⚲

BB17: विक्की जैन को भारी पड़ा मन्नारा से नजदीकियां बढ़ाना, अंकिता ने मचाया बवाल

Bigg Boss17: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) भले ही पति-पत्नी हो लेकिन शो में उनकी लव लाइफ से ज्यादा उनके लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते है. अब उनकी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई काफी आम सी हो गई है. वहीं, अब अंकिता को शो की बाकी लड़कियों से जलन होने लगी है. बीते कई दिनों से देखने के लिए मिल रहा है कि विक्की जैन की मन्नारा चोपड़ा से नजदीकियां बढ़ा रहे है. जो बात अंकिता लोखंडे को खल नहीं रही है और अब इसी वजह से दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ.


आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन को खरी-खोटी सुनाने का एक मौका नहीं छोड़तीं हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन  का रिश्ता कमजोर होता दिख रहा है. प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि विक्की और मन्नारा चोपड़ा बैठकर बातें कर रहे होते हैं, तभी वहां पर अंकिता लोखंडे भी आ जाती हैं. इस मौके पर अंकिता भड़कते हुए विक्की से बोलती हैं, ‘आज अचानक मन्नारा लाइफ में आ गई. बहुत अच्छी लगती है तुझे वो. बातों में आपको बहुत मजा आता है. करिए आप बात कीजिए.’ इस पर विक्की बोलते हैं, ‘कुछ लॉजिक बताइए. कुछ रीजन तो दीजिए ना बात करने का.’ दोनों की ये बहस पूरे दिन चलती है. अंकिता बाद में बोलती हैं, ‘तुझे मैं मन्नारा के लिए बोल रही हो तो बुरा लग रहा है. परेशानी क्या है तेरी.’ तब विक्की बोल देते हैं, ‘तू मेरे सारे दोस्तों को अपने ऑपोनियन से भगाती है.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की लड़ाई किचन एरिया तक पहुंच जाती है. अंकिता गुस्से में विक्की को सामान फेंक कर मारने की बात कहती हैं. इस पर विक्की भी शांत नहीं रहते और बोलते हैं, ‘लोगों को थोड़ा पढ़ाना लिखाना चाहिए.’ ये ताना अंकिता को चुभ जाता है और वह बोलती हैं, ‘जा ढूंढ ले बहुत पढ़ी लिखी लड़की. काश में भी सोच समझकर फैसला लेती.’ इसके बाद अंकिता रोते हुए वहां से चली जाती हैं और कंबल में मुंह डालकर फूट-फूटकर रोती हैं. अंकिता बार-बार विक्की को बोलती हैं, ‘तेरा प्यार मेरे लिए खत्म हो गया है.’ विक्की का गुस्सा यहां फट जाता है और वह चिल्लाते हुए बोलते हैं, ‘शादी की है. मैं गुलाम नहीं हूं किसी का.’ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इस लड़ाई में घर का एक सदस्य भी नहीं बोलता है.

रेव पार्टी केस के बाद ‘बिग बौस 17’ में पहुंचे एल्विश यादव, मनीषा रानी संग की मस्ती

सलमान खान का फेमस कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बौस 17’ में इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ बेहद ही दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते सलमान खान एक तरफ जहां ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की क्लास लगाएंगे तो वहीं ‘वीकेंड का वार’ में कई सेलिब्रिटी सलमान खान के साथ मस्ती करते नजर आएंगे. अब ‘बिग बौस 17’ का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिस में ‘बिग बौस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव और मनीषा रानी सलमान खान के शो में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aman . (@elvish_yadav_e)


बता दें कि एल्विश यादव और मनीषा रानी ‘वीकेंड का वार’ में अपने गाने ‘बैठ तो पिया बोलेरे में’ को प्रमोट करने के लिए एंट्री लेंगे. ‘बिग बौस 17’ के इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी सलमान खान के शो में ‘बैठ तो पिया बोलेरो में’ गाने पर डांस करते हुए एंट्री लेती हैं, उन के बाद सलमान खान भी शो में एंट्री मारते हैं. ‘बिग बौस 17’ के इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान एल्विश यादव और मनीषा रानी के साथ जम कर मस्ती कर रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी एल्विश से अपनी तारीफ करवा रही हैं तो वहीं सलमान खान को वह अपने गाने का हुक स्टैप भी सिखा रही हैं. बता दें कि ‘बिग बौस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव हाल ही में रेव पार्टी मामले में फंसे हैं. नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और उन के 5 साथियों के खिलाफ नोएडा में रेव पार्टी आयोजित करवाने और इस के लिए सांप का जहर उपलब्ध करवाने के लिए एफआईआर दर्ज की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


हालांकि इस आरोप को एल्विश यादव और उन के परिवार ने खारिज कर दिया है. एल्विश यादव ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा, ‘मैं आज सुबह उठा और मैं ने देखा कि कैसेकैसे मेरे खिलाफ मीडिया में न्यूज फैल रही है कि एल्विश यादव गिरफ्तार हो गए हैं और एल्विश यादव नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए हैं. ये सारी चीजें जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं, जितने भी आरोप मुझ पर लगे हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं.”

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें