Bigg Boss 19 Grand Finale से ठीक पहले बड़ा झटका! क्या शहबाज का एविक्शन वाकई फेयर था?

Bigg Boss 19 Grand Finale बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है और ऐसे में दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है. सबके मन में यही सवाल है आखिर इस बार ट्रौफी किसके सिर सजेगी? बीते वीकेंड का एपिसोड कई उतार-चढ़ाव लेकर आया, जहां शहबाज और अशनूर को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

अशनूर द्वारा तान्या को जानबूझकर लकड़ी का फट्टा मारने का मामला उनके शो से बेदखल होने की बड़ी वजह बना. अब घर में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, तान्या, फरहाना, गौरव, अमाल, मालती और प्रनीत. इसी वीकेंड, सलमान खान ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसी पर्सनैलिटी हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहेगा, और खुद सलमान भी जल्द ही गौरव के साथ काम करने वाले हैं. यह सुनकर गौरव के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फैंस इस बात से नाराज है कि मालती की बजाय शहबाज को बेघर किया गया. उनका मानना है कि शहबाज ने दूसरे हफ्ते से ही औडियंस को खूब एंटरटेन किया है, जबकि मालती ने ज्यादा कुछ नहीं किया. शहबाज और अमाल की दोस्ती के बारे में तो आप सब जानते ही हैं तो ऐसे में जब शहबाज घर से बेघर हुए उस समय अमाल और शहबाज की आंखें भी नम हो गईं.

अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले 7 दिसम्बर को यह बात साफ हो जाएगी कि इस सीजन की ट्रौफी कौन अपने घर लेकर जाता है. Bigg Boss 19 Grand Finale

Bigg Boss 19: अशनूर हुईं टिकट टू फिनाले रेस से बाहर – तान्या को दे मारा लकड़ी का फट्टा!

Bigg Boss 19 का सफर जल्द ही समाप्त होने वाला है और घर के हर कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. फिनाले बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी पूरी ताकत झोंककर खुद को साबित करने में लगे हुए हैं. दूसरी ओर दर्शकों की नजरें भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स पर टिकी हुई हैं और हर एपिसोड में हमें नया ड्रामा और नई बहस देखने को मिल रही है.

बीते एपिसोड में हुए टिकट टू फिनाले टास्क ने घर के माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया. इस टास्क के दौरान तान्या और मालती ने मिलकर अशनूर को टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर कर दिया. इसी के चलते अशनूर ने गुस्से में अपने हाथ में पकड़ा हुआ लकड़ी का फट्टा तान्या की ओर फेंक दिया, जिससे तान्या के कंधे में दर्द हो उठा.

हालांकि अशनूर ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्हें तान्या दिखी नहीं, लेकिन घरवालों ने इस बात पर सवाल उठाए. कई कंटेस्टेंट्स का मानना था कि यह हरकत बिल्कुल जानबूझकर की गई थी. चौंकाने वाली बात यह रही कि अशनूर के अपने ग्रुप के गौरव खन्ना ने भी इस बात को माना कि यह अशनूर ने जानबूझ कर किया है.

टास्क का अंत गौरव खन्ना की जीत के साथ हुआ. इस जीत ने न केवल उन्हें टिकट टू फिनाले दिलाया, बल्कि इस सीजन की आखिरी कैप्टेंसी भी उनके नाम कर दी जिसके लिए वे पहले हफ्ते से कोशिश कर रहे थे लेकिन हर बार वे कैप्टन बनते बनते चूक जाते थे.

अब बड़ा सवाल दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है कि क्या अशनूर का तान्या पर फट्टा फेंकना वाकई एक गलती थी, या फिर यह फिनाले की रेस में बढ़त पाने के लिए उठाया गया सोचा समझा कदम? Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: अशनूर की बौडी शेमिंग कर तान्या ने पिता के पैर छू मांगी माफी

Bigg Boss 19 में इन दिनों फैमिली वीक काफी सुर्खियों में बना हुआ है. इस दौरान सबसे पहले घर में एंट्री हुई कुनिका के बेटे अयान की, जिसके बाद शो में पहुंचे अशनूर के पिता. फैमिली वीक का माहौल जहां इमोशनल करने वाला रहा, वहीं एक पल ऐसा भी आया जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल, तान्या ने कुछ समय पहले अशनूर की बौडी शेमिंग की थी और उनके बढ़ते वजन को लेकर उनका मजाक उड़ाया था.

हाल ही के एपिसोड में जब तान्या ने अशनूर के पिता के पैर छूने की कोशिश की, तो उन्होंने यह कहते हुए कदम पीछे कर लिए कि “बेटियां पैर नहीं छूतीं.” इसके बाद तान्या ने हाथ जोड़ कर माफी मांगते हुए कहा कि अब वे न तो अशनूर और न ही किसी और के बारे में ऐसी बातें कभी नहीं कहेंगी.

हालांकि, तान्या की माफी के बावजूद अशनूर के पिता ने उन्हें माफ नहीं किया. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोग तान्या के सपोर्ट में नजर आए और बोले कि पिता को उनका दिल रखना चाहिए था, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अपनी बेटी को लेकर ऐसी बातें कोई भी पिता आसानी से नहीं भूल सकता.

आपको बता दें, तान्या के पिता के बाद घर में एंट्री हुई गौरव खन्ना की वाइफ अकांक्षा की और ऐसे में गौरव और अकांक्षा का लव एंगल देख फैंस काफी खुश भी हुए. बिग बौस के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया है कि अगले एपिसोड में फरहाना की मां और अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक शो में नजर आएंगे. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: गौरव की कैप्टेंसी पर फिर संकट! बिग बौस को कहा गया बायस्ड और अनफेयर

Bigg Boss 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और घर में बचे हुए सभी कंटेस्टेंट्स ट्रौफी जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. शुरुआत से ही गौरव खन्ना कैप्टन बनने की ख्वाहिश रखते थे, लेकिन हर बार किस्मत ने उनसे जैसे दूरी बना ली थी. कई मौकों पर इसी बात को लेकर उनकी घरवालों से गर्मागर्मी भी देखने को मिली.

मगर बीते एपिसोड में आखिरकार गौरव की इच्छा पूरी हुई और वे घर के नए कैप्टन बन गए. हालांकि यह खुशी ज्यादा देर टिकती दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि उनकी कैप्टेंसी अब नए विवादों की आग में घिरती नजर आ रही है.

दरअसल, बिग बौस ने गौरव को कैप्टेंसी सौंपते समय एक बड़ी शर्त भी रखी कि इस हफ्ते घर में सिर्फ 30% राशन ही आएगा और गौरव को छोड़कर पूरा घर बेघर होने के लिए सीधा नौमिनेट होगा. दिलचस्प बात यह रही कि गौरव ने बिना किसी झिझक के कैप्टेंसी को चुन लिया, जिससे घर में एक बड़ा तूफान खड़ा हो गया.

गौरव के इस फैसले से शहबाज और अमाल बुरी तरह भड़क उठे. दोनों ने बिग बौस पर जमकर नाराजगी जाहिर की और शो को बायस्ड और अनफेयर तक कह डाला. उनका आरोप था कि शहबाज को न तो ऐप रूम में बुलाया गया और न ही उसे अपनी कैप्टेंसी के लिए कुछ कहने या चुनने का मौका दिया गया. इससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बौस इस बढ़ते विवाद को शांत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं और गौरव की कैप्टेंसी आने वाले दिनों में उन्हें फायदा देगी या नए मुसीबतों का रास्ता खोल देगी. शो का हर मोड़ अब गेम को और ज्यादा रोमांचक बना रहा है. Bigg Boss 19

क्या मृदुल के साथ हुआ अन्याय? Bigg Boss 19 में मिड वीक इविक्शन का झटका!

Bigg Boss 19 के बीते एपिसोड ने दर्शकों को चौंका कर रख दिया. इस हफ्ते हुआ मिड वीक इविक्शन घरवालों और दर्शकों दोनों के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. शो में बिग बौस ने एक नया ट्विस्ट लाते हुए घर के अंदर बाहरी लोगों को बुलाया और सभी कंटेस्टेंट्स से अपने-अपने बारे में बोलने को कहा ताकि वहीं मौजूद औडियंस यह तय कर सके कि किसे घर में रहना चाहिए और किसे नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE MRIDUL (@themridul_)

सभी ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट किया, लेकिन सबसे कम वोट मिलने पर मृदुल तिवारी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. मृदुल के एविक्शन से घर के कई सदस्यों की आंखें नम हो गईं खासतौर पर गौरव खन्ना कि जिन्हें मृदुल अपना बड़ा भाई कह कर बुलाता था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE MRIDUL (@themridul_)

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर जमकर बहस छिड़ गई है. फैंस का कहना है कि मृदुल के लिए बाहर से भारी मात्रा में वोट आए थे, इसलिए मेकर्स ने अंदर की औडियंस के जरिए उन्हें बाहर करवाने की साजिश बनाई. कई यूजर्स का आरोप है कि यह शो की एक सोची-समझी चाल थी ताकि मृदुल को किसी भी हाल में घर से बेघर किया जा सके. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के डबल इविक्शन में प्रनीत के फैसले ने किया सबको हैरान!

Bigg Boss 19 का बीता वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं था. जहां हर हफ्ते दर्शक किसी न किसी ट्विस्ट के गवाह बनते हैं, वहीं इस बार तो घर में हुए डबल इविक्शन ने सभी को चौंका दिया. शो के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

अभिषेक बजाज शुरुआत से ही शो के पौपुलर चेहरों में से एक रहे हैं. उनके फैंस उन्हें टौप 5 में देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बिग बौस के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया. वहीं, नीलम गिरी ने भी अपने तरीके से गेम में पहचान बनाई थी, लेकिन लगता है कि इस हफ्ते की वोटिंग और टास्क्स ने दोनों की किस्मत पर असर डाल दिया.

एपिसोड में सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब प्रनीत को किसी एक कंटेस्टेंट को सेफ करने का मौका मिला और उन्होंने बिना किसी झिझक के अशनूर कौर को बचाने का फैसला लिया. अशनूर और अभिषेक अब तक हमेशा साथ खेलते नजर आते थे, लेकिन इस फैसले के बाद घर की माहौल पूरी तरह बदल गया. कई दर्शकों का कहना है कि अभिषेक के जाने के बाद अब अशनूर का असली गेम सामने आएगा, क्योंकि अब वह अपने दम पर खेलेंगी.

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस इविक्शन को लेकर दर्शकों में नाराजगी का माहौल है. कई फैंस का मानना है कि अभिषेक का बाहर जाना न तो वोट्स पर आधारित था और न ही फेयर डिसीजन. कुछ लोग तो इसे मेकर्स की चाल बता रहे हैं ताकि शो में नया मोड़ लाया जा सके.

अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक और नीलम के जाने के बाद घर का माहौल किस दिशा में जाता है, और क्या सच में अशनूर का असली गेम अब सामने आता है या नहीं. एक बात तो तय है कि Bigg Boss 19 के इस डबल इविक्शन ने शो को और ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल बना दिया है.

Bigg Boss 19 Latest Promo: एक रहस्यमयी शख्स ने हिला दिया पूरा घर!

Bigg Boss 19 Latest Promo: हर नए एपिसोड के साथ और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग और मजेदार होता जा रहा है. अगले एपिसोड में शो के अंदर कुछ ऐसा होने वाला है जिससे ना सिर्फ घरवालों को हिला कर रख दिया बल्कि दर्शकों की धड़कनें भी बढ़ा दीं. शो के लेटेस्ट प्रोमो में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे घर का माहौल अचानक बदल दिया — डर, सस्पेंस और चीखों की गूंज से पूरा घर भर गया.

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के बाद जब अमाल एक बार फिर घर के कैप्टन बने और जब फरहाना ने अपनी ड्यूटी करने से मना किया तो घर का माहौल काफी गर्मा गया. इसी बीच घर के सीक्रेट रूम से अजीब सी हलचलें महसूस की गईं. सबसे पहले नीलम गिरी ने उस कमरे में किसी की परछाई देखी और डर के मारे तुरंत बाहर आ गईं. उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को जब यह बात बताई, तो सबके चेहरे पर डर साफ झलकने लगा.

मामले की सच्चाई जानने के लिए मृदुल ने हिम्मत दिखाई और कमरे के अंदर गया लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उसकी चीख ने पूरे घर को सन्न कर दिया. सोशल मीडिया पर अब इस रहस्यमयी घटना को लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं. कई फैंस का मानना है कि तबीयत खराब होने के चलते बाहर हुए प्रनीत की धमाकेदार एंट्री होने वाली है.

अगर ऐसा होता है, तो बिग बौस के घर में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो गेम की दिशा पूरी तरह बदल सकता है. फिलहाल मेकर्स ने इस रहस्य पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर है. अब देखना यह होगा कि मृदुल की चीख और नीलम के डर के पीछे की सच्चाई क्या है? क्या ये किसी की वापसी है या बिग बौस का नया प्लान? Bigg Boss 19 Latest Promo

Bigg Boss 19 में फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, फरहाना भट्ट से हुई जोरदार बहस

Bigg Boss 19 अपने ड्रामे, विवादों और टकरावों के लिए लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हर दिन दर्शकों को घर के अंदर कुछ नया देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते शो में कैप्टेंसी टास्क को लेकर खूब हलचल मची हुई है. गौरव खन्ना शुरुआत से ही कैप्टन की कुर्सी पाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन एक बार फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है. हार के बाद उनका गुस्सा इस कदर बढ़ जाता है कि घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

बिग बौस के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव की नाकामी पर तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट जमकर उनका मजाक उड़ाती नजर आती हैं. दोनों “अब जीके क्या करेगा” कहते हुए नाचती हैं, जिससे गौरव का पारा चढ़ जाता है. गौरव गुस्से में फरहाना से भिड़ते हैं और कहते हैं, “तू चाहे जितनी ताली बजा ले, लेकिन मैं इस शो में रहने वाला हूं. जीके यहीं रहेगा और तू ये देखेगी.” इस पर फरहाना पलटकर पूछती हैं, “आप कौन हैं?” जिसके जवाब में गौरव ताव में आकर कहते हैं, “अब मैं तुझे टीवी की ताकत दिखाऊंगा. याद रख, फिनाले में तू मेरे लिए ताली बजा रही होगी, और लोग तुझे इसी बात से पहचानेंगे कि तू गौरव खन्ना के सीजन में आई थी.”

गौरव और फरहाना के बीच हुई यह गर्मागर्म बहस अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है. शो के फैंस अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इस विवाद का असर आने वाले एपिसोड्स में घर के रिश्तों पर कैसा पड़ता है. क्या गौरव इस झगड़े के बाद अपनी इमेज को संभाल पाएंगे या फिर फरहाना और तान्या के साथ उनका टकराव और बढ़ेगा यह आने वाले एपिसोड्स में देखने लायक होगा. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में मचा घमासान, अशनूर के मोटापे पर हुई बौडी शेमिंग

Bigg Boss 19 में इस हफ्ते घर के अंदर ड्रामा और विवाद का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. हाल ही में अभिषेक और अशनूर की गलती के चलते बिग बौस ने पूरे घर को नोमिनेशन की सजा दे दी. दरअसल, अभिषेक और अशनूर बिग बौस के नियम का उल्लंघन करते हुए माइक उतार कर एक दूसरे से बात कर रहे थे और बिग बौस के बार बार बोलने के बावजूद उन्होनें माइक पहने बिना अपनी बात पूरी की. ऐसे में बिग बौस ने सभी घरवालों से पूछा कि क्या सजा के रूप में दोनों को घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट करना चाहिए.

इसके बाद कुछ कंटेस्टेंट्स का कहना था कि दोनों को एक मौका और देना चाहिए जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स चाहते थे कि दोनों नोमिनेट हो जाएं. ऐसे में बिग बौस ने घर के कैप्टन मृदुल से उनका निर्णय पूछा तो मृदुल ने भी अभिषेक और अशनूर का साथ दिया जिस वजह से बिग बौस ने अभिषेक, अशनूर और मृदुल को छोड़ बाकी सबको नोमिनेट कर दिया. इसके बाद से कंटेस्टेंट्स के बीच माहौल और भी गर्म हो गया.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुनिका, तान्या और नीलम मिलकर अशनूर पर बौडी शेमिंग करती नजर आ रही हैं. वीडियो में तीनों कंटेस्टेंट्स को अशनूर के वजन को लेकर हंसी-मजाक करते देखा गया. यहां तक कि तान्या मित्तल ने कहा – “इतना डिटौक्स करने के बाद भी अशनूर का वजन क्यों नहीं घट रहा?” वीडियो सामने आते ही फैंस में नाराजगी फैल गई. कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया और सवाल उठाया कि आखिर इस तरह की बौडी शेमिंग रियलिटी शो जैसे मंच पर क्यों की जा रही है.

अब सवाल यही है क्या कुनिका, तान्या और नीलम का इस तरह अशनूर के वजन पर टिप्पणी करना जायज है, या फिर उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए? Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के घर में बिगड़े रिश्ते, दोस्ती बदली दुश्मनी में

Bigg Boss 19 का सफर अब अपने आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है, और जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर कंटेस्टेंट्स की सच्चाई एक दूसरे के सामने आती जा रही है. शुरुआत में जो दोस्तियां अटूट लगती थीं, अब उन्हीं में दरारें पड़ती नजर आ रही हैं. घर के सदस्य अब सिर्फ टास्क ही नहीं, बल्कि भावनाओं के मैदान में भी एक-दूसरे के खिलाफ उतर चुके हैं.

शुरुआती हफ्तों में तान्या मित्तल और नीलम गिरी की जोड़ी को दर्शक सबसे मजबूत बंधन के रूप में देख रहे थे. दोनों की दोस्ती घर की मिसाल बन चुकी थी, एक-दूसरे के सपोर्ट में खड़ी रहना, हंसना, और हर मुश्किल में साथ देना लेकिन अब इस दोस्ती में एक नई तीसरी एंट्री ने तूफान ला दिया है जिसका नाम है फरहाना भट्ट.

दरअसल, तान्या ने पिछले कुछ दिनों से फरहाना के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया है, जो नीलम को रास नहीं आया. नीलम ने इस बदलते रवैये को “दोगलापन” करार दिया और गुस्से में तान्या को खरी-खोटी सुना दी. जहां तान्या ने खुद को गलत साबित न होने देने की ठानी, वहीं नीलम अब पूरी तरह दूर होती नजर आ रही हैं.

वहीं दूसरी ओर, फरहाना भट्ट और नेहल की दोस्ती का भी अंत होता दिखाई दे रहा है. जो बंधन पहले बेहद मजबूत दिखाई देता था, अब उसमें भी खटास आ गई है. नेहल का झुकाव इन दिनों बसीर अली की ओर बढ़ रहा है. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां फरहाना को खटक रही हैं, और यही वजह है कि वह खुद को ठगा और अकेला महसूस कर रही हैं.

बिग बौस के घर में रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं. हर कोई अब अपने खेल को बचाने में लगा है, चाहे इसके लिए किसी दोस्ती की बलि ही क्यों न चढ़ानी पड़े. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले हफ्तों में कौन से रिश्ते मजबूत होंगे और कौन से पूरी तरह टूट जाएंगे. Bigg Boss 19

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें