Hindi Story. अमीना ने लाइन से लेटे हुए अपने बच्चों की बेमतलब गिनती करनी शुरू कर दी, तो हैरान रह गई.
इन 14 सालों में अमीना ने 7 बच्चों को पैदा कर लिया था. उसे खुद पर तरस आने लगा कि क्या वह मशीन थी? बच्चों का भविष्य क्या था? शायद कुछ भी नहीं था.
अमीना खुद से जिरह करती हुई अपनी 3 साल की बेटी के पास लेटी ही थी, तभी उस का पति अख्तर किराने की दुकान से लौट आया. रात के 10 बजे थे.
अख्तर पेशे से मकान बनाने का मिस्त्री था. सुबह 8 बजे से ले कर शाम 5 बजे तक वह काम करता था. उस के बाद वह महल्ले में ही जमीर अहमद की किराने की दुकान पर बैठा करता था. वह पैसे भी बहुत खर्च कर देता था.
‘‘रुपए कहां हैं?’’ उसे देखते ही अमीना ने कड़वे लहजे में पूछा.
‘‘काहे के रुपए,’’ अख्तर ने मुंह खोला, तो अमीना को तेज बदबू आई. अख्तर ने शराब पी रखी थी.
‘‘तुम ने आज फिर शराब पी है. अब तुम्हारे बच्चों को मैं क्या खिलाऊंगी?’’ अमीना को गुस्सा आ गया था.
‘‘बेशर्म... मैं ने कहा था इतने बच्चे पैदा करने को,’’ अख्तर उसे गालियां देते हुए पीटने लगा.
उन की लड़ाई का शोर सुन कर सभी बच्चे उठ कर रोने लगे.
‘‘जब से तू आई है, तब से मेरी जिंदगी जहन्नुम हो गई है. अब मैं अपनी शन्नो से शादी करूंगा और खुश रहूंगा. तु झे तो...’’ अख्तर कुछ ज्यादा ही नशे की हालत में था, इसलिए उलटे मुंह पलंग पर गिर पड़ा. वह कुछ देर तक बड़बड़ाता रहा, फिर सो गया.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




