Anupamaa: पाखी के मन में जहर घोलेगी बरखा, अनुपमा के लिए भिड़ें वनराज-अनुज

टीवी के टॉप सीरियल अनुपमा में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे दर्शक शो से जुड़े रहते हैं और लगातार प्यार बरसाते रहते हैं. बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा रोकर अनुज को मना लेती है. अनुपमा कहती है कि वो मां है और वो कभी भी अपने बच्चों के बारे में सोचना नहीं छोड़ दो. अनुज कहता है कि तुम कभी अपने परिवार से दूर मत हो लेकिन थोड़ा दूरी बनाना भी जरूरी है. वो कहता है कि पूरी जिंदगी हमारे लिए या शाह परिवार के लिए नहीं, कुछ अपने लिए भी जियो. आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी कपाड़िया हाउस आकर बदसलूकी करती है.

पाखी ने अपनी जिद से अधिक का जीना हराम कर दिया है तो वहीं अधिक ने भी ब्रेक की डिमांड कर ली है.  रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में बीते दिन भी दिखाया गया था कि अधिक पाखी से कुछ वक्त के लिए ब्रेक की मांग करता है, जिसे पाखी ब्रेकअप समझ लेती है.  वह अपने पिता से मिर्च-मसाला लगाकर बातें बताती है. दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा में दूरियां कम होने का नाम नहीं लेतीं. लेकिन ‘अनुपमा’ में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anuj Ki Anupama (@anupama.rupali)

पाखी से छुटकारा पाने के लिए चाल चलेगी बरखा

रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में आगे दिखाया जाएगा कि पाखी से छुटकारा पाने के लिए बरखा पैंतरा आजमाएगी। वह पाखी के मन में जहर घोलेगी और उसे यह समझाने की कोशिश करेगी कि अधिक को अब उसकी कोई भी जरूरत नहीं है. वहीं पाखी भी बरखा की बातों का अलग-थलग मतलब निकाल लेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anuj Ki Anupama (@anupama.rupali)

पाखी की फिक्र में दौड़ा-दौड़ा शाह हाउस पहुंचेगा अधिक

अनुपमा की बेटी पाखी अधिक को वॉयस मैसेज में ब्लैकमेल करती है कि वह उससे छुटकारा पाना चाहता है तो ठीक है, वो भी जीना नहीं चाहती. इस बात से घबराकर अधिक अंकुश और बरखा के साथ भागा-भागा शाह हाउस पहुंचता है. वहां वह वनराज से पाखी के बारे में पूछता है, लेकिन वह उसे ताना मारता है कि बड़ी जल्दी अपनी बीवी की याद आ गई. दूसरी तरफ अधिक और अंकुश की हालत डर से खराब हो रही है.

बदलेगा अनुपमा का व्यवहार

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अधिक को बुखार है और बरखा परेशान है. अगली सुबह बरखा अनुज के सामने बात रखती है कि वनराज और पाखी मिलकर अधिक का जीना मुश्किल कर देंगे, पता नहीं वो दोनों मिलकर अधिक पर घरेलू हिंसा का केस न कर दें और अधिक को जेल न पहुंचा दें. अनुज बात को समझता है और कहता है कि कल वनराज अनुपमा से भी लड़ने के लिए आया था क्योंकि पाखी ने उसे कुछ उल्टा सीधा कहा था.

विक्टिम कार्ड खेलेगी पाखी

तभी पाखी घर में आती है और डिंपल को देखकर ताना मारती है कि तुम तो बहुत खुश होंगे, मैं यहां माफी मांगने आई हूं और तुम यहां मुस्कुरा रहे हो. अधिक कहता है कि ये माफी मांगने का तरीका नहीं होता है. बरसा कहती है कि तुमने और वनराज ने मिलकर मेरे भाई को बहुत तंग किया है. पाखी बरखा से भी बदतमीजी करने लगती है और कहती है कि ये लोग तुम्हारा दिमाग खराब कर रहे हैं, ये लोग हमें एक नहीं देखना चाहते हैं. बरखा के बारे में सुनकर अधिक पाखी पर भड़क जाता है और कहता है कि अपनी बहन के बारे में वो एक बात भी नहीं सुनेगा. अधिक ब्रेक के लिए कहता है लेकिन उस बात का भी पाखी गलत मतलब निकाल कर शाह में सबको बता देती है कि अधिक अलग होने की बात कह रहा है. अपकमिंग एपिसोड में पाखी आत्महत्या की कोशिश करेगी.

देवोलीना से पहले इन 5 टीवी ऐक्ट्रिस ने भी की इन्टर रिलिजन शादी

देवोलीना भट्टाचार्जी- शाहनवाज शेख

देवोलीना भट्टाचार्जी अब शादीशुदा हैं. साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री ने लोनावला में शाहनवाज शेख के साथ शादी के बंधन में बंधी. दोनों पिछले कुछ समय से डेट कर रहे थे. फैंस को शुरू में लगा कि उन्होंने विशाल सिंह के साथ शादी कर ली है लेकिन ऐसा नहीं है. लगता है शाहनवाज शेख जिम इंस्ट्रक्टर हैं देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 में उनके उपनाम शोनू के साथ उनके बारे में बात करेंगी. उन्होंने एक पंजीकृत विवाह किया था और अब एक हिंदू समारोह में शादी की. इंटिमेट वेडिंग में एक्ट्रेस के कुछ दोस्त मौजूद थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

दीपिका कक्कड़- शोएब इब्राहिम

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अब लगभग एक दशक से साथ हैं. दोनों ने 2018 में शादी की थी कहा गया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था. उसने खबरों से इंकार नहीं किया लेकिन कहा कि वह कारणों का खुलासा नहीं करना चाहती. दीपिका कक्कड़ एक आदर्श बहू हैं जिसकी मांग इब्राहिम परिवार कर सकता है. वास्तव में, परिवार के पूरे व्लॉग के लाखों ग्राहक हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

एजाज खान- पवित्रा पुनिया

एजाज खान और पवित्रा पुनिया जल्द ही शादी करने वाले हैं. उनकी प्रेम कहानी में धर्म बाधा नहीं बना. बिग बॉस 14 में यह जोड़ी एक-दूसरे के प्यार में पड़ गई. शो के बाद, उनका बंधन और मजबूत हो गया. पवित्रा पुनिया जैसी पार्टनर पाकर एजाज खान सातवें आसमान पर हैं. एक्ट्रेस के परिवार ने भी उन्हें स्वीकार कर लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pavvitra Punia (@pavitrapunia_)

जैस्मीन भसीन- एली गोनी

जैस्मीन भसीन और एली गोनी कुछ सालों से स्थिर चल रहे हैं. अभिनेता ने कहा था कि वह डर गया था कि उसके माता-पिता धार्मिक अंतर को देखते हुए कैसे प्रतिक्रिया देंगे लेकिन ऐसा लगता है कि भसीन का प्यार अली से भी उतना ही है. जैस्मीन भसीन को उनके परिवार, खासकर उनकी बड़ी बहन से प्यार है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

विवियन डीसेना- नूरन एली

विवियन डीसेना नौरान एली के साथ एक स्थिर रिश्ते में हैं. वह मिस्र की पत्रकार हैं. वह उससे तब मिली जब वह एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में भारत में थी. कुछ मुलाकातों के बाद कामदेव अटक गए और उन्हें प्यार हो गया. नौरान अली लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और विवियन डीसेना उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं. विवियन डीसेना के एक कैथोलिक पिता और एक हिंदू ब्राह्मण मां हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

अंकिता लोखंडे- विक्की जैन

अंकिता लोखंडे जो एक बहुत ही धार्मिक हिंदू हैं, उनकी शादी विकी जैन से हुई है जो एक जैन हैं. उसने अपने विश्वास और जीवन शैली के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठा लिया है. हालांकि यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि युगल को धार्मिक मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है.

GHKKPM: सई को बचाएगा विराट तो क्या पाखी खो देगी अपनी जान?

स्टार प्लस के लोकप्रिय डेली सोप गुम हैं किसी के प्यार में ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है. ट्विस्ट और टर्न से भरी मनोरंजक कहानी इससे दर्शकों को बांधे रखती है. पहले, विराट और पाखी ने विनायक के साथ स्कूल पिकनिक पर जाने की योजना बनाई. पाखी ने अपने बेटे को खुश करने की कोशिश की क्योंकि सवी के फैसले के बारे में सुनकर वह उदास हो गया था. इस बीच, सई ने सवी का जन्मदिन मनाया और जगताप भी सावी को सरप्राइज देने के लिए वहां आ गया.

सवी का जन्मदिन कैसे होगा खास:

वहीं, विराट इस बारे में जानकर चौंक गया और साई को चेतावनी दी. उसने सई को फटकारा और सवी को अपने साथ पिकनिक पर ले जाने का फैसला किया. मौजूदा ट्रैक में, विराट सई से सवी के जन्मदिन के बारे में छुपाने के लिए सवाल करता है. वह जवाब देती है कि वह अपनी बेटी के खास दिन पर कोई गड़बड़ नहीं करना चाहती. वह उसे सवी के प्रति पाखी के पहले के व्यवहार के बारे में याद दिलाती है, जिसपर विराट अपनी पत्नी के लिए स्टैंड लेता है और घोषणा करता है कि साई जगताप जैसे अपराधी पर भरोसा कर सकती है लेकिन उस पर और पाखी पर विश्वास नहीं कर सकती. इधर, विराट ने साई को उसके फैसले के लिए ताना मारा और उसे कड़ी चेतावनी भी दी. सवी वहां कपड़े पहनकर आती है और फिर विराट के साथ चली जाती है. वह सईं को भी आने के लिए जोर देती है लेकिन विराट ने घोषणा की कि उसकी मां को कुछ जरूरी काम है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

पाखी ने दिया सवी को सप्राइज़:

सवी नाराज हो जाती है और पाखी और विनायक के साथ बैठ जाती है. विनायक उसे खुश करने की कोशिश करता है, जबकि पाखी सई के बारे में सवाल करती है, जिस पर वह जवाब देती है कि उसकी मां नहीं आएगी. विराट भी साई के साथ जगताप के रिश्ते के लिए जगताप का मजाक उड़ाता है, जिस पर जगताप उस पर गुस्सा हो जाता है और उसे अपनी मानसिकता बदलने के लिए कहता है. आगे, पाखी ने सवी को कई उपहारों के साथ सरप्राइज दिया और उसका जन्मदिन पिकनिक स्पॉट पर मनाने का फैसला किया. वह विनायक को खुश देखकर खुश हो जाती है और उसकी मुस्कान के लिए कुछ भी करने की घोषणा करती है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

पाखी हुई शॉक:

विराट ने स्कूल पिकनिक में सवी और विनायक के साथ आनंद लिया. वह बच्चों के साथ खेलता है जबकि पाखी खुशी से उनकी तस्वीरें क्लिक करती है. इस बीच, सई उन्हें एक तरफ से देखकर मुस्कुराती है. उसी समय शिक्षक पाखी से पिकनिक खत्म करने के लिए कहते हैं, लेकिन पाखी कहती है कि पहले उन्हें सवी के जन्मदिन का केक काटना होगा. शिक्षक सभी छात्रों को इकट्ठा करती है और वे सावी का जन्मदिन मनाने के लिए उत्साहित हो जाते हैं. केक का कवर हटाया जाता है तभी साईं और विराट की शादी की सालगिरह का केक देखकर हर कोई चौंक जाता है. क्या चव्हाण मनाएंगे सावी का जन्मदिन? क्या पाखी अश्विनी को अनुमति देगी? देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

टीवी की गोपी बहु देवोलीना बनी दुल्हन! देखें हल्दी- मेहंदी की फोटोज

स्टार प्लस के फेमस शो ‘साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiya)’ में ‘गोपी बहू’का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है.  देवोलिना (Devoleena Bhattacharjee Haldi Photos) की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. हालांकि एक्ट्रेस की यह तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि देवोलिना शादी करने वाली हैं.

 

देवोलीना की हल्दी सेरेमनी फोटोज वायरल 

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee Haldi Ceremony Photos) की हल्दी सेरेमनी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें टीवी एक्टर विशाल सिंह, देवोलीना  के गालों पर हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों इसके बाद वीडियो में क्लोज पोज करते हुए फोटो क्लिक करवा रहे हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस हल्दी के आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं परिवार के सदस्य उन्हें हल्दी लगा रहे हैं. देवोलिना की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय दे रहे हैं.

देवोलीना ने लगवाई पिया के नाम की मेहंदी! 

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee Mehndi Photos) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें वह अपने हाथ की मेहंदी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं. वीडियो में देवोलिना और उनका परिवार हाथों में मेहंदी लगाए नजर आ रहा है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

क्या विशाल सिंह से कर रही हैं शादी?

देवोलीना भट्टाचार्जी को लेकर एक बार पहले भी अफवाहें फैल चुकी हैं कि एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विशाल सिंह (Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh) से शादी कर ली थी लेकिन बाद में यह बात झूठी निकली. अब इस बार क्या सच में देवोलीना शादी कर रही हैं, या फिर इसबार भी कोई एड के प्रमोशन के लिए देवोलीना ने ब्राइडल लुक लिया है.

अनुपमा के सेट पर मनाया गया गौरव खन्ना का बर्थडे, रूपाली ने खिलाया केक

टीवी सीरियल अनुपमा के लीड स्टार गौरव खन्ना का बर्थडे हाल ही में इस टीवी सीरियल के सेट पर मनाया गया. जिसके बाद गौरव खन्ना के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं.अनुपमा इन दिनों टीआरपी की लिस्ट में खूब धूम मचा रहा है. लगातार ये टीवी सीरियल अपने दिलचस्प कंटेट की वजह से दर्शकों को खींच रहा है. इधर, टीवी सीरियल अनुपमा के किरदार भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं. अब इस टीवी सीरियल में अनुज कपाड़िया के किरदार को निभा रहे एक्टर गौरव खन्ना भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में गौरव खन्ना ने अपना बर्थडे टीवी सीरियल अनुपमा के सेट पर बनाया गया. जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

अनुज कपाड़िया के बर्थडे पर अनुपमा की पोस्ट:

शो में अनुपमा का रोल प्ले करने वाली ऐक्ट्रिस रूपाली गांगुली ने लिखा- बिना इस अनुज कपाड़िया के अनुपमा क्या करती और बिना तुम्हारी हायपर ऐक्टिविटी के मैं क्या करती. दुआ करूंगी कि तुम्हारा ये पागलपन जारी रहे और सभी को खुशियां बांटना रहे. तुम्हें ढेर सारी खुशियां स्वास्थ और वो सब कुछ मिले जिसकी तुमने ईश्वर से दुआ की है. धूम मचाते रहो और बहुत खुश रहो.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

दर्शकों को लग सकता है बड़ा झटका

दर्शकों के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि रुपाली, गौरव की टांग खींचती नजर आ रही हैं. शो में अभी भी गौरव, अनुज की भूमिका में नजर आएंगे. आने वाले एपिसोड में आप देख सकेंगे कि अनुपमां औप अनुज दोनों ही बिजनेस पार्टनर बन जाते हैं. अनुपमां, वनराज को तलाक दे देती हैं. वनराज, काव्या संग शादी रचा लेते हैं.

 

बिग बॉस 16: घर में कप्तान बनने की जंग, साजिद की मंडली के हाथ में आया पूरा खेल

टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉग’ का 16वां सीजन चल रहा है और रोजाना इस शो में किसी न किसी वजह से हंगामा देखने को मिल रहा है. शो के नौ हफ्ते पूरे हो गए हैं और अब घर में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी हो गई है. इस वजह से खेल और थोड़ा सख्त हो गया है. घर में सभी की नजरें ट्रॉफी पर तो बनी हुई हैं लेकिन घर में अब हर कोई कंटेस्टेंट कैप्टन भी बनना चाहता है. बीते हफ्ते घर में अंकित गुप्ता कैप्टन बने और इस हफ्ते कैप्टेंसी के टास्क में काफी सारा बवाल देखने को मिलेगा. हैरानी की बात यह है कि इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में तीन कैप्टन होंगे और इस टास्क की कमान साजिद की मंडली के हाथ में होगी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इन पांच के बीच हुआ कैंप्टेंसी टास्क

दरअसल, शो के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें ‘बिग बॉस’ की तरफ से घरवालों को कैप्टेंसी का टास्क दिया गया है और इस टास्क के जरिए पहली बार घर में तीन कैप्टन होंगे. मजेदार बात यह है कि कैप्टन का चुनाव साजिद खान और शिव ठाकरे की मंडली मिलकर करती है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैप्टेंस का टास्क घर के पांच सदस्यों के बीच होता है, जिसमें सुंबुल, शालीन, सौंदर्य, प्रियंका और टीना होते हैं. इन पांचों को घरवाले अपने वोट के आधार पर चुनते दिख रहे हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

साजिद खान की मंडली के हाथ में पूरा खेल

इस टास्क की शुरुआत में एमसी स्टैन, सुंबुल, शालीन और टीना का नाम लेते हैं. वहीं, निमृत और अब्दु, प्रियंका को कैप्टन नहीं बनाने की बात करते हैं. इसके बाद आगे अर्चना आती हैं और वह कैप्टेंसी के लिए प्रियंका, सौंदर्या और शालीन का नाम लेती हैं, जिस वजह से सुंबुल भड़क जाती हैं.  इसके बाद सुंबुल और अर्चना के बीच जमकर बहस होती है। सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ का यह लेटेस्ट प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने इस टास्क में बिग बॉस को बायस्ड तक बताया है.

उर्फी जावेद की ट्रांसपेरन्ट ड्रेस पर बोले लोग- ‘ये तो मच्छरदानी है’

बिग बॉस फेम उर्फी जावेद ने एक बार नए तरफ की ड्रेस पहनकर लोगों को चौंका दिया है. उर्फी की नई ड्रेस वाली फोटो देखकर लोग कमेन्ट कर रहे है. उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस का कोई जवाब नहीं है. वह कब क्या पहनकर कहां आ जाए कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है. उर्फी जावेद ने इस बार भी अपनी नई ड्रेस से लोगों को चौंका दिया है. दरअसल, वह ऐसी ड्रेस पहनकर आई जिसे लोगों ने शायद पहले कभी देखा ना हो. इस ड्रेसिंग सेंस इंटरनेट में बहुत तेजी से वायरल हो रही है. लोगों ने जमकर कमेन्ट किया और इसमे पाज़िटिव और नेगेटिव दोनों ही कमेन्ट आ रहे है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

बदन पर उर्फी जावेद ने लपेटा जालीदार कपड़ा:

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने बोल्ड लुक और अपने अंतरंगी आउटफिट को लेकर हमेशा ही चर्चोओं में बनी रहती है. हर बार वो अपने एक अलग अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं, तो वही कई बार कपड़ो के चलते एक्ट्रेस ट्रोल भी होती रहती हैं. अब इसी बीच ऊर्फी कई के नया वीडियो खुब वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी ने हरे रंग का जालीदार कपड़ा अपने बदन पर लेपटा हुआ है . लोग उनकी इस ड्रेस को देख नागराज से तुलना कर रहे हैं. उर्फी जिस कातिलाना लुक में कैमरे के सामने पोज दे रही है हर किसी की निगाहे उन्हीं पर टिक गई है. आप भी देखिए उर्फी जावेद का बोल्ड लुक.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

मेरे कपड़ों से मुकाबला नहीं कर सकते:

सनी लियोनी ने उर्फी जावेद के कपड़े देख उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘उर्फी आपका आउट्फिट कमाल का है और बीच पर पहनने के लिए एकदम परफेक्ट है. मुझे आपकी आउट्फिट चॉइस काफी पसंद है और ये बेमिसाल लग रहा है.’ सनी की इस बात के जवाब में उर्फी ने कहा, ‘मुझे अपने दूसरों से अलग ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है. आप मुझसे मुकाबला कर सकते हैं, लेकिन मेरे आउट्फिट से नहीं, क्योंकि ये हमेशा दूसरों की सोच से आगे के होते हैं.

TMKOC: अब टप्पू ने भी कहा शो को अलविदा, देखे पोस्ट

साल 2008 में टीवी के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरूआत हुई थी. तब से लेकर आज तक ये कॉमेडी शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. हालांकि, बीते कुछ सालों में शो से कई स्टार्स ने किनारा किया है. वहीं, लिस्ट में अब एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘टप्पू’ (Tappu) का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट (Raj Anadkat) ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है. ये खबर उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Anadkat (@raj_anadkat)

नहीं आएंगे टप्पू शो में नजर:

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबर आ रही थी कि राज अनादकट ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ने वाले हैं. हालांकि, हर बार राज ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताकर टाल दिया. लेकिन इस बार खुद राज अनादकट (Raj Anadkat) ने सोशल मीडिया पर शो छोड़ने की अनाउंसमेंट की है. हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा- ‘समय आ गया है कि अब सभी सवालों पर फुल स्टॉप लगा दिया जाए. ऑफिशियली अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ मेरा कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो रहा है.’

राज ने लिखा ईमोशनल नोट: 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Anadkat (@raj_anadkat)

राज अनादकट ने पॉपुलर कॉमेडी शो के बारे में लिखा- ‘मैंने अच्छे दोस्त बनाए और बहुत कुछ सीखा. इस जर्नी में जो मेरे साथ थे मैं उन सबका थैंक्यू करूंगा. ये मेरे करियर के बेहतरीन साल रहे. आप सभी लोगों का धन्यवाद कि आपने मुझे टप्पू के रूप में एक्सेप्ट किया. पूरी टीम को फ्यूचर के लिए ऑल द बेस्ट’. आपको बता दें कि राज अनादकट साल 2017 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा बने थे. उनसे पहले शो में ‘टप्पू’ का किरदार भव्य गांधी ने निभाया था. दोनों ही एक्टर को लोगों ने टप्पू के रूप में खूब प्यार दिया. खैर, ये बात तो तय है कि फैंस इस किरदार को जरूर मिस करेंगे.

मेकर्स से विवाद के बाद शैलेश ने छोड़ा था शो:
दरअसल, शो छोड़ने का कारण मेकर्स असित मोदी के साथ शैलेश लोढ़ा का विवाद ही बताया जा रहा है हालांकि अभी तक असल वजह क्या थी किसी ने भी इसके बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन कहा जाता है कि शैलेश किसी और शो से भी जुड़ना चाहते थे लेकिन असित मोदी को ये रास नहीं आया लिहाजा जब शैलेश ने शो छोड़ने की बात कही तो उन्होंने उन्हें रोक नहीं बल्कि शो से जाने दिया.

बिग बॉस 16: अर्चना ने ’50 शेडस ऑफ ग्रे’ के हीरो से की अंकित की तुलना

बिग बॉस 16 गेम में 360 डिग्री का बदलाव देखा गया है. लंबे समय बाद चार लोगों की टीम में से कोई घर का कप्तान बना है. अंकित गुप्ता ने कप्तानी का कार्य जीता और घर के नए राजा बने.  वह अब राज करने जा रहे है. बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता का सफर धीमा और स्थिर रहा है, अब वह खुलने लगे  है. उन्हे इतना पसंद किया जा रहा है की अर्चना गौतम ने उनकी तुलना 50 शेड्स ऑफ ग्रे के जेमी डोनर्न से भी कर दी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

अर्चना को लगता की अंकित जेमी डोनर्न की तरह दिखते है:

ऐसा तब होता है जब अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता के बारे में चर्चा कर रही होती है. अर्चना कहती है की अगर उन्हे अंकित जैसा आदमी उनकी जिंदगी में मिले तो वह क्या करेंगी. वह इसे सुनती है और कहती है की अगर ऐसा हर रात होता है तो वे नशे में हो जाएंगे और शरारती बात करेंगे. वह ऐसा कार्य करता है जैसे वह चाबुक मार रहा हो. इसके बाद अर्चना इसमे शामिल हो जाती है. वह कहती है, ‘मैं इसके साथ ठरकी हो रखी हु’ और खूब हस्ती हूं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

घरवालों पर भड़कीं अर्चना:

बिग बॉस के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया के चक्कर काट रहा है. इस वीडियो के मुताबिक, अर्चना घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही है. अर्चना सभी को रोटियां बर्बाद करने को लेकर डांट रही हैं. अर्चना ने रूम में आकर सभी पर उंगली उठाते हुए कहा- रोटियां रखी हुई हैं, कम से कम ये देख लेना कि आप जो लोग रोटी बचाते हो, वो कितनी बेकार तरीके से रखी हुई है. किसी-किसी को रोटियां मिलती भी नहीं है. यहां तक कि दाल सबकुछ रखी हुई है

GHKKPM: पति पर शक करेगी पाखी, तो फूटेगा विराट का गुस्सा

गुम है किसी के प्यार में अपकमिंग एपिसोड में एक दिलचस्प मोड़ आएगा . विराट सवी और विनायक दोनों के लिए अपने पिता के कर्तव्यों को पूरा कर रहा है. बच्चों, सवी और विनायक को शो गुम है किसी के प्यार में पेश किया गया था. दो बच्चों ने सई,विराट और पाखी के जीवन को बदल दिया है. जहां विराट दोनों बच्चों के लिए वहां रहना चाहता है, वही दोनों महिलाएं एक ही बात को लेकर बंटी हुई है. और अब पाखी की असुरक्षा का भाव उस पर भारी पड़ रहा है. गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में पाखी विराट और सई पर जमकर बरसेगी.

 

विराट पर भड़केगी पाखी:

पाखी बेचैन हो जाएगी जब वह विराट तक नहीं पहुंच पाएगी. बाद वाला कुछ समय सई के घर पर अपना प्रोजेक्ट कर रहा है. पाखी और मोहित एक बैठक में भाग ले रहे थे, जबकि विराट उनके प्रोजेक्ट में बच्चों की मदद कर रहे है. जब मीटिंग खत्म हो जाती है तो पाखी विराट के संपर्क करने की कोशिश करती है, हालंकि ऐसा कुछ लगता है की कोई नेटवर्क समस्या है. जब पाखी घर पहुंचती है, तो वह विराट का संदेश पढ़ती है जिसमे सवी के बीमार पड़ने पर उसे सई के यहां रहने की सूचना दी जाती है.

 

पाखी हुई नाराज:

पाखी, विराट को ढूंढते हुए सई के घर पहुंच जाती है. वह चिंतित हो जाती है और सई और विराट के बीच एक परिदृश्य की कल्पना करने लगती है. बाद में, जब पाखी सई के घर पहुंचती है, तो वह विराट को बानियान और तौलिया में देखकर चौक जाती है और उसे डांटने लगती है. जब सई उसे विश्वास दिलाती है की जैसा वह सोच रही है वैसा कुछ नहीं हुआ, पाखी भी उस पर भड़क जाती है. विराट ने उसे थप्पड़ मारा और सच्चाई का खुलासा किया. हालंकि बाद वाला हर बात के लिए सवी को दोषी ठहरती है. इस शो में हर दिन एंटरटेनमेंट न्यूज में सुर्खियां बटोरते है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें