Bigg Boss 19: गौरव की कैप्टेंसी पर फिर संकट! बिग बौस को कहा गया बायस्ड और अनफेयर

Bigg Boss 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और घर में बचे हुए सभी कंटेस्टेंट्स ट्रौफी जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. शुरुआत से ही गौरव खन्ना कैप्टन बनने की ख्वाहिश रखते थे, लेकिन हर बार किस्मत ने उनसे जैसे दूरी बना ली थी. कई मौकों पर इसी बात को लेकर उनकी घरवालों से गर्मागर्मी भी देखने को मिली.

मगर बीते एपिसोड में आखिरकार गौरव की इच्छा पूरी हुई और वे घर के नए कैप्टन बन गए. हालांकि यह खुशी ज्यादा देर टिकती दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि उनकी कैप्टेंसी अब नए विवादों की आग में घिरती नजर आ रही है.

दरअसल, बिग बौस ने गौरव को कैप्टेंसी सौंपते समय एक बड़ी शर्त भी रखी कि इस हफ्ते घर में सिर्फ 30% राशन ही आएगा और गौरव को छोड़कर पूरा घर बेघर होने के लिए सीधा नौमिनेट होगा. दिलचस्प बात यह रही कि गौरव ने बिना किसी झिझक के कैप्टेंसी को चुन लिया, जिससे घर में एक बड़ा तूफान खड़ा हो गया.

गौरव के इस फैसले से शहबाज और अमाल बुरी तरह भड़क उठे. दोनों ने बिग बौस पर जमकर नाराजगी जाहिर की और शो को बायस्ड और अनफेयर तक कह डाला. उनका आरोप था कि शहबाज को न तो ऐप रूम में बुलाया गया और न ही उसे अपनी कैप्टेंसी के लिए कुछ कहने या चुनने का मौका दिया गया. इससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बौस इस बढ़ते विवाद को शांत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं और गौरव की कैप्टेंसी आने वाले दिनों में उन्हें फायदा देगी या नए मुसीबतों का रास्ता खोल देगी. शो का हर मोड़ अब गेम को और ज्यादा रोमांचक बना रहा है. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के डबल इविक्शन में प्रनीत के फैसले ने किया सबको हैरान!

Bigg Boss 19 का बीता वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं था. जहां हर हफ्ते दर्शक किसी न किसी ट्विस्ट के गवाह बनते हैं, वहीं इस बार तो घर में हुए डबल इविक्शन ने सभी को चौंका दिया. शो के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

अभिषेक बजाज शुरुआत से ही शो के पौपुलर चेहरों में से एक रहे हैं. उनके फैंस उन्हें टौप 5 में देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बिग बौस के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया. वहीं, नीलम गिरी ने भी अपने तरीके से गेम में पहचान बनाई थी, लेकिन लगता है कि इस हफ्ते की वोटिंग और टास्क्स ने दोनों की किस्मत पर असर डाल दिया.

एपिसोड में सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब प्रनीत को किसी एक कंटेस्टेंट को सेफ करने का मौका मिला और उन्होंने बिना किसी झिझक के अशनूर कौर को बचाने का फैसला लिया. अशनूर और अभिषेक अब तक हमेशा साथ खेलते नजर आते थे, लेकिन इस फैसले के बाद घर की माहौल पूरी तरह बदल गया. कई दर्शकों का कहना है कि अभिषेक के जाने के बाद अब अशनूर का असली गेम सामने आएगा, क्योंकि अब वह अपने दम पर खेलेंगी.

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस इविक्शन को लेकर दर्शकों में नाराजगी का माहौल है. कई फैंस का मानना है कि अभिषेक का बाहर जाना न तो वोट्स पर आधारित था और न ही फेयर डिसीजन. कुछ लोग तो इसे मेकर्स की चाल बता रहे हैं ताकि शो में नया मोड़ लाया जा सके.

अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक और नीलम के जाने के बाद घर का माहौल किस दिशा में जाता है, और क्या सच में अशनूर का असली गेम अब सामने आता है या नहीं. एक बात तो तय है कि Bigg Boss 19 के इस डबल इविक्शन ने शो को और ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल बना दिया है.

Bigg Boss 19 में इस क्रिकेटर की बहन ने ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 19 इन दिनों दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हर वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए किसी मनोरंजन पैकेज से कम नहीं होता. जहां सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते नजर आते हैं, वहीं कुछ मेहमान शो में आकर मस्ती और मजा बढ़ा देते हैं. बीते एपिसोड में Bigg Boss OTT विनर एल्विश यादव ने भी एंट्री ली और कंटेस्टेंट्स के साथ एक दिलचस्प गेम खेला, जिसमें उन्हें एक-दूसरे के अंदर भरे “विष” का एंटीडोट देना था.

इसी बीच शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री ने सभी की नजरें अपनी ओर खींच ली हैं. दरअसल, मशहूर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने Bigg Boss 19 के घर में कदम रखा है. आते ही मालती ने अपने गेम का अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है और दर्शक उनके आत्मविश्वास भरे रवैये से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.

मालती चाहर एक जानी-मानी मौडल, एक्ट्रेस और फिल्ममेकर हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनकी एंट्री के साथ ही Bigg Boss के घर का माहौल एकदम बदल गया है. मालती कंटेस्टेंट्स से खुलकर भिड़ने और गेम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह वाइल्ड कार्ड एंट्री शो की दिशा कितनी बदलती है और दर्शकों को कितना एंटरटेन करती है. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के शाही शौक – लंदन से आते हैं खास बिसकुट

‘Bigg Boss 19’ के कंटैस्टैंट्स इन दिनों दर्शकों को खूब ऐंटरटेंन कर रहे हैं और उन्हीं में से एक हैं तान्या मित्तल जो पहले ही दिन से अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बात करती दिखाई देती हैं. उन की कुछ बातें तो ऐसी होती हैं जिन्हें सुन कर खुद कानों पर यकीन न हो और इसी बीच सोशल मीडिया पर अकसर यह बहस छिड़ी रहती है कि आखिर उन की इन बातों में कितनी सचाई है.

हाल ही में तान्या मित्तल ने अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिन से दर्शकों का ध्यान एक बार फिर उन की ओर खिंच गया. तान्या ने बताया कि हर 2 महीने में उन के लिए लंदन से खास बिसकुट आते हैं और अगर किसी वजह से ये न मिलें तो वे सचमुच परेशान हो जाती हैं. खानेपीने की पसंद की बात करें तो तान्या केवल दिल्ली के एक खास होटल की ही दाल खाती हैं और इस के लिए वे अपने पूरे स्टाफ को छुट्टी दे कर ग्वालियर से दिल्ली तक 6 घंटे का सफर तय करने से भी पीछे नहीं हटती हैं. वहीं कौफी की बात हो तो तान्या को सिर्फ आगरा की कौफी ही पसंद है, जिसे वे अपनी कार के आइस बौक्स में रख कर ताजमहल के पीछे बने गार्डन में बड़े आराम से ऐंजौय करती हैं.

अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात करते हुए तान्या ने कहा कि वे चाहती हैं उन के बच्चों के पास हमेशा रिमोट कंट्रोल कारें रहें और उन के साथ पर्सनल बौडीगार्ड्स भी मौजूद हों. तान्या की यह लग्जरी पसंद और अनोखी सोच दर्शकों को काफी ऐंटरटेन कर रही है. शो के अंदर भी उन के साथी कंटैस्टैंट्स कभी उन की बातों पर दंग रह जाते हैं, तो कभी हंसहंस कर लोटपोट हो जाते हैं. Bigg Boss 19

‘Bigg Boss 19’ के घर को मिला नया कैप्टन, होगा फुल औन ऐंटरटेनमैंट

Bigg Boss 19: ‘बिग बौस’ आज ऐसा रिएलिटी शो बन चुका है, जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से देखते हैं. हर दिन इस में कुछ नया देखने को मिलता है, कभी झगड़े और तकरार, तो कभी मजेदार बातें और हंसीमजाक. शो के औन एयर होते ही दर्शकों की नजरें घर के कंटैस्टैंट्स पर टिक जाती हैं. वहीं, ‘वीकेंड का वार’ लोगों के लिए सब से खास पल होता है, जब सलमान खान आते हैं और अपने अंदाज में घर वालों की क्लास लगाते हैं.

‘बिग बौस’ के घर में कैप्टन बनने की जंग पहले दिन से ही शुरू हो जाती है और हर हफ्ते कैप्टैंसी टास्क के जरीए नया कैप्टन चुना जाता है. कैप्टन बनने के साथ कंटैस्टैंट्स को कई पावर भी मिलती हैं जैसे कि उन्हें अलग कमरा मिलता है, वे चाहें तो घर के कामों से छुटकारा पा सकते हैं और सब से बड़ी बात, उस हफ्ते वे नोमिनेशन से सुरक्षित हो जाते हैं.

हाल ही में अमाल मलिक की कैप्टैंसी खत्म होने के बाद नया टास्क हुआ जिस में सभी कंटैस्टैंट्स ने कैप्टन बनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. इस दौरान घर में जम कर बहस और लड़ाइयां भी देखने को मिलीं. आखिरकार मुकाबले में अभिषेक बजाज ने बाजी मारते हुए घर की कैप्टैंसी अपने नाम कर ली. अब सब की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अभिषेक की कैप्टैंसी में घर के अंदर क्या नए ट्विस्ट और धमाके सामने आने वाले हैं. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: ‘बिग बौस’ का अनोखा दांव, एक गलती और पूरे घर को सजा

‘Bigg Boss 19’ इस वक्त दर्शकों के लिए ऐंटरटेनमैंट का पावरहाउस बना हुआ है और घर के कंटैस्टैंट्स भी धीरेधीरे लोगों के दिलों पर छा रहे हैं. हर दिन कोई न कोई हाई वोल्टेज ड्रामा, तो कभी टास्क्स की नोकझोंक औडियंस को भरपूर कंटैंट दे रही हैं हर कंटैस्टैंट्स अपनेअपने हिसाब से लोगों को ऐंटरटेन कर खुद को बचाने की होड़ में लगा हुआ है.

‘बिग बौस’ मेकर्स भी कंटैस्टैंट्स को आपस में भिड़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते और ऐसा ही कुछ आप को दिखने वाला है अगले ऐपिसोड में. इस हफ्ते ‘बिग बौस’ ने सभी को एक बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, घर के अंदर सब से सख्त नियमों में से एक है नोमिनेशन को ले कर चर्चा करना या उस पर बात करना, मगर इस बार कंटैस्टैंट्स ने इस नियम का खुल कर उल्लंघन कर दिया. नतीजा यह हुआ कि ‘बिग बौस’ ने किसी एक को नहीं, बल्कि पूरे घर को सजा देते हुए सभी सदस्यों को इस हफ्ते सीधे नोमिनेट कर दिया.

हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में साफ दिख रहा है कि इस फैसले के बाद घर के अंदर जबरदस्त घमासान होने वाला है. सभी घर वाले एकदूसरे पर इलजाम लगाएंगे और बहस का माहौल गरम हो जाएगा. यानी आने वाले ऐपिसोड्स में औडियंस को भरपूर ड्रामा, ऐंटरटेनमैंट और मस्ती देखने को मिलने वाली है. Bigg Boss 19

‘Bigg Boss 19’ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की खुली पोल, पुराना वीडियो हुआ वायरल

‘Bigg Boss 19’ इन दिनों दर्शकों के बीच जम कर चर्चा बटोर रहा है. घर के कंटेस्टेंट्स लगातार ऐंटरटेनमैंट का तड़का लगाने में जुटे हैं. इन्हीं में से एक हैं तान्या मित्तल, जो शुरू से ही अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और राजकुमारी जैसी आदतों की वजह से चर्चा में हैं. शो में आने के बाद से तान्या ने साफ कह दिया था कि उन्हें घर के कामकाज करना नहीं आता, क्योंकि उन की मां ने कभी उन से कोई काम नहीं करवाया.

पर हाल ही में उन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस में वे खुद कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें खाना बनाना, कपड़े धोना और घर के सारे काम करना आता है. इतना ही नहीं, वीडियो में वे ये भी दावा करती हैं कि उन्होंने एक कथा में महाराजजी के लिए रोटी भी बनाई थी और ऐसे कई घरेलू काम करती रही हैं.

इस के अलावा तान्या मित्तल ने कहा, “जो लोग दो चेहरे रखते हैं, वे हमेशा परेशान रहते हैं और उन की चोरी कभी भी पकड़ी जा सकती है.”

उन्होंने यह भी कहा कि इन्फ्लूएंसर्स की दुनिया में कितने स्कैम और कौन्ट्रोवर्सीज सामने आ चुकी हैं, जो इस बात का सुबूत हैं कि लोग दिखाते कुछ और हैं और होते कुछ और.

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि तान्या का यही बयान अब उन्हीं पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. शो में उन की लग्जरी लाइफस्टाइल और लगातार शोऔफ करने वाली आदत देख कर फैंस कह रहे हैं कि असल में तान्या खुद ‘डबल फेस’ वाली हैं. हालांकि, इतना तो जरूर है कि वे चाहे घर के काम से बचें या अपनी रौयल आदतों का दिखावा करें, दर्शकों का ऐंटरटेनमैंट करने में पीछे नहीं रहतीं.

बता दें कि ‘Bigg Boss 19’ से पहले तान्या मित्तल साड़ी और हैंडमेड गिफ्ट्स का बिजनेस करती थीं. इंस्टाग्राम पर उन का पेज ‘Handmade Love by Tanya’ नाम से मशहूर है. शो में आने के बाद उन की पौपुलैरिटी कई गुना बढ़ चुकी है और वे लगातार सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं. Bigg Boss 19

BB18 ‘डौली चायवाला’ ने किया गर्लफ्रेंड का खुलासा, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) हर नए एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है. घर में किसी का लव एंगल बनता दिख रहा है तो कोई आपस में लडता झगड़ता नजर आ रहा है. इसी बीच डौली चायवाला (Dolly Chaiwala) की बिग बौस में एंट्री हो चुकी है. सोशल मीडिया से पौपुलर हुआ यह चायवाला पहली बार माइक्रोसौफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट के साथ इंटरनेट पर वीडियो शेयर चर्चा में आए थे. इन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में शेयर किया था. जिस वजह से उन्हे बिग बौस में एंट्री मिली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


इसके अलावा बिग बौस में एंट्री लेते ही चायवाला ने पहले चाय बनाई और सनसनी मचा दी. बाद में तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tjinderpal Singh Bagga) के साथ अपने फेमस अंदाज में उन्हे चाय पिलाई. ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस वीडियो की खास बात ये है कि डौली वीडियो में नाटकीय ढंग से दूध को पैन में डालते हुए दिखाई देते है. बाकि घरवाले उनके लिए चीयर करते है, जबकि बिग बौस के सेट पर लौटे सलमान खान इसे देखकर हैरान हो जाते है.

हाल में अब डौली चायवाला ने सलमान खान के सामने ऐसी बात कह दी कि सलमान खान भी होश खो बैठे है. उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है और बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड हैं  और 3 साल से साथ रहे हैं. डौली चायवाला की गर्लफ़्रेंड का नाम मनजीत कौर है. मनजीत, ईस्ट दिल्ली के निर्माण विहार में एक स्टौल चलाती हैं. डौली चायवाला से मिलने के बाद मनजीत को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और उनके स्टौल पर पहले से ज़्यादा लोग आ रहे हैं.

कौन है डौली चायवाला

डौली, महाराष्ट्र (Maharshtra) के नागपुर (Nagpur) का रहने वाला  हैं. उनका असली नाम सुनील पाटिल है. चाय बनाने और पिलाने के अपने अनोखे अंदाज़ के लिए वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. बता दें कि नागपुर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास उनकी चाय की दुकान हैं. डौली चायवाला की दुकान को दुनिया ‘डौली की टपरी’ के नाम से जानती है. इनका चाय बनाने का अंदाज़ लोगों को काफ़ी पसंद है. बिल गेट्स के साथ चाय पीने के बाद डौली चायवाला रातों-रात स्टार बन गए थे.

इनका यह वीडियो इंटरनेट (Internet) पर वायरल हुआ था और उन्हें लाखों बार देखा जा चुका है. ये दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के शौकीन हैं और उन्हें एक्शन मूवीज पसंद  है. ये अक्सर चाय परोसते हैं, इस दौरान वे फ़ंकी गोल्डन गौगल्स, गोल्डन चेन और आकर्षक हेयरस्टाइल भी रखना पसंद करते हैं.

डौली चायवाला की कुल नेटवर्थ

डौली चायवाला की कुल संपत्ति की बात करे तो, 10 लाख से ज्यादा है जहां उनकी एक कप चाय की कीमत 7 रुपये है, तो वहीं उनकी हर रोज 2450 से रुपय की कमाई हो जाती है. कभी-कभी ये आकड़ा ज्यादा भी हो जाता है. हर दिन 350 से 500 कप चाय बिक जाती है. बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डौली चायवाला की इनकम और भी ज्यादा बढ़ गई है. वे सेंसेशन बन गए. इतना ही नहीं उन्होंने देशदुनिया में भी चाय बनाकर पिलाई है और आज बिग बौस 18 के सेट में कमाल दिखाते नजर आ रहे है. जहां नेशनल टीवी पर जनता उनके हुनर को देख रही है.

बिग बौस 18 में सारा खान ने दिखाया तांडव, घर से हुई नौमिनेट

बिग बौस 18 शो इन दिनों धमाकेदार चल रहा है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट आपस में लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे है. शो में बीते दिन नौमिनेशन टास्क हुआ. जिसमें कुछ घरवाले घर से बेघर होने के लिए नौमिनेट हुए है. इस लिस्ट में सारा खान भी शामिल है. लेकिन नौमिनेट होते ही सारा ने अपना सबको असली रुप दिखाया है.

इस हफ्ते सारा आफरीन खान, चाहत पांडे और तजिंदर पाल सिंह बग्गा नौमिनेट हुए है. जिनमें से किसी एक का सफर इस वीकेंड के वार पर खत्म हो जाएगा.

अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सारा आरफीन खान का अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रही है. वे बुरी तरह से टूट चुकी है और चिल्ला-चिल्लाकर रो रही है. उनकी ये हालत देखने के बाद घर के कंटेस्टेंट और दर्शक हैरान हो चुके है. अब यह प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बिग बौस 18 में आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. एक तरफ घर का नया टाइम गौड चुनने के लिए टास्क दिया गया है, जिसमें सभी घरवालों को दो टीमों में बांटा गया है. इस दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े देखने को मिले. वहीं रजत दलाल, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के बीच बात हाथापाई हुई थी. दूसरी ओर सारा खान को इमोशनली ब्रेक डाउन होते हुए देखा गया. प्रोमो में सारा को बुरी तरह से टूटते हुए देखा गया.

प्रोमो में दिखाया गया है कि सारा खान नौमिनेट होने से बुरी तरह से भड़क जाती है. वह गुस्से में आकर चिल्लाने लगती है. इतना ही नहीं, चीजें उठाकर फेंकना शुरु कर देती है. बाद में गुस्से में आकर चिल्लाने लगती है. इस दौरान शिल्पा शिरोडकर और चुम दराग उन्हे रोकने की कोशिश करती है. वही आरफीन उनसे शांत रहने के लिए कहते है लेकिन वे गुस्से में कहती है कि उन्हे बस घर जाना है और अब वह रहना नहीं चाहती है.

बता दें कि घर में पहली बार सारा खान को इस तरह से गुस्से में देखकर फैंस भी हैरान हैं. घरवाले सारा को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन उनका गुस्सा हर किसी पर भारी पड़ता है. उनकी हरकतें देखने के बाद फैंस भी जानने के लिए बेकरार हैं कि अपकमिंग एपिसोड में बिग बौस 18 सारा के इस रवैये पर क्या फैसला लेते हैं. हो सकता है कि बिग बौस सारा के इस बिहेवियर पर उन्हें कड़ी सजा सुनाएं. या फिर उन्हें घर से बेघर होना पड़े.

दिशा वकानी ने ठुकराया 65 करोड़ का औफर, भारती-एल्विश पर 500 करोड की ठगी!

टीवी स्टार्स अपने स्टार्डम के लिए तो जाने जाते ही है साथ ही अपनी एक्टिंग के दम पर सबका दिल जीत लेते है. टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो और रिएयलिटी सीरियल ‘बिग बौस 18’ (Bigg Boss18) जल्द ही ओनएयर होने वाला है. जिसमें आने के लिए कंटेस्टेंट भी चुन लिए गए है. ऐसे में खबर है कि ‘तारक महता का उल्टा चश्मा’ की पौपुलर किरदार में ‘दिशा वकानी'(Disha Vakani) को ‘बिग बौस 18’ की तरफ से 65 करोड़ का ओफर हुआ. जिसमें खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने ये औफर ठुकरा दिया.

बताया जा रहा है कि दिशा वकानी को मेकर्स ने 65 करोड़ रुपए का औफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. जबकि बौलीवुड की एक्ट्रैस दीपिक पादुकोण(Deepika Padukone) भी अपनी एक फिल्म के लिए 15-20 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. ऐसे में एक टीवी एक्ट्रैस को इतनी बड़ी रकम का औफर मिलना, सच में हैरान करने वाला है. ‘बिग बौस’ के इतिहास में यह सबसे बड़ी रकम है. कथित तौर पर, शो में भाग लेने के लिए उन्हें जितनी रकम का औफर दी गई है, वह ‘बिग बौस’ के इतिहास में किसी स्टार को दी गई सबसे बड़ी कीमत है. जिसे मीडिया खबरों के अनुसार झूठ भी बताया जा रहा है.

दिशा वकानी को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं रहीं कि वो बिग बौस में हिस्सा लेंगी. हर सीजन शुरू होने के साथ ही यह कयास लगाएं जाते थे कि ‘तारक महता’ की फेम एक्ट्रैस बिग बौस में आएंगी. एक बार तो उन्होंने साफ कहा था कि वह ‘बिग बौस’ में हिस्सा नहीं लेंगी.

दिशा वकानी ने साल 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी और इसके बाद से वह लाइमलाइट से दूर हो गईं. उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़ दिया.

इन सभी खबरों के बीच एक खबर ये भी आ रही है कि टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और बिग बौस फेम एल्विश यादव(Elvish Yadav) पर 500 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस ने ऐप के जरिए 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में यूट्यूबर(Youtuber) एल्विश यादव और कौमेडियन भारती सिंह समेत तीन अन्य को समन भेजा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 500 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिनमें आरोप लगाया गया कि कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर ने अपने पेज पर हायबौक्स मोबाइल ऐप को बढ़ावा दिया और लोगों को ऐप के जरिए निवेश का लालच दिया.

आपको बता दें कि हायबौक्स एक मोबाइल ऐप है जो एक धोखाधड़ी का हिस्सा था.’पुलिस के मुताबिक कि इस ऐप के जरिए, आरोपियों ने रोजाना एक से पांच प्रतिशत के गारंटीड रिटर्न का वादा किया था, जो एक महीने में 30 से 90 प्रतिशत तक होता था. ऐप को फरवरी 2024 में शुरू किया गया था. ऐप के जरिए 30,000 से अधिक लोगों ने पैसा निवेश किया. इस ऐप में एल्विश यादव और भारती सिंह का नाम सबसे टौप पर आ रहे है इसके साथ ही सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित और दिलराज सिंह रावत सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर ने ऐप को बढ़ावा दिया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें