Bhojpuri Cinema में पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्मों की अपनी अलग जगह है. इसी कड़ी में गौरव झा, ऋतु सिंह और चांदनी सिंह की फिल्म ‘हैलो पापा’ का ट्रेलर दर्शकों के बीच पहुंच चुका है.
फिल्म का ट्रेलर देखने से लगता है कि इसमें पारिवारिक रिश्तों के उतारचढ़ाव और आपसी प्रेम की कहानी है. फिल्म का शीर्षक से भी पता चलता है कि पिता और परिवार से जुड़े पहलू की ओर संकेत करता है.
ये कलाकार बना रहे हैं फिल्म को खास:
ट्रेलर में गौरव झा के साथ ऋतु सिंह और चांदनी सिंह की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है. दोनों अभिनेत्रियों के साथ गौरव झा की जोड़ी और कहानी में पैदा होने वाली परिस्थितियां दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाती हैं. इनके अलावा फिल्म में उमेश सिंह, रजनीश पाठक, सी.पी. भट्ट, राखी जयसवाल और सुशील सिंह जैसे कलाकार खास भूमिकाओं में हैं.

भावनाओं के साथ मनोरंजन भी :
‘हैलो पापा’ फिल्म का ट्रेलर देखने से लग रहा है, कि फिल्म केवल मनोरंजन तक ही सीमित नहीं है , बल्कि पारिवारिक भावनाओं को भी कहानी का आधार बनाती दिखती है.
यही वजह है कि ट्रेलर भोजपुरी दर्शकों के उस बड़े वर्ग को आकर्षित कर सकता है, जो कहानी में रिश्तों और भावनाओं के साथ मनोरंजन भी पसंद करता है.
चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता चंद्रेश मेहता और वर्षा मेहता हैं, जबकि निर्देशन राज किशोर प्रसाद (राज) ने किया है. कथा, पटकथा और संवाद सुरेंद्र मिश्रा के हैं. फिल्म के तकनीकी पक्ष में डीओपी समीर जहांगीर, संगीतकार अनुज तिवारी, बैकग्राउंड म्यूजिक राजा यादव और एडिटर नागेंद्र शामिल हैं.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों तक पहुंचने के बाद फिल्म दर्शकों के बीच ट्रेलर जैसी ही दिलचस्पी पैदा कर पाती है या नहीं.
फिल्म में जुड़े कई कलाकारों को मिल चुका है सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड
इस फिल्म की मुख्य अदाकारा ऋतु सिंह को साल 2019 में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड के पहले संस्करण में बेस्ट एक्ट्रेस का भी खिताब मिल चुका है और फिल्म में खास रोल कर रहे एक्टर सीपी भट्ट भी कई साल सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड के विजेता रहे हैं. Bhojpuri Cinema




