Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में सई का स्वागत करेगी पाखी, आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे  दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि सई और विराट एक-दूसरे के करीब आ चुके है. तो पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर है. आइए आपको बताते है शो के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि विराट और सई एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. सई ने चौहान हाउस लौटने का फैसला कर लिया है. ये बात जानकर पाखी भड़क गई है. और वह सई और विराट को एक-दूसरे से दूर करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है. वह फिर से दोनों को अलग करने के लिए नई चाल चलने वाली है.

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि  विराट और सई चौहान हाउस में वापस आ जाएंगे. पूरा चौहान परिवार सई और विराट का स्वागत करेगा. घर आने के बाद विराट सबसे पहले भवानी को चेतावनी देगा.विराट भवानी को समझाएगा कि सई उसकी पत्नी है. किसी को भी ये हक नहीं है कि वो सई की बेज्जती करे. ये बात सुनकर भवानी के होश उड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड ने किया सभी आरोपों को खारिज, कहा ‘तुम पहले ही बहुत गिर गई थी’

 

तो उधर पाखी भवानी के साथ मिलकर सई के खिलाफ चाल चलेगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई, पाखी की चाल से खुद को कैसे बचाएगी.

ये भी पढ़ें- Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sairat917

 

Imlie पर रॉड से वार करेगी मालिनी की मां अब क्या करेगा आदित्य

स्टार प्लस का फेमस सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे फैंस को मनोरंजन का जबरदस्त तड़का मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी की मां लगातार इमली को परेशान कर रही है तो इमली का भी सब्र का बांध टुटता जा रहा है. आइए बताते है, शो के नए अपडेट्स के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि आदित्य के घरवाले उसे और मालिनी की कोशिश कर रहे हैं. तो वहीं आदित्य और मालिनी ने अपने हनीमून को कैंसिल भी कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम टप्पू के पिता का कोरोना से हुआ निधन, पढ़ें खबर

‘इमली’ (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मालिनी की मां फिर से आदित्य के घर जाकर हंगामा करेगी. तो इस बीच इमली भी आएगी और उसे देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाएगा. अनु (Jyoti Gauba) सभी के सामने आदित्य को खूब सुनाएगी.

 

मालिनी की मां इमली पर फिर से हाथ उठाएगी. इतना ही नहीं, उसके मां को भी खरी-खोटी सुनाएगी. इस बार इमली चुप नहीं रहेगी. इमली अनु को करारा जवाब देगी.

ये भी पढ़ें- वापस अपने गांव जाएगी Imlie तो टूट जाएगा आदित्य का दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by #weloveadilie (@adilie.team)

इमली का जवाब सुनकर अनु आग-बबूला हो जाएगी और ऐसे में वह इमली पर रॉड से वार करेगी. इमली के सिर पर गंभीर चोट लगेगी. अपकमिंग एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि तो आदित्य, मालिनी को अपनी और इमली की शादी के बारे में सब कुछ बता देगा.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट और सई के बीच बढ़ी नजदीकियां तो पाखी का हुआ बुरा हाल

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लगातार नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि विराट ने अस्पताल में सई के सामने ही पाखी को खरी-खोटी सुनाई.

शो में दिखाया जा रहा है कि अस्पताल में विराट और सई एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और उनके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. तो दूसरी तरफ पाखी अपने चाल में कामयाब न होने की वजह से परेशान है. और ऐसे में वह घर पहुंचेगी तो उसे अश्विनी के ताने भी सुनने पड़ेंगे.

 

ये भी पढ़ें- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता ने कही ऐसी बात, यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

अश्विनी, पाखी से कहेगी कि वह विराट और सई को दोबारा शुरुआत करने का मौका दे और खुद को इन सारी चीजों से अलग कर ले. इतना ही नहीं, अश्विनी उसे ताना भी मारेगी और कहेगी कि तुम विराट और सई के एक होने की खुशियां मनाओ. जिसे सुनकर पाखी की आंखें में आंसू आ जाएंगे.

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि अश्विनी पाखी से कहेगी कि वो इस बात की दुआ मनाए कि समर्थ जल्द से जल्द घर लौट आए. समर्थ के वापस आने से पाखी की जिंदगी भी खुशियों से भर जाएगी. अश्विनी की बातों के बीच पाखी का ध्यान विराट-सई पर ही लगा रहेगा.

