Bigg Boss 15: जबरदस्त फैंस फॉलोइंग के बाद भी शो से क्यों बाहर हुए Umar Riaz?

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) से उमर रियाज (Umar Riaz) आउट हो चुके हैं. शो के बिते एपिसोड में सालमान खान ने उमर रियाज को बिग बॉस हाउस से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. शो में कहा गया कि फैंस से कम वोट मिलने के कारण उमर रियाज को शो से बाहर किया जा रहा है.

तो अब उमर रियाज ये बात मानने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने दावा किया है कि मेकर्स ने इस एलिमिनेशन में अपनी मनमानी की है. शो से बाहर होते ही उमर रियाज ने मेकर्स की क्लास लगा दी है.

 

उमर रियाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरी जनता मेरी आर्मी मुझे शो से बाहर नहीं निकाल सकती. मेरे फैंस मुझे सपोर्ट न करें ऐसा हो ही नहीं सकता.मैं हर उस शख्स को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिसने मुझे वोट किया है. इंडिया ही नहीं बल्कि बाहर के लोगों ने भी मुझे बहुत प्यार दिया है. इतना प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया.

ये भी पढ़ें- Anupamaa के अनुज कपाड़िया बने ‘मिस इंडिया’! देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

 

उमर रियाज के इस ट्वीट को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें अपने फैंस पर भरोसा है. उमर को लगता है कि मेकर्स ने वोट्स को नजरअंदाज करते हुए उन्हें शो से बाहर किया है. लेकिन बिग बॉस हाउस का पल पल की खबर देने वाले एक रिपोर्ट के अनुसार उमर रियाज को वाकई में कम वोट्स मिले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

 

एक रिपोर्ट के अनुसार उमर रियाज को केवल 27 प्रतिशत वोट्स ही मिले हैं. कम वोट्स मिलने की वजह से ही उमर रियाज बिग बॉस 15 से आउट हुए हैं. फैंस ही उमर रियाज को शो से बाहर करना चाहते थे. फैंस को उमर रियाज का गुस्सा खास पसंद नहीं आया है. उमर रियाज लगातार अपने गुस्से की वजह से टारगेट हो रहे थे.

ये भी पढ़ें- Imlie से होगी Gashmeer Mahajani की छुट्टी, नये आदित्य का रोल निभाएगा ये एक्टर

Bigg Boss 15: Afsana Khan ने की ऐसी हरकत! मेकर्स ने किया शो से बाहर

‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में  कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए हर तरह से कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में कंटेस्टेंट शो में  गेेम प्लान करते नजर आ रहे हैं. अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि अफसाना खान को शो से बाहर निकाल दिया गया है. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

रिपोर्ट के मुताबिक अफसाना खान ने चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. दरअसल शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अफसाना अपना आपा खो बैठती है और वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें- अनुज पर गुंडे करेंगे हमला तो शाह परिवार के सामने आएगा 26 साल पुराना राज

 

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अफसाना को मेडिकल रीजन्स की वजह से घर से बाहर किया गया था क्योंकि उन्हें पैनिक अटैक आया था. तो वहीं वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान और शमिता शेट्टी के बीच जमकर लड़ाई हुई थी.

 

ऐसे में शो में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाएंगे और घोषणा करेंगे कि अफसाना खान को शमिता के साथ फिजिकल लड़ाई के लिए शो छोड़ना होगा.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई बनेगी विराट के बच्चे की मां? पाखी करेगी ये काम!

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि बिग बॉस ने शमिता शेट्टी को बार-बार अंग्रेजी में बोलने के लिए भी फटकार लगाएंगे. शो में कंटेस्टेंट को आपस में हिंदी में बात करनी होती है. तो वहीं राकेश बापट की तबीयत खराब हो गई जिसकी वजह से उन्हें भी शो से बाहर होना पड़ा

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच छिड़ी जंग, नॉमिनेशन के लिए आया इस कंटेस्टेंट का नाम

टीवी का विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) दर्शकों का एंटरटेन करने में कामयाब हो रहा है. शो का लेटेस्ट एपिसोड काफी दिलचस्प रहा. शो में दिखाया गया कि रश्मि देसाई (Rashmi Desai), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati), देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी कंटेस्टेंट्स को खूब खरी-खोटी सुना रहे थे.

दरअसल ये एक्स कंटेस्टेंट बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट को गेम का टिप्स बता रहे थे, जिससे वह इस शो में बेहतर गेम खेल सके. शो में दिखाया गया कि किचन के कामों की वजह से प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश आपस में भिड़ गए. इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स तेजस्वी प्रकाश का साथ देते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: किंजल छोड़ेगी शाह हाउस? पाखी की लव स्टोरी की होगी शुरुआत!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss 15 (@bigg.boss15.updates)

 

प्रतीक सहजपाल ने भी समझदारी दिखाई और खुद को संभाल लिया. इसी बीच बिग बॉस ने ऐलान किया कि वे जय भानुशाली, करण कुंद्रा, विशाल कोटियन और तेजस्वी प्रकाश को स्पेशल पावर दे रहे हैं. लेकिन बिग बॉस ने इन्हें वार्निंग भी दी.

ये भी पढ़ें- अनुपमा ने इस वजह से लगाई पाखी की क्लास, देखें Viral Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss 15 (@bigg.boss15.updates)

 

स्पेशल पावर मिलने के बाद ये 4 कंटेस्टेंट्स आपसी सहमति से घर के किसी एक सदस्य को डायरेक्ट नॉमिनेट कर सकते हैं. वार्निंग मिलने के बाद करण कुंद्रा,  तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और जय भानुशाली ने नॉमिनेशन के लिए मायशा अय्यर को चुना.

ये भी पढ़ें- तलाकशुदा होने के कारण अनुपमा को नहीं मिलेगा घर तो काव्या चलेगी नई चाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss 15 (@bigg.boss15.updates)

 

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच बढ़ी नजदीकियां, देखें Video

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की चर्चित जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. शो में इन दोनों की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प नजर आ रही है. शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें तेजस्वी करण से कुछ ऐसा कहते नजर आ रही है. जिससे करण शरमाकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल बिग बॉस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तेजस्वी करण से कहते हुए नजर आ रही है कि उन्हें करण की जरूरत है. इसके बाद दोनों शरमाकर हंसने लग जाते हैं. इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बिग बॉस हाउस के हर सीजन में जोड़ियां बनती है. इस सीजन में भी कई कंटेस्टेंट की जोड़ियां बनते हुए दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: माइशा और ईशान के रिश्ते में आई दरार, नॉमिनेट हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

हाल ही में शो में दिखाया गया था कि करण कुंद्रा निशांत भट्ट से कहते हुए नजर आ रहे थे कि जब भी मैं अपने बारे में सोचता हूं मुझे कुछ नहीं समझ आता. मुझे लग रहा है कि बिग बॉस 15 के बाद मुझे कोई काम नहीं मिलेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

दरअसल करण प्रतीक सेहजपाल के साथ हुए झगड़े की वजह से परेशान थे. ऐसे में उन्हें लग रहा है कि उनकी इमेज काफी निगेटिव हो चुकी है. उन्होंने ये भी कहा कि इस हादसे ने मेरी इमेज को बर्बाद कर दिया है. मैं ये भूल गया था कि मैं कौन हूं और यहां तक पहुंचने के लिए मैंने क्या क्या नहीं किया.

ये भी पढ़ें- अनुज के लिए शाह हाउस छोड़ेगी अनुपमा, देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

 

ऐसे में निशांत भट्ट करण कुंद्रा को समझाते नजर आए. निशांत ने कहा कि तुमको आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए. बिग बॉस हाउस में गेम कभी भी पलट सकता है. इस दौरान करण काफी इमोशनल नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें