Pawan Smriti: पवन सिंह ज्योति सिंह के तलाक का कारण स्मृति सिन्हा है, अभय के पॉडकास्ट में जब स्मृति से पूछा गया कि उन्होंनें अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौनसी सुनी है तो स्मृति कहती है, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गई की पवन सिंह के शादी शुदा जीवन खराब होनें के पीछे मेरा हाथ है मेरी वजह से उनका तलाक हो रहा है
इन अफवाहों ने मेरी पर्सनल लाइफ हेल बना दी मैं मेंटली इतनी डिस्टर्ब हो गई की मुझे थेरपी लेनी पड़ती थी, उस समय स्मृति ने इन अफवाहों पर कहा था सब झूठ है,
पावरस्टार पवन सिंह पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2022 में जब पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था, उस दौरान पवन सिंह और खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की नजदीकियों और उनके कथित अफेयर की।
दरअसल, उस दौर में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा ने एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स और फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तो दर्शकों को पसंद आ ही रही थी, लेकिन ऑफ-स्क्रीन साथ में तस्वीरें और लगातार काम करने की वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की गॉसिप्स शुरू हो गईं। नेटिज़ेंस और मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं।
“तलाक से मेरा कोई लेना-देना नहीं” — स्मृति सिन्हा का करारा जवाब
अफेयर की उड़ती खबरों और तलाक से नाम जोड़े जाने पर स्मृति सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी बात रखी और अफवाहों पर विराम लगाया: स्मृति ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और पवन सिंह ने विवाद शुरू होने के महज चार-पांच महीने पहले ही साथ काम करना शुरू किया था, जबकि पवन सिंह के तलाक का केस उससे काफी पहले से अदालत में लंबित था। इसलिए उन्हें इस पारिवारिक विवाद में घसीटना पूरी तरह गलत है।
एक्ट्रेस ने कहा कि वह और पवन सिंह दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने और मंझे हुए कलाकार हैं। अगर कोई हीरो-हीरोइन बैक-टू-बैक फिल्मों में साथ काम करते हैं, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं होता कि उनके बीच कोई निजी या रोमांटिक रिश्ता है।




