ हो रही पूरी

Bollywood: बौलीवुड का खेल निराला है. यहां इनसान बनने कुछ आता है और बन कुछ और ही जाता है. जब कासिम हैदर ‘कासिम’ शौकिया शायरी लिख रहे थे, तब वे ऐक्टर बनने के लिए मुंबई आए थे. शुरुआती जद्दोजेहद के बाद उन्हें मशहूर डायरैक्टर लेख टंडन के टैलीविजन सीरियल ‘कहीं देर न हो जाए’ में ऐक्टिंग करने का मौका मिल गया.

तब कासिम हैदर ‘कासिम’ को लगा कि उन की जद्दोजेहद खत्म हो गई है, पर यह उन की भूल थी. उस के बाद उन्होंने कुछ फिल्में भी मिलीं, लेकिन नैपोटिज्म की मार के आगे वे टिक नहीं पाए. अब तो उन की पहचान म्यूजिक वीडियो तक ही सिमट कर रह गई है. इन दिनों वे म्यूजिक वीडियो ‘हसरत’ के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं.

अपनी जद्दोजेहद और अब तक के सफर के बारे में कासिम हैदर ‘कासिम’ कहते हैं, ‘‘मैं तो पहले लेखक ही था. शेरोशायरी लिखता रहा हूं. पर मेरे एक दोस्त ने मेरे अंदर ऐक्टर बनने की ललक पैदा की और वह मुझे ले कर मुंबई आ गया. शुरुआत में मैं मुंबई में अपने इसी दोस्त के ही पास रहा.

‘‘एक दिन मेरी मुलाकात कासिब जैदी साहब से हो गई. उन्होंने सलाह दी कि ऐक्टर या गीतकार या शायर जिस रूप में जो काम मिले, वह करते जाओ. एक दिन उन्होंने मेरा परिचय शबाब शाबरी साहब से करवा दिया. उन्होंने मेरा लिखा पहला गाना गाया.

‘‘उस गाने की रिकौर्डिंंग के समय मैं भी यह देखने गया था कि रिकौर्डिंंग कैसे होती है. वहीं पर इस गाने का म्यूजिक वीडियो डायरैक्ट करने के लिए एक फिल्म डायरैक्टर भी खड़े हुए थे. उन्होंने मुझ से कहा कि आप का चेहरा अच्छा है. अगर आप इस गाने के वीडियो में ऐक्टिंग करेंगे, तो ज्यादा अच्छा होगा.

‘‘मैं ने उस गाने के वीडियो में ऐक्टिंग की. उस वीडियो को देख कर मशहूर फिल्म डायरैक्टर लेख टंडन ने मुझे सीरियल ‘कहीं देर न हो जाए’ में ऐक्टिंग करने का मौका दिया. लेकिन अफसोस है कि उस के बाद भी मेरे कैरियर को वह रफ्तार न मिल सकी, जैसा मैं ने सोचा था.

‘‘वैसे सीरियल ‘कहीं देर न हो जाए’ के बाद मैं ने 2-3 सीरियलों और भी किए थे. मुझे 2 फिल्में भी मिली थीं, पर वे फिल्में मेरे हाथ से छीन कर नैपोकिड्स को दे दी गईं. मुझे नुकसान यह हुआ कि उस के बाद मेरे पास फिल्मों के औफर आने बंद हो गए.

‘‘जब मेरे हाथ से 2 फिल्में निकल गईं, तो मैं ने सोचा कि एक बार फिर मैं गाना बना कर नाम कमा सकता हूं और मैं ने खुद अपना एक गाना ‘दिल है बेकरार मन…’ बनाया और इस में ऐक्टिंग भी की.

‘‘इस गाने के हिट होने के बाद मेरे पास गीत या शायरी लिखने के औफर आने लगे. पैसे की भी कमी थी, तो मैं ने कुछ गीत और शायरी दूसरों के लिए लिखे, जिस के बदले में मुझे सिर्फ पैसा मिला, पर नाम नहीं.
‘‘मैं सच कह रहा हूं कि कुछ लोगों ने तो मेरे लिखे गाने पर अपना नाम चिपका दिया. मेरे ऐसे गाने कुछ बड़ी कंपनियों में बज रहे हैं, जो हिट हैं.

‘‘आप को यकीन नहीं होगा, पर मैं ने 50 से ज्यादा गीत लिखे हैं. मैं अपने लिखे हुए गानों पर खुद 6-7 म्यूजिक वीडियो बना चुका हूं. मैं अपने नए म्यूजिक अलबम ‘हसरत’ को ले कर काफी जोश में हूं. यह काफी पसंद किया जा रहा है. अब मैं इस का दूसरा पार्ट ले कर आने की तैयारी कर रहा हूं.’’

म्यूजिक अलबम ‘हसरत’ की चर्चा करते हुए कासिम हैदर ‘कासिम’ बताते हैं, ‘‘एक दिन मैं अपने एक दोस्त वसीम के साथ एक दुकान पर चाय पी रहा था, जहां म्यूजिक डायरैक्टर सागर साहब बैठे हुए थे. बात ही बात में सागर साहब ने मुझे एक औडियो सुनाया.

‘‘मैं ने उन से कहा कि मैं आप को एक अच्छा गाना लिखकर देता हूं. फिर मैं ने वहीं पर टिश्यू पेपर ले कर गाना लिखना शुरू किया वह गाना लिखतेलिखते मैं 3 चाय पी गया.

‘‘यह गाना सागर साहब को पसंद आ गया, तो उन्होंने इस पर म्यूजिक अलबम बनाने की सलाह दी. फिर सागर साहब ने मेरे लिखे गाने को अपने म्यूजिक डायरैक्शन में हरमन से गवाया. इस के वीडियो में मैं ने और आयुषी तिवारी ने ऐक्टिंग की है.’’

क्या बौलीवुड में मनचाही कामयाबी न मिल पाने का गम आप को सताता है? इस सवाल पर कासिम हैदर ‘कासिम’ ने कहा, ‘‘अब अनुभवों ने मुझे बहुतकुछ सिखा दिया है. मुझे खुशी है कि शायरी के क्षेत्र का मैं उस्ताद हूं. मेरे शेर पढ़ने वालों की तादाद काफी है.

‘‘मैं ने आंध्र प्रदेश में हैदराबाद, उत्तर प्रदेश में बिजनौर से ले कर बाराबंकी और वाराणसी तक कई शहरों सहित कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात में स्टेज प्रोग्राम किए हैं. विदेशों में भी स्टेज शो किए हैं.’’ Bollywood

Bollywood Latest Updates: रिया चक्रवर्ती का बुरा हाल

Bollywood Latest Updates, रिया चक्रवर्ती का बुरा हाल

रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े केस में सामने आया था और वे जेल भी गई थीं. लेकिन अब रिया इस केस से बरी हो गई हैं और उन पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ. पर तब से ले कर आज तक उन का फिल्म कैरियर जहां का तहां रह गया है. साथ ही, उन के भाई शोविक का कैरियर भी ठप हो गया.

रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘जब हम उस ट्रैजिडी से गुजर रहे थे, तो हम दोनों ने अपना कैरियर खो दिया था. मुझे ऐक्टिंग का काम मिलना बंद हो गया था. ‘कैट’ में शोविक के 96 परसैंटाइल आए थे. लेकिन यह भी उसी समय हुआ था, जब वह अरैस्ट हुआ था. उस का एमबीए कैरियर और फ्यूचर की प्लानिंग भी खत्म हो चुकी थी.

‘‘इस के बाद उस के लिए काम मिलना बहुत मुश्किल था. कुछ समय के लिए हमें समझ ही नहीं आ रहा था कि जिंदगी कहां जा रही है.’’

अब रिया चक्रवर्ती ने अपना पहला क्लोदिंग (कपड़ों का) स्टोर खोला है, जिस का नाम उन्होंने ‘चैप्टर 2’ रखा है.

विशाल जेठवा ने बयां किया दर्द

हिंदी फिल्म ‘मर्दानी 2’ में रानी मुखर्जी की नाक में दम करने वाले विलेन विशाल जेठवा अब फिल्म ‘होमबाउंड’ में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म को कान फिल्म फैस्टिवल में दिखाया गया था, जहां 9 मिनट तक लोगों ने खड़े हो कर तालियां बजाई थीं.

विशाल जेठवा ने बताया कि वे कान फिल्म फैस्टिवल में जाने से डर रहे थे, क्योंकि वे बहुत गरीब परिवार से आते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, ‘‘मैं एक कामवाली बाई का बेटा हूं. मेरी मां ने लोगों के घर पर झाड़ूपोंछा किया है. वे एक सुपरमार्केट में सैनेटरी पैड बेचती थीं. मेरे पिता नारियल पानी बेचते थे. मैं ने यह सब देखा है.’’

विशाल जेठवा ने यह भी बताया कि फिल्म ‘होमबाउंड’ में उन का निभाया गया किरदार उन से काफी हद तक मिलताजुलता है, क्योंकि वे एक गरीब परिवार से आते हैं.

जब सोनम कपूर को सरेआम छेड़ा

सोनम कपूर ने अपने ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ‘सावरिया’ से की थी. उन्होंने ‘रांझणा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘संजू’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘नीरजा’, ‘वीरे दी वैडिंग’ जैसी फिल्मों में दर्शकों को खूब ऐंटरटेन किया.

हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि बचपन में उन के साथ ऐसा हादसा हुआ था, जो उन के लिए काफी डरावना था.

सोनम कपूर ने आगे बताया, ‘‘मैं अपने दोस्तों के साथ गैटी गैलेक्सी थिएटर में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म देखने गई थी. उस वक्त मेरी उम्र कुछ 13-14 साल होगी. हम सभी लड़कियां समोसा खरीदने गईं. ऐसे में कोई आदमी पीछे से आया और उस ने मेरे ब्रैस्ट दबोच लिए. ऐसा होने पर मैं कांप गई. मैं पूरी तरह से अंदर से हिल गई. मैं बस रोने लगी.’’

मुजम्मिल इब्राहिम का सनसनीखेज दावा

ऐक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उन्होंने हीरोइन दीपिका पादुकोण को मुंबई में उन के शुरुआती दिनों में 2 साल तक डेट किया था.

मुजम्मिल इब्राहिम ने एक पौडकास्ट पर दीपिका पादुकोण के बारे में बताया, ‘‘हम ने मौडलिंग के दिनों में डेट किया था. उस ने मुझे ‘ग्लैडरैग्स’, ‘परदेसिया’ और ऐसी ही दूसरी फिल्मों में देखा था और वह मुझे बहुत पसंद करती थी.

‘‘मैं उस समय एक स्टार था, वह नहीं थी. वह एक मौडल थी, लेकिन मैं पहले ही एक ऐक्टर बन चुका था. हम दोनों उस समय बहुत छोटे थे और जब हम शहर में बारिश के दौरान आटोरिकशा में घूमते थे, तो यह बहुत अच्छा लगता था.’’

मुजम्मिल इब्राहिम ने साल 2007 में हिंदी फिल्म ‘धोखा’ से अपना ऐक्टिंग डैब्यू किया था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें