⚲

फैंस की तरफ से प्रियंका और अंकित को मिला एक खास तोहफा, देखें वीडियो

प्रियंका चाहर चौधरी और अकिंत गुप्ता को लोगों का खूब सारा प्यार मिला. जब दोनों बिग बॉस 16 में साथ नजर आए थे.इसके बाद से दोनों पर्दे पर एक साथ नहीं आएं है लेकिन अब इनकी फैन फॉलोइं काफी तगड़ी हो गई है फैंस इन्हे खूब प्यार लुटा रहे है हाल ही में एक फैन ने इन्हे ऐसा तोहफा दिया कि एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ही हैरान रह गए.जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roop (@sprd_smilez)

आपको बता दें, कि अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है. चांद पर एक एकड़ जमीन तोहफे के रूप में देने के लिए वह फैन्स को शुक्रिया भी कह रहे हैं. फैन ने ये अकेले अंकित को नहीं बल्कि #priyankit को भेंट किया है. इस तोहफे को देखने के बाद अंकित और प्रियंका दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. वीडियो में अंकित उस गिफ्ट की अनबॉक्सिंग भी कर रहे हैं. जिसमें चांद पर खरीदी गई उस जमीने का रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट भी है. इसके अलावा एक चांद भी है, जिस पर लिखा है- I Own The Moon.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

हाल ही में प्रियंका से एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इंडस्ट्री में किसी खास दोस्त को फोन कॉल करने के लिए कहा गया था. तब उन्होंने अंकित गुप्ता का ही नंबर डायल किया था. अंकित ने जैसे ही फोन का जवाब दिया, प्रियंका को बोला- हां बेटा. ये सुनते ही एक्ट्रेस हंसने लगीं. और उन्होंने कहा कि फोन स्पीकर पर है. इसके बाद वो थोड़ा फॉर्मल हो गए. इन दोनों की बॉन्डिंग हमने बिग बॉस 16 में भी देखी है. इसके बाद इनका एक म्यूजिक वीडियो भी आया, जिसको खूब पसंद किया गया था.

उर्फी जावेद का फैंशन सेंस बना लोगों के लिए मजाक, जमकर हुई ट्रोल

एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन स्टाइल को लेकर जानी जाती है उनका ड्रेसिंग स्टाइल इतना यूनिक है कि लोगों की निगाहें उनपर टिकी रहती है वो अक्सर ही अपनी फोटो औऱ वीडियो को लेकर मीडिया की लाइमलाइट में बनी रहती है. लेकिन कई बार उन्हे ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी का एक नया वीडियो सामने आया है जिनका फैंशन सेंस लोगों के लिए मजाक बनकर रह गया है साथ ही लोग उनके अट-पटे फैशन के लिए उन्हे ट्रोल कर रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उनका लुक बेहद ही अलग नजर आ रहा है ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में उर्फी ने क्रॉप टॉप पहन रखा है साथ में जीन्स कैरी की है लेकिन उनके क्रॉप टॉप पर आगे की तरफ लंबे बाल लगे हुए है जिसको देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. इस वीडियो में उर्फी अपने बालों वाले फैशन को लेकर ट्रोल हो रही है.

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट

बता दें, बालों वाले स्टाइल को लेकर उर्फी को कई लोगों ने अच्छे बुरे कमेंट किए है एक यूजर ने लिखा है कि ‘मतलब कहीं भी कुछ भी लगा लेती है.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘फैशन के नाम पर कुछ भी.’ एक  ने लिखा है, ‘इस बार फैशन देखकर उल्टी आ रही है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘उर्फी जावेद पागल हो गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में शो ‘बड़े भैया की दुल्‍हनिया’ में पहली बार नजर आई थीं. इसके बाद उर्फी जावेद टीवी के कई शोज में एक्टिंग करते दिखाई दीं.उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स के अलावा ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘स्पिल्टविला’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं.उर्फी जावेद को टीवी सीरियल्स से ज्यादा रियलिटी शोज से फेम मिला है.

YRKKH: शो में आया जबरदस्त ट्विस्ट, अबीर को सच बताएगा अभिमन्यू

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) शो में इन दिनों जबरदस्त ट्वीस्ट देखने को मिल रहा है शो में हर दिन कोई ना कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अबतक कहानी अक्षरा-अभिमन्यू और अभिनव के बीच रही है. प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर इस सीरियल के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि अबीर को अभिनव के बारे में सब पता है और अब वह अपनी मां से सवाल करता है कि कुछ ऐसा तो नहीं है, जो वह बताना चाहती है. यह सवाल सुनकर अक्षरा थोड़ा हैरान रह जाती है. वहीं, अब कहानी में एक नया ट्विस्ट आएगा. अभिमन्यु अबीर को सब सच बताने की सोच रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PH❤️ AA (@abhiraa_lifee_)

घर के बाहर करेंगे डेकोरेशन

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अक्षरा और अभिनव मिलकर अबीर को मनाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए वह घर के बाहर अच्छी सी डेकोरेशन करेंगे. ये सब देखकर अबीर खुश हो जाएगा और उनके साथ हंसने लगेगा. इसी दौरान अभिमन्यु के हाथ अबीर का लिखा हुआ एक नोट लग जाएगा, जिसमें अबीर अपने असली पापा को तलाश करने की बात लिखता है.

शो में आगे देखने को मिलेगा कि अबीर का लिखा हुआ नोट पढ़कर अभिमन्यु बहुत इमोशनल हो जाएगा और रोने लगेगा. तब अभिमन्यु ये भी सोचेगा कि जो चीज वो अबीर से छुपाने की कोशिश कर रहे थे, वो पहले ही उसके बेटे को पता है और वह अपने पापा की तलाश कर रहा है. ये सब सोचने के बाद अभिमन्यु फैसला लेगा कि वह अपने बेटे को सब सच बता देगा. इसके लिए अभिमन्यु अबीर के पास जाता भी है, लेकिन अपने बेटे को अक्षरा और अभिनव के साथ खुश देखकर रुख जाता है.

‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन शुरु हुआ, ये कंटेस्टेंट हुई शो से बाहर

इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13वां सीजन (Khatron ke khiladi) मीडिया की लाइमलाइट में बना हुआ है शो की शूटिंग शुरु हो चुकी है शो की शूटिंग कैप्टाउन में चल रही है जहां शों की शरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में हुई है. हालांकि कई ऐसे कंटेस्टेंट है जो शो के पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो चुके है. अबतक शो में रूही चतुर्वेदी का पत्ता कट चुका है वो पहले ही हफ्तें में शो से बाहर हो चुकी है.लेकिन अभी इस बात की पुष्टी होना बाकि है.

आपको बता दें, कि रुही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi) के साथ-साथ ओर भी कंटेस्टेंट जो कई सीजन के पहले हफ्ते में ही बाहर हो गए थे. एरिका पैकर्ड ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से पहले सप्ताह में ही बाहर हो गई थीं. उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मैं पहले हफ्ते में ही बाहर हो जाऊंगी. विशाल आदित्य सिंह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से पहले हफ्ते में ही बाहर हो गए थे. बता दें कि उन्होंने रोहित शेट्टी के शो के साथ-साथ ‘बिग बॉस 13’ में भी हाथ आजमाया था. भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में हाथ आजमाया था. लेकिन पहले हफ्ते में ही रानी चटर्जी को हार का मुंह देख बाहर निकलना पड़ा था.

अविका गोर ने डेली सोप के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी हाथ आजमाया है. लेकिन एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ से पहले हफ्ते में ही बाहर जाना पड़ा था. ‘पंड्या स्टोर’ की धरा यानी शाइनी दोशी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में हाथ आजमा चुकी हैं. लेकिन पहले हफ्ते में ही उन्हं बाहर का रास्ता देखना पड़ा था. टीवी एक्टर हिमांशू मल्होत्रा ने कई रिएलिटी शो में हाथ आजमाया है. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ में नजर आए थे, लेकिन उनका सफर पहले हफ्ते में ही खत्म हो गया था. सना खान टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी हसीना हैं. उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ में कदम रखा था. लेकिन स्टंट न कर पाने के कारण वह पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो गई थीं. पूजा गोर ने ‘प्रतिज्ञा’ के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता था. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ में नजर आई थीं. लेकिन पहले हफ्ते में ही उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था.

GHKKPM: क्या पाखी के बाद सई कहेंगी शो को अलविदा!

इन दिनों गुम है किसी के प्यार में शो काफी एंटरटेन कर रहा है शो में काफी सारें ट्वीस्ट देखने को मिल रहे है शो में अबतक की कहानी में दिखाया गया है कि सत्या और विराट दोनों ही सई के प्यार में पागल हो गए है हालांकि खबर कहानी को लेकर नहीं है बल्कि शो को स्टार्स अलविदा कह रहे है इस बात पर है. जी हां, एश्वर्या शर्मा के बाद शो के लीड ऱोल में रहे कुछ कलाकर शो को जल्द ही अलविदा कहेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Singh (@ayesha.singh19)

आपको बता दें, कि शो की कहानी में 20 साल की लीप आ गया है जिसमें कलाकार बूढे नहीं दिखना चाहते है साथ ही वो मेकर्स ने अपनी फीस भी बढ़वाना चाहते है लेकिन इस पर कुछ बात ना बनने पर शो के लीड रोल में नजर आने वाले स्टार्स शो को टाटा-बाय-बाय कहने वाले है जी हां, इनमें शामिल है आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शामिल है और अब इन्होने शो छोड़ने का फैसला किया है. खुद आयशा सिंह ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आयशा सिंह ने एक इंटरव्यू में इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है. लेकिन उन्होंने शो छोड़ने की बात की पुष्टि की है. आयशा सिंह ने सभी दावों को झुठलाते हुए कहा, “नहीं, ये आरोप बिल्कुल भी सच नहीं हैं. हां लेकिन कहानी का आगे बढ़ना तय है. बस यही सब है.” बता दें कि आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा से पहले एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को बाय-बाय कहा था. उनका कहना था कि वह अपने करियर में नई चीजें आजमाना चाहती हैं. खास बात तो यह है कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ से निकलते ही उनके हाथ ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ लगा. अभी तक योगेंद्र विक्रम सिंह, आदिश वैद्य, यामिनी मल्होत्रा, मिताली नाग, सचिन श्रॉफ, संजय नारवेकर और ऐश्वर्या शर्मा जैसे सितारे ‘गुम है किसी के प्यार में’ से किनारा कर चुके हैं.

अनुपमा और अनुज का होगा आमना-सामना, समर की शादी में होगा तमाशा

अनुपमा (Anupama)  शो इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को और बेहतर बना रहे है. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो में अबतक आपने देखा कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए है सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुपमा का सामना मालती देवी से होता है और यहां पर वह गुरुकुल के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करती है. अब अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अपनी यह खुशी सबके साथ बांटेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANUPAMA (@anupama_destiny01)

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा मालती देवी की अकेडमी में सारी बात करने के बाद अपने घर लौट आएगी. यहां पर वह अपनी मां और भाई को बताएगी कि वह अमेरिका जा रही है. इसके बाद अनुपमा को बा का फोन आएगा और बा उससे समर की शादी की बात करने के लिए घर बुलाएगी. तब यहां पर बा साफ साफ कहेगी कि अनुपमा को समर की शादी में हाथ बटाना होगा. वह अकेले सब नहीं कर सकती है.

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा बा की बातों को नजरअंदाज करते हुए समर और डिंपी को देखकर खुश होगी और कहेगी कि वह बहुत खुश है कि उसके बच्चों की शादी है. इस दौरान जब सब अनुपमा से पूछते हैं कि मालती देवी की अकेडमी में क्या हुआ? तब अनुपमा सबको बताती है कि उसका सिलेक्शन हो गया है और वह मालती देवी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी है. इस दौरान वह सबको अमेरिका जाने की बात भी बताती है. इस पर सब खुश होते हैं लेकिन बा और वनराज थोड़ा मायूस होते हैं. हालांकि, वह कुछ नहीं बोल पाते.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama_world (@anupamaa_world_1)

‘अनुपमा’ में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा के साथ सभी मस्ती कर रहे होंगे, तभी डिंपी के नंबर पर अनुज का मैसेज आएगा. इसमें लिखा होगा कि वह माया और छोटी के साथ समर की शादी में आएगा। यह बात सुनकर अनुपमा शांत हो जाएगी. यानी अब अनुज का अनुपमा से सामना होगा. इससे साफ ही कि समर की शादी में भी धमाका हो सकता है.

मालदीव में एंजाय करती दिखीं ये रिश्ता की नायरा, दिखाया बोल्ड अंदाज

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अपनी हाल की फोटो को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में है. ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा बनकर सबके दिलों पर छाई रहने वाली शिवांगी जोशी इन दिनों मालदीव में एंजाय करती नजर आई है जहां की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

आपको बता दे, कि शिवांगी जोशी इन दिनों मालदीव में है जहां वह अपना क्वालिटी टाइम बिता रही है जहां उन्होंने पहले पूल में मस्ती करते हुए फोटो अपलोड की है इतना ही नहीं, उन्होंने पूल में नाश्ता करते हुए भी फोटो अपलोड की है जो कि अब वायरल हो रही है इसके बाद एक्ट्रेस ने मालदीव में साइकिल भी चलाई है. जिसकी तस्वीरें आप देख सकते है इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही है साथ ही हॉट भी नजर आ रही है. अपनी एक फोटो में एक्ट्रेस हैट लगाकर पोज देती नजर आईं. रिवीलिंग ड्रेस में शिवांगी जोशी का बेबाक अंदाज देखने को मिला. वहीं उनके चेहरे पर मुस्कान भी देखने लायक रही.

शिवांगी जोशी अपनी हेल्थ को लेकर काफी सीरियस रहती हैं. मालदीव में रहकर वह जूस का लुत्फ उठाती दिखाई दीं. बता दें कि कुछ वक्त पहले शिवांगी जोशी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस दिल हार गए. वहीं एक्ट्रेस की मुस्कान पर तो मानो वह पिघल ही गए हों. एक यूजर ने शिवांगी की तारीफ करते हुए लिखा, “हर एक तस्वीरें मेरी पसंदीदा हैं.” शिवांगी जोशी अपनी एक फोटो में बीच पर पोज देती दिखाई दीं. ब्रालेट टॉप और ट्राउजर में उनका लुक काबिल-ए-तारीफ रहा. उनकी यह फोटोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है.

शिवांगी जोशी अपनी एक फोटो में पूल में रहकर नाश्ते का लुत्फ उठाती हुई नजर आईं. बता दें कि एक्ट्रेस खाने-पीने की काफी शौकीन हैं. यहां तक कि मसूरी में भी वह आम लोगों के बीच बैठकर पास्ते का लुत्फ उठाती दिखाई दी थीं. एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस में काफी प्यारी लगीं. वहीं बालों में लगा फूल उनपर काफी जच रहा था. फोटो में एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक भी देखने को मिला. शिवांगी जोशी को लेकर खबर है कि वह जल्द ही एकता कपूर के अपकमिंग शो में नजर आ सकती हैं. इस शो में एक्टर कुशाल टंडन उनके साथ मुख्य भूमिक अदा करते नजर आएंगे.

GHKKPM: ऐश्वर्या शर्मा ने शो को छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, इस शो में आएंगी नजर

गुम है किसी के प्यार में शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है शो में जल्द ही पत्रलेखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) शो को अलविदा कहने जा रही है जी हां, एश्वर्या शर्मा शो को छोड़ रही है ये खबर तो कई  दिनों से वायरल हो रही थी लेकिन अब जाकर शो को छोड़ने को कारण सामने आ गया है कि शो को अलविदा क्यो कह रही है. वही, अब खबर ये भी कि उन्हे हम खतरो के खिलाडी में देखा जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि ऐश्वर्या शर्मा  ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को छोड़ने के बाद एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शो से ब्रेक लेने का असली कारण साझा किया. इस बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, “ढाई साल हो गए थे शो को करते-करते. लेकिन जब आप एक ही चीज बार-बार करते जाते हो तो उसकी बहुत ज्यादा आदत हो जाती है और आप उस चीज से बोर होने लगते हो. एक ही किरदार मैं कितने सालों तक निभाऊंगी. मैं दूसरी चीजों में हाथ आजमाना चाहत थी और पता करना चाहती थी कि मैं क्या-क्या कर सकती हूं. कितनी लायक हूं इन सभी चीजों के लिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

ऐश्वर्या शर्मा यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, “मैं सोचा कि चलो अब थोड़ा यहां से आगे बढ़ते हैं और कुछ नया आजमाते हैं. तो निकलने के बाद कुछ नया आया, यानी ‘खतरों के खिलाड़ 13’ तो अब चांस ले ही लेते हैं.” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या शर्मा को ‘खतरों के खिलाड़ 13’ के लिए अच्छी खासी रकम मिल रही है.

खतरों की खिलाड़ी के कंटेस्टेंट

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा के अलावा अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेद भी ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा हैं.सभी कंटेस्टेंट कुछ ही दिनों में साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे और वहां शूटिंग करेंगे. बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे सीजन के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं.

 

GHKKPM: सुहागरात पर सत्या करेंगा बड़ा खुलासा, फूट-फूट कर रोएगी सई

इन दिनों गुम है किसी के प्यार में शो में अलग ही ट्रैक देखने को मिल रहा है शो में आने वाले मोड़ ने शो को हिट कर दिया है जी हां, अबतक शो में दिखाया गया है कि सत्या-सई की शादी हो चुकी है जिसके बाद सई गृह प्रवेश करेगी, लेकिन गृह प्रवेश में कुथ उलटा ही हो जाता है इस दौरान सई से कुछ गलती हो जाती है जिसके बाद सत्या की मां गुस्से से लाल हो जाती है जिसके बाद क्या आईए बताते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि कहानी में सई का गृह प्रवेश होता है लेकिन जैसे ही सई चावल से भरा लौटा गिरने के लिए पैर आगे बढ़ाती है तभी सई को सावी का फोन आ गया. अब जब सावी का फोन आया है तो सई तो उठाती ही क्योंकि उसकी प्रॉयोरिटी तो सेट है. अब सई का आगे बढ़ा हुआ पैर वापस जमीन पर आ गया और सई सत्या को छोड़  कर गेट से दूर चली गई. ये दृश्य देख कर वहां खड़ीं सारी महिलाएं हैरान रह गईं. इस दौरान अंबा भड़क गई  कि नई दुल्हन उल्टे पैर वापस चली गई. वापस आकर सई ने इस रस्म को निभाया और घर में एंटर किया.

अब जैसे ही घर के अंदर सई संग सत्या का पैर पड़ा तो सत्या अचानक फिसल गया  और गिरते-गिरते बचा. जैसे ही सई ने सत्या को थामा उसके मुंह से सत्या की जगह विराट निकल गया. इसके बाद तो अंबा अपना गुस्सा नहीं रोक पाई और सई पर राशन पानी लेकर चढ़ गई. अब आने वाले एपिसोड में सई और सत्या के बीच कुछ ऐसी बातें होंगी जिससे कि उनका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हो जाएगा. दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे. दोनों को फिलहाल जेलअप होने में समय लगेगा. अब शो में सई और सत्या कमरे के कोने बांट लेंगे, वहीं सत्या एक बॉक्स सई के सामने खोलेगा. जिसमें उसका सीक्रेट होगा.

शीजान खान की जिंदगी आई ट्रेक पर, खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते दिखेंगे एक्टर

शीजान खान को हाल ही में चार महीने की जेल हुई थी, उनकी को स्टार तुनिषा शर्मा के सुसाइड का उन्हे जिम्मेदार बताते उन्हे जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा था, लेकिन अब उनकी जिंदगी नए ट्रेक पर और जल्द ही उन्हे खतरों के खिलाड़ी के 13 वें सीजन में देखा जाएगा.

आपको बता दें, कि उनकी को-स्टार एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. वो सीरियल के सेट पर एक मेकअप रूम में मृत पाई गई थीं. बाद में एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाया था. इसके बाद एक्टर को अरेस्ट किया गया था. अब चार महीने बाद रिहा होने के बाद स्टार को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी मे देखा जाएगा. बता दें, इससे पहले एक्टर अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में नजर आ चुके है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

Sheezan Khan लगभग चार महीने तक काम से दूर रहने के बाद जल्द ही एक्शन में वापसी करेंगे. वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन के लिए चुने जाने वाले लेटेस्ट सेलिब्रिटी हैं. उनके टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में रिप्लेस किए जाने के बाद ये टीवी पर उनका पहला काम होगा.स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘हां, शीजान के साथ बातचीत काफी आगे तक पहुंच गई है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस सीजन का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने ट्रैवल और दूसरे डॉक्युमेंट्स को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. मामले की सुनवाई कल होनी है.’ हालांकि, शीजान की तरफ से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

बताते चले कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, न्यारा बनर्जी, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद और अर्जित तनेजा को साइन किया गया है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें