News Story. अनामिका ने बाइक कैब बुक कर ली थी. उस ने विजय को फोन किया, "आज हम राजघाट पर गांधी स्मृति लाइब्रेरी में मिलेंगे. मुझे आईएएस के लिए कुछ खास नोट्स बनाने हैं. आज पूरा दिन वहीं बीत जाएगा. तुम कब तक आओगे?"

"यार, आना तो मुझे भी है. मुझे भी कुछ नोट्स ही पढ़ने हैं. तुम कब तक वहां पहुंच जाओगी?" विजय ने पूछा.

"अगर ट्रैफिक नहीं मिला तो एक घंटे में,"उधर से जवाब आया.

"मतलब, 11 बजे तक तुम लाइब्रेरी में होगी. मैं शायद 12 बजे के बाद आऊंगा. थोड़ा काम है," विजय बोला.

"क्या काम है?" अनामिका ने पूछा. "मम्मी ने औनलाइन कुछ सामान मंगवाया है. बस, उस की डिलवरी मिलते ही निकल लूंगा," विजय ने बताया.

"ठीक है, तो हम लाइब्रेरी में मिलते हैं... मेरा बाइक राइडर आ गया है," इतना कह कर अनामिका ने फोन काट दिया.

आज लाइब्रेरी में ज्यादा भीड़ नहीं थी. अनामिका और विजय के आईएएस कोचिंग के कुछ दोस्त वहां मिल गए. उन में अमित नाम का एक हैंडसम लड़का भी था. वह कट्टर ब्राह्मण था और खुद को शुद्ध रक्तवर्णी मानता था, पर लड़कियों पर लाइन मारने में नंबर वन था.

अमित काफी समय से अनामिका को डेट पर ले जाना चाहता था, पर चूंकि अनामिका के साथ हमेशा विजय होता था तो वह ज्यादा कुछ बोल नहीं पाता था. पर आज लाइन क्लियर थी.

"हैलो अनामिका, कैसी हो?" अमित ने पूछा.

"बढ़िया... तुम सुनाओ?" "एकदम मस्त. आज तुम्हारे साथ बैठ सकता हूं?" अमित बोला.

"क्यों नहीं. आजाद मुल्क है, जहां मरजी बैठो," अनामिका ने कहा.

थोड़ी देर इधरउधर की बात कर के अमित सीधा मुद्दे पर आ गया, "सुनो, आज कहीं लंच पर चलें. सच कहूं तो यह बात मैं काफी समय से कहना चाहता था, पर आज मौका मिला है."

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...