Hindi Vyangya. अगर आप अखबार पढ़ने के शौकीन हैं और अखबार पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो ऐसी जगहों पर जा कर बैठें, जहां लोग अखबार पढ़ रहे हों. वहीं अखबार पढ़ें. मुमकिन हो, तो उस अखबार को घर पर भी ले आएं. बाद में रद्दी में बेच दें.
॥ सब्जी खरीदनी हो, तो थोड़ीथोड़ी सब्जी कई जगहों से लें, क्योंकि आमतौर पर सब्जी वाले जब सब्जी तौलते हैं, तो थोड़ी ज्यादा ही तौलते हैं. अगर आप को हर बार 50 ग्राम सब्जी भी ज्यादा मिलती है, तो बहुत फायदा होगा. कैसे? यह गणित मैं समझाता हूं. अगर आप को 2 किलो एक ही सब्जी खरीदनी है, तो आधाआधा किलो सब्जी 4 दुकानों से खरीदें. अगर हर बार 50 ग्राम सब्जी भी ज्यादा मिलती है, तो आप को 200 ग्राम सब्जी का फायदा होगा.
॥ दाढ़ीमूंछ खुद बनाएं और बाल कटवाने के लिए किसी सड़कछाप सैलून में जाएं. कम पैसे में काम हो जाएगा. ॥ अगर रोजाना बस या आटोरिकशा से जाना हो, तो एक रुपया कम दें. पूरे पैसे मांगने पर खुले नहीं हैं का बहाना बनाएं. अगर वह न माने, तो 5 सौ रुपए का बड़ा नोट दिखाएं.
॥ अगर किसी पार्टी में जाना हो, तो घर के सभी सदस्यों के साथ जाएं. उस दिन का पूरा खाना बच जाएगा. ॥ अगर आप की किसी कार्यक्रम में उपहार देने की बारी आए, तो आप किसी बहाने से दूसरी जगह चले जाएं, फिर कार्यक्रम खत्म होने पर ही आएं.
॥ अगर किसी को उपहार देना जरूरी लगे, तो बड़े डब्बे में कम कीमत का उपहार देने की कोशिश करें. ॥ अगर मोबाइल फोन के खर्च से परेशान हैं, तो किसी से बात करने के लिए मिस काल करें. आप कई बार मिस काल करेंगे, तो दूसरी तरफ से फोन जरूर आएगा.
॥ अगर आप से कोई कुछ मांगे, तो बहाना बनाने की कोशिश करें. ॥ अगर कोई आप को किसी काम के लिए बारबार फोन कर रहा हो, तो फोन न उठाएं. काफी देर बाद उठाएं. अगर वह पूछे तो कह दें कि मोबाइल फोन साइलैंट मोड पर था. शोर के चलते मैं फोन को सुन नहीं सका.
हम ने इन उपायों को अपना कर पैसा बचाना शुरू कर दिया है और अमीर बनने की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है. हमें पूरा यकीन है कि जल्द ही हमारा नाम दुनिया के बड़ेबड़े अमीरों के साथ गिना जाने लगेगा.
क्या आप अमीर नहीं होना चाहेंगे? अगर हां, तो इन उपायों को आप भी आजमा सकते हैं.Hindi Vyangya




