देसी क्वीन सपना चौधरी क्यों हुईं सोशल मीडिया से दूर, जानिए वजह

हरियाणा की डांसिंग क्वीन और ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी अपने डांस और अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का फैसला किया है. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दी. सपना चौधरी ने बताया कि वह लगातार कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं रहेंगी. ‘Bigg Boss‘ कंटेस्टेंट ने पोस्ट में सोशल मीडिया को अलविदा कहने की वजह भी जाहिर की.

 

 

 

हाल ही में मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक लाइव शो के दौरान अचानक सपना चौधरीकी तबीयत बिगड़ गई थी. उस दौरान वह ‘दिल्ली की गर्मी’ सॉन्ग पर डांस कर रही थीं. लेकिन अचानक उन्हें पेट में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था. ऐसे में खुद का ख्याल रखने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया को कुछ दिनों के लिए अलविदा कह दिया है.

सपना चौधरी ने पोस्ट कर बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह अपडेट नहीं रहेंगी. उन्होंने इस बारे में बताते हुए लिखा, “राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी. माफ करना जल्द मिलेंगे.”

बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का गाना ‘लाल दुपट्टा…’ रिलीज हुआ है, इस गाने में सपना चौधरी का जबरदस्त डांस तो है ही, साथ ही रेणुका पवार ने भी अपनी आवाज का जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शौर्ट्स पहन शेयर की ऐसी हॉट फोटो, देख कर फैंस के उड़े होश

अपने डांस मूव्स के जरिये करोड़ों दिलों पर राज करनें वाली हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के करोंड़ों फौलोअर्स हैं. वह जितना यूट्यूब पर देखीं जाती हैं उससे कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर उनको फौलो करने वालों की संख्या है. इसका एक बड़ा कारण उनके सोशल मीडिया पेज पर शेयर किये जाने वाले हॉट और सेक्सी फोटोज और वीडियो भी हैं. वह ना सिर्फ हरियाणवी बल्कि भोजपुरी और पंजाबी गानों पर भी डांस करती नजर आती रहती हैं.

ये भी पढ़ें- Body Shaming का शिकार हैं बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना, बीते दिन घटी ऐसी अजीब घटना

इसी कड़ी में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) नें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शौर्ट्स और क्रॉप टॉप पहने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह कहर ढाती नजर आ रहीं हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इंस्टाग्राम पर शेयर किये अपने इस लेटेस्ट फोटो में स्काई ब्लू कलर की शौर्ट्स और पैरेट ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप पहने नजर आ रहीं हैं.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि, “तरक्की और खुशी का आपस में कोई सम्बंध नहीं है साहेब…. खुद को खुश रखना कामयाब होने से कहीं मुश्किल है आज के दिन…”

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Ranveer: दीपिका-रणवीर के कॉमन लुक्स देख उड़ जाएंगे होश

उनको इस इंस्पायर करनें वाले कैप्शन पर फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं भी मिल रहीं हैं. जब से कोरोना संकट उभर कर सामने आया है तब से सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और वह एक्सर अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) नें अपनें इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जो कि उनके आने वाले गाने ‘जलेबी’ (Jalebi) का है जो 9 जुलाई को रिलीज हो रहा है. एक ऑर्केस्ट्रा टीम से अपने करियर की शुरुआत करनें वाली सपना चौधरी आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं. सपना के स्टेज प्रोग्राम में लोगों की भीड़ देख कर उनकी दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है. सपना चौधरी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ (Bigg Boss 11) का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में हनी सिंह ने दिखाया ऐसा बॉडी ट्रांस्फोर्मेशन, Photos देख सभी हुए हैरान

सपना चौधरी जिस तरह इन्स्टाग्राम पर पसंद की जाती हैं उसी तरह फेसबुक पर भी उनको पसंद करने वालों की तादाद लाखों में हैं. इन्स्टाग्राम पर जहां उनको फौलो करने वालों की संख्या करीब ढ़ाई  मिलियन है तो वहीं दूसरी तरफ उनके फेसबुक पेज पर  करीब 3 मिलियन लाइक्स हैं. लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान यूट्यूब पर अपलोड उनके कई स्टेज परफार्मेंस और वीडियो सौंग्स की व्यूवर संख्या में भी काफी इजाफा देखनें को मिला और कई चर्चित गाने इंटरनेट पर फिर से ट्रेंड करनें लगे थे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें