Films –
यामी गौतम बनीं डायन
हिंदी फिल्म ‘विकी डोनर’ में बंगाली लड़की का किरदार निभाने वाली यामी गौतम की नई फिल्म ‘नई नवेली’ जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म की कहानी एक ऐसी दुलहन के इर्दगिर्द घूमती है, जो देखने में बिलकुल आदर्श लगती है, पर फिर उस के देवर को शक होने लगता है कि इतनी अच्छी और परफैक्ट भाभी के पीछे कोई राज जरूर है और कहीं वह असल में डायन तो नहीं.
इस फिल्म के टीजर में यामी गौतम कहती हैं, ‘2 डायन, 3 पिशाच और 4 भूत को मैं सुबह नाश्ते में खा जाती हूं.’
**
वरुण धवन बने किसान
फिल्म कलाकार वरुण धवन किसी फिल्म में किसान का किरदार नहीं निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने असली में खेती की जमीन खरीदी है, जहां खड़े हो कर वे चाय के साथ बिसकुट खाते नजर आए.
इस बारे में वरुण धवन ने खुश हो कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप में अपने फैंस को बताया, ‘मैं ने खेत लिया है. यह खेत. मैं ने यह लिया है और मुझ से मत पूछिए कि क्यों, लेकिन इस मौसम में यहां खड़े हो कर चाय और बिसकुट खाने का मजा ही कुछ अलग है.’
**
मिथुन के घर में 22 कुत्ते
वैसे तो अपने जमाने के डांसिंग स्टार और सुपरहिट फिल्में देने वाले मिथुन चक्रवर्ती आजकल राजनीति को ले कर चर्चा में रहते हैं, पर हाल ही में उन के छोटे बेटे नमाशि चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में बताया कि मड आइलैंड में उन के डेढ़ एकड़ में बने घर में 22 कुत्ते रहते हैं. वहां परिवार के हर सदस्य के लिए अलगअलग कौटेज बनी हुई है.
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने बड़े बेटे मिमोह के जन्म के कुछ समय बाद यह घर साल 1985 में खरीदा था.
**
मर्द भी सहें माहवारी के दर्द
कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन भी फिल्म कलाकार हैं और उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. अक्षय कुमार के साथ आई उन की फिल्म ‘गब्बर’ लोगों द्वारा काफी पसंद की गई थी.
पर हाल ही में श्रुति हासन ने सोहा अली खान के पौडकास्ट पर बताया कि अपने कैरियर की शुरुआत में वे सैटट पर अपनी माहवारी के बारे में बात करने से हिचकिचाती थीं. उन का तो मन करता था कि इस दर्द को समझने के मर्दों को भी माहवारी आनी चाहिए, ताकि वे ‘पीरियड हौलिडे’ (माहवारी के नाम पर मिलने वाली छुट्टी) को काम का हिस्सा बनाने की जरूरत समझ सकें. Films




