Bollywood Update: ‘अंदाज अपना अपना’ पर झगड़ा

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के पिट जाने के बाद आमिर खान फिलहाल टैलीविजन के इश्तिहारों में ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, पर हाल ही में उन्होंने मीडिया से कहा था, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि फिल्म ‘अंदाज अपनाअपना 2’ बने. हम ने राजजी (राजकुमार संतोषी) से स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा है. जैसे ही उन की स्क्रिप्ट तैयार होगी, सलमान खान और मैं निश्चित रूप से उस पर काम करना चाहेंगे.’’

पर यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं और इस फिल्म पर कोई भी काम शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा के बच्चों ने कहा है कि वे कभी भी आमिर को फिल्म के राइट्स नहीं बेचेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म ‘अंदाज अपनाअपना’ के राइट्स न तो आमिर के पास हैं और न ही डायरैक्टर राजकुमार संतोषी के पास. सिर्फ उन के पिता विनय कुमार सिन्हा ही राइट्स के असली मालिक हैं.

शरवरी वाघ को मिली बड़ी सफलता

कई साल पहले फरहान अख्तर ने ‘डौन’ फिल्म को दोबारा बनाया था. इस में शाहरुख खान ने वही किरदार निभाया था, जो कभी अमिताभ बच्चन ने किया था. फिर ‘डौन 2’ आई. उस में भी शाहरुख खान ही हीरो थे. पर अब फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डौन 3’ में रणवीर सिंह हीरो होंगे और उन के साथ शरवरी वाघ रोमांस करने आ रही हैं.

बता दें कि पहले इस फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी थीं, पर अब उन्होंने इस फिल्म को अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से ‘बाय’ कह दिया है, जिस के बाद शरवरी वाघ को यह रोल मिला है.

काजोल ने खोले बीते कल के राज

काजोल को एक बेहतरीन हीरोइन और बिंदास औरत के रूप में जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे कैसे अजय देवगन से मिली थीं और कैसे उन दोनों में प्यार पनपा था.

काजोल ने अपने कल के राज खोलते हुए बताया कि वे पहली बार अजय देवगन से एक फिल्म के सैट पर मिली थीं और उस समय दोनों किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे, पर समय के साथ, जैसेजैसे हालात बदले तो दोनों ने अपनेअपने रिश्ते खत्म किए, फिर उन की दोस्ती गहरी होती गई और आखिरकार उन का यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

काजोल ने यह भी बताया कि एक समय कैसे लोग उन्हें उन के रंग, वजन और चश्मे के आधार पर आंकते थे. पर इन नैगेटिव कमैंट के बावजूद वे लड़खड़ाई नहीं और अडिग रहीं, क्योंकि उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा था.

आलिया को बताया ‘पानी कम चाय’

महेश भट्ट ने 2 शादियां की थीं. उन के पहली पत्नी से 2 बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं और दूसरी पत्नी से आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट. इन चारों बच्चों में से पूजा भट्ट और आलिया भट्ट ने हीरोइन बन कर फिल्मों में काफी नाम कमाया है.

पर जब राहुल भट्ट से पूछा गया कि पूजा भट्ट और आलिया भट्ट में से कौन बेहतर है, तो उन्होंने सीधेतौर पर बोला, ‘‘मेरी राय में वह (आलिया भट्ट) मेरी सगी बहन पूजा की आधी भी नहीं है. न टैलेंट में, न रूप में और न ही सैक्सी होने के मामले में. मेरी बहन के सामने वह ‘पानी कम चाय’ है. भाईबहनों में सब से टैलेंटेड पूजा हैं. पूजा ने मेरे पिता की विरासत को आगे बढ़ाया. मैं ने उन का स्टारडम देखा है. वे उस समय देश की सब से बड़ी सैक्स सिंबल थीं.’’

Bollywood : “ये जवानी है दीवानी” एक बार फिर हुई बड़े पर्दे पर रिलीज

Bollywood : जैसा कि आप सब जानते हैं कि इन दिनों आ रहीं बौलीवुड फिल्म्स बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं. लोगों के दिलों में साउथ की फिल्म्स को लेकर दिल्चस्पी बढ़ती दिखाई दे रही है जैसे कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की एक्टिंग के लोगों का दिल जीत लिया और लोगों ने इस फिल्म की खूब तारीफ की. पुष्पा (Pushpa), पुष्पा 2 (Pushpa 2), केजीएफ (KGF) जैसी कई साउथ की फिल्मों ने औडियंस को इस कदर एंटरटेन किया कि लोगों के दिलों में बौलिवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों के प्रति प्यार उमड़ने लगा है.

जहां एक तरफ औडियंस बौलीवुड फिल्म्स को नापसंद करने लगे हैं तो वहीं एक थिएटर्स में री-रिलीज (Re-Release) का दौर शुरू हो चुका है. नई आ रही फिल्म्स फिल्म्स बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पा रही हैं जिस वजह से अब फिल्म मेकर्स और थिएटर्स वाले पुरानी मूवीज़ को थिएटर में री-रिलीज कर रहे हैं.

जैसा कि हमने देखा कि पिछले दिनों “रणबीर कपूर” (Ranbir Kapoor) की फिल्म “रौकस्टार” (Rockstar), “शाहरुख खान” (Shah Rukh Khan) की फिल्म “वीर ज़ारा” (Veer Zaara), “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” (Dilwale Dulhaniya Le Jayenge), “परदेस” (Pardes), “सलमान खान” (Salman) की फिल्म “हम आपके हैं कौन” (Hum Apke Hain Koun), और “इम्तियाज अली” (Imtiaz Ali) की फिल्म “लैला मजनू” (Laila Majnu) और ना जाने ऐसी कितनी फिल्म्स थिएटर्स में री-रिलीज हुईं और इस दौरान औडियंस भी इन एवरग्रीन फिल्म्स को फिर से देखने थिएटर पहुंची तो ऐसे में हम मान सकते हैं कि लोगों को नई बौलीवुड फिल्म्स इतना एंटरटेन नहीं कर पा रही है.

आपको बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म “ये जवानी है दीवानी” (Yeh Jawaani Hai Deewani) कई लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है तो ऐसे लोगों के लिए एक खुशखबरी है. “रणबीर कपूर” (Ranbir Kapoor) और “दीपिका पादुकोण” (Deepika Padukone) की फिल्म ये जवानी है दीवानी एक बार फिर थिएटर्स में आज यानी 3 जनवरी 2025 को री-रिलीज हो चुकी है. अगर आपने यह फिल्म पहले नहीं देखी है तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है कि आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए क्यूंकि यह फैमिली फिल्म पूरी तरह दोस्ती पर आधारित है.

दुबई में दीपिका पादुकोण की बेटी के लिए टौयज खरीदने पहुंची राखी सावंत, शेयर की वीडियो

Deepveer Baby Girl: बौलीवुड़ में एक बार फिर खुशी की लहर छा गई है. आज की ड्रीम गर्ल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बन गई है. इस बात की जानकारी सभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बेटी के पैरेंट्स बन गए है. दोनों खुशी से झूम उठे है. दोनों के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. जहां दोनों परिवारों में खुशी की किलकारियां गूंजने लगी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


जैसे ही ये खुशखबरी सामने आई, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ने लग गई. बंधाइयों का तांता लग गया है. इसी बीच ड्रामा क्वीन कहे जानें वाली और बिग बौस फेम एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी बधाईयों की बौछार लगा दी है. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दोनों की बेटी के लिए प्यार भरी वीडियो भी शेयर की है.

ये वीडियो राखी ने इंस्टा पर शेयर किया है. इस वीडियो में राखी खुद को मौसी बता रही है कि वे मौसी बन गई है और दीपिका की बेटी के लिए डौल्स खरीद रही है. दरअसल, राखी ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वे दुबई में अपनी प्यारी भांजी के लिए खूब सारी डौल्स खरीद रही है. दुबई के मौल की वीडियो डौल्स के साथ शेयर की है. जो वीडियो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

वीडियो में Rakhi Sawant खुशी से झूमती नजर आ रही हैं. वो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फ्लाइंग किस देती हैं और कहती हैं, ‘मैं मासी (मौसी) बन गई आखिर. दीपिका याद है, हमने साथ में डांस क्लास किया. साथ में करियर स्टार्ट किया. आप बड़ी स्टार बन गईं. बीवी बन गईं, अब तो मां बन गईं.’

इसके बाद राखी सावंत ने एक गुड़िया खरीदी और दीपिका पादुकोण से कहा, ‘मैं आपकी बेटी के लिए ये डौल ले रही हूं.’ इसके बाद उन्होंने ढेर सारे खिलौने खरीदे.वो इन्हें दिखाते हुए पूछती भी हैं कि ये कैसे लग रहे हैं. वही, अब इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है क्योंकि ऐसा हो नहीं सकता कि राखी वीडियो शेयर करें और फैंस उसपर कमेंट्स ने करें उनके कमेंट्स भी राखी की तरह ही मजेदार होते है.

एक ने लिखा, ‘जबरन के रिश्ते, बड़े ही सस्ते.’ दूसरे ने कौमेंट किया, ‘इन्हें कोई मात नहीं दे सकता, उर्फी भी नहीं.’ एक और ने लिखा, ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.’

इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

दीपिका-रणवीर सिंह को एक्टर अर्जुन कपूर ने भी बधाई दी उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “लक्ष्मी आई है! क्वीन आ गई है.”

प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra)

इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ने भी कमेंट कर विश किया और कहा कि बधाई हो.

श्रद्धा कपूर (Shradha Kapoor)

इन सेलेब्स के अलावा बौलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर ने भी कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दी.

अंबानी ने भी दी बधाई

मुकेश अंबानी

रियांलस इंडस्ट्री के मालिक और देश के अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी भी दीपिका पादुकोण को बधाई देनें अस्पताल पहुंचे थे. मुकेश अंबानी दीपिका की बेटी से भी मिले और बधाई दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

बता दें कि अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट पर लिखा है, “वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024″. इस पोस्ट के बाद कमेंट में बधाईयों की बौछार लग गई.

मालूम हो कि बीते रविवार को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था. दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और 6 साल बाद उनके घर पर खुशी की किलकारी गूंजी है.

Fitness Freak हैं ये बौलीवुड सेलेब्स, अपनी डाइट का ऐसे रखते हैं ख्याल

बौलीवुड स्टार्स हो या कोई भी बड़ी हस्ती खुद को फिट रखना सभी को पसंद करते हैं. स्टार्स अपनी बौडी और पनी स्किन का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं. वो हमेशा ही हेल्दी फूड खाते हैं इसी वजह से वो अपने आप को फिट रख पाते हैं. आपने अक्सर देखा होगा कि सेलिब्रिटी की फिटनेस और स्किन उनकी उम्र को छुपा देती है और ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हेल्दी डाइट को फौलो करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


बौलीवुड में अपनी फिटनेस को लेकर ही सिलेब्स लाइमलाइट में बने रहते है. जिसके के लिए वे घंटो जिम और योगा में पसीने बहाते हैं. तो आज यहां कुछ ऐसे ही फिटनेस फ्रीक सेलेब्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपनी फिजिक में इतना चेंज ला दिया कि आज और पहले की तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल है.

मलाइका अरोड़ा

बौलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान हमेशा ही अपने फिट बौडी को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है. उनकी सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो वायरल होती रहती है. मलाइका अरोड़ा खान अपनी फिटनेस का सबसे ज्यादा ध्यान रखती हैं जिसके लिए वो प्रोटीन से भरी डाइट को फौलो करती हैं.

मलाइका के दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से होती है. जिसके बाद वे नाश्ते में कुछ फल, उपमा, इडली या अंडे की सफेदी के साथ मल्टीग्रेन टोस्ट का सेवन करती है. जिसके बाद लंच में वे दो चपाती, दाल, सब्जी और स्प्राउट्स के साथ चिकन खाती है. इसके बाद रात के खाने में वो एक कटोरी सूप और उबली हुई सब्जियों का सेवन करती हैं. इन्ही सभी के साथ वे जिम और योगा करना कभी नहीं भूलती हैं.

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की फिटनेस किसी से छुपी नहीं है. उन्होंने फिल्म चंदू के लिए अपनी बौड़ी में काफी चेंज किए थे. इस फिल्म के लिए कार्तिक को सिक्स पैक एब्स वाली बौडी बनानी थी, जिसके लिए उन्होंने सख्त रुटीन फौलो किया. गठीला बदन पाने के लिए एक्टर ने चीनी से दूरी बना ली और लगभग दो सालों तक कुछ भी मीठा नहीं खाया, लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने गुलाब जामुन के साथ अपना के साथ अपना ये संन्यास तोड़ा था और अपने डाइट का खुलासा किया था.

दीपिका पादुकोण

बौलीवुड की पौपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिटनेस और डाइटा का खासा ध्यान रखती है.जिसके लिए वे जिम जाती हैं. अपनी ब्यूटी को बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस को खुद के साथ काफी सख्ती बरतती है. दीपिका पादुकोण को चावल (White Rice) बेहद पसंद हैं, लेकिन अपनी फिगर को बनाए रखने के लिए उन्होंने अब इसे खाना बंद कर दिया है. इन दिनों दीपिका प्रेग्नेंसी को अपनी अच्छी डाइट के साथ एन्जौय कर रही है.

सारा अली खान

सारा अली खान (Sara ali khan) की ट्रांसफौर्मेशन जर्नी जो न सिर्फ इंस्पायरिंग है बल्कि मोटिवेटिंग भी है. एक वक्त ऐसा भी था जब सारा बहुत ज्यादा मोटी हुआ करती थीं. सारा का वजन 96 किलो था. हालांकि सारा ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और अपने फिगर को एक पहचान दी. सारा ने कड़ी मेहनत और रेगुलर वर्कआउट से फैट टू फिट जर्नी तय की हैं. सारा ने अपनी डाइट से शक्कर, आलू और चावल हटा चुकी हैं. शक्कर की जगह शहद, गुड़ लेती हैं. यही नहीं चावल को रिप्लेस कर के अपनी डाइट में ब्राउन राइस को शामिल भी किया हैं.

सारा सुबह सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पीती हैं और ब्रेकफास्ट में वह इडली, अंडे का सफेद हिस्सा और ब्रेड टोस्ट खाती हैं. लंच के दौरान वह घर का बना खाना खाना पसंद करती हैं, जिसमें सारा आमतौर पर रोटी, दाल, सलाद, फल और सब्जियां खाती हैं. स्नैक्स में सारा एक कटोरी उपमा खाती हैं, जबकि डिनर में अभिनेत्री हरी सब्जियों के साथ रोटी खाती हैं.

प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं Deepika Padukone, पति रणवीर सिंह के साथ शेयर कीं फोटो

बौलीवुड के फेवरेट और मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आने वाले बेबी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थीं. जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं था, लेकिन अब एक्ट्रेस पहली बार बेबी बंप के साथ बाहर स्पॉट हुई. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Butterscotch Busy (@butterscotchbusy)


आपको बता दें कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. दोनों ही पेरेंट्स बनने के पीरियड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. एक्ट्रेस इसी साल सितंबर में अपने बेबी का वेलकम करेंगी. जिसकी वजह से वे इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में बनी हुई है लेकिन हाल में दीपिका और रणवीर वेकेशन पर निकले है, जिन्हें मीडिया ने स्पॉट किया और दीपिका को बेबी बंप के साथ कैमरे में कैप्चर किया. ये फोटो देख फैंस खुश हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ दीपिका पादुकोण की फोटो खूब वायरल हो रही है फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है. जो देख रहा है हैरानी के साथ साथ खुश भी है. वीडियो में दीपिका पादुकोण स्टेयर से नीचें उतरती हुई नजर आ रही है. बता दें कि इस फोटो में एक्ट्रेस ने ऑवर साइज टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने अपना कूल लुक बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है. इस फोटो में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. दीपिका के पीछे ही व्हाइट आउटफिट में रणवीर सिंह भी हैं, जिन्होंने अपना चेहरा नीचे कर रखा है. बता दें कि अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि ये फोटो किस जगह की है, लेकिन फैंस दीपिका की इस फोटो पर खूब प्यार लूटा रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखेंगे. इस फिल्म के कुछ पोस्टर दीपिका और रणवीर ने शेयर भी किए हैं. इस बार फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के अलावा और भी कई एक्टर्स होने वाले हैं. ये तमाम सेलेब्स इस एक्शन फिल्म में अलगअलग रोल निभाएंगे हैं.

दीपिका पादुकोण के पोस्ट ने किया सबको हैरान, फैंस के सवालों का लगा तांता

बौलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस बात की जानकारी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थीं. एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया हैं. जिसे देख लोग परेशान हो गए हैं.


आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द ही सबको गुडन्यूज सुनाने वाली हैं. लेकिन इन सब खबरों के बीच एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी से फर्स्ट ट्राइमिस्टर को पार कर दूसरे ट्राइमिस्टर में पहुंच चुकी हैं. इस बीच एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर भी खास एक्टिव नहीं हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टास्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. ये पोस्ट पढ़कर लोग उनकी सेहत की चिंता कर रहे हैं. जिस पोस्ट में एक क्वोटेशन है. इसमे लिखा है, ‘कम पोस्ट कर रही हूं. काम ज्यादा कर रही हूं. तुलना कम और दर्शा ज्यादा रही हूं. शिकायत कम और प्रार्थना ज्यादा कर रही हूं. बातचीत कम और काम पूरे ज्यादा कर रही हूं.’ इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि दीपिका पादुकोण यहां किस बारे में बात कर रही हैं. यही नहीं, इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों को अदाकारा की सेहत की चिंता सताने लगी हैं. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को वायरल करते हुए एक यूजर ने कमेंट कर पूछा, ‘सब ठीक है?’.Post

दीपिका पादुकोण के वक्र फ्रंट की बात करें तो, उनकी पिछली रिलीज मूवी फाइटर ने खूब सफलता हासिल की. इससे पहले साल 2023 में भी एक्ट्रेस ने जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी. अब इस साल अदाकारा अजय देवगन स्टारर मूवी ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी. साथ ही एक्ट्रेस ने सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आएंगी.

Deepika Padukone के चेहरे पर नजर आईं प्रेग्नेंसी ग्लो, स्टाइलिश लुक को देख फिदा हुए फैंस

बौलीवुड की पौपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जितनी अपनी फिल्मों के लेकर सुर्खियों बटोरतीं है उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ जानने के लिए लोग उत्सुक रहते है. इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ में एक नन्हा मेहमान आने वाला है. जिसके लेकर वे खासा मीडिया की लाइमलाइट में बनीं रहती है. इतना ही नहीं, आज वे प्रेग्नेंसी में भी इतनी स्टाइलिश दिख रही है कि लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया के जरिए ये बताया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस खबर को जानने के बाद से ही उनके फैंस में खुशी की लहर है. इस बीच दीपिका पादुकोण को देखा गया है. इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण का अंदाज देखने लायक है.

बौलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ देर पहले ही पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है. इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं. सामने आई इन फोटोज में दीपिका पादुकोण कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. इस अवतार में दीपिका पादुकोण बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. सामने आई इन फोटोज में दीपिका पादुकोण बेहद कॉनफिडेंट नजर आ रही हैं. दीपिका ने जिस तरह से अपने आटफिट को कैरी किया है वो उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है.

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ट्रैवेल करने की वजह से काफी थकी हई थी लेकिन इसके बावजूद भी दीपिका ने कैमरे के सामने पोज दिए हैं. लोग इस बात की खुलकर तारीफ कर रहे हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है. दीपिका की इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं.


बौलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में ये जानकारी दी थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका सितंबर में मां बनने वाली हैं. बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी. इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था.

पब्लिक में रणवीर ने किया दीपिका को लिपलॉक, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

बौलीवुड की सुपरहीट जौड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनीअपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है. कपल की कैमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है. अभी हाल में दोनों अपने बेबी पोस्ट को लेकर खूब सुर्खिया बटोर रहे है. जिसके बाद दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में शामिल हुए थे. जिसके बाद कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया है. अब इन दोनों का न्यू वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों ने खुलेआम लिपलॉक किया है. जिसे लेकर दोनों खूब वायरल हो रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


आपको बता दें कि वयरल वीडियो में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह किस करते हुए नजर आएं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में जमकर मस्ती करते हुए नजर आए. अब इसके बाद कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कार में किस करते दिखाई दिए. इस वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह जाने से पहले अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को लिप किस करते नजर आ रहे हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस वीडियो को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


कपल के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘बेस्ट कपल’. तो इसके अलावा कई यूजर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ट्रोल भी करते हुए नजर आए.

Anant Ambani की कॉकटेल पार्टी में बौलीवुड़ सितारों ने दी धमाकेदार एंट्री, देखें इनसाइड फोटोज

भारत के जानेमाने कारोबारी मुकेश अंबानी हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में रहते है. इन दिनों उनके बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग की खबरें खूब वायरल हो रही है. जी हां, प्री-वेंडिंग फक्शन में बीती रात कॉकटेल पार्टी का भी खास आयोजन किया गया था. जहां कई फिल्मी सितारों की इनसाइड फोटोज सामने आने लगी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


गुजरात के जामनगर में आयोजित हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस कॉकटेल पार्टी में कई सितारों ने धमाकेदार एंट्री की. जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगी हैं. सामने आईं इन तस्वीरों में फिल्मी सितारे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग पार्टी में एन्जॉय करते दिखे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इस फंक्शन में सबसे पहले करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ इस खास फंक्शन में पहुंची. जहां अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में खान फैमिली ने एक साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं. अदाकारा करीना कपूर खान यहां डिजायनर और रेडी टू वियर साड़ी पहनकर पहुंचीं. जिसमें वो बला की खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थी. वही, इस पार्टी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट में ब्लैक गाउन पहने दिखीं. उनकी यहां से मस्ती करते हुए ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है. इतना ही नहीं, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कॉकटेल पार्टी के लिए फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबग भी यहां पहुंचे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पार्टी में मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे. जहां दोनों ने एक दूसरे का साथ क्लासी तस्वीरें क्लिक करवाईं. इस पार्टी की जान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगे. बता दें, अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देने के बाद उन्होंने पहली बार इस पार्टी में हिस्सा लिया है. जहां हर किसी की नजर इन पर टिकी हुई थी.

जब भीड़ में फंसी प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, रणवीर से सिंह ने यूं किया सेफ

बौलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही अपनी फिल्मों और अपनी मैरीड लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते है. इन दिनों दोनों खूब चर्चा में चल रहे है लेकिन इसी वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि एक नन्हा मेहमान आने की खुशी में हो रही है. और इसी को देखते हुए रणवीर सिंह दीपिका को लेकर ज्यादा प्रोटेक्टिव दिख रहे है.


जी हां, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी है. कपल के घर सितंबर 2024 में किलकारियां गूंजने वाली है. इस गुडन्यूज के बाद कपल, मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. यहां दोनों साथ में धासू लुक में नजर आए है. अब इन सब के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को भीड़ से बचाते हुए नजर आए. रणवीर सिंह का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह छाई हुई है. कपल की एक वीडियो खूब वायरल होती दिख रही है. अभी हाल ही में कपल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. जैसे ही कपल जामनगर पहुंचा पैप्स ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को भीड़ से बचाते हुए नजर आए. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रणवीर सिंह के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.साथ ही साथ ट्रोल्स भी रणवीर सिंह की तारीफ करते दिखाई दिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वायरल वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. रणवीर सिंह और दपिका पादुकोण के इस वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं. साथ ही साथ यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट भी करते नजर आए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए रणवीर सिंह को बेस्ट पति का टैग दे दिया. तो साथ ही साथ ट्रोल्स भी रणवीर सिंह के इस अंदाज के फैन हो गए. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें