Sachhi Salah-

सवाल : मैं 22 साल की लड़की हूं और उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में रहती हूं. जिस कालेज में मैं पढ़ती हूं उस के बाहर गुंडेमवालियों का जमावड़ा रहता है खासकर छुट्टी के समय. वे हर लड़की पर फब्तियां कसते हैं और गंदे इशारे भी करते हैं. एक बार तो एक गुंडे ने एक लड़की की चुन्नी खींच ली थी.

हम ने इस बात की शिकायत कालेज प्रशासन से भी की पर कोई खास फायदा नहीं हुआ. पुलिस भी खानापूरी के लिए वहां गश्त लगा कर अपनी ड्यूटी पूरी कर लेती है. आजकल लड़कियों के साथ बहुत बुरी वारदात होती रहती हैं. क्या जब कोई ऐसी वारदात हो जाएगी, तभी प्रशासन और सरकार जागेगी. आप सलाह दीजिए कि हम लड़कियां क्या करें?

जवाब: प्रशासन और सरकार के जागने जैसी क्रांतिकारी बातें मीडिया वालों के लिए छोड़ दें. अगर कालेज और पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी को सही से अंजाम नहीं दे रहा है तो आप सभी लड़कियों को एकजुट हो कर गुंडेमवालियों का सामना करना चाहिए. हर लड़की को तन और मन से बनना जरूरी है.

एकाध बार सभी लड़कियां मिल कर एकाध गुंडे की धुनाई बीच सड़क पर कर दें तो इन गुंडेमवालियों के हौसले पस्त होंगे और कोई भी बदतमीजी करने से पहले वे हजार बार सोचेंगे.

***

सवाल:   मैं 21 साल का लड़का हूं और राजस्थान के जयपुर शहर में रहता हूं. हमारे यहां विदेशी सैलानी बहुत आते हैं, जिन्हें गाइड की बहुत जरूरत पड़ती है. मेरी अंगरेजी अच्छी है और मु झे अपने शहर की जानकारी बहुत है. मैं काफी बार बतौर गाइड विदेशी टूरिस्ट के साथ किलों में भी जा चुका हूं, पर मु झ में एक हीनता है कि मेरी सूरत ज्यादा अच्छी नहीं है. मैं रंग का भी दबा हुआ हूं. हालांकि, कभी किसी टूरिस्ट ने कोई शिकायत नहीं की, पर मैं यह बात अपने मन से नहीं निकाल पा रहा हूं. मु झे क्या करना चाहिए?

जवाब: आप की हीनता आप के ही अंदर का कौम्प्लैक्स है, इसलिए बेकार का तनाव न लें.  हमेशा टिपटौप और बनसंवर कर रहा करें. किसी की भी पहचान उस के काम से होती है. अभी तक किसी टूरिस्ट ने इस बाबत कुछ नहीं कहा है इसलिए यह कोई खास चिंता की बात नहीं है. रंग निखारने के लिए स्किन ट्रीटमैंट ले सकते हैं.

अपनी अंगरेजी और सुधारें और यह याद रखें कि जैसे हमें सभी विदेशी गोरे लगते हैं वैसे ही सभी गोरों को हम भारतीय एक से काले लगते हैं. दूसरे, वे भारत घूमने के लिए आते हैं किसी की शक्लसूरत देखने और जांचने नहीं आते.

***

सवाल: मैं 22 साल की लड़की हूं और चंडीगढ़ में रहती हूं. मेरा एक बौयफ्रैंड है और उस की उम्र 25 साल है. हम दोनों ने खूब हमबिस्तरी की है. मैं ने 2 बार अबौर्शन भी कराया है. पर अब वह लड़का मु झ में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है.

ऐसा लगता है उस की पुरानी गर्लफ्रैंड उस की जिंदगी में दोबारा लौट आई है. वह उस से मोबाइल पर खूब चैटिंग करता है और बात भी करता है. पूछने पर बोलता है कि उस लड़की को कोई काम था, वह तो बस उस की मदद कर रहा है.

मुझे बस एक बार क्लियर करना है कि वह असल में चाहता क्या है ताकि मैं अपने भविष्य को ले कर कोई फैसला कर सकूं. मेरे घर वाले जल्द ही मेरी शादी कर देना चाहते हैं. मैं क्या करूं?

जवाब : महज शक की बिना पर कोई फैसला न लें. अगर कंफर्म हों तो बेहतर होगा कि अपने बौयफ्रैंड से दूरी बना लें जो अब आप के लिए थोड़ा दिक्कत वाला काम है. असल में आप भी उस की और हमबिस्तरी की आदी हो चुकी हैं और 2 बार अबौर्शन भी करा चुकी हैं.

जाहिर है, जज्बाती तौर पर भी आप उस से बहुत कनैक्ट हो गई हैं. यह सोचना बेमानी है कि वह पुरानी गलफ्रैंड के बाबत सच बताएगा और बता भी देगा तो आप क्या ही कर लेंगी. अपने किए पर ही खीजेंगी. आप के लिए बेहतर यही होगा कि घर वाले जहां कहें शादी कर लें.

ब्रेकअप के पहले प्यार से या किसी बहाने से बौयफ्रैंड का मोबाइल  झटक कर अपने फोटो व चैट डिलीट करने की कोशिश करें.

सच्ची सलाह के लिए कैसी भी परेशानी टैक्स्ट या वौइस मैसेज से भेजें. मोबाइल नंबर : 08826099608

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...