Bigg Boss 14: वैलेंटाइन डे पर Rahul Vaidya की गर्लफ्रेंड दिशा परमार की होगी एंट्री

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में मेकर्स राहुल वैद्य को वेलेंटाइन डे पर सरप्राइज देने वाले हैं. जी हां, सही समझा आपने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर घर में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)  की गर्लफ्रेंड दिशा परमार की एंट्री होने वाली है. ऐसे में शो का अपकमिंग एपिसोड काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है.

शो में  दिशा परमार (Disha Parmar) की एंट्री से घर का सारा माहौल ही बदल जाएगा. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा था कि कनेक्शन वीक के दौरान घर में दिशा परमार को ना देखकर राहुल वैद्य काफी परेशान हो गए थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DP (@dishaparmar)

 

हालांकि राहुल ने इस बात का सिंगर तोशी सबरी से भी की थी. दरअसल खबर ये आ रही थी कि मेकर्स दिशा परमार को इस शो में लाने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस बार-बार शो में आने से मना कर रही हैं.

फैंस भी घर में राहुल वैद्य और दिशा परमार को एक साथ देखना चाहते हैं. और ऐसे में खबर ये आ रही है कि  राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार इस शो में जल्द ही एंट्री लेने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने ऐसे किया ब्वायफ्रेंड विक्की जैन को प्रपोज, देखें Video

 

सबसे खास बात की, दिशा परमार 14 फरवरी को इस शो का हिस्सा बनेंगी. यानि वैलेंटाइन डे पर मेकर्स राहुल वैद्य को उनके प्यार से मिलवाएंगे. ये भी कहा जा रहा है कि कोविड-19 गाइडलाइन्स के अनुसार दिशा परमार और राहुल वैद्य के बीच शीशे की एक दीवार भी हो सकती है.

बीते एपिसोड में राहुल वैद्य ने दिशा परमार के 27वें जन्मदिन पर नेशनल टेलीविजन पर ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. फैमिली वीक में राहुल वैद्य की मां घर आईं थी और उन्होंने दोनों की शादी के लिए काफी खुश होते हुए दिखाई दी थीं.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata hai फेम इस एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री को कहा अलविदा

Bigg Boss 14 : बिग बौस हाउस में एंट्री लेने से पहले राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड Disha Parmar ने बदला अपना लुक, देखे फोटोज

‘बिग बौस 14’ (Bigg Boss 14) में दर्शकों को आए दिन महाट्विस्ट देखने को मिल रहे है. इस शो  के मेकर्स हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया करते हैं जिससे दर्शकों का भरपूर एंटरटेन हो सके.

शो में हर हफ्ते नए लोगों की एंट्री हो रही हैं. तो इस बीच अच्छी खबर ये आ रही है कि बिग बौस 14 में जल्द ही दिशा परमार  (Disha Parmar) की एंट्री होने वाली है. ऐसे में शो के अपकमिंग एपिसोड में गेम और भी मजेदार होने वाला है.

शो के पिछले एपिसोड में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने ‘बिग बौस हाउस में दिशा परमार (Disha Parmar) को प्रपोज किया है, तबसे ये दोनों अपने लव लाइफ को लेकर काफी चर्चे में है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 : घर की नई कैप्टन रूबिना दिलाइक हुई ट्रोल, फैंस ने कहा ये कैप्टेंसी खैरात में मिली है!

फैंस भी इन दोनों को साथ में देखना चाहते हैं. तो वहीं दिशा परमार भी ‘बिग बौस 14’  में आने के लिए काफी काफी एक्साइटेड हैं. दरअसल दिशा ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

 

हाल ही में दिशा परमार ने नया हेयरकट लिया है. नए हेयरकट के साथ ही दिशा परमार का लुक पूरी तरह से बदल चुका है. दिशा परमार का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

खबर ये भी आई थी कि कुछ हफ्ते पहले भी ‘बिग बौस 14’ के मेकर्स ने दिशा परमार को इस शो में आने के लिए इनवाइट किया था. पर उन्होंने शो में में आने से मना कर दिया था.

ये भी पढ़ें- क्या कंगना रनौत को मिल रही हैं रेप की धमकियां

दिशा परमार ने ये कहकर मना किया था कि उन्हें लगता है कि वो इस शो के लिए नहीं बनी हैं क्योंकि वो काफी बोरिंग हैं. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में दिशा परमार और राहुल वैद्य की केमेस्ट्री देखने को मिलने वाला है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें