Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: क्या शुरू होने से पहले ही खत्म होगी विराट और सई की लव स्टोरी

टीआरपी चार्ट में शामिल होने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में खूब ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. इस सीरियल से दर्शकों  को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. अब मेंकर्स ने सीरियल का नया प्रोमो रिलीज किया है. जिससे अपकमिंग एपिसोड में दिलचस्प मोड़ आने वाला है. आइए आपको बताते हैं, शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.

शो के नए प्रोमो में विराट और सई के बीच दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. जी हां, लेकिन अगले ही पल सई कुछ ऐसा कहती है कि विराट का दिल टूट जाता है. दरअसल सई घर छोड़ने की बात कहती है और ये भी कहती है कि विराट को कभी उससे प्यार हो ही नहीं सकता.

ये भी पढ़ें- Imlie: आदित्य पर जानलेवा हमला करेगा सत्यकाम, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सई की बातों को सुनकर विराट काफी हैरान हो जाता है. इस प्रोमो से साफ हो चुका है कि आने वाले दिनों में भी सई और विराट का मिलन आसानी से नहीं होगा. और ये देखना भी दिलचस्प होगा कि पाखी, सई और विराट को अलग करने के लिए क्या प्लान बनाती है?

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड ने किया सभी आरोपों को खारिज, कहा ‘तुम पहले ही बहुत गिर गई थी’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  विराट और सई चौहान हाउस में वापस आ गए हैं. पूरा चौहान परिवार सई और विराट का स्वागत किया. घर आने के बाद विराट सबसे पहले भवानी को चेतावनी दिया कि सई उसकी पत्नी है. किसी को भी ये हक नहीं है कि वो सई की बेज्जती करे. ये बात सुनकर भवानी के होश उड़ गए.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: पाखी की चाल होगी कामयाब, सई पर शक करेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: पाखी की चाल होगी कामयाब, सई पर शक करेगा विराट

गुम है किसी के प्यार में इन दिनों लगातार नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे इस शो की रेटिंग लगातार बढ़ रही है और इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरा नम्बर मिला है. आइए आपको बताते हैं सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

सीरियल के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि मिशन पर गोली लगने की वजह से विराट की हालत नाजुक है और वो इस वक्त अस्पताल में है. सई को जैसे ही विराट के हालत के बारे में पता चला, वह दौड़ी-दौड़ी विराट के पास चली आई.

ये भी पढ़ें- सात माह बाद अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं Yami Gautam

 

तो वहीं दूसरी तरफ पाखी ने उसे रोक लिया. इतना ही नहीं, उसे भला-बुरा भी कहा.  सई पाखी का ये रूप देखकर दंग रह जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sairat ❤ (@sairat_sp)

 

सीरियल  के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी और सई के बीच खूब लड़ाई होने वाली है. सई अपने हक के लिए लड़ेगी और  पाखी से कहेगी कि वह विराट की पत्नी है और उसका ध्यान रखेगी. सई की बातों को सुनकर पाखी का जल-भून जाएगी. तो वहीं सई  विराट के पास चली जाएगी.

ये भी पढ़ें- टूटा Imlie के सब्र का बांध, अनु को दिखाई उसकी औकात

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि पाखी विराट के काम भरेगी और उससे कहेगी की जरूरत के वक्त पर सई ने भी उसका साथ नहीं दिया था. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी की बातों का असर विराट पर होगा और वह सई पर शक करेगा.

सात माह बाद अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं Yami Gautam

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते महाराष्ट् सहित कई राज्य सरकारों द्वारा कई तरह के प्रतिबंध व लाॅकडाउन लगाए जाने के चलते फिल्मों की शूटिंग बंद हो चुकी है. जिसके चलते कई कलाकार गोवा या मालद्वीप में छुट्टियां मनाने पहुंच गए हैं.

मगर अभिनेत्री यामी गौतम इस वक्त को अपने परिवार के सदस्यों संग चंडीगढ़ में बिताने का फैसला लेते हुए चंडीगढ़ पहुंच गयी हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ज्योति’ एक्ट्रेस Sneha Wagh के पिता का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वैसे भी यामी गौतम सदैव एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने में बेहद व्यस्त रहने के बाद मौका मिलते ही अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए चंडीगढ़ पहुंच जाती हैं.यामी गौतम के प्रवक्ता का दावा है कि विभिन्न परियोजनाओं की पूरी तरह से बाजी मारते हुए बहुमुखी अभिनेत्री पिछले सात माह से एक सेट से दूसरे सेट पर जाती रही है और अब उन्हें घर पर रहने का समय मिल गया है.

इन सात माह के दौरान यामी गौतम ने आगरा में फिल्म ‘दासवी’ के लिए शूटिंग की,जिसमें वह एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका में हैं. जिसका वीडियो भी यामी गौतम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया था.फिल्म ‘‘दासवी’’में यामी गौतम के साथ अभिषेक बच्चन और निमरत कौर भी हैं.

‘‘दासवी’’के तुरंत बाद यामी गौतम ने बेहजाद खंबाटा निर्देशित फिल्म‘‘ए थस्डे’’की भी कुछ शूटिंग की,जिसमें उनके साथ नेहा धूपिया और डिंपल कपाड़िया भी हैं. इस बीच, उनकी अन्य आगामी फिल्मों में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज और अनिरुद्ध रॉय चैधरी की ‘लापता’ के साथ ‘भूत पुलिस’ शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरत की जिंदगी से कार्तिक होगा दूर, आएगा नया ट्विस्ट

सूत्रों के अनुसार यामी गौतम का पिछले 7 महीनों का बहुत व्यस्त कार्यक्रम था. वह कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थीं. अंत में, अभिनेत्री को घर जाने और अपने परिवार के साथ रहने के लिए थोड़ा समय निकालना पड़ा. वह एक यात्रा घर बनाने के लिए अपने कार्यक्रम के बीच एक जगह पाने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं और परिवार के साथ अपने समय का आनंद ले रही हैं.

टूटा Imlie के सब्र का बांध, अनु को दिखाई उसकी औकात

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों कहानी एक नया मोड़ ले रही है जिससे शो में खूब धमाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी की मां, इमली को अपने घर लेकर आई है. और वह इमली को हर समय बेईज्जत करने का मौका ढूढ रही है. अब आपको बताते हैं शो के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी की मां इमली को अपने घर इसलिए लेकर आई है ताकि वह आदित्य और इमली के बीच ना आ पाए. तो वहीं आदित्य इमली से मिलने के लिए कॉलेज गया है. और इस दौरान वह इमली को छोड़ने मालिनी के घर जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ghum hai kisikey pyaar meiin: सई ने छोड़ा चौहान हाउस, भवानी की चाल हुई कामयाब

 

ये भी पढ़ें- शादी के 9 दिन बाद ही दर्ज हुई Sugandha Mishra के खिलाफ FIR, जानें क्यों

तो दूसरी तरफ अनु रास्ते में ही आदित्य और इमली को देख लेगी और इमली के घर आते ही वो खूब हंगामा भी करेगी. अनु इमली से पूछेगी कि वो घर कैसे आई, इमली झूठ बोलेगी और कहेगी कि बस से घर वापस आई है. इमली का जवाब सुनकर अनु का खून खौल उठेगा और वो उसे जोरदार तमाचा भी मार देगी.

अनु इमली को मालिनी की दादी के सामने ही खूब सुनाएगी और उसे बिन बाप की औलाद भी कह देगी. अनु के मुंह से ये बात सुनकर इमली को धक्का लगेगा. इतना ही नहीं, अनु ये भी कहेगी कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मेरी बेटी और दामाद के बीच आने की, नौकरानी हो नौकरानी की तरह रहो. अनु, इमली की मां को भी भला-बुरा कहेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by indian serial (@indiaseria18)

 

ये भी पढ़ें- Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

शो के अपकमिंग एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि इमली की सब्र का बांध टूट जाएगा. और वह अनु को करारा जवाब देगी. इमली कहेगी, मेरी मां के बारे में एक शब्द मत बोलना. वह आगे कहेगी कि मैं नौकरानी बनी हूं ताकि आपकी बेटी बहुरानी बने.

शो के अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि इमली के इस जवाब से अनु कैसे आदित्य और उसके परिवार वालों के साथ पेश आती है.

शादी के 9 दिन बाद ही दर्ज हुई Sugandha Mishra के खिलाफ FIR, जानें क्यों

छोटे पर्दे की फेमस कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा (Sugandha Mishra) मिश्रा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छायी हुई हैं.  हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मशहूर कॉमेडियन संकेत भोसले (Sanket Bhosale)  के साथ शादी के बंधन में बंध गई.

अब खबर यह आ रही है कि कोरोना वायरस (Covid 19) प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में सुगंधा मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जी हां, सुगंधा पर यह आरोप लगाया गया है कि शादी में निर्धारित सीमा से अधिक मेहमानों की अनुमति दी गई थी.

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुगंधा और संकेत भोसले की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा, जिसके बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया. बताया जा रहा है कि सुगंधा के अलावा होटल मैनेजमेंट के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया था.

 

खबर यह भी आ रही है कि शादी से एक दिन पहले दूल्हे की तरफ से मेहमान होटल पहुंचे थे और उन्हें 24 घंटे के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया था. इससे पहले सुगंधा और संकेत की शादी दिसंबर में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण शादी को टाल दिया गया था.

ये भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद Mohit Malik बने पापा, पत्नी अदिति शिरवाइकर ने दिया बेटे को जन्म

 

बताया जा रहा है कि एफआईआर के अनुसार, 100 से अधिक मेहमान विवाह स्थल पर मौजूद थे जबकि शादियों में मेहमानों की निर्धारित सीमा सिर्फ 40 थी. हालांकि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

‘मसान’ एक्ट्रेस निहारिका रायजादा लेकर आयी हैं कोरोना वॉरियर्स के लिए ये गाना

अपने जमाने के मशहूर संगीतकार स्व. ओ. पी. नैय्यर की पोती तथा असल जिंदगी में एक कार्डियोलॉजिस्ट- साइंटिस्ट निहारिका रायजादा बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं. वह अभिनेत्री भी हैं. वह ‘मिस इंडिया यूके 2010’ की विजेता तथा ‘मिस इंडिया वर्लडवाइड 2010’की रनर-अप भी हैं.

निहारिका रायजादा को बंगाली फिल्म‘दामादो’ के अलावा ‘मसान‘, ‘6-5=2‘, ‘एलोन’,‘बेबी’, ‘टोटल धमाल’ व अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘सावित्री वारियर्स’ में अभिनय कर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. इतना ही नही वह जल्द प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगी. तो वहीं निहारिका रायजादा अपनी निजी जिंदगी में कोरोना महामारी के दौरान ‘कोविड 19’के हजारों मरीजों का इलाज भी कर चुकी हैं.

Niharika-Raizada

‘‘हर महिला किसी वॉरियर से कम नहीं होती है.‘‘ऐसा मानने वाली निहारिका रायजादा अब कोरोना के सभी वॉरिअर्स के लिए एक गाना लेकर आयी हैं. इस गाने में उनके साथ शम्पा गोपीकृष्ण भी नजर आएंगे. इस गाने को स्वनिल कुमार ने निर्देशित किया है तो वहीं इसे रिशभ पुथरन मे बड़ी खूबसूरती के साथ फिल्माया है.

ये भी पढ़ें- कसौटी जिंदगी के 2 फेम एक्टर Sahil Anand ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, रखा ये नाम

लोगों को जीने और लड़ने के लिए प्रेरित करते इस गाने की धुन पर निहारिका और शम्पा ने लाल परिधानों में अपने हाव-भाव के जरिए शक्ति, सशक्तिकरण और कोमलता को दर्शाने की कोशिश की है, जो लाल रंग की अपनी अनूठी पहचान भी है.

विश्व की कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुकीं व कई भाषाओं पर अपना अधिकार रखनेवालीं निहारिका रायजादा कहतीं है- ‘‘इस गाने के बोल हमें लोगों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने दिल की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करते हैं. यह गाना जिंदगी को अपनी ही धुन में जीने, खुशनुमां यादें बनाने व उन्हें सहेजने और हर लम्हे को उन्मुक्त ढंग से जीने की प्रेरणा भी देता है.जिंदगी भले ही आपको मुक्के मारे, लेकिन हमें गिरकर संभलना और संभलकर उठना ही तो सीखना है.’’

इसे गाने के संदर्भ में निहारिका कहतीं हैं-‘‘मैं इस गाने से खुद को जुड़ा हुआ पाती हूं. क्यों यह गाना लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार करता है और इस मुश्किल घड़ी में लोगों को लड़ने का हौसला देता है. मेरे लिए नृत्य अंधेरे में रौशनी के समान है.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों अनिता हसनंदानी को यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

मैं चाहती हूं कि किसी तरह से मैं भी लोगों की जिंदगियों को उजालों से भरने में उनकी कोई मदद कर सकूं. इस महामारी में वैक्सीन, ऑक्सीजन और स्टाफ की कमी के बावजूद सभी लोग अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं.’’

लोगों के दिलों को धड़काने वाली अदाकारा निहारिका कहती हैं, ‘‘ये ऐसी आपदा है जिसने लोगों के दिलों को एक-दूसरे के करीब लाना है.

Bigg Boss फेम Janmin Bhasin ने सुसाइड थॉट्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया ऐसे किया इस मुसीबत का सामना

‘बिग बॉस 14’ की फेमस कंटेस्टेंट में जैस्मिन भसीन अपनी लवलाइफ और बेबाकी के कारण सुर्खियों में छायी रहती हैं. अब उन्होंने एक ऐसे मामले के बारे में खुलासा किया है कि जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

दरअसल बिग बौस हाउस में एक टास्क के दौरान खुद को सुरक्षित करने के लिए जैस्मिन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच के बारे में खुलासा किया था, जिसे सुनकर सब शॉक्ड हो गए थे. जैस्मिन भसीन ने बताया था कि स्ट्रगल के दिनों में बार-बार रिजेक्शन झेलने के बाद मेरे मन में ‘सुसाइड थॉट्स’ आने लगे थे.

ये भी पढें- नहीं रहीं शूटर दादी, कोरोना से हुआ निधन

 

अब खबर यह आ रही है कि जैस्मिन भसीन ने इस थॉट्स को लेकर बताया है कि उन्होंने इस ख्याल पर कैसे काबू किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब एक्ट्रेस से ‘सुसाइड थॉट्स’ को लेकर पूछा गया तो जैस्मीन ने कहा, ‘जब मैं मुंबई आई थी और स्ट्रगल कर रही थी. तब मैं अपनी लाइफ में बहुत पहले इस तरह की स्थिति झेल चुकी हूं. वो लड़ाई मेरी खुद के साथ थी. इसलिए कहीं न कहीं मैं अपना कॉन्फिडेंस खो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों अनिता हसनंदानी को यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

 

खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने बताया कि  मेरे लिए यह सीखने की बात है. आपको पहले अपने आप से उस लड़ाई को समाप्त करने की आवश्यकता है. आपको अपने आप को उसी तरह से स्वीकार करने की आवश्यकता है जैसे आपको अपनी खामियों को स्वीकार करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी खामियां आपको दूसरों से अलग बनाती हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि जब तक आप अपने बारे में कॉंफिडेंट महसूस करते हैं और यह नहीं ठान लेते कि यही वह है जो मैं करना चाहती हूं. तब आपकी एहसास होगा कि मैं इसे कर सकती हूं.

‘ज्योति’ एक्ट्रेस Sneha Wagh के पिता का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को तबाह कर दिया है. हर रोज लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा रहे हैं.  कोरोना वायरस का कहर टीवी इंडस्ट्री पर भी टूट पड़ा है. अब खबर ये आ रही है कि सीरियल ‘ज्योति’  एक्ट्रेस  स्नेहा वाघ के पिता का इस वायरस के कारण निधन हो गया है.

बताया जा रहा है कि स्नेहा वाघ के पिता को निमोनिया हो गया था. और उनका कोराना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाया गया था. इस वायरस की वजह से स्नेहा वाघ के पिता हालत बिगड़ गई और उनको बचाया नहीं जा सका.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha)

 

स्नेहा वाघ अपने पिता की निधन से बुरी तरह टूट गई हैं. और उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयेर किया है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘एक महीने तक निमोनिया और कोरोना से लड़ाई लड़ने के बाद मैंने अपने पिता को खो दिया.

ये भी पढ़ें- नहीं रहीं शूटर दादी, कोरोना से हुआ निधन 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha)

 

उन्होेंने आगे  लिखा कि मेरा दिल हजारों टुकड़ों में टूट कर बिखर गया है. मेरी जिंदगी का सबसे मजबूत स्तम्भ मेरे साथ नहीं है. मुझे आज से पहले इतना ज्यादा दर्द कभी नहीं हुआ. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी जिंदगी किस हालत से गुजर रही है. अपने परिवार को खोने का गम हर चीज से बढ़कर है.

ये भी पढ़ें- कसौटी जिंदगी के 2 फेम एक्टर Sahil Anand ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, रखा ये नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha)

 

स्नेहा वाघ ने दूसरी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि  मेरे प्यारे पापा, आप अपनी बातों से लोगों को हंसाया करते थे, आपकी वजह से हमारा दिन अच्छा जाता था. आप एक अच्छे दिल के इंसान थे. आपने हमेशा मुझे ईमानदारी सिखाई, आप चाहते थे कि मैं एक बेहतर इंसान बनूं.

उन्होंने आगे लिखा कि  ये सोच कर मेरा दिल रो रहा है कि अब आप हमारे बीच नहीं है. आपके जाने के बाद हमारी जिंदगी में खालीपन हो गया है.

शादी के 10 साल बाद Mohit Malik बने पापा, पत्नी अदिति शिरवाइकर ने दिया बेटे को जन्म

सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला फेम एक्टर मोहित मलिक पापा बन गए हैं. जी हां, यह खुशखुबरी सोशल मीडिया से मिली है. मोहित मलिक की पत्नी अदिति शिरवाइकर एक बेटे को जन्म दिया है.

यह गुड न्यूज मोहित मलिक ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है. एक्टर ने बहुत क्यूट तस्वीर शेयर कर बताया कि वह पापा बन गए हैं. मोहित मलिक ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohit Malik (@mohitmalik1113)

 

आपको बता दें कि इस तस्वीर में मोहित मलिक ने अपनी पत्नी का हाथ थाम रखा है. तो पालने में बेबी लेटा हुआ नजर आ रहा है. मोहित मलिक की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Shirwaikar Malik (@additemalik)

 

एक्टर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘डीयर यूनिवर्स… मुझे ये आशीर्वाद देने के लिए आपका शुक्रिया… मुझे मिड नाइट क्राइज देने के बहुत धन्यवाद… मैं इस समय बहुत ही भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. मेरे घर पर एक बेटे ने दस्तक दी है.

ये भी पढ़ें- मालिनी के सामने आएगा आदित्य और Imlie की शादी का सच!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Shirwaikar Malik (@additemalik)

 

उन्होंने आगे लिखा कि हमारी जिंदगी में इसे भेजने का शुक्रिया. मेरे लिए पिता बनना एक मैजिक की तरह है. हम हमेशा खुश रहेंगे. मोहित मलिक की पत्नी अदिति शिरवाइकर ने भी अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है. फैंस उन्हें लगातार बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मालिनी को बचाने के लिए Imlie देगी अपना खून! पढ़ें खबर

Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी इस वजह से हुईं ट्रोल, देखें Photos

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की है, जिससे जॉर्जिया जॉर्जिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. तो चलिए बताते हैं कि इस तस्वीर में ऐसा क्या है जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- मालिनी के सामने आएगा आदित्य और Imlie की शादी का सच!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

 

दरअसल जार्जिया की ड्रेस को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. तो वहीं कई यूजर्स ने तारिफ भी की है. इन तस्वीरों में जॉर्जिया अपने कुत्ते के साथ नजर आ रही है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने एक ग्रे टॉप पहना था, जिसमें सामने की तरफ एक गांठ बांध रखी हैं.

ये भी पढ़ें- मालिनी को बचाने के लिए Imlie देगी अपना खून!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

 

बता दें कि जॉर्जिया अपने डॉगी को घुमाने के लिए निकली थी. इस दौरान उन्हें पैपराजी ने कैमरे में कैद किया गया. इससे पहले जॉर्जिया ने शानदार डांस वीडियो के कारण सुर्खियां बटोरी थीं. जिसमें वो शहनाज गिल के भाई शाहबाज के साथ डांस को करते हुए देखाई दी थीं.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: खुली ओमी काका की पोल, सई से माफी मांगेगा विराट

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें