⚲

Controversy: कास्टिंग काउच से शुरू हुआ विवाद एक्ट्रेस अंजना सिंह के चप्पल तक पहुंचा

Controversy: भोजपुरी सिनेमा इन दिनों अपनी फिल्मों या गानों की वजह से नहीं, बल्कि कलाकारों के बीच छिड़ी जुबानी जंग और गालीगलौज को लेकर चर्चा में है. सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह के बीच शुरू हुआ यह विवाद पूरी इंडस्ट्री को दो धड़ों में बांट चुका है. सोशल मीडिया पर फैंस की ‘ट्रॉल आर्मी’ और एक्टर्स के बीच तमीज की सारी सीमाएं लांघ दी गई हैं.

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
इस पूरे विवाद की चिंगारी एक पॉडकास्ट से सुलगी. दरअसल, कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था: “हर एक्ट्रेस कहती है कि कास्टिंग काउच होता है, लेकिन कोई यह नहीं कहती कि मेरे साथ हुआ है, तो फिर शिकार कौन हुआ?”
जब एक पॉडकास्ट के दौरान अंजना सिंह से खेसारी के इस बयान पर जवाब मांगा गया, तो अंजना ने खेसारी को आड़े हाथों लेते हुए सीधे शब्दों में कहा— “वह (खेसारी) तो कुछ भी कहते हैं.” अंजना सिंह का यह बयान खेसारी लाल यादव के फैंस को नागवार गुजरा. इसके बाद खेसारी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अंजना सिंह को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई जब ट्रोलर्स ने अंजना और उनकी मासूम बेटी को लेकर बेहद भद्दे और अश्लील कमेंट्स किए.

इस ट्रोलिंग से तंग आकर अंजना सिंह सोशल मीडिया पर लाइव आईं. उन्होंने गुस्से में चप्पल दिखाते हुए कहा कि वह किसी के आगे हाथ जोड़ने या भीख मांगने वाली नहीं हैं और सबको सबक सिखाएंगी.
अंजना ने खेसारी लाल यादव और उनके फैंस पर सीधा हमला बोलते हुए अपने टोलर्स यानी खेसारी के फैन्स को ‘माउगा आर्मी’ और खेसारी को ‘माउगास्टार’  कह डाला.
अंजना ने दावा किया कि यह ट्रोलिंग इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने ‘पावरस्टार’ पवन सिंह की तारीफ की थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “क्या तारीफ करूं उनकी (खेसारी की)? ये कि वो अपनी पत्नी को अपनी बहन मानते हैं?”

खेसारी के समर्थन में डिंपल सिंह और अखिलेश कश्यप की एंट्री कैसे हुई?
अंजना के इस तीखे प्रहार के बाद खेसारी लाल यादव के समर्थन में एक्ट्रेस डिंपल सिंह और मशहूर गीतकार और लेखक अखिलेश कश्यप उतर आए. हालांकि, अखिलेश कश्यप के बयान ने इस विवाद की आग में घी डालने का काम किया.
अखिलेश कश्यप ने लाइव आकर अंजना सिंह के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने अंजना को ‘चाची’ और ‘बुढ़िया’ कहा, उन्हें थप्पड़ मारने और लखनऊ में आकर मिलने की धमकी दी, की साथ ही अंजना की बेटी के लिए भी बेहद अपमानजनक और भद्दे शब्द बोले.

एक्स-हस्बैंड यश कुमार का अंजना को  समर्थन
जब बात अंजना सिंह की बेटी पर आई, तो अंजना के पूर्व पति और भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अंजना के समर्थन में आ गए. यश कुमार ने एक वीडियो जारी कर अपनी बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी.
यश ने अखिलेश कश्यप को आड़े हाथों लेते हुए कहा: “तुम अंजना को थप्पड़ मारोगे? ऐसी नीच हरकत की उम्मीद तुमसे नहीं थी। और मारो तुम अंजना को थप्पड़, वो शेरनी तुम्हें बता देगी कि तुम्हारा पाला किससे पड़ा है. आगे से किसी भी महिला के बारे में बोलने से पहले हजार बार सोचना.”

“गाली-गलौज ही भोजपुरी की पहचान बन गई है” — देव सिंह
इंडस्ट्री में मचे इस घमासान पर भोजपुरी के अभिनेता देव सिंह ने गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है. एक्टर देव सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा आज भोजपुरी इंडस्ट्री की पहचान सिर्फ गाली-गलौज बनकर रह गई है. फैंस के नाम पर लोग एक-दूसरे की मां-बहन को गालियां दे रहे हैं. देव सिंह ने कहा कि इस कीचड़ उछालने के खेल में कोई यह नहीं सोच रहा है कि भोजपुरी सिनेमा का उत्थान कैसे होगा. कलाकारों को इन फालतू बातों को छोड़कर सिनेमा को आगे ले जाने पर ध्यान देना चाहिए.
सच ही है कि एकदूसरे पर आरोप लगाने से किसी को फायदा नहीं होता लेकिन हम अपने मकसद से भटक जाते हैं.

क्या Bhojpuri Actress Akshara Singh रखने जा रही हैं राजनीती में कदम?

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अक्षरा ने ना सिर्फ भोजपुरी फिल्में बल्कि कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में काम कर कमाल की फैन फौलोइंग हासिल की है. जैसा कि आज सब जानते हैं कि बिहार में चुनावी माहौल काफी गर्माया हुआ है तो ऐसे में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी सुर्खियों में आ गई हैं.

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ एक फोटो शेयर की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार और आशीर्वाद प्राप्त किया,” अक्षरा की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अनुमान लगाने का दौर शुरू हो गया है कि क्या वे अब राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे राजनीति में एंट्री कर चुके हैं. वहीं दूसरी ओर, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही विवादित खींचतान के साथ-साथ लोकगायिका मैथिली ठाकुर की हाल ही में विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से हुई मुलाकातें भी चर्चाओं में हैं. Bhojpuri Actress Akshara Singh

मुसीबत में भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh की जान, मांगी गई लाखों रुपए की रंगदारी

भोजपुरी (Bhojpuri) की जानीमानी एक्ट्रैस अक्षरा सिंह जो अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बनाती है. उनके ऊपर इन दिनों दुखों पहाड़ टूट पड़ा है. अक्षरा सिंह की जान मुसीबत में आ चुकी है. उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है. इतना ही नहीं, फोन कोल कर उनसे 50 लाख रुपए मांग रहे हैं और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. धमकी देने वाले ने उन्हें कहा कि 2 दिन के अंदर ये रकम उसे दे दी जाए. अगर ऐसा नहीं होता, तो उन्हें ‘जान से मार दिया’ जाएगा. इसे लेकर अक्षरा सिंह ने शिकायत भी दर्ज कराई है.

भोजपुरी क्‍वीन अक्षरा सिंह ने बिहार (Bihar) की राजधानी पटना के दानापुर थाने इलाके में इसकी शिकायत दर्ज करी है. बता दें कि अक्षरा सिंह दानापुर में ही रहती है. बताया गया है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. बताया गया है कि रंगदारी मांगने और धमकी देने के अलावा, अक्षरा सिंह को गोलियां भी दी गई है.

दो फोन कौल पर मिली धमकी

खबरों के अनुसार, अक्षरा सिंह के मोबाइल फोन पर 11 नवंबर की रात को किसी अनजान नंबर से कौल आया था. उनके मोबाइल पर दो बार कौल किया गया. कौल करने वाले ने कहा कि अगर वे दो दिन के अंदर 50 लाख रुपए नहीं देंगी, तो उन्‍हें जान से मार दिया जाएगा. फोन करने वाला अपराधी यहीं नहीं रुका. उसने फोन पर ही अक्षरा सिंह से गालीगलौज भी की. इसके बाद एक्‍ट्रैस ने फोन काट दिया. बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानापुर के पुलिस स्टेशन के प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने भी इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अक्षरा ने जबरन वसूली और हत्या की धमकी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही कौल करने वाले की पहचान की जाएगी और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी.

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की पौपुलर एक्ट्रैस में से एक है. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन के साथ ‘सत्यमेव जयते’ में अपनी शुरुआत की थी. उन्हें भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रैस में गिना जाता है. बीते साल उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा था. बता दें कि अक्षरा सिंह लाइव शो भी करती हैं. डांस की दुनिया में भी उनका परचम लहराता है. हाल ही में वे यूपी के आजमगढ़ पहुंची थी. जहां जनता उन्हे देखने के लिए बेकाबू हो गई थी. भीड़ इतनी बढ़ गई कि लाठी चार्ज भी शुरु हो गया था.

अक्षरा सिंह के अफेयर

अक्षरा का नाम एक्‍टर पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है. इन दोनों की लव स्‍टोरी जितनी पौपुलर थी, उतनी ही इनकी हेट स्‍टोरी भी चर्चा में रही. दोनों की लव स्‍टोरी 2015 में शुरू हुई. दोनों ने चार साल तक डेटिंग भी की. इसके बाद दोनों की शादी होने की खबरें भी आती रही हालांकि यह शादी कभी हुई नहीं. पवन पहले से शादीशुदा थे लेकिन पतिपत्‍नी दोनों अलग ही रहते थे. ऐसा कहा गया कि जब अक्षरा और पवन रिलेशनशिप में थे तब पवन अक्षरा को चीट कर रहे थे. उन्‍हीं दिनों पवन का अफेयर ज्‍योति सिंह के साथ भी चल रहा था. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

मलयालम एक्टर निविन पौली जैसे कई स्टार्स पर लग चुके है रेप के आरोप

इन दिनों मलयालम एक्टर सुर्खियों में छाए हुए है. एक्टर विवादों में घिरते नजर आ रहे है. इस एक्टर का नाम निविन पौली (Nivin Pauly) है. इन रेप के आरोपों के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. एक्टर ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है और सभी आरोपे के बेबुनियाद बताया है. इसके साथ ही ये भी कहा कि वे इससे कानूनी तरीके से निपटेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

निविन पौली

जिस महिला ने एक्टर पर आरोप लगाया उसकी उम्र 40 साल की है. पीड़ित महिला के अनुसार उसके साथ ये घटना दुबई में एक साल पहले हुई थी. पीड़िता का ये आरोप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद निविन पौली ने भी चुप्पी तोड़ी है और अपनी सफाई दी है.

महिला के इन आरोपों के बाद निविन पौली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में एक्टर ने सभी एलीगेशन से पल्ला झाड़ा है. एक्टर ने लिखा – ‘मुझे एक झूठी न्यूज रिपोर्ट मिली है. जिसमें एक लड़की ने मुझ पर आरोप लगाया है. कि मैनें उसके साथ गलत व्यहवार किया है. ये पूरी तरह से झूठी खबर है. मैं इन आरोपों को झूठा और निराधार साबित करने करे लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं. जिम्मेदार लोगों की तरह सभी जरूरी कदम उठाऊंगा. आपकी चिंता के लिए शुक्रिया. बाकी मामले को कानूनी तौर पर निपटाएंगे.’

पुनीत सिंह

ये पहला दफा नहीं जब किसी महिला ने एक्टर पर आरोप लगाया है. ऐसा भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखने को मिलता है. भोजपुरी फिल्मों की जानीं मानी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने करीबी दोस्त और को-स्टार पुनीत सिंह पर आरोप लगाया था. प्रियांशु सिंह ने दावा किया है कि पुनीत सिंह ने उन्हे शादी की झांसा देकर फंसाया और फिर रेप किया. Films

एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में आपबीती सुनाई है, और कहा है कि वह पिछले दो साल से यह सब झेलती आ रही हैं. (Priyanshu Singh) ने इस बारे में मीडिया से बातचीत में बताया कि पुनीत सिंह बार-बार उनसे कहते रहे कि हमारी शादी होगी. फिर शराब पिलाकर उनके साथ फिजिकल हुए और अगले दिन माफी मांग ली. एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने पुनीत सिंह से कहा कि वह पुलिस के पास जाएंगी तो उन्होंने कह दिया कि शादी के लिए परिवार से बात की है. जिसके बाद दोनों एक दूसरे पर आरोप लगते रहे.

मनोज पांडे

भोजपुरी के कलाकार मनोज पांडे भी रेप आरोपो में फंस चुके है. उनको पुलिस हिरासत में भी ले लिया गया था. एक लड़की ने एक्टर मनोज पांडे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था.

मनोज पांडे फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का वादा कर उनके साथ दोस्ती करता था. पीड़िता ने मनोज पांडे पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था. मनोज पांडे भोजपुरी फिल्मों के मशहूर निर्माता- निर्देशक राजकुमार आर पांडेय का भाई है. उसने ‘लहरिया लूट राजा जी’ और ‘खून भरी मांग’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

मधुकर भंडारकर

सेशन कोर्ट ने डायरेक्टर मधुर भंडारकर को मारने की साजिश रचने के आरोप में मौडल प्रीति जैन को दोषी माना था. कोर्ट ने इस कौन्सपिरेसी में 2 और आरोपियों को दोषी बताया था. जैन को हत्या की साजिश रचने के लिए 3 साल के कारावास की सजा मिली थी.

साजिद खान

साजिद खान पर उनकी एक्स असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. सलोनी के मुताबिक साजिद ने उनसे बिकिनी फोटोज मांगी थी. कई बार गलत जगह छुआ और भद्दे कमेंट्स किए थे. सलोनी के बाद दो महिलाएं सामने आई हैं और साजिद के सेक्सुअल हैरेसमेंट की कहानी सुनाई थी. साजिद पर कुल 3 महिलाओं ने रेप के आरोप लगाएं थे. एक आरोप उनकी सीनियर जर्नलिस्ट ने लगाएं थे तो, दूसरा एक मौडल ने लगाया था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें