बौहरे ने जब ठाकुर लाल सिंह को कार्ज का कुल खर्च 4 लाख रुपए बताया (इस कर्ज में पंडित, पुरबिया और बौहरे ने अपने मेहनताने के कम से कम 20-20 हजार रुपए जरूर बना लिए थे) तो ठाकुर के पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई और वे हक्केबक्के रह गए.
ठाकुर लाल सिंह की सारी रात करवटें लेले कर बीती. कर्ज की रकम एक भयानक चिंता की तरह उन के सामने रातभर मंडराती रही. उन्हें बारबार यही खयाल आते रहे कि इतनी भारी रकम कैसे अदा हो सकेगी?
घर में नकदी का नामोनिशान नहीं है. इधर केवल खेती का आसरा है, पर वह भी तो अच्छी बारिश और नौकरों के ऊपर है. नौकर तो आज तक कभी भी खेती की उपज आधी से ज्यादा हाथ नहीं लगने देते.
बौहरे ने 4 लाख रुपए 2 रुपए सैकड़ा प्रति माह के सूद पर ठाकुर के नाम अपने बहीखाते में लिखा (वह तो बौहरे ने 50 पैसे सैकड़ा ठाकुर प्यारेलाल के कार्ज के नाम पर लिहाज कर के छोड़ दिया, वरना उन के सूद की दर ढाई रुपया सैकड़ा थी) और साथ ही लगे हाथ ठाकुर लाल सिंह से पक्का रुक्का भी लिखवा लिया. जमीन का पट्टा भी लिखा लिया गया.
पहले हमेशा बौहरे ठाकुर लाल सिंह को देखते ही ‘कुंवर साहब’ कह कर रामराम करते, मगर समय का फेर कि आज सुबह ठाकुर को बौहरे के घर पर जा कर बड़े अदब के साथ रामराम करनी पड़ी. बाद में दोनों बैठक में बैठे घंटों बतियाते रहे.
ठाकुर लाल सिंह ने बौहरे से एक बात 2-3 बार दोहराई, ‘‘यह मेरी इज्जत का सवाल है. इस कर्ज की किसी को भी भनक तक न पड़े.’’
जब बौहरे ने ठाकुर लाल सिंह के सिर पर हाथ रखा और गंगा मैया की कसम खाई, तब कहीं जा कर ठाकुर की सांस में सांस आई.
अब ठाकुर लाल सिंह ने यह निश्चय किया कि इस तरह जिंदगी काटी जाए कि बाहरी कवर भी बना रहे और धीरेधीरे यह कर्ज भी अदा होता रहे.
पर इनसान की सोची हुई बातें कम ही पूरी होती हैं. ठाकुर लाल सिंह की घरगृहस्थी में हर साल या दूसरे साल कोई न कोई जरूरी खर्च आ ही टपकता. एक साल पूरा होते ही बाबा की बरसी भी करनी पड़ी. हाथ खींचने पर भी बाबा के भारी कार्ज का ध्यान कर के उस में 25,000 रुपए उठ गए. फिर 2 साल बाद ठाकुर को अपनी एकमात्र बहन चंद्रकला का ब्याह करना पड़ा, जिस में चारों ओर से बड़ी भारी कटौती करतेकराते भी 2-3 लाख रुपए लग ही गए.
5वें साल में जा कर उन्हें अपने पिता की लकवा की बीमारी में तकरीबन 2 लाख रुपए फूंकने पड़े. फिर भी लकवा ने उन का पिंड नहीं छोड़ा और 6 महीने तक चारपाई पर पड़े रहने के बाद उन का देहांत हो गया. पिता के कार्ज में भी 40-50 हजार रुपए उड़ गए.
तब तक ठाकुर लाल सिंह की अपनी गृहस्थी भी खूब फलफूल गई. उन के 2 बच्चे, एक लड़का और एक लड़की हो गए. बच्चों को पढ़ानालिखाना जरूरी हो गया, इसलिए अब ठाकुर पर बच्चों की पढ़ाईलिखाई का भी हर महीने काफी भार आ गया. इंगलिश मीडियम स्कूलों में भेजना जरूरी हो गया. वैसे भी इतनी बड़ी गृहस्थी में कपड़ालत्ता, हारीबीमारी वगैरह के बीसियों खर्च आएदिन लगे ही रहते हैं.
इधर ठाकुर लाल सिंह का बड़ा लड़का ब्रजमोहन ब्याह लायक हो गया. उस का भी ब्याह करना पड़ा, जिस में ठाकुर को 2-3 लाख रुपए बहू के लिए जेवर, कपड़े और गांव वालों को दावत वगैरह देने में 4 लाख रुपए खर्च करने पड़े.
इस तरह ठाकुर लाल सिंह के बाबा के मरने से ले कर अब तक खेती की उपज घरगृहस्थी के खर्चों में ही लगती रही और एक पाई की भी बचत नहीं हो सकी. लिहाजा, लाचार हो कर ठाकुर को बाबा के नाम पर बन रहे मंदिर के भूमिपूजन के कर्ज का ब्याज अदा करने के लिए हर दूसरे साल 14-15 बीघे खेत चुपके से बेचने पड़ जाते.
इस तरह 20-22 साल में धीरेधीरे कर के उन के पूरे 150 बीघे के खेत बिक गए. फिर भी बेचारे ठाकुर लाल सिंह बाबा के कार्ज में ली गई रकम का ब्याज ही चुका सके.
मंदिर के बनने का काम भी आधाअधूरा था. उन पर दबाव पड़ रहा था कि मंदिर बनवाएं, जबकि चंदा देने को कोई तैयार नहीं था. विधायकजी ने कई बार पूछा था कि मंदिर पूरा हो जाए, तो वे आ कर उद्घाटन कर दें.
जब ठाकुर लाल सिंह के पास बिकतेबिकते केवल 75 बीघे खेत रह गए, तब जा कर उन की आंखें खुलीं और उन्हें यह बात साफ हो गईर् कि अगर इस कर्ज से एकसाथ पिंड नहीं छुड़ाया गया, तो इस का ब्याज इन बचेखुचे खेतों को भी बिकवा कर रहेगा. फिर उन के सामने गांव को छोड़ कर भाग जाने के अलावा और कोई चारा नहीं होगा.
लिहाजा, ठाकुर लाल सिंह ने बड़ी सम झदारी और हौसले से काम लिया और पिछले साल उन्होंने एकसाथ
30 बीघा खेत बेच कर (जमीन की कीमत एकसाथ दोगुनीतिगुनी हो जाने के चलते ठाकुर को इस खेत की बिक्री से 30 लाख रुपए हाथ लग गए) बाबा के मंदिर के भूमिपूजन के भंडारे के कर्ज से हमेशा के लिए छुटकारा पा लिया.
35-36 साल के ठाकुर लाल सिंह अब पूरे 60 साल के हो चले हैं. इस समय उन के यहां एक बूढ़ी भैंस और 2 पुराने ट्रैक्टर हैं. समय के साथ ठाकुर को भी बदलना पड़ा है. पिछले 7-8 साल से वे खुद ट्रैक्टर चलाने लगे हैं. अब नौकरों से काम कराने का न उन में दम है और न इतनी खेती ही.
इस समय उन की गिनती गांव के गिनेचुने लोगों में से न रह कर आम किसानों से भी गएगुजरे उन मजदूर किसानों में होती है, जो घरगृहस्थी के रोजमर्रा के खर्चों को उठाने के लिए हमेशा ही कर्जदार बने रहते हैं.
अपनी नासम झी और बेवकूफी पर आमतौर पर सभी को पछतावा होता है. ठाकुर लाल सिंह अपने बाबा प्यारेलाल के रुतबे के दिनों को जब याद करते हैं, तो उन की आंखों में आंसू डबडबा आते हैं और उन के मुंह से बारबार ये शब्द फूट पड़ते हैं, ‘‘मैं ने बड़ी बेवकूफी की. मु झे 20-22 साल तक मंदिर के लिए कर्ज की चक्की में पिसना पड़ा और आज उसी के चलते सारा ठाटबाट चौपट कर के फकीर बना बैठा हूं.
‘‘अगर मैं उस फालतू की वाहवाही के चक्कर में न पड़ता, तो आज मेरे पास गांव से ऊपर जमीनजायदाद होती.
‘‘बाबा के नाम पर मंदिर मु झे हमेशा के लिए ले बैठे हैं और उन्होंने मु झे किसी भी लायक नहीं छोड़ा है. अब मैं किस बूते पर इतनी बड़ी गृहस्थी के भार को ढो पाऊंगा?’’
कामिनी पर मानो वज्रपात हुआ. दिल की धड़कन बंद होती जान पड़ी. इतनी औरतों और आदमियों के सामने उसे दलन उठाए ले जा रहा था. कुछ न सु झाई दिया. पहले तो छूटने के लिए हाथपैर फेंके. परंतु उसे पिशाच की पकड़ से वह कोमलांगी ही क्या, खासा पट्ठा भी नहीं निकल सकता था. असहाय युवती की आंखों में अश्रु झलक आए. साहस और चेतना ने जवाब दे दिया. उस के रुंधे कंठ से केवल इतना निकला, ‘‘छोड़ दो. दया करो. तुम्हारी भी मांबहनें होगी. हे ईश्वर…’’ अर्द्धमूर्छित हो उस के हाथों में झूल गई. सब निस्सहाय और आवाक थे.
कोईर् बचाने वाला न था. ऐसे में ईश्वर का भी चुप रहना भगवती चाची को बहुत खला. अन्य डाकू किंकर्त्तव्यविमूढ़ बने किसी दुर्घटना की आशंका से अचेत से खड़े थे. दलन ने एक झटके में कामिनी को कंधे पर लाद लिया और अन्य गैंगस्टरों को उतरने के लिए इशारा दिया. वह स्वयं भी छत के पिछवाड़े की ओर बढ़ा. श्यामू पांडे का सब कुछ गया. धन गया. मान गया. बेटी गई. औरतें फफक उठीं. ‘‘खबरदार.’’ कड़क कर कहता हुआ राजू एकाएक जीने से छत पर जा कूदा. वह क्षण भर में सब सम झ गया था. औरतों को लगा, मानो भगवान स्वयं आ गए. कुछ न सू झा. रोने का स्वर और भी ऊंचा कर दिया. निर्बल की दुहाई आंसुओं और रोने के स्वर में ही होती है.
राजू फायर की बात भूल गया. दलन की ओर लपका. डाकू इस बेबुलाए मेहमान को देख कर सकपका गए. चिम्मन कुलबुलाया. दलन सिंह ने उसे उपेक्षा की दृष्टि से देखा और मन ही मन बाहर पहरा न बैठाने की गलती स्वीकार की. कामिनी को भी होश आ गया था. उस ने जोर लगाया. घबराए हुए दलन के हाथ से वह छूट गई. राजू अकड़ता हुआ दलन और कामिनी के पास बिछी दरी पर जा खड़ा हुआ. हांफता हुआ गुर्राया, ‘‘औरतों पर हाथ उठाते शरम…’’ बात पूरी होने से पहले वह मुंह के बल जा गिरा. बंदूक भी हाथ से किसी ने झटक ली. बगल के डाकू ने धीरे से उस के पैरों के नीचे से दरी खींच ली थी. राजू जब तक संभले, एक बंदूकधारी सिर पर आ डटा. उसे विवश हो वहीं बैठ जाना पड़ा. यह सब मिनट भर में हो गया. अभी रामबली और जग्गू के दल यथास्थान पर न आए थे कि राजू भी कैद हो गया. जेवरों को दो डाकुओं ने संभाला. दलन ने कामिनी को अपनी ओर खींचा.
कामिनी ने असफल विरोध किया. चीखी. सब चुपचाप. राजू की मुट्ठियां कस गईं. दांत भिंच गए. आवेश में मस्तिष्क भन्ना उठा. दलन ने कामिनी को कमर पर लादने की चेष्टा की. कामिनी की सब का बांध टूट गया. वह जोर से रो पड़ी. राजू को लगा मानो कान में किसी ने गरम सीसा पिघला कर डाल दिया है, पर वह जड़ सा बैठा रहा. दलन सिंह ने साथियों को आज्ञा दी, ‘‘माल के साथ दो और जाओ. मैं भी परी के साथ घोंसले में पहुंचता हूं. टहलते हुए जाओ. बिना जरूरत बंदूक न चले. होथियार, खबरदार.’’ कह कर कामिनी को फिर लादने का प्रयत्प किया. कामिनी फफक कर रो उठी. उस ने करुणा भरी दृष्टि डाकुओं, औरततों, चिम्मन और राजू सब पर दौड़ाई. कितनी विवशता और पीड़ा थी उस की आंखों में. आतंकित हिरणी सी. सरदार की आज्ञा सुन कर राजू पर बंदूक टिकाने वाला डाकू भी कुछ बेखबर हुआ. दलन दहाड़ा, ‘‘सीधी तरह चलती है या…’’ वेग से राजू हिला, दानव की भांति अपनी जगह से उछल कर दलन से जा चिपटा. दोनों खाली हाथ थे. उस ने दलन की गरदन पकड़ी.
राजू का पहरेदार डाकू हक्काबक्का सा रह गया. दलन इस वज्रपात से धराशायी हो गया. गले से केवल गों गों का स्वर फूटा. कामिनी उस के हाथ से दूर जा गिरी. राजू आवेश में गरजा, ‘‘डाकू. राक्षस.’’ गैंगस्टर्स का बनाबनाया खेल बिगड़ता दीखा. राजू के इस पैतरे से वे बहुत चकराए. एक ने जोर दे कर राजू को अलग करना चाहा. दलन ने भी छुटकारे के लिए जीजान से जोर लगाया. राजू अलग तो नहीं हुआ, परंतु कलाबाजियां खाता हुआ दलन के नीचे आ गया. डाकू घबराए. राजू अलग न होता था. गोली चलाने में दलन के मारे जाने का भी खटका था. दलन और राजू छत पर लुढ़कियां खा रहे थे.
कभी दलन ऊपर, कभी राजू. सब धड़कते दिल से चुपचाप इस मल्ल युद्ध को देख रहे थे. यह तमाशा बढ़ता देख पहरे वाले डाकू को विवश हो कर बंदूक संभालनी पड़ी. वह चिल्लाया, ‘‘छोड़ दे, पागल, नहीं तो भून कर रख दूंगा.’’ कामिनी भी इस घोषणा से कांप गई. सब भूल कर चीखी, ‘‘छोड़ दे, राजू? गोली मार देगा जालिम. छोड़ दे, मेरे अच्छे, राजू.’’ परंतु दोनों बुरी तरह भिड़े हुए थे. डाकू ने राजू के सिर पर निशाना बांधा. कामिनी ने बंदूक खींच कर निशाना बिगाड़ दिया. दूसरे ने तुरंत उसे पकड़ लिया. निशाना फिर बांधा गया. अगले ही क्षण राजू लुढ़का, पर कामिनी में न जाने कहां से बल आ गया. शेरनी की भांति तड़प उठी. घिसट कर बंदूक में कोहनी मार ही दी. बंदूक की धांय हुई. गांव भर कांप गया. गोली राजू की बांह पार करती हुई दलन के सीने में जा घुसी. दलन जोर से तड़पा और फिर ठंडा हो गया. गैंगस्टर्स के हाथों के तोते उड़ गए. फायर की आवाज सुनते ही जग्गू का दल अटारी पर चढ़ आया. ‘पकड़ोपकड़ो’ का घोष किया. गैंगस्टर्स पर चोट पर चोट हुई. वे बौखला गए.
वे बंदूकें संभाल कर उन पर लपके. कई बंदूकें एक साथ दागीं, परंतु निशाना एक का भी ठीक न था. क्योंकि सब घबराए हुए थे. चिम्मन में भी जोर आया. लुढ़कपुढ़क कर किसी प्रकार मुंह में ठुंसा कपड़ा निकाल कर फेंका और अस्फुट स्वर में वहीं से तड़पा, ‘‘कोई खोल दो मु झे. मैं अकेले ही चबा जाऊंगा इन उच्चकों को. मेरी मुंहतोड़ कहां है?’’ पीछे रसोईघर की छत से रामबली के लठैतों ने ‘जय हिंदुस्तानी.’ की पुकार लगाई. गैंग मैंबर्स दोनों ओर से घिर गए. गोली चलाना बेकार था. ऐसी भगदड़ में निशाना बैठना कठिन था और बंदूकें भी खाली हो जाती. लीडर मारा ही गया. इस आकस्मिक विपदा ने तो उनके पैर उखाड़ दिए. जब तक संभले, सिर पर बल्लमधारी और लठैत आ कूदे. बाजी बिलकुल उलट गई. गैंगस्टर्सकम्मो, जेवर और दलन सिंह के शव को भूल कर सिर पर पैर रख पिछवाड़े की ओर दौड़े. उधर से ही बचाव का रास्ता रह गया था. छत पर खासा संग्राम मच गया. जैसेतैसे कूद कर बाग की ओर भागे. नीचे भीड़ जमा थी. उस ने बहती गंगा में हाथ धोए. बंदूक से लैस डाकुओं के दल को डंडों और लाठियों से ही धमकाया. रामबली और जग्गू के दलों ने कूद कर उन्हें बाग तक पछिया कर छोड़ दिया. घायल राजू को भी देखना था. गैंगस्टर्स को यह सौदा बड़ा महंगा पड़ा.
गांव वाले लौटे चिम्मन भी हाथपैर खुलवा कर उन में आ मिला. तड़पते हुए राजू का सिर कामिनी की गोद में था. उस की भौंहें अब भी चढ़ी हुई थीं. बांह से खून की धार बह रही थी. कराहा और कष्ट से हिला. अचेत बुदबुदा रहा था, ‘‘तुम्हें न बचा सका…तुम्हें न बचा सका… उफ…कामिनी…कम्मो… पर अब न कहना…न कहना…राजू न आया…’’ वह जोर से तड़पा. किंतु मुखमंडल शांत था. चांदनी के प्रकाश में मानो मुसकरा रहा था. कामिनी उस पर झुक गई. दांतों से होंठ भींच कर रुलाई रोकी, परंतु आंसुओं की धार राजू के माथे पर टपक ही गईर्. चिम्मन ने देखा, घायल राजू को, लफंगे राजू को, जो एक दिन खड़ा कामिनी को घूर रहा था. आंखों में आंसू आ गए. पैर पकड़ कर सिसका, ‘‘क्षमा करना, राजू. तुम रक्षक हो. न अपने यह जाति का भूत कब सिर से उतरेगा कि आदमी की पहचान ही नहीं हो पाती. सब ने राजू को देखा. श्रद्धा और ममता से.
पुरबिया ने भूमिपूजन के दिन भोज रखा, तो बौहरे ने सारे लोगों को बसों भरभर कर लाने के खर्च के हिसाबकिताब को लिखने का भार अपने ऊपर लिया. ऐसे कामों में विधायकजी ने भी आने का न्योता मान लिया था. मंदिर के नाम पर तो ही उन की पार्टी जीती थी.
भूमिपूजन के एक दिन पहले से ही ठाकुर लाल सिंह की बारहद्वारी और उस के आसपास का नजारा देखने लायक था. 3 बीघे का खेत पंगत बैठाने के लिए साफ कराया गया.
ठाकुर के उस खेत में अरहर खड़ी हुईर् थी, पर पुरबियों ने उस खेत को पंगत के लिए एकदम सही सम झा. बारहद्वारी के नीचे 5 हलवाइयों ने अपनीअपनी इच्छा के अनुसार 2-2 भट्ठियां खुदवाईं. बारहद्वारी के अंदर सारी चीजें मालपुआ, खीर, मोतीचूर के लड्डू, सकोरे, पत्तलें वगैरह भी आने लगीं. दलितों को भी बुलाया गया, पर उन का तंबू अलग था.
वैसे तो उन दिनों रिफाइंड औयल का इस्तेमाल देहातों में भी चल पड़ा था और भोजन सामग्री को बनाने में उसे उपयोग में लाया जा सकता था, पर पंडित राम सिंह की बुद्धि का कायल होना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने गांव में बैठेबैठे ही 15 मन खर्च कर देशी घी जुटा दिया. लिहाजा, रिफाइंड औयल को इस्तेमाल करना तो दूर उसे छूने तक की भी जरूरत नहीं पड़ी.
हलवाइयों ने अपनी सुविधा का विचार कर के कार्ज के एक दिन पहले ही 15-20 मन मोतीचूर के लड्डू तैयार कर लिए थे. फिर रात के ठीक 12 बजे उन्होंने अपनेअपने कड़ाहों में देशी घी के टिन उड़ेल दिए. घी की लपट सारे गांव के साथसाथ आसपास के नगलाओं (नगला का अर्थ छोटा गांव है) तक में समा गई.
एक ओर पांचों हलवाई मालपुए बनाने में लगे रहे और दूसरी ओर खीर, सब्जियां, रायता वगैरह तैयार हुआ.
इस तरह बड़ी भारी दौड़धूप और रात को जाग कर दिन के 11 बजे तक पंगत बैठाने लायक सामान बन सका था. गाजर का हलवा और गुलाब जामुन बनाने का क्रम तो शाम के 5 बजे तक जारी रहा, पर दूसरी चीजों को तो पहली पंगत बैठाने से पहले ही तैयार करने में सुविधा व शोभा रहती है.
पंगत का सामान तैयार करने में ठाकुर लाल सिंह को गांव वालों ने बड़ा भारी सहयोग दिया. पंडित राम सिंह की साधना तो धन्य है. उन्होंने हलवाइयों के बीच में अपने लिए आरामकुरसी डलवा ली और वहीं से बैठेबैठे हरेक चीज की निगरानी करते रहे. उन्होंने कुरसी से उठ कर किसी भी काम में हाथ नहीं लगाया, पर बैठेबैठे सारे काम करवा डाले.
भूमिपूजन, यज्ञ, हवन आदि के पूरा होते ही दोपहर के 12 बजे से पंगतें बैठना शुरू हो गईं. इस समय नगलाबेल में मर्दऔरत, बच्चे और बड़ेबूढ़ों का जमघट देखने लायक था. ऐसा लगता था गांव में कार्ज नहीं, जैसे कोई मेलादशहरा लगा हुआ है. आखिर आसपास के बीसियों गांवों के आबालवृद्ध (इस समय अकेले ठाकुर लाल सिंह के नहीं, बल्कि सारे गांव वालों के मेहमान आए थे) और सारे गांव के हितू व नातेदार कम नहीं होते.
पुरबिया ने इस समय एक और यश लूटने की बात यह की कि नगलाबेल के चारों ओर 4 डगरे (मार्ग) हैं, जिन पर रोजाना काफी तादाद में लोग आतेजाते हैं. उस दिन सुबह से ही उन चारों रास्ते पर 4 आदमी बैठा दिए, जो आतेजाते राहगीरों को भंडारे का निमंत्रण देते रहे.
इन राहगीरों में से 75 फीसदी बढि़या खाने की दावत खाने के लिए आ ही गए. भिखमंगे और कंगले भी इस मौके पर न जाने कहांकहां से आ टपके. इस तरह इस भंडारे में आने वाले लोगों की तादाद हजारों तक पहुंच गई थी.
दिन के 12 बजे से ले कर शाम तक पंगतें चलती रहीं. शुरूशुरू की पंगतें तो दोदो हजार आदमियों की एकसाथ हुईं, पर बाद में आदमी घटते चले गए. खाना परोसने का काम गांव वालों के साथसाथ हितूनातेदारों ने भी करवाया.
ठाकुर के भंडारे में किसी भी चीज की कमी नहीं पड़ी, बल्कि निमंत्रित और गैरनिमंत्रित सभी के खापी कर जाने के बाद काफी सामान बचा रहा, इसलिए रात को सभी हितूनातेदारी के साथसाथ सारे गांव वालों ने दोबारा खीरमालपुए और लड्डुओं की दावत उड़ाई.
दूसरे दिन सुबह होने पर नातेरिश्तेदारों को कलेवा भी मालपुओं का ही कराया गया और उन के जाने के बाद प्रसाद के रूप में उन के साथ ढाईढाई सेर मालपुए और लड्डू बांधे गए सो अलग.
बचे हुए सामान को गांव के दलितों को भी ले जाने दिया. मौसम जाड़े का था, इसलिए भोजन की कोई सामग्री नहीं बिगड़ी. ऐदला मेहतर ने तो जूठन के मालपुए सुखा लिए थे, जिन का स्वाद उस का परिवार कम से कम ढाई महीने तक लेता रहा.
ठाकुर प्यारेलाल के भंडारे में ठाकुर लाल सिंह ने बड़ा भारी यश लूटा. चारों ओर यह चर्चा फैल गई कि ठाकुर लाल सिंह ने अपने बाबा की याद में मंदिर बनाने और भूमिपूजन के भंडारे में बीसी के ऊपर कर के दिखला दिया.
इस समय नगलाबेल और आसपास के गांवों में 10-12 दिन तक ठाकुर लाल सिंह का गुणगान चलता रहा. कोई उन की उदारता और नम्रता का बखान कर रहा था, तो कोई हलवाइयों की तारीफ कर रहा था, जिन्होंने सारा सामान बहुत ही बढि़या बनाया, तो कोई पंडित, पुरबिया और बौहरे की बुद्धि की तारीफ कर रहा था, जिन्होंने केवल चंद दिनों में ही इतना भारी भंडारे का इंतजाम कर के दिखला दिया.
कार्ज के बाद के 2-3 दिन बड़ी भारी भागदौड़ वाले होते हैं. कड़ाह, पानी की टंकियां, नांदें, पल्ले, डलियां, डोल, बालटियां, बिछौने, दरियां, पट्टियां वगैरह बीसियों चीजें किराए पर या मंगनई की आती हैं और उन्हें 1-2 दिन में ही वापस करना ठीक होता है, नहीं तो उन के खो जाने, टूटनेफूटने वगैरह के झं झट उठाने पड़ते हैं, इसीलिए बौहरे ने ठाकुर के कार्ज के खर्च का हिसाब ठाकुर लाल सिंह के सामने पूरे एक हफ्ते बाद रखा.
उन्होंने ठाकुर लाल सिंह को अपनी बैठक पर ही बुलवा लिया था. कार्ज के हिसाबकिताब को पूरा करने में ठाकुर और बौहरे को पूरे 2 दिन लगाने पड़े, क्योंकि किसी मद पर मौखिक तौर पर किया गया खर्चा बारबार ध्यान कर के सोचने पर याद आ सका. इस तरह एकएक चीज का और एकएक पाई का हिसाब करने में तीसरे दिन के रात के 10-11 बज गए.
महीनेभर बाग के बाहर तक न निकल सका था. उस का अपराध तो यही था कि उस ने कामिनी को अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दी थी. वह सितार भी बजाती थी और सितार क्लास से देर से आ रही थी. पर देखो उस चिम्मन को, कैसा लतियाया. श्यामू को भी दया न आई. बना फिरता है पंडित. दया काहे को आती. सूद पर रुपया उठाता है. गरीबों को खून चूसचूस कर हवेली खड़ी की है. जेवर बनवाए हैं. कम्मो ने भी बहुत रोका, पर गालियां देने से बाज न आया. अच्छा है, आज हो जाएगा इंसाफ. उस ने कहा भी कामिनी को सिर्फ लिफ्ट दी थी, ताकि कोई छेड़े न, पर श्यामू पंडित ने एक न सुनी. एक दलित की मोटरसाइकिल पर बैठे, यह कैसे हो सकता हैं. उस को सितार सुने, यह मंजूर न था.
राजू सिर झुकाए अपनी झोंपड़ी में लौट आया. टोपी खूंटी पर लटकाने को हाथ बढ़ाया, तभी खूंटी से अटके इश्तिहार पर नजर गई. उसे कहीं मेले में मिला था. एक नौजवान अकेला ही 2 बदमाशों को लाठी लिए पछिया रहा है, पास ही सड़क पर ट्रौली में बैठी औरतें रोपीट रही हैं. ट्रैक्टर वाला पास धरती पर पड़ा है. वह जवान बहादुर जान पड़ता था. आंखों में गुस्सा, पैरों में अकड़ और लाठी पकड़े हाथों में मजबूती. राजू ने सबकुछ देखा. कैप वाला हाथ बढ़ा का बढ़ा रह गया. एकाएक हवेली की बेसहारा औरतों का करुण चित्र आंखों के सामने नाच उठा. गैंगस्टर डपट रहे होंगे. औरतें रोरो उठेंगी. मन में कहेंगी, ‘कैसे हैं गांव वाले. आड़े वक्त पर भी पास न आए.’ ‘कम्मो क्या सोचेगी? राजू वैसे तो राह चलते लड़कियों को घूरता है. शाम को नदी किनारे कन्हैया बना वंशी की तानें उड़ाता है. पर डाकुओं से अपमानित होती औरतों की बात भी पूछने न आया. मुंह दुबकाए पड़ा होगा कहीं पेड़ की खुलार में. कहेगी, गांव वाले आए, पर राजू न आया. राजू के दिल में कांटा सा छिदा मुट्ठियां कस गई. उस ने इश्तहार पर दृष्टि डाली. लाठी देखी, बाहर की पगडंडी देखी. मन में कोई बोला, ‘राजू न आया.’ दोबारा कोई चिल्लाया ‘राजू न आया.’ एक साथ सैकड़ों स्वर गूंज उठे ‘राजू न आया. राजू न आया.’ उस का रकत तेजी से दौड़ने लगा. झोंपड़ी मानो चक्कर काटने लगी. सिर पर कैप रखे और लाठी साधे बाहर को दौड़ा. एक ही सांस में बाग की मेंड, ताल और गली फांदता हुआ हवेली के सामने खड़े जमघट में जा मिला.
लगभग पचास आदमियों का मजमा था. रामबली, जग्गू और नोखे आदि नेतृत्व कर रहे थे. राजू को भी आया देख लोगों को आश्चर्य हुआ. उस के अपमान की बात सब को मालूम थी. सोचा, आया होगा तमाशा देखने. क्या किया जाए, इसी विषय पर बहस चल रही थी. नोखे ने सम झाया, ‘दलन का डाका है. कुछ पार न बसाएगी. गोली से उड़ा देंगे जालिम.’ अपने को क्या पड़ी है जो आग में हाथ दें. अब कहां चला गया ससुर चिम्मन? मुंहतोड़ लिए फिरता था. पाला पड़ा है कमरतोड़ से.’’ जग्गू ने हृदय का गुबार निकाला. उस की बात सुन कर और लोग भी मुसकराए. ‘‘ठीक तो है, भैया अपनेआप निबटेंगे. यह श्यामू कौन भला है. सूद के मारे हलाल कर दिया है खबीस ने, डाकू है, पूरा. यह श्यामू डाकू, वह दलना. बीच में अपना क्या काम.’’ सोनी पासी बोला. पहलवान रामबली उन की ओर झुका बोला, ‘‘मरने दो ससुरों को. धरती सिर पर उठा रखी है. कौन हमें इनाम में मकान बख्श देंगे. श्यामू ने अखाड़े के लिए दो बित्ते जमीन का लगान भी न छोड़ा.’’ और राजू की सम्मति लेने के लिए उस की ओर देखा. राजू को यह बातें भली न लगीं.
उस ने कहा, ‘‘पहलवान, गांव में सब का एक दिन काम पड़ता है. आपस में ही भेद रखोगे, तो डाकुओं से कैसे पार बसाएगी? आज श्यामू के, कल जग्गू चौधरी के, परसों नोखे सेठ के…’’ नोखे सेठ ने अपना नाम सुना. घबरा कर बोला, ‘‘भाई, मैं रोकता थोड़े ही हूं. जबर डाकुओं का मुकाबला है, इस से कहा. गांव में एकदूसरे से काम पड़ता ही है.’’ जग्गू चौधरी को अपने डंडे और पांच लड़कों का भरोसा था. उस ने फटकार बताई, ‘‘हमारे यहां कोई आएगा तो श्यामू पांडे रोक नहीं लेगा. वह तो जलाएगा घी के दीए.’’ सोनी भी कुढ़ कर बोला, ‘‘बड़ा आया पक्ष लेने वाला. उस दिन की गालियां और धक्के बाग में दबा आया क्या?’’ राजू इस चोट से तिलमिला गया. वापस लौट जाने की इच्छा ने फिर से जोर मारा. दूसरे की क्षण बड़े से मकान पर दृष्टि गई. रोती कामिनी की आंखें दीखीं. इश्तहार का नौजवान याद आया. तथा मस्तिष्क और हृदय पर छा गया. ग्लानि, उमंग, उद्वेग और साहस ने करवटें लीं. तय किया, लौटेगा नहीं, भले ही अकेला जाना पड़े. खिसिया कर बोला, ‘‘यहीं खड़े गाल बजा रहे हो.
अंदर औरतों पर जुल्म हो रहा है. यही है मर्दानगी. पुराना झगड़ा इस समय याद करते लाज नहीं आती. मैं अकेला ही बहुत हूं.’’ पहलवान रामबली की बात लग गई. उसे अपनी कसरती देह पर घमंड था. बांहों पर हाथ फेरते हुए बिगड़ा, ‘‘यहां कौन कम हैं? अखाड़े को कुछ की कृपा से अच्छेअच्छों को पछाड़ा है. आज दलना से ही दोदो हाथ हो जाएं.’’ नोखे ने देखा कि अवसर अच्छा है. डाकू इसी तरह दबेंगे. अपनी बंदूक रामबली को सौंप स्वयं भीड़ में जा लगा. कहता गया, ‘‘रुपएपैसे से मदद मेरी. मुकदमे में, घायल की सेवा में नोखे सेठ पहले रहेगा.’’ जग्गू चौधरी ही क्यों पीछे रहता. उस ने जोर दिखाया, ‘‘खड़े क्या देख रहे हो? चलो, पीछे की छत पर हैं डाकू.’’ सोनी पासी ने भी लाठी फटकारी. पौर में से हो कर छत पर सब एक साथ लपके. राजू ने रोका और सम झाया, ‘‘क्या पागलपन कर रहे हो.
डाकू हथियार बंद हैं. सब को भून कर रख देंगे.’’ भीड़ सिमट कर उस के इर्दगिर्द इकट्ठा हो गई. रामबली को जैसे कुछ याद आया.‘‘कहां गए, नोखे सेठ? संभालो अपनी बंदूक, मैं तो लाठी चलाऊंगा. इस का घोड़ा भी तो दबाना नहीं आता.’’ नोखे भला ऐसे झगड़े में क्यों पड़ता. भीड़ में से ही बोला, ‘‘धड़ाके का काम तुम्हीं करो, भैया. रुपएपैसे से मदद मेरी.’’ राजू ने हंस कर बंदूक स्वयं ले ली. उस ने ट्रेनिंग में बंदूक चलाना सीखा था. मोर्चा तीन भागों में बांटा. बाईं और से रामबली पंदरह लठैतों के साथ रसोईघर पर चढ़े. दाईं और से कुएं की जगत पर सीढी लगा कर जग्गू बीस बल्लम वाले ले कर आए, इस तरह घेर डाला जाए. बंदूक वाला केवल एक था राजू. उस ने स्वयं पौर से होते हुए जीने से छत पर पहुंचने का निश्चय किया. वहां जा कर वह स्थिति को परखने के बाद हवाई फायर करेगा. उस के फायर की आवाज सुनते ही रामबली और जग्गू के दल अटारियों पर चढ़ जाएं और डाकुओं पर टूट पड़े. बाकी लोग गांव के परले सिरे पर जा कर जगार करें. सब अपनेअपने मोर्चों की ओर पांव दबा कर चले. राजू ने हंस कर कहा, ‘‘मजा तो तभी है, दोस्तों, जब दलन पकड़ा जाए.’’ साघनहीन देहाती उत्साह से गोलियों का मुकाबला करने रवाना हुई. दस मिनट में ही दलन के सामने दरी पर गहनों का ढेर लग गया. डाकू अपनेअपने मोर्चे छोड़ दरी के पास सिमट आए. कामिनी के अलावा अन्य स्त्रियों के पास ढेरों जेवर निकला. खिसिया कर दलन सिंह ने कामिनी को ध्यान से देखा. उस की ओर बढ़ा छिटकी हुई चांदनी में सामने उसे देवबाला सी दीखी. छरहरे शरीर की इतनी सुंदर स्त्रियां उस ने बहुत कम देखी थीं.
पुलिस की आंखें बचा कर कोठों पर न जाने कितनी बार हो आया था. परंतु कभी भी ऐसे निर्दोष, मादक और दैवी सौंदर्य के दर्शन न हुए थे. नीली साड़ी में लिपटी उस आकर्षक मूर्ति ने उसे क्षण भर में मोह लिया. उस की दुराचारी और पाशविक वृत्ति ने जोर मारा. दलन ने अपने पेशे के नियम को पहली बार तोड़ा. उस ने कामिनी की बांहें कस कर पकड़ लीं और अपने कर्कश स्वर में यथाशक्ति मिठास लाता हुआ बोला, ‘‘तुम्हें हमारे साथ चलना होगा. आराम से रहोगी.’’ दूसरे ही क्षण उस के मुख पर पाशविकता नाच उठी. ‘‘खबरदार, जरा भी गुलगपाड़ा किया तो गरदन घोट दूंगा,’’ कह कर उस ने अपनी पकड़ और भी कठोर की. एकाएक कामिनी की सम झ में कुछ न आया. बंधा पड़ा चिम्मन जोर से तड़पा. औरतों के होशहवास समाप्त हो चुके थे. कोई न बोली. किसी के रोने का स्वर भी न सुनाई दिया.
दहेज की कोई भी खबर पढ़ कर लोगों खासतौर से औरतों को तमाम मर्द मारपीट करने वाले नजर आने लगते हैं. आम राय यह बनती है कि मर्द समुदाय पैसों के लिए पत्नियों को परेशान करता है.
दहेज कानून की बनावट चाहे ऐसी हो कि अगर एक बार कोई पत्नी अपने पति के जुल्म की शिकायत कर दे, तो पति वाकई कुसूरवार है या नहीं, यह देखनेसम झने के पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है, पर इस से औरतों को कुछ नहीं मिलता, क्योंकि वे न तो ससुराल की रहती हैं, न ही मायके की.
मगर भोपाल के नजदीक सीहोर जिले के परिवार परामर्श केंद्र के अफसर और सदस्य इस बात को ले कर हैरानपरेशान हैं कि पिछले 5 सालों से औरतों के मुकाबले मर्र्द ज्यादा तादाद में अपना रोना रोते आ रहे हैं. औरतों की लड़ाई के खिलाफ इतनी सख्ती बरतने को कोई कानून ऐसा नहीं है, जो उन्हें सबक सिखा सके. परिवार परामर्श केंद्रों का अहम मकसद घरेलू झगड़ों को निबटाना है.
पति कुसूरवार होता है या उस के खिलाफ शिकायत आती है, तो तुरंत उसे दहेज और प्रताड़ना कानूनों का हौआ दिखा कर यह सम झाया जाता है कि सम झौता कर लो, नहीं तो पहले हवालात और फिर जेल जाना तय है. आरोप कितना सच्चा है और कितना झूठा, इस की जांच की जहमत आमतौर पर नहीं उठाई जाती. आम मर्द अपने को जेल से बचाने के लिए राजीनामा कर लेता है, पर घोड़े को पानी तक ले जाया जा सकता है, उसे पानी नहीं पिलाया जा सकता. घर में रह कर वह बीवी की धौंस सहता है, पर प्यार नहीं करता.
मध्य प्रदेश सीहोर के हालात पत्नियों की हैवानियत की दास्तां कहते नजर आते हैं. आंकड़ों पर गौर करें, तो एक साल में सीहोर परिवार परामर्श केंद्र में 90 अर्जी आई थीं, जिन में से 62 पतियों की थीं. इस के एक साल पहले कुल 99 अर्जियों में से 46 पतियों की थीं. ज्यादातर मामलों में मर्दों की शिकायत यह थी कि बीवियां उन्हें परेशान करती हैं, डांटतीडपटती हैं और मायके चली जाती हैं.
गौरतलब है कि परिवार परामर्श केंद्र पुलिस महकमे द्वारा चलाए जाते हैं. सीहोर परिवार परामर्श केंद्र के अध्यक्ष के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में पतियों ने हिफाजत की गुहार लगाई है.
पतिपत्नी में विवाद होना आम बात है, मगर पत्नी जब शिकायत करती है, तो उसे जरूरत से ज्यादा हमदर्दी औरत होने की वजह से मिलती है. पति शिकायत दर्ज करा रहे हैं तो इस पर एक वकील का कहना है, ‘‘मुमकिन है कि पत्नियों पर जोरजुल्म करने से पहले ही वे बचाव का रास्ता अख्तियार कर रहे हों, मगर इतने मामले देख कर ऐसा लगता नहीं कि सभी ऐसा करते होंगे.’’
न परेशान शौहरों की खास मदद परिवार परामर्श केंद्र नहीं कर पा रहा है. वजह, पत्नियों को बुलाने के लिए सख्त कानून नहीं है. वे आ भी जाएं, तो बजाय अपनी गलती मानने के पति की ही शिकायत करने लगती हैं. इस से मामला बजाय सुल झने के और उल झता है.
लेकिन अच्छी बात यह है कि पति अपनी बात कहने में हिचक नहीं रहे. एक समाजसेविका मानती हैं कि पत्नियां भी पति को परेशान करती हैं, मगर इज्जत बचाने की खातिर पति खामोश रह जाते हैं.
एक पीडि़त पति दयाराम (बदला हुआ नाम) का कहना है कि पत्नी जबतब बेवजह कलह करने लगती है. सम झाता हूं, तो वह मायके चली जाती है. वह तलाक नहीं चाहता, बल्कि घर की सुखशांति बनाए रखने में पत्नी का सहयोग चाहता है. उस के पास इतने पैसे भी नहीं कि वह कोई नौकरानी रख सके या बाहर का खाना ला कर खा सके. इस हालत के लिए उन टैलीविजन खबरों को कुसूरवार ठहराया जाता है, जिन में उन्हें थप्पड़ मारते दिखाया जाता है, जिन्हें आप पसंद नहीं करते.
आजकल समाज में धर्म और जाति के नाम पर हर कोई लट्ठ ले कर खड़ा होने लगा है. सच कुछ भी हो, मगर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पति का सुखचैन बीवी जरा सी कलह से छीन सकती है.
कलह और तानों से परेशान पति या तो शराब पीने लगता है या दूसरी औरतों के चक्कर में फंस जाता है. दरअसल, अब बुलडोजर संस्कृति चलने लगी है कि जरा सी बात पर पूरा घर ढहा दो, जो सरकार कर रही है वही बीवियां अपने मर्दों के साथ कर रही हैं.
एक लंबे अरसे से गांवभर में 3 जनों का बड़ा भारी नाम रहा है. बौहरे चंद्रपाल भड़सार गल्ले की भराई और लेनदेन के लिए मशहूर रहे हैं. पुरबिया गांव में नौकरीपेशा और पढ़ाईलिखाई के लिए पहले नंबर के गिने जाते रहे हैं, तो ठाकुर जाति के प्यारेलाल अपनी जमीनजायदाद के लिए गांव में सब से ऊपर हैं. उन के बराबर जमीन गांवभर में किसी के पास भी नहीं है. गांव के सिवाने से ले कर बंबा (छोटी नहर) तक उन की खेती फैली हुई है. आखिर 225 बीघा जमीन कोई कम नहीं होती.
ठाकुर प्यारेलाल की खेती हमेशा से नौकरों के बलबूते पर होती आई है. घर पर 3 ट्रैक्टर और 8 दुधारू भैंसें उन्होंने हमेशा अपने पास रखी हैं. अच्छे पशु को खरीदने का चाव उन में इतना जबरदस्त रहा है कि जिस भैंस को ज्यादा कीमत के चलते मेले में कोई भी खरीदने को तैयार न होता हो, उसे वे जरूर ही खरीद कर लाते.
ठाकुर प्यारेलाल का काम दोपहरी में पंडित भूरी सिंह से कथावार्ता सुनते रहना और सुबहशाम खेतों का चक्कर लगाना रहा है. जब से राम मंदिर की बात चली है, उन का हिंदूधर्म का प्रेम और बढ़ गया है. पिछले 40 साल से वे ही घर के सोलह आना मालिक रहे हैं. उन्होंने अपने बेटे रामलाल को मालिकी के लिए हमेशा नाकाबिल सम झ कर इधर 4-6 साल से अपने लाड़ले नाती को घरगृहस्थी की थोड़ीबहुत जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं.
ठाकुर प्यारेलाल बड़े दिलेर आदमी रहे हैं. कोई शादी या कर्ज होने पर उन्होंने कभी भी हाथ सिकोड़ना नहीं जाना. जब उन्होंने अपनी छोटी लड़की की शादी की, तो उन के समधी ने वैसे ही उन से पूछा, ‘‘आप में कितनी बरात बुलाने की हैसियत है?’’
‘हैसियत’ शब्द ठाकुर प्यारेलाल को बहुत अखर गया और इस पर उन्होंने समधी को तपाक से जवाब दिया, ‘‘समधीजी, आप उतनी बरात लाएं, जितनी बरात लाने की आप में हैसियत है.’’
फिर क्या था, उस बरात में पूरे 600 आदमी आए. साथ ही, एक किराए की ओपन कार, 4 बसें, 20 गाडि़यां आईं सो अलग.
आज भी गांव में चंपा की शादी की जिक्र करकर के नई पीढ़ी के लड़के उसी तरह की लड़की को ढूंढ़ने में लगे रहते हैं.
अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जी कर (80 साल की उम्र भोग कर) ठाकुर प्यारेलाल 10 रोज के कोरोना बुखार में ही इस दुनियाको हमेशा के लिए छोड़ गए. शव यात्रा निकाली ही नहीं जा सकी. रातोंरात लाश को 2 लोगों के सामने जला दिया गया. लेकिन कोरोना खत्म होने पर रस्में पूरी की गईं, नकली लाश बना कर अर्थी बनाई गई.
कसबे से बैंडबाजे वाले लाए गए. विमान का शंख झालर, खड़तालमंजीरे और बैंडबाजों के साथ आसपास के 5 गांवों में जुलूस निकला. घी, चंदन की भरमार के साथ नकली ठाकुर प्यारेलाल की अंत्येष्टि की गई. देखादेखी उस समय श्मशान घाट पर बहुत सारे लोग मौजूद थे. बाद में मृत्युभोज में 16 तरह का खाना भी तो था न.
पंडित राम सिंह, एक सत्ता पक्ष का खास भगवाधारी नेता चंद्रपाल और गंगा प्रसाद बैठेबिठाए नेता बन बैठे.
उन सब ने कहा कि ठाकुर प्यारेलाल की याद में एक बड़ा सा मंदिर उन की जमीन पर बनना चाहिए. लोगों ने लाल सिंह के पूछे बिना जमीन भी तय कर ली. शहर से एक पंडित बुलवा कर जमीन शुद्ध करवा ली.
ठाकुर आदमी नहीं, देवता थे. सारी बीसी (आसपास के 20 गांव) में ऐसा नेक आदमी ढूंढ़ने पर भी नहीं मिल सकता. अब बात तो तब रहे, जब मंदिर में सफेद पत्थर लगे, ताजमहल सी कारीगरी हो.
ठाकुर लाल सिंह लोगों की बातें सुन कर बड़ी गुदगुदी और खी झ का अनुभव करते. आज उन के पास 10-20 लाख की नकदी होती, तो वह गांव वालों की आरजू को जरूर पूरा कर देते. वे बड़े लाचार थे, क्योंकि उन का घर नामीगिरामी लोगों में तो जरूर गिना जाता रहा है, पर हकीकत वे ही अच्छी तरह से जानते थे.
50 साल की बाबा की मालिकी में इस समय घर में नकदी के नाम पर ज्यादा नहीं था. हां, बाहरी कवर जरूर बना हुआ था और मौका पड़ने पर बिना किसी को पता चले 10-20 हजार रुपए इधरउधर से जमा कर खर्च कर डालने की उन में हैसियत थी.वह रुपया बैशाख में फसल आते ही निकाल दिया जाता.
छठे दिन ये शुभचिंतक (बौहरे वगैरह) उन की बैठक पर आए और उन्होंने ठाकुर को अंदर घर से बुलवा लिया. तब बैठक में बिछे गलीचे पर सभी बैठे.
पहले तो बौहरे, पंडित और पुरबिया घंटों तक बाबा के गुणों का बखान करते रहे, फिर बैनई के शंकरदयाल के मंदिर बनाने की बातें बड़ी रस लेले कर चलीं. इस के बाद कार्ज संबंधी ठाकुर द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को बहुत झं झटबाजी का काम जतलाते हुए उन महानुभावों ने कार्ज का सारा मामला ठाकुर लाल सिंह पर ही छोड़ दिया.
हालांकि मंदिर बनाने का फैसला पहले से ही हो चुका था. पूरा गांव सोच रहा था कि तब ठाकुर लाल सिंह ने बड़े धर्मसंकट में पड़ कर अपनी पैसे की लाचारी प्रकट की. इस पर पंडित राम सिंह ने उन्हें सहलाते हुए निवेदन किया, ‘‘ठाकुर साहब, आप क्या खेती की 2 साल की बचत भी मंदिर के नाम पर नहीं लगा सकते? आप के लिए यह कौन सी बड़ी बात है.’’
पुरबिया ने पंडित की बात का पूरी तरह समर्थन किया. फिर बौहरे ने रुपयों के इंतजाम की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा, ‘‘ठाकुर साहब, आप अगर हुक्म दें, तो बाबा के नाम पर आज ही अकेले बरहन में से ही 5 लाख रुपए ला कर आप के हाथ पर रख दूं.’’
वैसे तो लाल सिंह मंदिर के ज्यादा वजन को बिलकुल भी ओटना नहीं चाहते थे और न उन में इतनी औकात ही थी, पर उन जानेमाने लोगों की बात का खंडन करने की हिम्मत भी उन में नहीं थी, इसलिए उन्होंने चुप्पी साध ली.
ऐसे मौकों पर चुप्पी का मतलब खामोशी मान लिया जाता है. उन्हें लग रहा था कि उपजाऊ जमीन में कटौती होगी, पर मंदिर के चढ़ावे की बात भी मन में थी.
उसी दिन सारे गांव में ठाकुर प्यारेलाल के नाम पर मंदिर बनने का हल्ला मच गया.
अगर कहीं एकता और भाईचारा देखना है, तो वह गांव की जिंदगी में और खासकर धर्म के मौके पर देखने को मिलेगी. इस समय सारे गांव में बौहरे, पंडित और पुरबिया की तूती बोल रही है. पंडितजी ने मंदिर से संबंधित सभी तरह की खरीदारी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी. ठेकेदार तय कर लिया था, जो 30 फीसदी पंडित को देता था.
श्यामू पांडे के उस बड़े से घर से ढोलक और गीतों की आवाज आनी बंद हो गई. गांव की रिश्ते की औरतें गाबजा कर अपनेअपने घर जा चुकी थीं. घर में शांति छाती जा रही थी. मेहमानों में आई हुई औरतें थक कर चूर थीं. पांडेजी के बेटे प्रकाश की बरात को गए 2 दिन बीत चुके थे. उन के पीछे घर में रह गई थीं औरतें और चौकीदार चिम्मन.
चिम्मन दिनभर इधरउधर घूमता और रात को सिरहाने बंदूक रख कर सोता. आसपास के गांवों में उन दिनों गैंगस्टरों का बड़ा जोर था. ये गैंगस्टर राजनीतिक पार्टी से भी जुड़े थे. एक पत्रकार को भी धमका चुके थे. रोजाना किसी न किसी कांड की खबर मिलती थी कि अमुक दुकानदार को लूट लिया. अमुक के लड़के को दिन में ही घर से गैंगस्टर उठा ले गए. नदी पार गैंग ने एक आदमी को मोटरसाइकिल से बांध कर जिंदा जला दिया वगैरह. चिम्मन ऐसी बातें बहुत दिनों से सुन रहा था और हंस कर उड़ा देता था. उसे अपनी बंदूक पर बड़ा भरोसा था. फौज में जो रहा था. कारगिल में भी था. मोरचे पर कभी पीठ न दिखाई. एक बार वापस होने का हुक्म मिला.
सारी टुकड़ी मिनटों में खाई में जा छिपी, पर चिम्मन वहीं डटा रहा. आखिर में कहनेसुनने पर लौटा भी तो दुश्मन की ओर सीना ताने और खाई की ओर पीठ किए हुए. चलते समय पांडेजी ने उसे ही घर सौंपा था, क्योंकि उस पर उन्हें पूरा भरोसा था. उस ने भी गर्व से कह दिया था, ‘‘मजे से बरात कर आइए सरकार. यहां कोई गैंगस्टर आया तो जिंदा वापस नहीं जा सकता.’’ और उस ने गर्व से अपनी प्यारी ‘मुंहतोड़’ पर हाथ फेरा. उस ने अपनी बंदूक का नाम ‘मुंहतोड़’ रखा था, जो उसे इनाम में मिली थी. बाद में 2 दिन बड़ी मुस्तैदी से काटे. घर की औरतें भी उस की देखरेख में निश्चिंत थीं. बिना किसी खटके के गानेबजाने में शामिल होने वाली औरतों के सामने अपने गहनों का प्रदर्शन करतीं, उन की लागत बतातीं और रात को गहने पहने ही सो जातीं. चिम्मन पौर में बिस्तर लगाए था. सिरहाने भरी बंदूक. हवेली में 15-20 औरतें छत पर सो रही थीं. उस रात बिजली चली गई थी.
यह आम बात थी. हर 4-5 दिन में कोई ट्रांसफौर्मर फेल हो जाता था. चांद चढ़ आया था. गांव और आसपास के जंगल में रोशनी फैल गई. चारों ओर सुनसान था. कभीकभी कोई सियार बोल उठता था या किसी खेत के मचान से थोड़ा सा शोरगुल होता था. कहींकहीं डीजल पंप की आवाज जरूर आ रही थी. राजू भी अपने आम के बाग में अधसोया सा चौकसी कर रहा था. अंदर झोंपड़ी में अंधी मां सो रही थी. हफ्तेभर से बुखार से पीडि़त थी. राजू ही उस का सहारा था. मेहनती और नेक बेटा. बाप के मर जाने के चलते चाहते हुए भी न पढ़ सका. बागबानी करता था. मरमिटने का शौकीन और रसिक था. गांव में एक बार रक्षक दल आया. लाठी के पैंतरे और तरहतरह की कसरतें उस से सीख लीं. शाम को नदी के किनारे बांसुरी भी खूब बजाता. उस के मोबाइल में भी ढेरों रैप म्यूजिक थे. घर में कम बैठता. कुंआरा जो ठहरा. आज दिनभर मां की सेवा में लगा रहा.
अब कहीं जा कर उस की आंख लगी थी. न चाहते हुए भी राजू की नींद भरी आंखें मुंदी जा रही थीं. घंटाभर भी न बीता होगा कि श्यामू पांडे की हवेली से शोर सुनाई दिया. आवाज घबराई हुई औरतों के गलों की थी. 2-3 हवाई फायरों के धमाकों ने तो गांवभर को हिला दिया. पौर में चिम्मन ने, बाग में राजू ने, गांव में रामबली, जग्गू, नोखे वगैरह सब ने सुना. पलभर में सब कुछ साफ हो गया. डाका पड़ा है. गैंगस्टर राजू के बाग से हो कर पांडे की हवेली में पीछे से चढ़ आए थे. चिम्मन 1-2 पल बौखलाया. ऊपर से आती हुई धमाचौकड़ी की आहट ने उसे हिला दिया. डाका पड़ गया. दूसरे ही पल उस की हिम्मत लौटी और साथ में फौजी सतर्कता भी. दबे पैर उठा. हाथ में बंदूक संभाली. धीरे से घबराए लोगों के लिए दरवाजा खोल दिया और खुद जीने से ऊपर जाने को लपका. जोश में उबल पड़ रहा था. जाते ही 1-2 को उड़ा देने का निश्चय किया. ‘पांडेजी भी देख लेंगे, ऐसे ही गप नहीं हांकता था.’ जीने की आखिरी सीढ़ी पार कर के दरवाजे के बाहर छत पर पैर रखा. दरवाजे के बगल में एक डाकू पहले से ही स्वागत करने के लिए तैयार खड़ा था. उस ने झट से चिम्मन की टांगों में लाठी का अड़ंगा लगाया. चिम्मन इस के लिए बिलकुल तैयार न था. भरभरा कर औंधे मुंह गिरा और बंदूक छिटक कर दूर जा गिरी. तुरंत ही 2 डाकुओं ने उस की मुश्कें कस दीं और मुंह में कपड़ा ठूंस कर कोने में डाल दिया. चिम्मन की आंखें अब खुलीं. यह कारगिल का मोरचा नहीं, गैंगस्टर का हमला था. ऐंठ कर रह गया. छत पर तकरीबन 15 लोग थे. सब हथियारबंद. औरतों के होश गायब. चिम्मन को इस तरह धरती सूंघते देख वे सिट्टीपिट्टी भूल गईं. रहीसही उम्मीद भी जाती रही. भगवती चाची, जानकी जीजी, छोटी माई और पांडेजी की बेटियां सब जड़ हो गईं. भगवती चाची सारे शरीर पर जेवर लादे थीं. सारे दिन गांव की औरतों ने उन्हें जलन भरी आंखों से देखा था. क्या मालूम था, निगोड़े गैंगस्टर आ टपकेंगे. काटो तो देह में खून नहीं.
जीजी ने अपना निश्चय सुनाया, ‘‘प्राण दे दूंगी, पर इन निगोड़ों को एक छल्ला भी न ले जाने दूंगी. हराम की कमाई सम झी है…’’ कांपती हुई भगवती चाची में भी दम आया, ‘‘क्या पता था, दुष्ट कभी न मानेंगे. अब क्या होगा कम्मो?’’ कामिनी पांडेजी की बड़ी बेटी थी. सम झदार थी और पढ़ीलिखी थी. पेचीदा मामलों में पांडेजी भी उस से सलाह लेते थे. अभी तक हाथ पीले न कर पाए थे. कोई काबिल लड़का आंखों न चढ़ा था. ‘‘अब वही होगा जो होना था. तुम सब से कितना कहा, गहने लादे न घूमो. आखिर में गैंगस्टर चढ़ ही आए. चुपचाप गहने हवाले कर देने में ही खैर है. अटकने से कोई फायदा नहीं. कील तक छीन ले जाएंगे. दुर्गति होगी सो अलग,’’ कामिनी ने कहा. गैंगस्टर भी मोरचा बांध चुके थे. औरतें बीच में घेर लीं. उन के अगुआ ने कहा, ‘‘सब औरतें पास वाली दरी पर जेवर रख दें. किसी ने गड़बड़ की, तो उस का भी ऐसा ही हाल होगा,’’ कह कर उस ने पास पड़े चिम्मन को ठोकर लगाई. चिम्मन मजबूर था. फुफकारा और तड़फड़ा कर रह गया. जानकी जीजी भी कुछ बड़बड़ाईं.
अगुआ ने फिर डपटा, ‘‘क्या होश ठिकाने नहीं हैं? दलन मर्दऔरत किसी को नहीं देखता है.’’ दलन. दलन के नाम में जादू था. गांव के क्या, जिलेभर के लोग इस नाम से कांपते थे. घोर अत्याचारी, गजब का फुरतीला और परले सिरे का बदचलन. उस ने पुलिस के भी दांत खट्टे कर रखे थे. सरकार ने उसे पकड़ने वाले के लिए 5,000 रुपए का इनाम बोला था. पर क्या मजाल कि उस की छांह भी हाथ आ जाती. रात ही रात में इस जिले से उस जिले में जा लगता था. जानकी जीजी, रज्जो दादी, रानी, कमला, सरला सब के देवता कूच कर गए. जेवर तो गए भाड़ में, उन्हें अपनी इज्जत बचाने की पड़ गई. दूसरे ही पल दरी पर गहनों का ढेर लग गया. शोरगुल और धमाका सुन कर राजू को मेंड़ से गुजरते आदमियों की बात याद आ गई. निश्चय हो गया कि गैंगस्टर ही थे. लाठी कंधे पर साधे हुए वह मिनट भर में बाग की मेंड़ पर जा पहुंचा. यहां हवेली से आता हुआ शोरगुल साफ सुनाई देता था.
उस ने मन में कहा, ‘पांडे की हवेली में ही डाका पड़ा है.’ तुरंत ही दोहराया, ‘पांडे के यहां अच्छा हुआ…’ आगे बढ़ते पैर रुक गए. पिछले साल का घाव पलभर में हरा हो गया. उसे याद आई अपनी बेइज्जती. चिम्मन के धक्के, श्यामू पांडे की गालियां. कम्मो का करुणा भरा चेहरा. कितना जलील किया गया था वह.
इस डर से कस्तूरी कांप उठती थी. इस मुए ने कहीं उसे वापस फार्म पर भेज दिया, तो वह मुसीबत में पड़ जाएगी. वहां दूसरी मजदूरनियों की तरह उसे भी सारा दिन गारेमिट्टी के काम में खटना पड़ेगा.
अभी यहां बंगले पर होने से वह हाड़तोड़ काम से बची रहती है. यहां चूल्हेचौके का काम कर दिया. मेमसाहबों के नाजनखरे उठा लिए. बच्चों को बहला दिया. साहब को खुश कर दिया. बस, फिर मौज करो. साहब के चौके में जो पके वह खाओ. मेमसाहबों के उतरे हुए कपड़े पहनो. साहब के यहां आए हुए मेहमानों से इनाम, बख्शीश पाओ. साहब के परिवार के साथ सैरसपाटे के भी मौके मिल जाते हैं.
इसीलिए कस्तूरी यही कोशिश करती रहती थी कि उस की नौकरी यहीं साहबों के बंगलों पर लगी रहे. हाजिरी वहां फार्म पर लगती रहे और काम वह यहां करती रहे. बंगलों में इठलाती फिरे.
कस्तूरी को अभी भी वह दिन याद था, जब वह पहलेपहल बंगले पर फार्म से भेजी गई थी. उस समय वह कितनी घबराई थी, क्योंकि इन शहरी लोगों की बोली भी उस समय उस की समझ में नहीं आती थी. अपनी आदिवासी बोली के सिवा वह और कुछ नहीं जानती थी. इन साहबों का रहनसहन, खानपान सबकुछ उस के लिए अजीब सा था.
इसीलिए दूसरे दिन यहां से भाग खड़ी हुई थी. मुखिया से उस ने साफ कह दिया था कि वह तो फार्म पर ही भली है. बंगले का काम उस से नहीं होगा. यह उस के बस का नहीं है.
पर मुखिया और दूसरे अफसरों ने उसे बंगले पर ही जाने को मजबूर किया था. एक तरह से धक्के देदे कर उसे फार्म से भगाया गया था.
इस मौके पर दीतरी ने उस के कान में कहा था, ‘‘जा कस्तूरी, यह साहब तेरे पर रीझ गया है… मौज कर.’’
कस्तूरी कांप उठी थी. उस ने फार्म के मैनेजर से हाथ जोड़ कर कहा था, ‘‘इस दीतरी को ही वापस बंगले पर भेज दो. यह बंगले के काम की जानकार है. मैं अनाड़ी हूं… मुझे यहीं रहने दो.’’
पर मैनेजर ने कस्तूरी की एक नहीं सुनी थी. डांट कर उसे भगा दिया था.
फिर तो कुछ दिनों में ही कस्तूरी को बंगले का चसका लग गया था. इन शहरी लोगों की बोली, खानपान, रहनसहन सभी से वह वाकिफ हो गई थी. अच्छा खाने और अच्छा पहनने से उस का हुलिया ही बदल गया था. उस के रूपरंग, चालढाल, बातचीत में जैसे निखार सा आ गया था. उस के पास घर में कपड़ों का अंबार लगा था. उस के भाई, पिता उस के पैसे को पाने के लिए न जाने कितनी खुशामद करते थे.
साहब लोग भी अब कस्तूरी को जरूरी समझने लगे थे. जो भी साहब यहां से जाता था, वह नए आए साहब को कह जाता था, ‘‘यह कस्तूरी बड़ी समझदार है. इस बियाबान में इस से समझदार नौकर मिलना मुश्किल है.’’
इस साहब को भी उस लंबू साहब ने जातेजाते कहा था, ‘‘यह कस्तूरी शहरी सांचे में पूरी तरह ढल गई है. इसे बंगले पर रखोगे, तो खुद के लिए भी जंगल में मंगल रहेगा और भाभीजी को एक ऐक्सपर्ट नौकरानी मिल जाएगी.’’
कस्तूरी ने अपने कानों से साफ सुना था. उस लंबू साहब ने कस्तूरी की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘‘बड़ी करारी है. यहां की मिट्टी की तरह सख्त, मगर चट्टानों के भीतर बह रहे किसी सोते की ही तरह ठंडी, मीठी और आरामदायक. यहां के आमों की तरह लजीज, रसीली.’’
यह अनोखा साहब उस समय भी खोखली हंसी के साथ बेवकूफों की तरह खड़ा रहा था. नजर भर कर उस ने तब भी कस्तूरी को नहीं देखा था. तकरीबन 6 महीने बीत जाने के बाद भी वह वैसा का वैसा ही था. दूसरे नौकरों में और कस्तूरी में वह कोई फर्क ही नहीं कर रहा था.
नए साहब के इस बरताव से कस्तूरी को कभीकभी एक दूसरी तरह का शक भी हुआ था. मगर उसे खुद को भी यह शक बेबुनियाद सा लगा था, क्योंकि साहब के 3 बच्चे थे. अपनी मेमसाहब से भी वह झिझकता नहीं था.
इसीलिए तो यह साहब कस्तूरी की समझ में नहीं आ रहा था. रहरह कर उस के दिल में यही सवाल उठता रहता था कि यह साहब क्या किसी दूसरी मिट्टी का ही बना हुआ है? यह क्या ऐसा ‘सतयुगी’ है, जो अपनी ब्याहता के सिवा किसी दूसरी औरत पर नजर ही नहीं डालता है? मरदों की जात तो ऐसी होती नहीं. ढोरों की तरह मौका लगते ही यहांवहां मुंह मारना तो मरदों की आदत होती है. फिर इसे क्या हो गया है?
लेकिन कस्तूरी को मालूम था कि यह साहब दिनोंदिन मुटियाती अपनी मेमसाहब से नाखुश सा है. जब देखो, तब मेमसाहब को कम खाने, पैदल घूमने, कसरत करने की सलाह देता रहता है.
किंतु फिर भी एक कांटा सा कस्तूरी के दिल में चुभता रहता था. इस नए साहब की लापरवाही उसे खलने लगती थी. वह उस की ओर नजर नहीं डाल रहा था. इस का उसे इतना मलाल नहीं था. मलाल अगर था तो इस बात का कि वह क्यों नजर नहीं डाल रहा है?
यह गुत्थी कस्तूरी से सुलझ नहीं
रही थी. अगर यह अपनी मेमसाहब के अलावा किसी दूसरी औरत पर नजर न डालने वाला मरद तो सतजुग में भी नहीं थे. तब भी हरेक किसी न किसी को पकड़े रहना था. उस ने कितने ही लोगों से सुना है. तो वह उस के पैर पूजने को भी तैयार हो सकती है, क्योंकि उसे आज तक ऐसा कोई आदमी मिला ही नहीं था. जितने भी मिले थे, वे सब उस के जिस्म को नोचने वाले ही निकले थे.
राइटर- चंद्रशेखर