‘‘अंकल, यह क्या कर रहे हैं आप?’’ आशु एकदम से उठने की कोशिश करने लगी.‘‘बैठी रहो चुपचाप…’’ उस आदमी की पत्नी चिल्लाई. तब तक अंकल ने आशु को जकड़ कर उस पर चुम्मों की बरसात कर दी थी. वे बहुत देर तक आशु के शरीर को यहांवहां टटोलते रहे और आंटी अपने मोबाइल फोन से फोटो खींचती रहीं.‘‘चलो, उठो अब यहां से,’’
आंटी आशु से बोलीं.आशु तुरंत उठ गई.‘‘रुको… प्रोडक्ट कितने के हुए?’’ अंकल ने पूछा.घबराई आशु ने धीरे से कहा, ‘‘2,000 रुपए के.’’‘‘ये लो 5,000 पकड़ो… 2,000 तुम्हारे प्रोडक्ट के, 3,000 तुम्हारी टिप… जो चुम्मे दिए अंकल को…’’ आंटी बोलीं, ‘‘क्योंकि ये चुम्मा लेने के अलावा कुछ कर भी नहीं सकते… नामर्द हैं… उम्र हो गई है… ठीक है न…’’
कह कर आंटी ने ‘भड़ाक’ से दरवाजा बंद कर दिया.आशु सोचती रह गई, पर जब वह वापस घर पहुंची तो बड़ी खुश थी. उस के पास 3,000 रुपए जो थे.
उसे याद आया कि कालेज में एक रईसजादा उस पर लाइन मारता है, पर वह उसे भाव नहीं देती है. अगर वह चुम्मे के बदले उस से पैसे वसूले तो… यह सब सोचते हुए आशु को रात को नींद नहीं आई.
उस ने फैसला किया कि पैसे की कमी में वह उन अंकल के पास भी कभीकभी चली जाएगी, लेकिन कल उस कार वाले रईसजादे से ‘हैलो’ से शुरुआत की जाए.
अगले दिन जब आशु कालेज से बाहर निकली तो कार वाला लड़का गेट के बाहर खड़ा था. आशु ने उसे देख कर एक मुसकराहट उछाली. कार वाला लड़का उस के पास पहुंचा और हाथ आगे बढ़ाते हुए बोला, ‘‘हैलो, मैं नीरज…’’‘‘और मैं आशु,’’ कह कर उस ने भी अपना हाथ आगे बढ़ा दिया.नीरज ने कहा, ‘‘अगर फ्री हो, तो कहीं चल कर कौफी पी जाए?’’
आशु ने ‘हां’ कर दी, तो नीरज ने कार का दरवाजा खोला. आशु ने कार के अंदर बैठ कर खुद को राजकुमारी सा महसूस किया. वह पहली बार किसी लड़के के साथ कार में बैठी थी.कौफी पीने के दौरान नीरज ने बताया कि उस के पापा के कई पैट्रोल पंप हैं और वह एकलौता लड़का है. उस ने यह भी बताया कि वह गुजराती साइंस ऐंड कौमर्स कालेज का स्टूडैंट है.
आशु बड़ी प्रभावित हुई. नीरज ने आशु को पहला गिफ्ट एक मोबाइल फोन दिया. कुछ महीने तक मिलनेमिलाने का सिलसिला चलता रहा.
कभीकभी कार चलाते चलाते सूने रास्तों पर नीरज ने उस के कई बार चुम्मे लिए थे.आशु ने अपने घर पर बताया था कि दोनों बहनों ने बचत कर के यह मोबाइल फोन खरीदा था. इस तरह से ईशा भी उस का राज जान गई थी.एक दिन नीरज आशु को अपने घर ले गया.
उस समय वहां कोई नहीं था. उस ने आशु के लिए एक नाइटी खरीदी थी. पहले तो आशु झिझकी, पर नीरज की अमीरी उस पर हावी थी. वह जैसे ही नाइटी पहन कर बैडरूम में गई, नीरज ने मौके का फायदा उठा कर आशु की इज्जत तारतार कर दी.नीरज ने अपनी हवस का वीडियो बनाया और बोला, ‘‘मेरी जान, हमारे प्यार की याद अमर बनाने के लिए यह वीडियो जरूरी है.
तुम डिजिटल लड़की हो…’’ इस के बाद नीरज के साथसाथ उस के कई दोस्तों ने आशु को अपनी हवस का शिकार बनाया.इधर ईशा को आशु पर शक होने लगा कि वह कुछ गलत कर रही है, क्योंकि रात में जब आशु कपड़े चेंज कर के नाइटी डाल कर बिस्तर पर आती थी, तो उस के गले, पीठ और छाती पर काटने के लाल निशान दिखते थे. धीरेधीरे ईशा को आशु के क्रेजी होने पर नफरत सी होने लगी.एक दिन ऐसा आया कि अचानक आशु ने खुदकुशी कर ली.
सरकारी कालोनी में बाथरूम घर में नहीं बने हो कर, घर के बाहर बने थे. आशु ने बाथरूम में जा कर कैरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर लिया था… जब सहन नहीं हुआ तो वह बाहर चिल्लाती हुई मैदान में भागने लगी, पर उस की जान नहीं बच पाई.
तभी अचानक ईशा अपनी यादों से बाहर निकल आई. वह पसीने से तरबतर थी. वह तेजी से कालेज से बाहर भागी और सड़क पर आटोरिकशा का इंतजार करने लगी.जब तक ईशा घर पहुंची, तब तक उस का बदन तपने लगा था. वह सीधी अपने बिस्तर में जा घुसी.
‘‘यह कौन सा समय है सोने का…’’ कहते हुए मां ने ईशा के चेहरे से कंबल हटाया, ‘‘चल उठ ईशा, चाय पी ले.’’ईशा ने कोई जवाब नहीं दिया.मां ने जैसे ही ईशा के माथे पर हाथ रखा, तो वे घबरा गईं और तुरंत ही गज्जू को आवाज लगाई. गज्जू और बाबा दोनों कमरे में आ गए.घर से कुछ ही दूर एक क्लिनिक था. गज्जू ईशा को वहीं ले गया. कुछ मैडिसिन ले कर ईशा गज्जू के साथ वापस आ गई.दवा लेने के बाद भी ईशा का बुखार कम नहीं हो रहा था.
आखिर में किसी ने मनोचिकित्सक के पास जाने की सलाह दी और कहा कि शायद ईशा पर किसी घटना का बुरा असर पड़ा है और वह उस बात को भुला नहीं पा रही है.मां बड़ी मुश्किल से राजी हुईं. शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डाक्टर रमन जैन के पास ईशा को ले जाया गया.
डाक्टर रमन जैन ने ईशा के बारे में नौर्मल जानकारी ली और ईशा के लंबे बालों की जम कर तारीफ की. उन्होंने ईशा से कहा, ‘‘मेरी बेटी ने तो मौडर्न बनने के चक्कर में अपने बालों को छोटा करवा दिया है. कुछ टिप्स मेरी बेटी को भी देना, ताकि उस के बाल भी लंबे और खूबसूरत हो जाएं.’’
‘‘जी डाक्टर साहब,’’ इतनी देर से चुपचाप ईशा के चेहरे पर हलकी सी मुसकराहट आ गई.‘‘अगली मुलाकात में अपनी बेटी से तुम्हारी बात करवाऊंगा,’’ डाक्टर रमन जैन बोले.जब ईशा घर पहुंची, तो उसे हलकापन महसूस हो रहा था. मां प्यार से उस का सिर सहलाने लगीं. रात को खाना खाने के बाद ईशा ने दवा ली और सो गई. उसे सपने में आशु नहीं दिखी, क्योंकि उस ने नींद आने की दवा भी खाई थी. यह सिलसिला 10 दिनों तक चलता रहा. पूरा परिवार ईशा की देखभाल करता रहा. उसे अकेला नहीं छोड़ा गया.



