News Story: ‘‘यार, ऐसा कौन सा सरप्राइज देना है, जो तू मुझे  इस हाउसिंग सोसाइटी के बाहर ले आई? तेरा कोई दोस्त रहता है क्या यहां?’’ विजय ने तंग आ कर अनामिका से पूछा.

‘‘इतनी भी क्या जल्दी है. अंदर तो चलो पहले,’’ अनामिका बोली और विजय को उस सोसाइटी के 7वें फ्लोर पर एक 2 बैडरूम सैट के बाहर ले गई.

‘‘यहां कौन रहता है?’’ विजय ने सवाल किया.

‘‘अभी तो कोई नहीं रहता, पर जल्दी ही कोई यहां अपने सपनों की दुनिया बसाएगा...’’ अनामिका ने इतना कहा और अपने पर्स से एक चाबी निकाली, ‘‘अब जरा दरवाजा खोलिए.’’

हैरान विजय ने उस चाबी से दरवाजा खोला और वे दोनों उस फ्लैट के भीतर दाखिल हुए. वह सोसाइटी बहुत अच्छी लोकेशन पर बनी थी, पर विजय के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था.

‘‘अरे बाबा, इतनी चिंता क्यों कर रहे हो. यह फ्लैट मेरे पापा ने मुझे गिफ्ट में दिया है. कब तक किराया भरती रहूंगी...’’ अनामिका ने राज खोला.

‘‘बधाई मेरी जान,’’ इतना कह कर विजय ने अनामिका को गले लगा लिया.

‘‘डार्लिंग, आप भी अपना सामान यहां रख सकते हैं, पर एक बात का ध्यान रखना,’’ अनामिका बोली.

‘‘कौन सी बात?’’ विजय ने पूछा.

‘‘यही कि तुम इस घर में रह सकते हो, अपनी चला भी सकते हो, पर रहेगा यह मेरा ही. मैं तुम्हें जनता की तरह इजाजत और अधिकार देती हूं कि तुम एक जनप्रतिनिधि की तरह इस घर को चलाओ और हम दोनों के सुनहरे सपनों को पूरा करो,’’ अनामिका बोली.

‘‘जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकार... क्या है यह सब?’’ विजय ने पूछा.

‘‘देश का हाल देख कर मैं यह सब कह रही हूं. हाल ही में नरेंद्र मोदी ने सब से ज्यादा दिन तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकौर्ड बनाया है, पर ऐसा लग रहा है जैसे जनता ने उन्हें नहीं, बल्कि उन्होंने किसी दैवीय अधिकार के बल पर प्रधानमंत्री पद हासिल किया है,’’ अनामिका बोली.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...