⚲

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता ने कही ऐसी बात, यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

टीवी के मशहूर कमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव है. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है. जिससे लोग मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. तो आइए बताते हैं, क्या है पूरा मामला.

दरअसल, एक यू-ट्यूब वीडियो में मुनमुन दत्ता की जुबान फिसली और #ArrestMunmunDutta ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. मुनमुन दत्ता ने एक मेकअप वीडियो पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने मस्कारा, लिप टिंट और ब्लश लगाया है. क्योंकि वो यूट्यूब पर आने वाली हैं और वो अच्छी दिखना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें- पगडंडिया जाएगी Imlie, टूट जाएगा आदित्य

 

और इस वीडियो में उन्होंने एक जाति का नाम लेकर कहा था कि वो उनकी तरह नहीं दिखना चाहती हैं. एक्ट्रेस के इस बयान के बाद लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की.

हालांकि इस विवाद को बढ़ता देख मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की और लोगों से माफी मांगी. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में ये लिखा कि यह एक वीडियो के संदर्भ में हैं, जिसे मैंने कल पोस्ट किया था. इसमें मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है.

ये भी पढ़ें- ‘मसान’ एक्ट्रेस निहारिका रायजादा लेकर आयी हैं कोरोना वॉरियर्स के लिए ये गाना

 

उन्होंने आगे कहा कि यह अपमान, धमकी या किसी की भावानओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं किया गया था. मेरी भाषा की सीमाओं के कारण, मुझे शब्द के अर्थ को लेकर सही जानकारी नहीं थी. एक बार जब मुझे इस शब्द के बारे में जानकारी दी गई तो मैंने तुरंत उसे वहां से निकाल दिया.

मुनमुन दत्ता ने ये भी लिखा, मैं हर जाति, पंथ और लिंग के व्यक्ति का सम्मान करती हूं और हमारे देश और समाज के निर्माण में उनके योगदान को स्वीकार करती हूं. इस शब्द के उपयोग से जिस किसी का भी दिल दुखा है, मैं उससे माफी मांगती हूं और मुझे इसका वाकई अफसोस है.

वापस अपने गांव जाएगी Imlie तो टूट जाएगा आदित्य का दिल

स्टार प्लस का  सीरियल ‘इमली’ (Imlie)  में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल  रहा है, जिससे शो में खूब धमाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि इमली, मालिनी के घर रहने के लिए आई है. और अनु की नजर इमली पर टिकी है. तो आइए जानते हैं, शो के नए अपडेट्स के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि आदित्य और मालिनी के बीच पहले की तरह ही वॉर चलेगी तो दूसरी ओर इमली जबसे मालिनी के घर रहने गई है, तबसे अनु की नजर उस पर चौबीस घंटे रहती है.

 

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड ने किया सभी आरोपों को खारिज, कहा ‘तुम पहले ही बहुत गिर गई थी’

शो में दिखाया गया कि अनु देखना चाहती है कि घर से निकलने के बाद इमली कहां-कहां जाती है और किस-किससे मिलती है? शो के पिछले एपिसोड में ही दिखाया गया है कि अनु इमली को आदित्य की बाइक पर देख लेती है.

इमली को पता चल जाता है कि आदित्य के कजिन को ब्लड कैंसर है और इसलिए वह आदित्य के घर जाती है. घर पर इमली को देखकर आदित्य की मां को झटका लगता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by aslı naz karaca (@imlie.fanntr)

 

Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

आदित्य की मां  इमली से पूछेगी कि आखिर किसकी परमिशन पर वो यहां आई है. ये बात सुनकर इमली को धक्का लगेगा. आदित्य की मां अपना सारा गुस्सा इमली पर ही निकाल देगी. खबर यह भी आ रही है कि इमली अपने गांव पगडंडिया चली जाएगी जिससे आदित्य को धक्का लगेगा.

Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड ने किया सभी आरोपों को खारिज, कहा ‘तुम पहले ही बहुत गिर गई थी’

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छायी रहती है. अब उनके एक्स हसबैंड  अभिनव कोहली ने सोशल मीडिया पर  एक वीडियो शेयर किया है.  तो आइए बताते हैं अभिनव कोहली ने क्या कहा है.

कुछ टाइम पहले ही अभिनव कोहली ने श्वेता पर आरोप लगाया था कि वह शो के लिए उनके बेटे रेयांश को होटल के कमरे में अकेला छोड़कर चली गई हैं. तो श्वेता तिवारी ने कहा था कि अभिनव अपने बच्चे की परवरिश के लिए एक पैसा तक नहीं देते.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: बेहोशी की हालत में विराट थामेगा पाखी का हाथ, होगी बड़ी गलतफहमी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024)

 

तो अब अभिनव ने एक वीडियो शेयर कर श्वेता को जवाब दिया है. इस वीडियो में अभिनव ने कहा है कि मैंने अर्जुन बिजलानी के साथ शो किया था जो अब तुम्हारे साथ केपटाउन में है, इसके अलावा दो अन्य बालाजी के शो भी मैंने किए थे और हाल ही में मैंने अपने अकाउंट से 40 प्रतिशत पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे और अब तुम कह रही हो कि तुम अकेले ही उसकी परवरिश कर रही हो. तुम पहले ही बहुत गिर गई थी और गिरती जा रही हो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024)

 

अभिनव ने आगे ये भी कहा कि अब बहुत हुआ. मैं उसके झूठ और गलत कामों को ही भुगत रहा हूं. श्वेता ने इंटरव्यू में कहा था कि हमारा बच्चा ठीक है और वह उसके परिवार के साथ है. झूठ बोलने की हद हो गई. अगर तुमने मुझे कॉल की थी तो अपना कॉल रिकॉर्ड दिखाओ क्योंकि मेरे पास सारे सबूत हैं. जब तुमने सहमति के लिए मैसेज किया था तो मैंने तुम्हें कहा था कि बच्चा मेरे साथ रहेगा. लोग कोरोना से मर रहे हैं और तीसरी लहर तो बच्चों के लिए वैसे भी खतरनाक होगी.

ये भी पढ़ें- शादी के 9 दिन बाद ही दर्ज हुई Sugandha Mishra के खिलाफ FIR, जानें क्यों

इस वीडियो में आप ये भी देख सकते हैं कि अभिनव श्वेता को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तुमने  पैसे कमाने के लिए सब चीजें छोड़ दीं. क्या कोई पैसे की तंगी है? अगर तुम जाना चाहती थी तो तुमने रेयांश को मेरे साथ क्यों नहीं छोड़ा? मैंने पिछली बार भी उसका पूरा ध्यान रखा था जब वह कोरोना संक्रमित हो गया था. अब तुम स्वीकार कर चुकी हो कि बच्चा दूसरी जगह पर है, लेकिन तुम्हारा पीआर मुझसे झूठ बोल रहा था कि तुमने बच्चा होटल में नहीं छोड़ा. इन्हें सबकुछ सच बताओ.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: बेहोशी की हालत में विराट थामेगा पाखी का हाथ, होगी बड़ी गलतफहमी

टीआरपी चार्ट में जगह बनाने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनो खूब धमाल होने वाला है. कहानी के ट्रैक में नया मोड़ आ रहा है.  सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  मिशन में घायल होने के बाद विराट हॉस्पिटल पहुंच चुका है. तो सई और पाखी में कैट फाइट शुरू हो चुकी है. आइए आपको बताते हैं, शो के नए ट्रैक के बारे में.

सीरियल के नए ट्रैक के अनुसार, पाखी नहीं चाहती कि सई और विराट एक हो. ऐसे में वह अस्पताल में सई को खूब खरी-खोटी सुनाती है. तो सई भी पाखी को करारा जवाब देती है. और वह पाखी को सबक सिखाने के बाद विराट के पास पहुंच जाती है.

ये भी पढ़ें- 2 साल की बेटी सहित Shilpa Shetty की पूरी फैमिली को हुआ कोरोना, पढ़ें खबर

तो उधर पाखी भी अपनी आदतों से बाज नहीं आने वाली, वह भी सई के खिलाफ विराट का कान भरती है. पर विराट पाखी को नजरअंदाज करता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. जी हां, विराट गलतफहमी में पाखी का हाथ थामेगा. दरअसल बेहोशी की हालत में विराट सई को अपने पास देखेगा. सई कहेगी कि वो उसकी पत्नी है. और पत्नी होने के नाते वो उसका ख्याल रखेगी. ये बात जानकर विराट बहुत खुश हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- टूटा Imlie के सब्र का बांध, अनु को दिखाई उसकी औकात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

विराट को लगेगा कि सई ने उसे माफ कर दिया है. जिसके बाद विराट सई का हाथ थामकर उसे गले लगा लेगा. इसी बीच विराट को एहसास होगा कि उसने सई को नहीं बल्कि पाखी का हाथ थाम लिया है.

जैसे ही विराट को होश आएगा वह पाखी का हाथ छोड़ देगा और इसके बाद विराट, पाखी से पूछेगा कि क्या सई उससे मिलने आई थी? अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी इस सवाल का क्या जवाब देती है.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: पाखी की चाल होगी कामयाब, सई पर शक करेगा विराट

गुम है किसी के प्यार में इन दिनों लगातार नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे इस शो की रेटिंग लगातार बढ़ रही है और इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरा नम्बर मिला है. आइए आपको बताते हैं सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

सीरियल के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि मिशन पर गोली लगने की वजह से विराट की हालत नाजुक है और वो इस वक्त अस्पताल में है. सई को जैसे ही विराट के हालत के बारे में पता चला, वह दौड़ी-दौड़ी विराट के पास चली आई.

ये भी पढ़ें- सात माह बाद अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं Yami Gautam

 

तो वहीं दूसरी तरफ पाखी ने उसे रोक लिया. इतना ही नहीं, उसे भला-बुरा भी कहा.  सई पाखी का ये रूप देखकर दंग रह जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sairat ❤ (@sairat_sp)

 

सीरियल  के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी और सई के बीच खूब लड़ाई होने वाली है. सई अपने हक के लिए लड़ेगी और  पाखी से कहेगी कि वह विराट की पत्नी है और उसका ध्यान रखेगी. सई की बातों को सुनकर पाखी का जल-भून जाएगी. तो वहीं सई  विराट के पास चली जाएगी.

ये भी पढ़ें- टूटा Imlie के सब्र का बांध, अनु को दिखाई उसकी औकात

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि पाखी विराट के काम भरेगी और उससे कहेगी की जरूरत के वक्त पर सई ने भी उसका साथ नहीं दिया था. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी की बातों का असर विराट पर होगा और वह सई पर शक करेगा.

टूटा Imlie के सब्र का बांध, अनु को दिखाई उसकी औकात

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों कहानी एक नया मोड़ ले रही है जिससे शो में खूब धमाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी की मां, इमली को अपने घर लेकर आई है. और वह इमली को हर समय बेईज्जत करने का मौका ढूढ रही है. अब आपको बताते हैं शो के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी की मां इमली को अपने घर इसलिए लेकर आई है ताकि वह आदित्य और इमली के बीच ना आ पाए. तो वहीं आदित्य इमली से मिलने के लिए कॉलेज गया है. और इस दौरान वह इमली को छोड़ने मालिनी के घर जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ghum hai kisikey pyaar meiin: सई ने छोड़ा चौहान हाउस, भवानी की चाल हुई कामयाब

 

ये भी पढ़ें- शादी के 9 दिन बाद ही दर्ज हुई Sugandha Mishra के खिलाफ FIR, जानें क्यों

तो दूसरी तरफ अनु रास्ते में ही आदित्य और इमली को देख लेगी और इमली के घर आते ही वो खूब हंगामा भी करेगी. अनु इमली से पूछेगी कि वो घर कैसे आई, इमली झूठ बोलेगी और कहेगी कि बस से घर वापस आई है. इमली का जवाब सुनकर अनु का खून खौल उठेगा और वो उसे जोरदार तमाचा भी मार देगी.

अनु इमली को मालिनी की दादी के सामने ही खूब सुनाएगी और उसे बिन बाप की औलाद भी कह देगी. अनु के मुंह से ये बात सुनकर इमली को धक्का लगेगा. इतना ही नहीं, अनु ये भी कहेगी कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मेरी बेटी और दामाद के बीच आने की, नौकरानी हो नौकरानी की तरह रहो. अनु, इमली की मां को भी भला-बुरा कहेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by indian serial (@indiaseria18)

 

ये भी पढ़ें- Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

शो के अपकमिंग एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि इमली की सब्र का बांध टूट जाएगा. और वह अनु को करारा जवाब देगी. इमली कहेगी, मेरी मां के बारे में एक शब्द मत बोलना. वह आगे कहेगी कि मैं नौकरानी बनी हूं ताकि आपकी बेटी बहुरानी बने.

शो के अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि इमली के इस जवाब से अनु कैसे आदित्य और उसके परिवार वालों के साथ पेश आती है.

Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी, इमली और आदित्य की सच्चाई जान चुकी है. आइए आपको बताते है शो के नए अपडेट्स के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी अस्पताल से अपने ससुराल आई है. पर अब वह आदित्य का साथ नहीं पाना चाहती है. ऐसे में उसने आदित्य से दरी बनाना शुरु कर दिया है. तो दूसरी तरफ मालिनी की मां अनु इमली को अपने घर ले गई है.  अनु हर समय इमली की बेइज्जती कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट ने थामा सई का हाथ तो पाखी बनी विलेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi kaur (@imlie_fanpage29)

 

‘इमली’ के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि आदित्य चोरी छिपे इमली को कॉलेज छोड़ने जाएगा. जैसे ही इमली घर वापस आएगी, अनु उससे कई सवाल पूछेगी. इतना ही नही, अनु इमली को थप्पड़ भी मारेगी. अनु ये भी कहेगी कि वो अपनी बेटी और उसके पति के बीच किसी को भी आते हुए नहीं देख सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi kaur (@imlie_fanpage29)

 

तो वहीं मालिनी की दादी अनु को रोकेगी और उसे समझाएगी लेकिन अनु पर किसी भी बात का असर नहीं होगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि अनु को पता चल जाएगा कि पगडंडिया में इमली और आदित्य की शादी हो गई थी. इस सच का पता लगते ही अनु बौखला जाएगी और आदित्य की जमकर क्लास लगाएगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट को देखकर फूटफूट कर रोई सई तो पाखी का हुआ बुरा हाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by imlie_show (@imliefp_)

 

खबरों के अनुसार अभी भले ही मालिनी आदित्य और इमली से दूर जाना चाहती हो लेकिन आने वाले दिनों में वह अपना हक के लिए लड़ेगी. अब तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि मालिनी अपने हक के लिए लड़ती है या नहीं.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट ने थामा सई का हाथ तो पाखी बनी विलेन

स्टार प्लस का ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि विराट को गोली लगी थी और वह घायल था लेकिन अब उसके हालत में सुधार नजर आ रहा है. आइए बताते है शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

शो में यह दिखाया जा रहा है कि सई, विराट से मिलने गई है. और उसने ठान लिया है कि अब वह विराट से कभी दूर नहीं होगी. तो दूसरी तरफ पाखी चाहती है कि सई और विराट कभी ना मिले. और वह खुद विराट के करीब जाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- ‘मसान’ एक्ट्रेस निहारिका रायजादा लेकर आयी हैं कोरोना वॉरियर्स के लिए ये गाना

 

सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड के अनुसार, विराट पाखी के मुंह पर ही उसे रिजेक्ट कर देगा. और उससे यह भी कहेगा कि सई ने जो उसके लिए किया है वो दुनिया का कोई भी शख्स नहीं कर पाएगा. विराट की बातों को सुनकर पाखी को शॉक्ड हो जाएगी. तो वही सई का टूटे दिल को चैन मिलेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sairat Love 💙 (@ghkkpm_svp)

 

खबर यह आ रही है कि  शो के अपकमिंग एपिसोड में विराट और सई नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. अस्पताल में ही सई विराट का खूब ख्याल रखेगी. इस दौरान दोनों अपने प्यार का इजहार करेंगे. सई यकीन दिलाएगी कि वो अब उससे दूर नहीं जाएगी. विराट भी उससे वादा करेगा कि अब वह उसका साथ नहीं छोड़ेगा.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों अनिता हसनंदानी को यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

रिपोर्ट्स के अनुसार सई और विराट को साथ देखकर पाखी को कुछ भी समझ नहीं आएगा। ऐसे में वो दोनों को अलग करने के लिए कई दांव लगाएगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाखी उन दोनों के एक-दूसरे से दूर कर पाएगी.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट को देखकर फूटफूट कर रोई सई तो पाखी का हुआ बुरा हाल

स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो मे खूब धमाल हो रहा है. सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सई, विराट से मिलने जाती है तो पाखी कहती है कि विराट तय करेगा कि उससे कौन मिल सकता है. तो सई कहती है कि चाहे जो भी हो, मैं जाने से पहले विराट से जरूर मिलूंगी. आईए आपको बताते है सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

पुलकित, सई से कहेगा कि तुम विराट से मिलने के लिए स्वतंत्र हो और तुम्हें कोई नहीं रोक सकता. ये बात सुनकर पाखी जल-भुन जाती है. तो वहीं सई विराट के कमरे में जाती है. वह उसकी हालत देखर बुरी तरह टूट जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cosmicenergy (@arshu.creations)

 

सई कान पकड़ कर विराट से माफी मांगती है और कहती है कि जब आपने मुझे कॉल किया तो मैंने आपका फोन नहीं उठाया. वह इस बात के लिए काफी दुखी होती है.  वह विराट से ये भी कहती है कि मेरे लिए मेरा आत्म सम्मान सबसे ज्यादा मायने रखता है लेकिन आपन मुझे नॉर्मल होने के लिए कुछ समय दे सकते थे.

ये भी पढ़ें- नहीं रहीं शूटर दादी, कोरोना से हुआ निधन 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cosmicenergy (@arshu.creations)

 

वह आगे कहती है कि लेकिन मुझे लगता है कि आप मुझसे मिलना नहीं चाहते. लेकिन मैं कल आपको देखने के लिए फिर आऊंगी. साई बाहर आकर पाखी से कहती है कि अभी मैं जा रही हूं लेकिन कल मैं  फिर से वापस आऊंगी लेकिन अगर विराट मुझसे मिलने के लिए मना कर देंगे तो वह कभी नहीं लौटेगी.

अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट, सई को अपने पास से मना करता है ये नहीं?

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रोड्यूसर ने दया बेन को लेकर कही ये बात, पढ़ें खबर

सब टीवी का मशहूर कमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को दर्शक काफी पसंद करते हैं. इस शो का हर किरदार काफी एंटरटेनिंग है पर दयाबेन का किरदार दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है. और काफी समय से वह इस शो से दूर है. उनकी वापसी को लेकर आए दिन खबरे आती रहती हैं.

अब खबर यह आ रही है कि इस शो में उनकी वापसी को लेकर शो के प्रड्यूसर असित मोदी ने कहा, मुझे तो लगता है कि अब मुझे ही दयाबेन बन जाना चाहिए. दिशा वकानी की वापसी को लेकर कई सालों से सवाल चल रहे हैं. हम उनका इंतजार कर रहे हैं. अगर दिशा वकानी शो छोड़ना चाहती हैं तो ये शो नई दयाबेन के साथ आगे बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद Mohit Malik बने पापा, पत्नी अदिति शिरवाइकर ने दिया बेटे को जन्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)

 

रिपोर्ट्स के अनुसार असित मोदी ने कहा, ‘नटू काका वरिष्ठ नागरिक हैं और अपनी बीमारी से उबर चुके हैं, लेकिन इस कोरोना वायरस महामारी की वजह से, मुझे लगता है कि उन्हें अभी घर पर ही रहना चाहिए और सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए. हम उन्हें शो में जरूर वापस लेकर आएंगे, लेकिन तब जब हालात बेहतर हो जाएंगे. इसी तरह पोपटलाल की शादी अहम है, लेकिन मौजूदा हालातों की वजह से इसका भी अभी इंतजार करना होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)

 

आपको बता दें कि इस शो में दिशा वकानी की वापस साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी, जिसके बाद वो शो में वापस नहीं आईं. वह एक एपिसोड में नजर आई थी. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस शो में दयबेन वापस लौटती हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें- मालिनी को बचाने के लिए Imlie देगी अपना खून! पढ़ें खबर

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें