⚲

BB OTT 2: एल्विश यादव ने अभिषेक के आगे खोले बड़े राज, गर्लफ्रेंड का किया जिक्र

सलमान खान को शो बिग बॉस ओटीटी 2  इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है शो में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे है शो में कोई किसी का सच्चा दोस्त है तो कई जानी दुश्मन बने हुए है ऐसे में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान काफी अच्छे दोस्त है लोगों को इनकी दोस्ती काफी अच्छी लगती है अब इन दिनों के बीच गहरी बात हुई है जिसमें एल्विश अभिषेक से अपने दिल की सारी बातें शेयर करते हुए नजर आए है. एल्विश ने बातों-बातों में अपने गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया है जिससे जानना वाकई दिलचस्प है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

आपको बता दें, कि अभिषेक और एल्विश एक साथ बात करने के लिए बैठे हुए थे, तभी एल्विश कहते है कि उन्हे अपनी गर्लफ्रेंड की याद आ रही है. इसपर अभिषेक पूछते है कि कितने साल का रिलेशनशिप है तो एल्विश इस पर जवाब देते हुए कहते है कि ये सब मैं यहां नही बताने वाला हूं. लेकिन बहुत सारी चीजे में गलत कर बैठा हूं. एल्विश आगे कहते है कि मैं ठीक से उसे बाय भी नही बोल पाया, ना ठीक से मिल पाया. इस बात पर अभिषेक कहते है कि बेटा रुक जा कुछ दिन तू खुद नाम भी बताएगा और कितने महीने का रिलेशनशिप है ये भी बताएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABHISHEK MALHAN (@fukra_insaan)

गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे एल्विश यादव

एल्विश आगे कहते है कि मै बताऊंगा लेकिन सही समय आने पर. जबतक शादी नहीं हो जाती मैं कुछ नहीं बताऊंगा. शादी हो जाएगी फिर मैं सब बता दूंगा. फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा और सारी स्टोरी भी बताऊंगा. इन सब बातों को सुनकर अभिषेक कहते है कि पूरा देवदास लग रहा है. बता दें, कि एल्विश ये सब बाते करते हुए काफी इमोशनल हो गए थे और उन्हे सच में बहुत याद आ रही है और वह उन्हे बहुत प्यार करते है. अब एल्विश की इन सब बातों के बाद लोग एल्विश की गर्लफ्रेंड के बारे में जानने के लिए बहुत एक्साइटेड है.

 

Bigg Boss OTT 2: मिया खलीफा की होगी एंट्री! घर की पहली तस्वीर आई सामने

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 2 जल्द ही शुरु होने जा रहा है. इस शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है. वही मेकर्स ने घर की पहली झलक भी दिखाई है. अब लोगों को इसके प्रोमों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच खबरे आ रही है कि एडल्ट स्टार मिया खलीफा भी इस शो का हिस्सा बनेंगी. वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी.हालांकि इस बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss OTT 2 (@bigg.boss_ott)

आपको बता दें, कि एक रिपोर्ट के अनुसार मिया खलीफा को शो के लिए अप्रोच किया गया है.उनके और मेकर्स के बीच बात-चीत चल रही है.हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.लेकिन खबर ये है कि उनकी शो में एंट्री होगी. बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी.वहीं, इस शो को सलमान खान होस्ट करने वाले है. पहले करण जौहर किय़ा करते थे. ये पहली बार होगा जब सलमान बिगबॉस सीजन 2 को होस्ट करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mia K. (@miakhalifa)

बता दें, कि बिग बॉस सीजन 2 को 17 जून से जियो सिनेमा पर फ्री देख सकते है. शो के कंटेस्टेंट्स अविनाश सचदेव, आकांक्षा पुरी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी, जिया शंकर, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, पलक पुरसवानी, फलक नाज़ हैं.

Bigg boss 16: फिनाले से कुछ दिन पहले ही बाहर होगा ये कंटेस्टेंट, इविक्शन होगा और भी मजेदार

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 का फिनाले वीक शुरू हो गया है. शो के ग्रैंड फिनाले में अब महज चंद दिन बचे हैं ऐसे में हर कोई बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के विजेता की बात कर रहा है. हर कोई जानना चाहता है कि शिव ठाकरे (Shiv Thakare), प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन में से कौन बिग बॉस 16 का विनर बनेगा. लेकिन इस बीच शो से जुड़ी एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है. बिग बॉस में फिनाले से पहले मीड विक एविक्शन होगा. यानी ग्रैंड फिनाले से पहले एक कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कट जाएगा. वहीं, अब बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है. दावा है कि निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) बिग बॉस से बाहर हो गई हैं.

दरअसल, बिग बॉस के 16वें सीजन में मिड वीक एविक्शन जनता के हाथ में है. सामने आए प्रोमो से साफ हो गया है कि शो में ऑडियंस की एंट्री हुई है और तीन राउंड के तहत हर किसी ने अपने फेवरेंट कंटेस्टेंट के लिए वोट डाला है. इस टास्क में जो हारेगा वह बिग बॉस 16 से बाहर हो जाएगा. वहीं, बिग बॉस के फैन पेज पर इस टास्क का रिजल्ट सामने आ गया है. फैन पेज के मुताबिक, बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले के इतना करीब आकर निमृत कौर अहलूवालिया इविक्ट हो गई हैं. उन्हें लोगों के सबसे कम वोट मिले हैं. इसके साथ ही अब प्रियंका, शिव, एमसी स्टेन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम टॉप पांच में पहुंच गए हैं.

बिग बॉस 16 में निमृत कौर अहलूवालिया की जर्नी से दर्शक खुश नहीं हैं. शो में निमृत को बिग बॉस ने पहली कैप्टन बनाया था. इस फैसले से कई कंटेस्टेंट खुश नहीं हुए थे. वहीं, फिनाले से चंद दिन पहले बिग बॉस ने ही निमृत को पहली फाइनलिस्ट भी बना दिया. मेकर्स के इस फैसले से फैंस काफी ज्यादा भड़क गए थे, जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया.

Bigg Boss 16 : क्या फिनाले से पहले बाहर होगें शिव ठारके! करण जोहर ने किया इशारा

सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. शो का फिनाले होने में अब बेहद कम दिन बचे हैं, ऐसे में फैंस भी इस बात को जानने के लिए बेताब हैं कि कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स फिनाले तक अपनी राह बनाएंगे और कौन उससे पहले ही घर छोड़कर चला जाएगा. वहीं हाल ही में ‘बिग बॉस 16’ को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शिव ठाकरे फिनाले से पहले घर से बेघर हो सकते हैं. बीते दिन आए ‘बिग बॉस 16’ के प्रीकैप लेकर यह भी कहा जा रहा है कि करण जौहर ने शिव ठाकरे के एलिमिनेशन की ओर इशारा किया था.

‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) को लेकर आई इस खबर ने शिव ठाकरे के फैंस को भी हैरान करके रख दिया है. दरअसल, आज ‘बिग बॉस 16’ के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण जौहर मंडली से उनकी बॉन्डिंग के बारे में बात करेंगे.

करण जौहर, सुंबुल तौकीर खान को लेकर भी सवाल करेंगे कि उनकी परफॉर्मेंस की वजह से शिव ठाकरे और एमसी स्टेन नॉमिनेट हो गए. इसके साथ ही करण आने वाले एपिसोड में मंडली से सवाल करेंगे कि उनकी सच में अच्छी दोस्ती है या फिर वो केवल नंबर के लिए साथ हैं. करण की बातों के जवाब में शिव ने कहा, “अगर परिवार का कोई इंसान गलती करता है तो परिवार उसे समझाता है, क्योंकि वे लंबे समय से साथ होते हैं.” हालांकि करण ने इसपर भी सवाल किया, “अगर मंडली टूटेगी तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?”

‘बिग बॉस 16’ में करण जौहर (Karan Johar) के जवाब में निमृत कौर आहलुवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने कहा कि मंडली कभी नहीं टूटेगी. लेकिन इसपर भी करण जौहर ने तंज कसते हुए कहा, “आज कोई एक इंसान इस घर को छोड़कर चला जाएगा.” इसके बाद उन्होंने शिव ठाकरे की ओर इशारा किया और कहा कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं. करण की बातें सुनने के बाद शिव ठाकरे एग्जिट डोर की ओर जाना शुरू कर देते हैं. इस बात को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शिव ठाकरे घर से बेघर हो जाएंगे. हालांकि शिव ठाकरे के एलिमिनेशन की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है

Bigg boss 16: टिकट टू फिनाले की वजह से टूटी शिव और निमृत की दोस्ती

बिग बॉस 16 इन दिनों मीडिया की सर्खियो में बना हुआ है बिग बॉस में होने वाले टास्क शो को और बेहतर बना रहे है हाल ही में फैमिली विक हुआ जिसमें सभी घरवालों के पैरेंट्स आए थे. साथ ही एक साथ दो कंटेस्टेंट घर से बाहर हुए. पहला अब्दू रोजिक दूसरा सजिद खान. जिनके जाने से मंडली कमजोर होती दिख रही है, लेकिन अब नया मोड़ आया है और टिकट टू फिनाले में जाने का सीधा मौका मिल रहा है ऐसे में निमृत कौर और शिव ठाकरे आपस में लड़ते नज़र आए है.

आपको बता दें, कि बिग बॉस ने हाल ही में निमृत कौर को घर का नया कैप्टन बनाया था. इसके साथ ही निमृत कौर को टिकट टू फिनाले भी मिल चुका है. लेकिन अब कहानी में एक नया मोड़ आया है. बिग बॉस ने बीते एपिसोड में घरवालों को टिकट टू फिनाले पाने का एक मौका दिया. इस दौरान सभी को उस कंटेस्टेंट का नाम बताना था कि जो कि टिकट टू फिनाले पाने के लायक है. इस दौरान ज्यादातर लोगों ने शिव ठाकरे का नाम लिया. इस बीच बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जसे देख फैंस क्रेजी हो गए हैं.

निमृत और शिव की दोस्ती में आई दरार

कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का एक प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इस क्लिप में टिकट टू फिनाले पाने के लिए निमृत कौर और शिव ठाकरे के बीच एक मुकाबला हो रहा है. इस दौरान सभी घरवाले एक-एक करके इन दोनों में से एक का नाम ले रहे है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीना दत्ता, शिव ठाकरे को सपोर्ट कर रही हैं. तो वहीं सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर का समर्थन कर रही हैं. इस क्लिप को देखने के बाद ये साफ हो गया है टिकट टू फिनाले टास्क के बाद बहुत कुछ बदलने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बताते चलें कि वीकेंड के वार पर सलमान खान धमाल मचाने वाले हैं. वहीं बिग बॉस 16 के मंच पर एकता कपूर भी आ सकती हैं. शो में वो अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताने वाली हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान और सौंदर्या शर्मा नॉमिनेट हैं.

Bigg Boss 16: फरहा खान ने भाई को बचाने के लिए मंडली के 3 सदस्यों को किया नॉमिनेट

सलमान खान का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में काफी ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. यही वजह है कि फैंस इस शो के लिए काफी एक्साइटेड रहते है. बिग बॉस में इस हफ्ते फैमिली वीक रहा है बीते दिन घर में साजिद खान की बहन फराह खान, शिव ठाकरे की मां और प्रियंका चाहर चौधरी के भाई की एंट्री हुई. बीते एपिसोड में घरवालों के बीच नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें साजिद, शिव और प्रियंका के घरवालों ने भी हिस्सा लिया. इस टास्क में ऐसे कुछ हुआ कि फराह खान को अपने भाई के खास दोस्तों को नॉमिनेट करना पड़ा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को तीन हिस्से में बांट दिया था, जिसमें शिव, अर्चना, प्रियंका और साजिद हाईपर एक्टिव ग्रुप में थे. टीना, शालीन अब्दु और सौंदर्या एक्टिव ग्रुप में थे. और सुंबुल, निमृत, श्रीजिता और एमसी स्टेन लोस्ट टीम में थे. बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को इन तीन टीम में से किसी एक टीम को नॉमिनेट करना था. इस टास्क के दौरान हर टीम के साथ एक प्राइज मनी भी थी. हाईपर एक्टिव टीम की प्राइज मनी 5 लाख थी. एक्टिव टीम वालों के साथ 10 लाख प्राइज मनी जोड़ी गई. वहीं, लोस्ट टीम के साथ 20 लाख प्राइज मनी जुड़ी थी. सबसे पहले बिग बॉस ने फराह खान को इसके लिए बुलाया. इस दौरान उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो किसे नॉमिनेट करें. हालांकि बाद में प्राइज मनी और अपने भाई को बचाने के चक्कर में उन्होंने लोस्ट ग्रुप को नॉमिनेट कर दिया. खास बात तो यह है कि इस ग्रुप में 3 कंटेस्टेंट मंडली के थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये तीन हुए घर में नॉमिनेट

आपको बता दे, कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुंबुल तौकीर खान, श्रीजिता डे, एमसी स्टेन और निमृत कौर का नाम शामिल है. अब देखने ये दिलचस्प होगा कि कौन सा सदस्य घर से बेघर होता है. वहीं आज के एपिसोड में एमसी स्टेन की मां एंट्री लेंगी, जिसे देख वो इमोशनल हो जाएंगे. इसके अलावा अर्चना के भाई भी इस घर में एंट्री लेंगे

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें