पवन के बाद किस मिस्ट्री मैन से दिल लगा बैठी अक्षरा ?
क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह फिर सुर्खियों में हैं। ‘जिंगाबाद’ को दिए इंटरव्यू में अक्षरा से पूछा गया कि क्या उन्हें पवन सिंह के बाद दोबारा प्यार नहीं हुआ? अक्षरा ने कहा, “हुआ है ना, चल रहा है। दोबारा क्या होता है, जो पुराना हो गया वो पास्ट में चला गया। अब मैं फयूचर और प्रजेंट की चिंता करूंगी, भूतकाल पर अटकी रही, तो भूत बन जाऊंगी।”
अक्षरा आगे कहती है, “अभी टाइम है अभी मैं प्यार के ‘प’ पर पहुंची हूं और थोड़ा सा प्रोसेस होने दीजिए, फिर बताऊंगी।” उन्होंने कहा कि प्यार के बिना कोई नहीं रह सकता है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी नाम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, “मैं अभी बता नहीं सकती, क्योंकि नजर बहुत तेज लगती है मुझे। नजर लग गई तो…” अभी यह एकदम नया फेज है और वह खुद भी इसे समझने की कोशिश कर रही हैं। नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी इसे पर्दे में ही रहने दीजिए।
दोनो सहेलियों के बीच फिरसे बट्टी!
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी खबर आई है जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। किसी जमाने में इंडस्ट्री की सबसे पक्की सहेलियां आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के बीच सब कुछ ठीक हो गया हैं। इन दोनों की दोस्ती में दरार उस वक्त आई थी, जब पावरस्टार पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली, उस समय इंडस्ट्री दो धड़ों में बंट गई थी। अक्षरा नें आरोप लगाया कोई उनके साथ खड़ा नहीं हुआ जबकि आम्रपाली नें कहा अक्षरा के लिए पवन से झगड़ा मोल लिया
आपसी गलतफहमियों के कारण आम्रपाली और अक्षरा के बीच बातचीत बंद हो गई थी। सगी बहनों जैसा प्यार रखने वाली दो सहेलियां एक-दूसरे से दूर हो गई थीं, किसी भी इवेंट या फिल्म में साथ नहीं दिखती।लेकिन अब अक्षरा और आम्रपाली के बीच सब ठीक हो गया है। फैंस लिख रहे है, “यही वो रीयूनियन है जिसका हम बरसों से इंतज़ार कर रहे थे।”
कौन कमाती लाखों कौन जी रही महरानी वाली जिंदगी?
“घिस घिस घिस” गाने में अक्षय कुमार के साथ देसी अंदाज में ठुमके लगाती अक्षरा सिंह, का यह गाना इस समय ट्रेंडिंग में है। आइए जनाते है भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस कौन है और ये हीरोइंस कितनी फीस लेती हैं। अब तक आम्रपाली सबसे महंगी एक्ट्रेस थी। पर अब अक्षरा सिंह ने आम्रपाली को पीछे छोड़ दिया है। अक्षरा एक फिल्म के लिए 20 से 40 लाख चार्ज करती हैं।
आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 20 से 30 लाख लेती हैं। काजल राघवानी भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह 1 फिल्म का 20 से 25 लाख लेती हैं।सीनियर एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 8 से 15 लाख लेती हैं। वहीं अंजना सिंह एक फिल्म के लिए 12 से 20 लाख रुपये लेती हैं। इन आंकड़ो की पुष्टि हम नही करते अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस हैं। इन दोनों ही एक्ट्रेसेस की लाइफस्टाइल किसी महारानी से कम नहीं है।
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को उनके साथ किए धोखे के लिए माफ कर दिया?
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पावरस्टार पवन सिंह को उनके साथ किए धोखे के लिए माफ कर दिया, दरअसल एक इंटरव्यू में अक्षरा से पूछा गया कि क्या वो भी राजनीति में आयेंगी तो उन्होंनें कहा आप लोग क्या चाहते है, मेरा जो कुछ अभी चल रहा वह भी चौपट हो जाए, तो उनसे पूछा गया पवन सिंह भी एमएलसी बन गए है, इसपर अक्षरा ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है, वो जीवन में और तरक्की करें, और ऊचें पदों पर जाए, बहुत आगे जाए.
उनसे पूछा गया कि भोजपुरी के सभी एक्टर राजनीति में आ गए है, तो एक्ट्रेसेस को भी आना चाहिए, तो उन्होनें कहा, ठीक है सोचेंगे, पर अभी ऐसा कुछ सोचा नही है, अभी बहुत सारा काम करना है, अच्छी फिल्में करनी है.