 

ये भी पढ़ें- वापस अपने गांव जाएगी Imlie तो टूट जाएगा आदित्य का दिल

अश्विनी की बातों से पाखी ज्यादा निगेटिव हो जाएगी. उसके मन में सई के लिए और भी जहर भर जाएगा. वह फिर से सई के खिलाफ नई चाल चलेगी.

वापस अपने गांव जाएगी Imlie तो टूट जाएगा आदित्य का दिल

स्टार प्लस का  सीरियल ‘इमली’ (Imlie)  में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल  रहा है, जिससे शो में खूब धमाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि इमली, मालिनी के घर रहने के लिए आई है. और अनु की नजर इमली पर टिकी है. तो आइए जानते हैं, शो के नए अपडेट्स के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि आदित्य और मालिनी के बीच पहले की तरह ही वॉर चलेगी तो दूसरी ओर इमली जबसे मालिनी के घर रहने गई है, तबसे अनु की नजर उस पर चौबीस घंटे रहती है.

 

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड ने किया सभी आरोपों को खारिज, कहा ‘तुम पहले ही बहुत गिर गई थी’

शो में दिखाया गया कि अनु देखना चाहती है कि घर से निकलने के बाद इमली कहां-कहां जाती है और किस-किससे मिलती है? शो के पिछले एपिसोड में ही दिखाया गया है कि अनु इमली को आदित्य की बाइक पर देख लेती है.

इमली को पता चल जाता है कि आदित्य के कजिन को ब्लड कैंसर है और इसलिए वह आदित्य के घर जाती है. घर पर इमली को देखकर आदित्य की मां को झटका लगता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by aslı naz karaca (@imlie.fanntr)

 

Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

आदित्य की मां  इमली से पूछेगी कि आखिर किसकी परमिशन पर वो यहां आई है. ये बात सुनकर इमली को धक्का लगेगा. आदित्य की मां अपना सारा गुस्सा इमली पर ही निकाल देगी. खबर यह भी आ रही है कि इमली अपने गांव पगडंडिया चली जाएगी जिससे आदित्य को धक्का लगेगा.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: बेहोशी की हालत में विराट थामेगा पाखी का हाथ, होगी बड़ी गलतफहमी

टीआरपी चार्ट में जगह बनाने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनो खूब धमाल होने वाला है. कहानी के ट्रैक में नया मोड़ आ रहा है.  सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  मिशन में घायल होने के बाद विराट हॉस्पिटल पहुंच चुका है. तो सई और पाखी में कैट फाइट शुरू हो चुकी है. आइए आपको बताते हैं, शो के नए ट्रैक के बारे में.

सीरियल के नए ट्रैक के अनुसार, पाखी नहीं चाहती कि सई और विराट एक हो. ऐसे में वह अस्पताल में सई को खूब खरी-खोटी सुनाती है. तो सई भी पाखी को करारा जवाब देती है. और वह पाखी को सबक सिखाने के बाद विराट के पास पहुंच जाती है.

ये भी पढ़ें- 2 साल की बेटी सहित Shilpa Shetty की पूरी फैमिली को हुआ कोरोना, पढ़ें खबर

तो उधर पाखी भी अपनी आदतों से बाज नहीं आने वाली, वह भी सई के खिलाफ विराट का कान भरती है. पर विराट पाखी को नजरअंदाज करता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. जी हां, विराट गलतफहमी में पाखी का हाथ थामेगा. दरअसल बेहोशी की हालत में विराट सई को अपने पास देखेगा. सई कहेगी कि वो उसकी पत्नी है. और पत्नी होने के नाते वो उसका ख्याल रखेगी. ये बात जानकर विराट बहुत खुश हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- टूटा Imlie के सब्र का बांध, अनु को दिखाई उसकी औकात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

विराट को लगेगा कि सई ने उसे माफ कर दिया है. जिसके बाद विराट सई का हाथ थामकर उसे गले लगा लेगा. इसी बीच विराट को एहसास होगा कि उसने सई को नहीं बल्कि पाखी का हाथ थाम लिया है.

जैसे ही विराट को होश आएगा वह पाखी का हाथ छोड़ देगा और इसके बाद विराट, पाखी से पूछेगा कि क्या सई उससे मिलने आई थी? अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी इस सवाल का क्या जवाब देती है.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: पाखी की चाल होगी कामयाब, सई पर शक करेगा विराट

गुम है किसी के प्यार में इन दिनों लगातार नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे इस शो की रेटिंग लगातार बढ़ रही है और इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरा नम्बर मिला है. आइए आपको बताते हैं सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

सीरियल के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि मिशन पर गोली लगने की वजह से विराट की हालत नाजुक है और वो इस वक्त अस्पताल में है. सई को जैसे ही विराट के हालत के बारे में पता चला, वह दौड़ी-दौड़ी विराट के पास चली आई.

ये भी पढ़ें- सात माह बाद अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं Yami Gautam

 

तो वहीं दूसरी तरफ पाखी ने उसे रोक लिया. इतना ही नहीं, उसे भला-बुरा भी कहा.  सई पाखी का ये रूप देखकर दंग रह जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sairat ❤ (@sairat_sp)

 

सीरियल  के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी और सई के बीच खूब लड़ाई होने वाली है. सई अपने हक के लिए लड़ेगी और  पाखी से कहेगी कि वह विराट की पत्नी है और उसका ध्यान रखेगी. सई की बातों को सुनकर पाखी का जल-भून जाएगी. तो वहीं सई  विराट के पास चली जाएगी.

ये भी पढ़ें- टूटा Imlie के सब्र का बांध, अनु को दिखाई उसकी औकात

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि पाखी विराट के काम भरेगी और उससे कहेगी की जरूरत के वक्त पर सई ने भी उसका साथ नहीं दिया था. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी की बातों का असर विराट पर होगा और वह सई पर शक करेगा.

टूटा Imlie के सब्र का बांध, अनु को दिखाई उसकी औकात

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों कहानी एक नया मोड़ ले रही है जिससे शो में खूब धमाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी की मां, इमली को अपने घर लेकर आई है. और वह इमली को हर समय बेईज्जत करने का मौका ढूढ रही है. अब आपको बताते हैं शो के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी की मां इमली को अपने घर इसलिए लेकर आई है ताकि वह आदित्य और इमली के बीच ना आ पाए. तो वहीं आदित्य इमली से मिलने के लिए कॉलेज गया है. और इस दौरान वह इमली को छोड़ने मालिनी के घर जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ghum hai kisikey pyaar meiin: सई ने छोड़ा चौहान हाउस, भवानी की चाल हुई कामयाब

 

ये भी पढ़ें- शादी के 9 दिन बाद ही दर्ज हुई Sugandha Mishra के खिलाफ FIR, जानें क्यों

तो दूसरी तरफ अनु रास्ते में ही आदित्य और इमली को देख लेगी और इमली के घर आते ही वो खूब हंगामा भी करेगी. अनु इमली से पूछेगी कि वो घर कैसे आई, इमली झूठ बोलेगी और कहेगी कि बस से घर वापस आई है. इमली का जवाब सुनकर अनु का खून खौल उठेगा और वो उसे जोरदार तमाचा भी मार देगी.

अनु इमली को मालिनी की दादी के सामने ही खूब सुनाएगी और उसे बिन बाप की औलाद भी कह देगी. अनु के मुंह से ये बात सुनकर इमली को धक्का लगेगा. इतना ही नहीं, अनु ये भी कहेगी कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मेरी बेटी और दामाद के बीच आने की, नौकरानी हो नौकरानी की तरह रहो. अनु, इमली की मां को भी भला-बुरा कहेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by indian serial (@indiaseria18)

 

ये भी पढ़ें- Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

शो के अपकमिंग एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि इमली की सब्र का बांध टूट जाएगा. और वह अनु को करारा जवाब देगी. इमली कहेगी, मेरी मां के बारे में एक शब्द मत बोलना. वह आगे कहेगी कि मैं नौकरानी बनी हूं ताकि आपकी बेटी बहुरानी बने.

शो के अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि इमली के इस जवाब से अनु कैसे आदित्य और उसके परिवार वालों के साथ पेश आती है.

Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी, इमली और आदित्य की सच्चाई जान चुकी है. आइए आपको बताते है शो के नए अपडेट्स के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी अस्पताल से अपने ससुराल आई है. पर अब वह आदित्य का साथ नहीं पाना चाहती है. ऐसे में उसने आदित्य से दरी बनाना शुरु कर दिया है. तो दूसरी तरफ मालिनी की मां अनु इमली को अपने घर ले गई है.  अनु हर समय इमली की बेइज्जती कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट ने थामा सई का हाथ तो पाखी बनी विलेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi kaur (@imlie_fanpage29)

 

‘इमली’ के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि आदित्य चोरी छिपे इमली को कॉलेज छोड़ने जाएगा. जैसे ही इमली घर वापस आएगी, अनु उससे कई सवाल पूछेगी. इतना ही नही, अनु इमली को थप्पड़ भी मारेगी. अनु ये भी कहेगी कि वो अपनी बेटी और उसके पति के बीच किसी को भी आते हुए नहीं देख सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi kaur (@imlie_fanpage29)

 

तो वहीं मालिनी की दादी अनु को रोकेगी और उसे समझाएगी लेकिन अनु पर किसी भी बात का असर नहीं होगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि अनु को पता चल जाएगा कि पगडंडिया में इमली और आदित्य की शादी हो गई थी. इस सच का पता लगते ही अनु बौखला जाएगी और आदित्य की जमकर क्लास लगाएगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट को देखकर फूटफूट कर रोई सई तो पाखी का हुआ बुरा हाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by imlie_show (@imliefp_)

 

खबरों के अनुसार अभी भले ही मालिनी आदित्य और इमली से दूर जाना चाहती हो लेकिन आने वाले दिनों में वह अपना हक के लिए लड़ेगी. अब तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि मालिनी अपने हक के लिए लड़ती है या नहीं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरत की जिंदगी से कार्तिक होगा दूर, आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिन धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. तो चलिए बताते हैं शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कार्तिक और सीरत की सगाई से रणवीर काफी दुखी है. रणवीर अपने भवनाओं पर काबू नहीं कर पाता है और वह एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है. सीरत उसे बचाने के लिए भागती है और कार्तिक के साथ उसे अस्पताल पहुंचाती है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट को देखकर फूटफूट कर रोई सई तो पाखी का हुआ बुरा हाल

 

सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में ये दिखाया गया  कि सीरत और रणवीर के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. इस लड़ाई के बीच दर्शकों को कई सवाल-जवाब देखने को मिला. इन सवालों के सामने रणवीर की बोलती बंद हो गई. लेटेस्ट एपिसोड के अनुसार सीरत, रणवीर से अपने सभी सवालों के जवाब मांगेगी और पूछेगी कि आखिर रणवीर उससे दूर हुआ ही क्यों ?

 

खबर यह आ रही है कि सारे गिले-शिकवे दूर करने के बाद रणवीर और सीरत एक हो जाएंगेशो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर और सीरत के बीच होने वाली बातचीत के बाद क्या कार्तिक इन दोनों की जिंदगी से दूर हो जाएगा ?

ये भी पढ़ें- ‘ज्योति’ एक्ट्रेस Sneha Wagh के पिता का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट को देखकर फूटफूट कर रोई सई तो पाखी का हुआ बुरा हाल

स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो मे खूब धमाल हो रहा है. सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सई, विराट से मिलने जाती है तो पाखी कहती है कि विराट तय करेगा कि उससे कौन मिल सकता है. तो सई कहती है कि चाहे जो भी हो, मैं जाने से पहले विराट से जरूर मिलूंगी. आईए आपको बताते है सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

पुलकित, सई से कहेगा कि तुम विराट से मिलने के लिए स्वतंत्र हो और तुम्हें कोई नहीं रोक सकता. ये बात सुनकर पाखी जल-भुन जाती है. तो वहीं सई विराट के कमरे में जाती है. वह उसकी हालत देखर बुरी तरह टूट जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cosmicenergy (@arshu.creations)

 

सई कान पकड़ कर विराट से माफी मांगती है और कहती है कि जब आपने मुझे कॉल किया तो मैंने आपका फोन नहीं उठाया. वह इस बात के लिए काफी दुखी होती है.  वह विराट से ये भी कहती है कि मेरे लिए मेरा आत्म सम्मान सबसे ज्यादा मायने रखता है लेकिन आपन मुझे नॉर्मल होने के लिए कुछ समय दे सकते थे.

ये भी पढ़ें- नहीं रहीं शूटर दादी, कोरोना से हुआ निधन 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cosmicenergy (@arshu.creations)

 

वह आगे कहती है कि लेकिन मुझे लगता है कि आप मुझसे मिलना नहीं चाहते. लेकिन मैं कल आपको देखने के लिए फिर आऊंगी. साई बाहर आकर पाखी से कहती है कि अभी मैं जा रही हूं लेकिन कल मैं  फिर से वापस आऊंगी लेकिन अगर विराट मुझसे मिलने के लिए मना कर देंगे तो वह कभी नहीं लौटेगी.

अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट, सई को अपने पास से मना करता है ये नहीं?

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें