संजना पांडेय के फिल्म सैट पर लगी आग

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रैस संजना पांडेय की नई फिल्म ‘भूतनी का बदला’ के सैट पर आग लग गई. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर में चल रही थी. बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन में आग का इस्तेमाल किया जाना था और इसी दौरान अचानक आग बेकाबू हो कर संजना पांडेय की ओर फैल गई.

हालांकि, शूटिंग यूनिट के सदस्यों ने तत्काल पानी डाल कर आग बु?ाई और संजना पांडेय को समय रहते महफूज बाहर निकाल लिया गया.

सोशल मीडिया की नई सनसनी तान्या

आज की भागतीदौड़ती सोशल मीडिया की जिंदगी में कब कौन नैशनल क्रश बन जाए, कह नहीं सकते. फिलहाल, 27 साल की बिहारी बाला तान्या मिश्रा की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रही हैं और इंटरनैट की दुनिया उन्हें देश का नया ‘नैशनल क्रश’ बता रही है.

बिहार के गया की रहने वाली तान्या मिश्रा के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फौलोअर्स हैं. लोगों ने उन्हें ‘गजनवी’ और ‘चेज’ जैसी फिल्मों, ‘चिडि़या उड़’ वैब सीरीज में जरूर देखा होगा. वे जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो ‘सफर मोहब्बत का’ में भी नजर आने वाली हैं.

अक्षय खन्ना ने खरीदा करोड़ों का घर

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना काफी कम फिल्में करते हैं, पर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लेते हैं. हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में रहमान डकैत का किरदार निभा कर उन्होंने इस फिल्म के हीरो रणवीर सिंह को भी कड़ी टक्कर दी थी.

खबर है कि 51 साल के अक्षय खन्ना ने मुंबई के मालाबार हिल इलाके में 33.26 करोड़ रुपए में एक नया आलीशान अपार्टमैंट खरीदा है. ऐसा माना जाता है कि मुंबई के पौश इलाकों जैसे जुहू, मालाबार वगैरह में उन की कई महंगी प्रोपर्टीज हैं, जिन की अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...