⚲

रिलेशनशिप अफेयर पर बोले मुनव्वर फारूखी, पर्सनल लाइफ को लेकर शेयर की ये बात

बिग बौस 17 के विनर मुनव्वर फारूखी की अभी चर्चाएं बंद नहीं हुई है, कि अब उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत चर्चाएं की है. अब हाल ही मे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लड़की का हाथ पकड़ कर फोटो शेयर की है और उसपर रोमांटिक गाना गाया है. अब इसी को लेकर खबरें तेज हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meesho @meeshoapp (@meeshoapp)


आपको बता दें, कि सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे है, कि क्या मुनव्वर और नाजिला वापस आ गए है या उन्होंने नई गर्लफ्रेंड ढूंढ ली है. मुनव्वर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह लिफ्ट मे जा रहे है. वीडियो वे हंसते और फिर कहते है सिंगल मरेगा अप्पुन. वही, वीडियो के नीचे कैप्शन में लिखा है कि चिल दोस्तों, सिंगल हूं.

हाल ही में अभिषेक ने मुनव्वर को रोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें एक बंदा अभिषेक से बोलता है. कि भाई अपनी इतनी अच्छी फैन फॉलोइंग है. यूट्यूब पर भी अच्छे फॉलोअर्स है. फिर भी आपकी कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं है.तो इस पर अभिषेक कहते है कि भाई भगवान ने मेरे पर ऐसा हाथ नहीं रखा न कि 4-5 गर्लफ्रेंड हो. 2-3 बीवी हो फिर भी रिएलिटी शो जीत जाऊं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)


इसके बाद मुनव्वर ने अभिषेक को मैसेज किया था जिसका स्क्रीनशॉट अभिषेक ने शेयर किया था. उस चैट में मुनव्वर ने लिखा, करदो. मैने सोचा था कुछ डालने. स्टैंडअप कॉमेडियन के मजे लिए है तुमने. पंचलाइन का इंतजार करो तुम्हे मजा आएगा. फिर अभिषेक ने ट्रोफी के साथ लिखा मस्त हो यार आप. इस पर मुनव्वर ने जवाब दिया था कि तुम्हारे टैक्स्ट में टौफी सूट नहीं करती है.

रानी चटर्जी ने किया जबरदस्त ट्रांसफोर्मेशन, 79 किलो वजन को दी मात

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे टॉप एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं. रानी चटर्जी का ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि रानी चटर्जी की हर अदा पर लाखों लोग फिदा हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब रानी का लोग मजाक उड़ाते हैं. रानी के बढ़ते वजन को देखकर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि उनका करियर अब खत्म हो जाएगा. हालाकि रानी ने समय रहते ही अपने आपको पूरी तरह से बदल लिया है.


दरअसल, कुछ सालों पहले रानी चटर्जी का वजन अचानक से बढ़ गया था. इस वजह से उनका करियर खतरे में पड़ गया था. रानी चटर्जी का बढ़ता वजन देख लोग उनसे सवाल पूछते थे. कई लोग तो रानी चटर्जी को ट्रोल भी करने लगे थे. हालांकि भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने अपनी मेहनत और लगन से सभी का मुंह बंद कर दिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कुछ दिनों में ही अपना वजन कम कर लिया था. रानी चटर्जी का नया अवतार देख फैंस गदगद हो गए थे. बता दें कि अब रानी चटर्जी हर रोज जिम में घंटों पसीना बहाती हैं.


बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं. रानी चटर्जी के हर लुक पर फैंस अपनी जान छिड़कते हैं. साड़ी से लेकर बोल्ड अवतार तक, एक्ट्रेस रानी चटर्जी की ड्रेसिंग सेंस लोगों को खूब पसंद आती है.

जब सरेआम रानी चटर्जी को किस करते हुए वायरल हुए थे रवि किशन

Ravi Kishan Kiss to Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले रवि किशन (Ravi kishan) न केवल भोजपुरी फिल्मों में फेमस हैं, बल्कि उन के चर्चे बौलीवुड (Bollywood) में भी होते हैं. रवि किशन ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. एक्टिंग के मामले में रवि किशन, बौलीवुड और साउथ के एक्टर्स को टक्कर देते हैं. बता दें कि रवि किशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं. उन का नाम बौलीवुड और भोजपुरी एक्ट्रेस नगमा (Nagma) के साथ जुड़ा था. हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे. इस के बाद रवि किशन और एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) करीब आ गए. एक बार रवि ने रानी संग कुछ ऐसा कर दिया था कि वे शर्म से पानीपानी हो गई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


आप को बता दें कि भोजपुरी स्टार रवि किशन और रानी चटर्जी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. इन दोनों ने मिल कर इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था. एक समय ऐसा था जब रानी चटर्जी और रवि किशन को ले कर खूब चर्चा होती थी. कहा जाता है था कि रवि और रानी एकदूसरे को डेट कर रहे थे.

एक बार रवि किशन ने मीडिया के सामने रानी चटर्जी को किस कर दिया था. ये देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे. इतना ही नहीं रवि किशन का यह अंदाज देख रानी चटर्जी भी हैरान रह गई थीं.


बताते चलें कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने सलमान खान की एक्ट्रेस नगमा को भी डेट किया था. कहा जाता है कि रवि और नगमा एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे. हालांकि नगमा से प्यार करने से पहले ही रवि किशन शादीशुदा थे, उन के 4 बच्चे भी थे. जब रवि किशन की पत्नी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने जम कर हंगामा किया था. इसी वजह से रवि ने नगमा से दूरी बना ली थी.

क्या Bigg Boss 17 में नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

इन दिनों बिग बॉस 17 को लेकर खबरे तेज हो रही है. सलमान खान लोकप्रिय शो का हाल ही में प्रोमो रीलिज किया गया था. जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड और बिग बॉस से जुड़ी हर खबर पर उनकी निगाहे टिकी है.क्योकि शो जल्द ही टीवी पर आने वाला है ऐसे में शो में कौन -कौन सेलिब्रिटी आने वाला है या वाली है इसकी खबरे तुल पकड़ रही है. अब इस बार शो में भोजपुरी एक्ट्रेस के आने के भी चर्चे हो रहे है. कि एक्ट्रेस रानी चटर्जी इस शो में नजर आएंगी की नहीं.

आपको बता दें, हाल में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होने कई सारे बातें की है, इन बातों के बीच में उन्होने बिग बॉस में आने ना आने के बारे में चर्चा की है. जिसे जानने के लिए दर्शक काफी बेताब है. एक्ट्रेस ने कहा है कि ‘मुझे बिग बॉस ओटीटी 2 का ऑफर आया था. लेकिन इसके लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया है. मुझे इस शो में जाने की इच्छा नहीं है.’ हालांकि वे बिग बॉस 17 में आएंगी की नहीं ये सवाल अब भी बना हुआ है. वही, शो अगले महीने से 15 अक्टूबर को शुरु होने जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बताते चले की रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है.रानी को हर पोस्ट पर लाइक और शेयर मिलते है.रानी की फैन फ्लोइंग काफी तगड़ी है.इस बात की गवाही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देता है. रानी चटर्जी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.7 मिलियन फोलोअर्स है.उनकी कोई भी तस्वीर आते ही इंटरनेट पर छा जाती है. एक समय रानी चटर्जी को उनके बढ़ते वजन के कारण काफी ट्रोल किया जाता था. लेकिन रानी ने सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने अपने आपको पूरी तरह से बदल दिया है.अब भोजपुरी क्वीन हर रोज जिम में पसीना बहाती हैं. खूबसूरती और एक्टिंग के मामले में भोजपुरी की रानी चटर्जी, बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं.

भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस ने यूं मनाया मदर्स डे, शेयर की अनदेखी फोटो

मदर्स डे भले ही बीत गया हो लेकिन इसके चर्चे अभी बंद नहीं हुए है, जी हां भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मदर्स डे मनाया है जो कि अनदेखी तस्वीरें है इसमे भोजपुरी एक्ट्रेस अकक्षरा सिंह से लेकर रानी चटरजी शामिल है जिन्होंने मां को कैप्शन देते हुए मदर्स डे विश किया है.

आपको बता दें, कि अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर अपना नाम बनाया है. हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में उन्होंने मदर्स डे के पावन अवसर पर अलग तरीके से विश किया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दुर्गा मां के सामने खड़े होकर आरती गा रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- एक नहीं हर दिन मां का है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर के कैप्शन में लिखा- आज ही नहीं हर दिन इन्हीं का है माई.. रानी चटर्जी ने भी अपनी मां को विश किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मेरे लिए आप से बढ़कर कुछ नहीं मैं आपके एडवाइस के बिना कुछ भी नहीं कर पाती, घर में हम सब के लिए आप सुपर हीरो हो मम्मी आप कभी नहीं थकतीं , कितनी फिट हो मम्मी अल्लाह आपको हमेशा खुश और फिट रखें… लव यू मम्मी हैप्पी मदर्स डे

Bhojpuri actress Rani Chatterjee ने साड़ी पहन लगाए ठुमके, फैंस ने की जमकर तारीफें

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस रानी चटरर्जी इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में आ गई है उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से कुछ समय पहले ब्रेक लिया था, जिसके बाद उनका कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन अब ब्रेक लेने के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह साड़ी पहनी हुई है और जमकर डांस कर रही है इस वीडियो को फैंस खूब प्यार बरसा रहे है.

आपको बता दें, कि रानी चटरर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वो समय-समय पर पोस्ट और वीडियो शेयर करती रहती है ऐसे में हाल में बनाया हुआ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है इस वीडियो में रानी चटरर्जी डांस करती हुई नजर आ रही है वो साड़ी पहन ‘लेके पहला पहला प्यार’ पर जमकर नाच रही है. एक्ट्रेस के इस रील पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘चाहे कोई भी आ जाए भोजपुरी में रानी तो रानी ही है.

बता दें , कि एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसे देख लोग मदहोश हो जाते हैं. रानी चटर्जी की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है.इस मामले में वो बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद रानी चटर्जी टीवी की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं. रानी इन दिनों सीरियल मस्त मौली में नजर आ रही हैं.

पवन सिंह की वेब सीरीज ‘‘प्रपंच‘‘ के साथ भोजपुरी का पहला OTT ऐप ‘चौपाल’ लांच

इन दिनों क्षेत्रीय सिनेमा तेज रफ्तार से प्रगति की ओर अग्रसर है. दक्षिण भाषी सिनेमा तो अब ‘पैन इंडिया’ हो गया है. ऐसे में भला भोजपुरी सिनेमा कैसे पीछे रह सकता है. भोजपुरी सिनेमा को आकाश की उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए तमाम लोग प्रयासरत हैं. दर्शकों तक भोजपुरी सिनेमा को पहुंचाने के हर विकल्प पर काम किया जा रहा है.

पहले भोजपुरी फिल्में केवल सिनमाघरो में ही देखी जा सकती थी. फिर टीवी पर भी देखना संभव हुआ. कई भोजपुरी टीवी चैनल आ गए और अब भोजपुरी के पहले ओटीटी प्लेटफार्म यानी कि ओटीटी मोबाइल ऐप का भी आगाज हो चुका है.

जी हां! अब तक भोजपुरी का अपना कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था, जिस पर भोजपुरी भाषा में बनी फिल्में और वेब सीरीज देखी जा सकें. लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा की मदद से भोजपुरी भाषी पहला ओटीटी प्लेटफार्म ‘‘चौपाल’’ शुरू किया गया, जिसे सत्रह मई की शाम मुंबई में तमाम भोजपुरी सर्जकों व कलाकारों की मौजूदगी में लांच किया गया. जिसे भोजपुरी गायक,अभिनेता व उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने 35 करोड़ भोजपुरियों का बहुप्रतीक्षित सपना पूरा होने की संज्ञा दी.

मनोज तिवारी ने भोजपुरी भाषा में बालते हुए कहा- ‘‘हम सभी भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए कलाकार सोच रहे थे कि कब हमारा अपनी भाषा का ओटीटी प्लेटफार्म आएगा.मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि कोई भोजपुरी ओटीटी प्लेटफार्म इससे पहले शुरू हुआ या नहीं. लेकिन पहली बार तरीके से भोजपुरी के ओटीटी प्लेटफार्म ‘‘चौपाल’’ की आज शुरूआत हो रही है. यह हम सभी के लिए खुशी की बात है. यह 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात है.

अब हमें लग रहा है कि कुछ बड़ा काम हो रहा है. पूरे विश्व में भोजपुरी की दुनिया है. वास्तव में भोजपुरी दुनिया कितनी बड़ी है, इसकी कहानी अभी तक किसी ने कही ही नहीं है. लोग डाक टिकट पर मरने के बाद आते हैं. हम तो अभी जिंदा हैं, मगर भोजपुरी कलाकार के नाते नीदरलैंड देश के डाक टिकट पर हम हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योकि हमने कुछ तो अच्छा काम किया होगा.

रितेश पांडे, अरविंद कल्लू, दिनेशलाल यादव, रवि किशन सभी लोग भोजपुरी की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं. हम लोगों ने कुछ खास नहीं सिर्फ रिसर्च का ही काम किया है. जब मैं वाराणसी विश्व विद्यालय में पढ़ रहा था तभी किसी ने मुझे बता दिया था कि भोजपुरी ऐसा क्षेत्र है, जिसमें आकाश छुआ जा सकता है. आज भी उस आसमान को छूना बाकी है.

अगर पूरी दुनिया के सिनेमा से सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही छा जाने का अवसर बचा है. भोजपुरी की महिमा बढ़ती ही जा रही है. अब तो गूगल ने भी भोजपुरी को स्वीकार कर लिया है. आप गूगल में किसी भी भाषा में लिखकर उसका भोजपुरी अनुवाद पा सकते हैं. अभय सिन्हा ने ‘चौपाल’ के लिए ‘धरतीपुत्र’ वेब सीरीज में अभिनय करने का आदेश दिया है. मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि मैं समय कैसे निकालूंगा, मगर मैं आप सभी के साथ हूं.’’

वास्तव में संदीप बंसल ने कुछ समय पहले पंजाब में ‘पिटारा मूवीज’ नामक कंपनी शुरू की थी. जिसके तहत उन्होने पंजाबी फिल्मों का निर्माण शुरू किया. फिर उन्होंने इसी कंपनी के ही तहत पंजाबी और हरियाणवी भाषा में ओटीटी प्लेटफार्म ‘चौपाल’’ शुरू किया, जिसे वहां पर जबरदस्त सफलता मिली. अब उसी का विस्तार करते हुए संदीप बंसल ने भोजपुरी के मशहूर फिल्म सर्जक अभय सिन्हा के संग मिलकर भोजपुरी भाषा में ओटीटी प्लेटफार्म ‘‘चैपल’’ शुरू किया है.

अब इस ऐप पर भोजपुरी भाषी दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज भी देख सकेंगे. हालांकि, इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है. लेकिन अब यह भोजपुरी में भी आ गया है. भोजपुरी ओटीटी प्लेटफार्म ‘‘चौपाल’’ की शुरूआत पवन सिंह की मुख्य भूमिका वाली वेब सीरीज ‘प्रपंच‘ से हुई है.

वेब सीरीज ‘प्रपंच’ में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), जफर वारिस खान, शाहीबा जफरी, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है.

लेकिन अफसोस की बात यह रही कि इस मौके पर स्वयं पवन सिंह नदारद रहे. बताया गया कि वह शूटिंग में व्यस्त हैं. यह बात लोगों के गले नहीं उतरी. लोगों ने फुसफुसाते हुए कहा भी कि जिस शख्स की पहली वेब सीरीज से उसकी अपनी भाषा के ओटीटी प्लेटफार्म की लांचिंग हो रही हो, वह खुद गायब हो जाए, इसे कदापि सही नहीं कहा जा सकता.

बहरहाल,भोजपुरी ओटीटी प्लेटफार्म ‘‘ चौपाल’’ के लांच के अवसर पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे, यश मिश्रा, अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, शहर अफसा,अनारा गुप्ता आदि न सिर्फ मौजूद रहे बल्कि अपने अपने विचार भी रखे.

इस समारोह में संदीप बंसल ने कहा कि उनका मकसद दर्शकों तक नए नए विषयों पर आधारित मनोरंजक कार्यक्रम ले जाना ही है. उन्हाने आगे कहा-‘‘आज ‘चौपाल’ भोजपुरी का लांच होना हमारे लिए गर्व की बात है. क्योंकि हम पिछले तीन वर्ष से इसे आप सभी के बीच लाने के लिए प्रयासरत थे. चौपाल से जुड़े हर व्यक्ति का एक ही मकसद है कि क्षेत्रीय भाषा में बनने वाले हर कंटेंट को विश्व के कोने कोने तक पहुंचाया जाए.

हमारे ऐप की आसान तकनीक और भोजपुरी की विषाल कंटेंट लायब्रेरी के जरिए लोग कहीं भी कभी भी मनोरंजन ले सकेंगे.’’

इस अवसर पर रितेश पांडे अभिनीत मौलिक वेब सीरीज ‘लंका में डंका’ का प्रोमो भी दिखाया गया. इसकी अद्भुत कहानी है. जिसमें एक दीवाना प्रेमी (रितेश पांडे) अपनी प्रेमिका (प्रियंका) की खुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हजारो बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करता है. यह ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरपूर भोजपुरी वेब सीरीज चौपाल पर रिलीज होंगी.

इसके अलावा मनोज तिवारी की ‘धरती पुत्र’, निरहुआ और आम्रपाली की पूर्वांचल, रवि किशन की ‘पूरब का बेटा’, अरविंद अकेला (कल्लू) की ‘रनबीर‘ और अन्य प्रोजेक्ट्स कलाकार यश मिश्रा, खेसारी लाल यादव, काजल रघवानी के साथ बनायी जा रही वेब सीरीज आएंगी.

इस कार्यक्रम में अभय सिंहा ने कहा -‘‘भोजपुरी प्रेमी अपने फोन में ‘चौपाल‘ ऐप डाऊनलोड कर इसका सब्सक्रिप्शन प्लान्स एक्टिव कर भोजपुरी में शानदार मनोरंजन पा सकते हैं.भारत मे फिलहाल चौपाल के 3 प्लान्स एक्टिव हैं.

पहला मोबाइल प्लान 99 रुपए प्रति माह का है. इसे सब्सक्राइबर अपनी मन पसंद फिल्म या वेब सीरीज अपने स्मार्ट फोन या एक स्क्रीन पर देख सकता है. यह प्लान स्टैण्डर्ड डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है.

दूसरा प्रीमियम प्लान 799 रुपए वार्षिक है. इसमें दो स्क्रीन (चाहे वो स्मार्ट फोन हो, टेबलेट हो, टीवी हो या फिर लैपटॉप) एक समय पर चलाई जा सकती हैं.यह प्लान हाई डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है.

तीसरा फैमिली प्लान 999 रुपए वार्षिक है. इस वार्षिक प्लान में एक साथ तीन स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है. यह प्लान भी हाई डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है.

वहीं ‘यशी फिलम्स’ के अभय सिन्हा ने ‘चौपाल’ के साथ भागीदारी की है. इस बारे में उन्होंने कहा-‘‘हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व है. हमारा उद्देश्य भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाना और उसे चौपाल के माध्यम से केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है.’’

इस समारोह में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर फिल्म सर्जक व कलाकार ने भोजपुरी इंडस्ट्री के जमकर गुणगान गाए. सभी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में जबरदस्त एकता होने का दावा किया. अभिनेता रितेश पांडे ने तो यहां तक कह दिया कि भोजपुरी संस्कृति में ‘विश्व बंधुत्व’ की भावना है. भोजपुरी समाज हर इंसान को अपना भाई ही मानता है.

मगर इस समारोह में जबरदस्त विरोधाभास नजर आया. भोजपुरी सिनेमा के दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह के अलावा अभिनेता व गोरखपुर से सांसद रवि किशन सहित कई दिग्गज नदारद रहे. रवि किशन की गैर मौजूदगी पर चुटकी लेते हुए अभिनेता व कार्यक्रम के संचालक अवधेश मिश्रा ने मनोज तिवारी की तरफ देखते हुए कहा- ‘‘एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती.’ ’ इस कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अवधेश मिश्रा के साथ ही दिव्यंका ने भी किया.

भोजपुरी इंडस्ट्री की सेल्फी ‘क्वीन’ Rani Chatterjee ने ग्रीन ड्रेस पहन दिलकश अंदाज़ में कराया फोटोशूट, देखें फोटोज़

भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस रानी चट्टर्जी को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं हैं. सेल्फी क्वीन के नाम से फेमस रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की लगभग सभी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. रानी चटर्जी ने मस्तराम वेब सीरीज़ में अभिनय करके सुर्खियां बटोरीं थी. इस वेब सीरीज़ में रानी ने काफी बोल्ड सीन्स दिए जिनकी काफी चर्चा भी हुई. सोशल मीडिया पर रानी काफी सक्रिय रहती हैं और फैंस के साथ अपनी वीडियो और पिक्स शेयर भी करती हैं. फैंस को उनकी वीडियोज़ और पिक्स का हमेशा इंतज़ार रहता है.

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट करवाया और कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इस फोटशूट में रानी काफी ग्लैमरस दिखीं. स्टाइलिश अंदाज़ में रानी ने ग्रीन कलर की ऑउटफिट पहन कर फोटोज़ खिचवाईं . इन फोटोज़ में रानी बला की खूबसूरत लग रही हैं.

आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर…

इन फोट्ज़ में रानी चटर्जी अपनी अदाओं से कहर ढाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने किलर अंदाज से फैंस का दिल लूट लिया है. एक्ट्रेस ने इस फोटोशूट में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज़ दिए हैं.
उनके फैंस भी उनकी फोटोज़ से निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं.
रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक फिल्म के लिए रानी लगभग 15 से 20 लाख रुपये लेती हैं. उनके फैंस उन्हें हिंदी फिल्मों में अभिनय करते देखना चाहते हैं.

मैं टीवी, फिल्म और ओटीटी पर काम करना चाहती हूं – रानी चटर्जी

– शांतिस्वरूप त्रिपाठी

भोजपुरी फिल्मों में अपनी मजबूत जगह बनाने वाली खूबसूरत और सैक्सी हीरोइन व लोगों के दिलों की मलिका रानी चटर्जी ने ‘दंगल टीवी’ के सीरियल ‘सिंदूर की कीमत’ में नए साल के जश्न में ठुमके लगाए.

अपने इस खास डांस नंबर के लिए रानी चटर्जी ने कातिलाना कौस्ट्यूम पहन रखी थी. नीले रंग की पोशाक में वे लोगों के दिलों को लूटती नजर आईं. कपड़ों से मैच करती चूडि़यां, माथे पर जूलरी और आकर्षक झुमके के साथ जब रानी ने ठुमके लगाने शुरू किए, तो हर कोई दंग रह गया.

सीरियल ‘सिंदूर की कीमत’ में रानी चटर्जी का आगमन भले ही खास डांस के साथ हुआ हो, मगर इस की बैकग्राउंड में रोचक कहानी है. रानी चटर्जी चैरिटी कर पैसा जमा करती हैं और वे यह पैसा उस आश्रम को दान करती हैं, जहां सीरियल की अहम किरदार मिश्री का पालनपोषण हुआ था. इस तरह वे मिश्री को जानती हैं.

भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी का अपना एक अलग मुकाम है. पिछले 17 साल के अपने कैरियर में वे ‘ससुरा बड़ा पइसा वाला’, ‘देवरा बड़ा सतावेला’, ‘दामादजी’, ‘कर्ज’, ‘वकालत’, ‘रंगबाज’, ‘इच्छाधारी’, ‘छोटी ठकुराइन’ समेत 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा कर जबरदस्त शोहरत बटोर चुकी हैं.

भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी की गिनती ग्लैमरस अदाकारा के रूप में होती है. पिछले साल वे वैब सीरीज ‘मस्तराम’ में भी नजर आई थीं. वे कलर्स टीवी पर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी आ चुकी हैं. साल 2020 में कोरोना महामारी के समय रानी चटर्जी ओटीटी प्लेटफार्म ‘एमएक्स प्लेयर’ पर वैब सीरीज ‘मस्तराम’ में रानी का किरदार निभाते हुए अपना जलवा दिखा चुकी हैं.

वैब सीरीज ‘मस्तराम’ की कहानी 80 के दशक के एक ऐसे लेखक और कहानीकार की है, जिस की कहानियां प्रकाशक छापने से इनकार कर देते हैं. लेखक की माली हालत खराब होती है. अचानक एक दिन एक सैक्सी फिल्म देख कर उस के दिमाग में कहानियों को ले कर एक नई कल्पना जन्म लेती है. उस के बाद वह अपने आसपास की औरतों पर नजर दौड़ाता है और ऐसी कहानियां लिखना शुरू करता है, जिन में सैक्स का तड़का होता है.

वैब सीरीज ‘मस्तराम’ के एक ऐपिसोड की कहानी में रानी चटर्जी ने ऐक्टिंग की है. इस में उन्होंने पहाड़ की वादियों में पलीबढ़ी एक लड़की रानी का किरदार निभाया है, जो बंजारन जैसी लड़कियों की तरह रंगबिरंगे बहुत छोटे कपड़े पहनती है, जिस से उस के अंदर की मादकता झलकती रहती है. रानी बस में ‘चना जोर गरम’ की आवाज लगाते हुए चना बेचती है. बस के मुसाफिर चना जोर गरम के बहाने कम कपड़ों से रानी के बदन से ?ांकते उभारों का मजा लेते रहते हैं.रानी चटर्जी कहती हैं, ‘‘मुझे किसी भी माध्यम में काम करने से परहेज नहीं है. मैं टीवी, फिल्म व ओटीटी पर भी काम करना चाहती हूं, बशर्ते किरदार दमदार हो. मुझे मौका मिले, तो मैं थिएटर भी करना चाहती हूं.’’

Rani Chatterjee टीवी सीरियल में निभाएंगी लीड किरदार, देखें Photo

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करती आई है. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है.  एक्ट्रेस ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. अब वह टीवी शो में नजर आने वाली है. जी हां, सही सुना आपने. रानी चटर्जी टीवी सीरियल में नजर आने वाली है.

दरअसल एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि मेरा पहला टेलीविजन शो और दंगल चैनल पर दीपशिखा नागपाल प्रोडक्शन के साथ मेरे टेलीविजन डेब्यू के लिए इससे बेहतर किरदार नहीं मिल सकता था. दीपशिखा नागपाल आप बेस्ट हैं. रानी चटर्जी ने बताया कि वो टैलेंटेड को-एक्टर आदेश चौधरी के साथ नजर आएंगी.

 

तो वहीं दीपशिखा ने भी रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, बोर्ड पर आपका स्वागत है डार्लिंग. आपके साथ काम करके मजा आया. ऐसे ही शाइन करते रहो.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh क नया गाना ‘Yehi Khatir Ara Aaile’ हुआ वायरल, सामने आया Video

 

आपको बता दें कि रानी चटर्जी की इस फोटो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो शो में एक वकील के किरदार में दिखाई देंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी ‘लेडी सिंघम’, ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘छोटकी ठकुरैन’, ‘कसम दुर्गा की’जैसी कई फिल्में की हैं.

ये भी पढ़ें- 24 दिसंबर को आएगी मजदूर पिता के सपने और हकीकत को दिखाने वाली भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें