Special Story. राहुल और नेहा कालेज में साथ पढ़ते थे. दोनों ने नौकरी लगने के बाद शादी कर ली. राहुल के मातापिता इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन बेटे की जिद के आगे झुक गए. शादी के बाद नेहा ससुराल में रहने लगी. मगर वहां हर छोटी बात पर उस की तुलना उस की जेठानी से होने लगी.
दरअसल, राहुल के बड़े भाई की शादी उस के मातापिता की पसंद की लड़की से हुई थी, जो दहेज भी खूब लाई थी. ऐसे में नेहा को अपनी ससुराल में खूब तानेउलाहने मिलने लगे. शादी के बाद नेहा नौकरी पर भी जाती थी, मगर सुबह जल्दी उठ कर उसे जेठानी के साथ पूरे घर का काम खत्म करना होता था और फिर भी वह ढेर सारा तनाव ले कर औफिस पहुंचती थी.
शाम को थकीहारी नेहा घर लौटती तो सास की वही जलीकटी कान में गरम सीसे सी घुसती, ‘‘हम ने तो छोटी बहू लाने के लिए बड़े सपने देखे थे. कितने अच्छेअच्छे रिश्ते आ रहे थे राहुल के लिए. इसे तो कुछ करनाधरना ही नहीं आता. अगर हमारी पसंद की लड़की आती तो ऐसा नहीं होता... अपने घर से क्या लाई है? मुंह उठाए खाली हाथ चली आई. मेरा बेटा तो फंस गया.’’
कुछ सालों बाद हालात इतने खराब हो गए कि राहुल को अलग घर लेना पड़ा. अलग रहने के बाद रोज का टकराव खत्म हो गया. नेहा भी अपने औफिस शांति से जाने लगी.
यह कहानी केवल राहुल और नेहा की नहीं है, बल्कि भारत के ऐसे हजारों जोड़ों की है जिन्होंने लव मैरिज की है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




