⚲

Readers Problem : लोग पहाड़ों पर आ कर गंदगी फैलाते हैं

Readers Problem-

सवाल:  मैं 18 साल की लड़की हूं और आंध्र प्रदेश के हैदराबाद शहर में रहती हूं. मैं एक अच्छे कालेज के पहले साल में पढ़ रही हूं. मैं ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती हूं, पर मु झे इस फील्ड की ज्यादा जानकारी नहीं है. मु झे क्या करना चाहिए?

जवाब : आप जो भी डिगरी कोर्स करें उस में ह्यूमन रिसोर्स का कोई विषय जरूर लें, मसलन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमैंट या एचआर प्लानिंग ऐसे 16 प्रमुख विषय हैं जो आप अपने इंटरैस्ट के हिसाब से चुन सकती हैं. एचआर के लिए किसी एक खास विषय में डिगरी का होना जरूरी नहीं होता.

बेहतर होगा कि आप हैदराबाद के किसी अच्छे इंस्टीट्यूट या कालेज में संपर्क कर डिटेल से जानकारी लें. इस के लिए मल्ला रेड्डी सैंटर फौर मैनेजमैंट स्टडीज, केएलएच ग्लोबल बिजनैस स्कूल और सिम्बायोसिस सैंटर फौर मैं मैनेजमैंट स्टडीज बेहतर रहेंगे.

और भी दर्जनों कालेज व इंस्टीट्यूट हैदराबाद में हैं, कहीं से भी जानकारी हासिल कर आगे क्या करना है यह तय करें. इस क्षेत्र में अच्छा कैरियर बनाया जा सकता है.

***

सवाल: मैं 21 साल का लड़का हूं और उत्तराखंड में चकराता इलाके में रहता हूं. यह एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है ओर यहां काफी सैलानी आते हैं. पर मैं ने नोटिस किया है कि बहुत से लोग पहाड़ों पर आ कर गंदगी फैलाने की जैसे होड़ लगा देते हैं. वे इधरउधर कचरा फैलाते हैं.

एक बार तो एक परिवार इंदौर, मध्य प्रदेश से यहां आया था. जब उन्होंने सड़क पर प्लास्टिक की बोतल फेंकी, तो मैं ने पूछ लिया कि आप का शहर तो भारत भर में सब से साफ माना जाता है, तो फिर यह सब आप यहां क्यों कर रहे हैं?

मेरे इस सवाल से वे सब शर्मिंदा हो गए. हमें ऐसा क्या करना चाहिए कि लोग इस तरह गंदगी फैलाने से बचें?

जवाब: इसी तरह सैलानियों को शर्मिंदा करते रहिए, जिस से उन्हें सबक मिले. इस के लिए चकराता में और जहांजहां हो सके होर्डिंग्स लगाइए कि ‘पर्यटक कृपया हिल स्टेशन पर गंदगी न फैलाएं’. कुछ लोग मिल कर यह काम अपने हाथ में भी ले सकते हैं, जिन की ड्यूटी यह हो कि वे खाली वक्त में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और दूसरे पब्लिक प्लेस पर साफसफाई और स्वच्छता का मैसेज हैंडबिल्स वगैरह के जरीए दें.

सच्ची सलाह के लिए कैसी भी परेशानी टैक्स्ट या वौइस मैसेज से भेजें. मोबाइल नंबर : 08826099608   

Readers Problem : मैं 25 साल की लड़की हूं. मेरा एक बौयफ्रैंड है.

Readers Problem-

सवाल : मैं 25 साल की लड़की हूं. मेरा एक बौयफ्रैंड है और उस की उम्र 30 साल है. हम दोनों ने खूब हमबिस्तरी की है. पर अब मुझे  लगता है कि वह लड़का एक और लड़की के साथ डेट कर रहा है और मेरी तरह उसे भी शादी के सपने दिखा रहा है. जब मैं इस बारे में उस से बात करती हूं तो वह एकदम मुकर जाता है कि यह सब मेरे मन का वह है, जबकि मुझे  पता है कि वह उस लड़की के साथ कब और कहां होता है. मुझे  बस एक बार क्लियर करना है कि वह असल में चाहता क्या है, ताकि मैं अपने भविष्य को ले कर कोई फैसला कर सकूं. मुझे अपने कैरियर पर फोकस करना है और अपनी नौकरी पर भी ध्यान देना है. मेरे घर वाले जल्द ही मेरी शादी कर देना चाहते हैं और मेरे लिए यह जानना जरूरी है कि वह लड़का आखिर चाहता क्या है? मैं क्या करूं?

जवाब : अब आप को सिवा रोनेकलपने के कुछ नहीं करना है. सीधी सी बात यह है कि अब आप के बौयफ्रैंड का मन आप से भर गया है. यह खूब हमबिस्तरी करने का साइड इफैक्ट है. उस ने शादी का वादा किया था, कोई स्टैंप पेपर पर लिखापढ़ी नहीं की थी जो आप उस पर कोई क्लेम कर सकें.

हो यही सकता है कि आप एक बार खुल कर बौयफ्रैंड से बात करें कि वह आखिर चाहता क्या है. अगर ब्रेकअप चाहता है तो आप जबरदस्ती उस के गले नहीं पड़ी रह सकतीं.

बात न बने तो बेहतर होगा कि अपना रास्ता अलग कर लें और पढ़ाईलिखाई व कैरियर पर फोकस करें. और इस बार कोई ऐसा बौयफ्रैंड ढूंढ़ें जो आम चूसने के बाद गुठली फेंकने वाला न हो.

***

सवाल : मैं 21 साल की हूं और उत्तर प्रदेश के एक गांव में रहती हूं. मैं ने अंगरेजी विषय में ग्रेजुएशन किया है और यहां के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हूं. पर हमारे यहां एक दिक्कत है कि बच्चे अंगरेजी विषय से बहुत ज्यादा डरते हैं या फिर झिझकते हैं कि कैसे अंगरेजी में बोलें या व्याकरण को समझें.

ऐसा नहीं है कि बच्चे इस भाषा को सीखना नहीं चाहते हैं, पर उन में एक डर घर कर गया है कि गरीब का बच्चा अंगरेजी कैसे बोल और पढ़ सकता है. मुझे  लगता है कि यह कमोबेश हर देहाती बच्चे की समस्या है. हमें ऐसा क्या करना चाहिए कि उन के मन से अंगरेजी का खौफ निकल जाए?

जवाब :  अब वह दौर जा रहा है जब यह कहा जाता था कि गरीब का बच्चा अंगरेजी नहीं पढ़ सकता या यह नहीं कर सकता या कि वह नहीं कर सकता. पढ़ने के लिए एकलौती चीज जज्बा चाहिए. चूंकि अंगरेजी हमारी मातृभाषा नहीं है, इसलिए उसे बोलने में झिझक  होती है. दूसरे गांवों में अंगरेजी बोलने का माहौल नहीं रहता.

लेकिन आप जब अंगरेजी की ट्यूशन पढ़ाती ही हैं तो कोई खास दिक्कत पेश नहीं आनी चाहिए. बच्चों को रोज 2 घंटे अंगरेजी बोलने की प्रैक्टिस कराइए. बच्चों को अंगरेजी भाषा में प्रकाशित होने वाली मैगजीन ‘चंपक’ शहर से नियमित मंगा कर दें और उन्हें उस की कहानिया बोल कर पढ़ने को कहें. इस से उन की अंगरेजी सुधरेगी, क्योंकि ‘चंपक’ की अंगरेजी बहुत सरल है. Readers Problem

सच्ची सलाह के लिए कैसी भी परेशानी टैक्स्ट या वौइस मैसेज से भेजें. मोबाइल नंबर : 08826099608

Youth Guidance : सच्ची सलाह – शिक्षा और रोजगार से जुड़े आपके सवाल

Youth Guidance: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं 25 साल की हूं और उत्तर प्रदेश के एक गांव में रहती हूं. मुझे अभी शादी नहीं करनी है, क्योंकि मैं कोई बड़ा कैरियरकर के अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हूं, पर मेरे परिवार वाले खासकर मेरी मां नहीं चाहती हैं कि मैं कोई काम करूं. उन के मन में यह बात घुसी हुई है कि लड़की अगर घर से बाहर जाएगी तो बिगड़ जाएगी. वे मेरी हर उस बात को काट देती हैं, जिस में मेरे कमाने का कोई प्लान होता है.

मेरा छोटा भाई मेरे हक में रहता है और चाहता है कि मैं काम करूं, पर घर में सब से छोटा होने की वजह से उस की कोई नहीं सुनता है. इस बात से मुझे तनाव रहने लगा है. मैं क्या करूं?

जवाब : दरअसल, आप की परेशानी अपनी जिंदगी के बारे में अपनी मरजी और भविष्य के लिहाज से सख्ती से फैसला न ले पाना है. यह परेशानी हर दूसरे घर की है कि लड़कियों को धार्मिक बंदिशों में रखने की कोशिश की जाती है.

लेकिन अब जमाना बदल रहा है. हर लड़की का अपने पैरों पर खड़े होना समय की मांग है, इसलिए आप अपने प्लान के मुताबिक काम करें, दुनिया जहान की परवाह न करें. रही बात बननेबिगड़ने की तो उस के कोई माने नहीं.

हर बालिग को अपने मुताबिक फैसले लेने का हक है. ये बातें कभी प्यार से तो कभी सख्ती से मां को समझाएं. छोटे भाई के सपोर्ट का फायदा उठाएं, जो एक समझदारी की बात कर रहा है.

                    *    *     *

सवाल –

मैं 18 साल की लड़की हूं और मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में रहती हूं. मैं डिजिटल मीडिया में अपना कैरियर बनाना चाहती हूं पर मुझे इस की ज्यादा जानकारी नहीं है. मुझे  क्या करना चाहिए?

जवाब : डिजिटल मीडिया का भविष्य मुश्किल डगर हो सकता है, क्योंकि इस में होड़ इतनी है कि अपनी जगह बना पाना मुश्किल है. ज्यादा जानकारी के लिए आप भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता महाविद्यालय या जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी में संपर्क करें. लेकिन हमारा मशवरा यह है कि पहले लिखनापढ़ना जारी रखें, अच्छी पत्रिकाएं और अखबार पढ़ें. इस के बाद कंप्यूटर और इंटरनैट में डिगरी या डिप्लोमा कोर्स करें.

अगर आप का मकसद या इच्छा फालतू की रील बना कर कैरियर बनाने की है तो वह बेकार का काम है. लाखों नौजवान इस में समय, पैसा और जिंदगी बरबाद कर रहे हैं.

सच्ची सलाह के लिए कैसी भी परेशानी टैक्स्ट या वौइस मैसेज से भेजें. मोबाइल नंबर : 08826099608

Career Problem: मेरे पिताजी जिद पर अड़े हुए हैं कि मैं सरकारी नौकरी ही करूं

Career Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं 24 साल की लड़की हूं और हरियाणा के एक गांव में रहती हूं. मेरे पिताजी सरकारी नौकरी में हैं और वे चाहते हैं कि मैं भी सरकारी नौकरी में ही जाऊं. यह मेरे पिताजी की इच्छा नहीं, बल्कि जिद है. उन की सोच है कि प्राइवेट नौकरी तो गुलामी है और वहां जा कर लड़कियां बिगड़ जाती हैं. ऐसा नहीं है कि मुझे सरकारी नौकरी पसंद नहीं है, पर पिताजी की जिद के चक्कर में मुझ में एक तरह का डर बैठ गया है कि अगर मेरी सरकारी नौकरी नहीं लगी, तो क्या होगा? मैं ने कई बार अपने पिताजी को प्राइवेट नौकरी करने की बात कही है, पर वे एकदम आगबबूला हो जाते हैं. आप ही बताइए कि मैं अपने पिताजी को कैसे समझाऊं?

जवाब –

आप ने पिताजी को नहीं, बल्कि खुद को समझाना है कि भयंकर बेरोजगारी और गलाकाटू कंपीटिशन के इस दौर में जो भी नौकरी मिल जाए, वही अच्छी है. वैसे, सरकारी और प्राइवेट नौकरियों की अपनी अलगअलग खूबियां और खामियां होती हैं.

एक पिता होने के नाते आप के पिताजी की जिद अपनी जगह ठीक है, जो अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित देखना चाहते हैं. चूंकि वे खुद सरकारी नौकरी के एशोआराम और सुख भोग रहे हैं, इसलिए वे आप को ले कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. लेकिन आखिरी फैसला खुद आप को करना है.

सरकारी नौकरी मिलना अब पहले की तरह आसान नहीं रह गया है, इसलिए वह न मिले तो आप के सामने एकलौता रास्ता प्राइवेट नौकरी का ही रह जाएगा. अब यह आप की पढ़ाईलिखाई, मेहनत, हुनर और स्मार्टनैस पर निर्भर है कि आप को 15,000 वाली नौकरी मिलती है या डेढ़दो लाख वाली मिलती है. जो भी हो तैयारी करती रहें. कहीं ऐसा न हो कि पिताजी को समझाने के चक्कर में कोई भी न मिले.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Career Problem

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें