⚲

Pawan Singh के इस गाने को मिले 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज, देखें Viral Video

कोरोना महामारी के विपत्ति काल में भी भोजपुरी के लोकप्रिय गायक व अभिनेता पवन सिंह लगातार रचनात्मक काम करते हुए नए नए गानों का निर्माण व उन्हें अपनी आवाज में स्वरबद्ध का लोगों के सामने लाते जा रहे हैं और हर बार अपने गायन के जादू से भोजपुरी संगीत जगत में तहलका मचा रहे हैं.

इस बार पवन सिंह द्वारा स्वरबद्ध गीत ‘‘ओढ़नी के कोर भींजल बा‘ को महज 24 घंटे में 2 मिलियन व्यूज मिले हैं. यानी अब तक इस गाने को 2,176,437 से अधिक लोग देख चुके हैं. इस गाने पवन सिंह की कोमल सिंह के साथ दिल को छू लेने वाली रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने को देखने व सुनने वालों के दिलो में अपनी जगह बनाती जा रही है.इसग गाने के बाद जिस तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं,उससे यही बात उभरकर आती है कि पवन सिंह के प्रषंसको को पवन सिंह व कोमल सिंह की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है.

pawan singh

ये भी पढ़ें- कोरोना से हुआ इस भोजपुरी एक्टर की मां का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

‘‘ओढ़नी के कोर भींजल बा” को पवन सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो अब 2 मिलियन पार कर नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ चला है. इस गाने में एक प्रेमी और प्रेमिका की खुबसूरत कहानी भी है, जो गाने के सपोर्टिंग है. इसमें पवन सिंग एक ऐसे प्रेमी के किरदार में हैं, जिसकी प्रेमिका की शादी होने वाली होती है और वह छुप – छुप कर रोती है. मगर जब पवन से मिलती है तब उसकी ओढ़नी यानी दुपट्टे के कोने से उसे एहसास होता है कि उसकी प्रेमिका रो रही है.

pawan singh

इस गाने का फिल्मांकन कमाल का है. पवन सिंह के सुरीले आवाज पर इस दिल छू लेने वाली कहानी का प्लाट किसी को भी अपने ओर आकर्षित करने के लिए काफी है.

pawan singh

ये भी पढ़ें- यश कुमार और निधि झा की फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

पवन सिंह द्वारा निर्मित ‘ओढ़नी के कोर भींजल बा‘ के गीतकार बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक आदित्य देव,नृत्य निर्देशन ऋतिक आर्य,सहनिर्माता रानू सिंह,वीडियो निर्देषक रवि पंडित और एडिटर दीपक पंडित हैं.

कोरोना से हुआ इस भोजपुरी एक्टर की मां का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

कोविड महामारी की दूसरी लहर में बहुत से लोगों को अपनी जिंदगी को गंवानी पड़ी है. करीबन एक लाख से अधिक लोगों ने अपने प्रियजन खोए हैं. सिर्फ आम इंसान ही नही बल्कि कई राजनीतिक व कई फिल्मी हस्तियां संक्रमित हो गईं,कईयों ने अपने प्रियजनों को भी महामारी से खो दिया. भोजपुरी अभिनेता तथा एनसीपी, मुंबई, महाराष्ट्र के महासचिव सुदीप पांडे ने भी कोरोना के ही चलते अपनी मां को खो दिया.

सुदीप पांडे की मां चंदा पांडे की 76 वर्ष की आयु में 21 मई 2021 को एमजीएम अस्पताल, नई मुंबई में मृत्यु हो गई. इससे पहले उनके पिता उपेंद्र नाथ पांडे की 80 वर्ष की आयु में 14 अप्रैल 2021 को नवी मुंबई में ही मृत्यु हो गई थी. दोनों मृत्यु के कुछ दिनों पहले से नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे.

ये भी पढ़ें- यश कुमार और निधि झा की फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

sudip-pandey-parents

उनका अंतिम संस्कार नवी मुंबई में किया गया और सुदीप पांडे की बहन निशि चौबे, उनके पति बिनोद चौबे, अन्य दोस्त और परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए सुदीप पांडेय के निवास स्थान पर पहुंचे और शेष वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी जुड़े.

Sudip-Pandey,-his-father

सुदीप पांडे ने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता का प्यार मेरे लिए अनमोल है.उन्हें खोने के बाद मैं उन्हें ज्यादा याद करता हूं. वह जहां भी हैं, हमेशा मेरे दिल में रहेंगे. इतने कम समय में माता-पिता दोनों को खोना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम भाग्य नहीं बदल सकते हैं, लेकिन कम से कम मैं संतुष्ट हूं कि एमजीएम अस्पताल ने मेरी मां के जीवन को बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की और इसके लिए हमारा पूरा परिवार एमजीएम अस्पताल के डीन जी एस नरशेट्टी और उनकी मेडिकल टीम का आभारी है.’’

ये भी पढ़ें- Pawan Singh बॉलीवुड में मीत ब्रदर्स के साथ मचाएंगे धमाल, पढ़ें खबर

इस अवसर पर सुदीप पांडे और बिनोद चौबे ने गरीबों को खाना बांटा. इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने समझाया ‘‘मेरेमाता-पिता हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना पसंद करते थे और इसीलिए यह हमारे परिवार में एक संस्कृति बन गई है.’’

यश कुमार और निधि झा की फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है. कुछ फिल्मकार अब भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्मों के निर्माण पर जोर देने लगे हैं. ऐसी ही एक कहानी प्रधान हास्य फिल्म ‘‘थोड़ा गुस्सा- थोड़ा प्यार’’ का ट्रेलर वायरल हो चुका है, जिसमें यश कुमार और लूलिया गर्ल निधि झा की मुख्य भूमिका है. इन दोनों के बीच की नोकझोंक खूब गुदगुदाने वाली है. मकान मालिक और एक बैचलर महिला किराएदार के रिश्ते के इर्द गिर्द बुनी गयी इस फिल्म की कहानी में मकान मालिक रास बिहारी(यश कुमार) अपने घर में राधिका तिवारी( निधि झा) को किराए पर रखते हैं.

इस ट्रेलर में यश कुमार और निधि झा की केमेस्ट्री बेहद मनोरंजक नजर आ रही है. इस कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर देखकर लोग खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं.फिल्म के ट्रेलर में अपने फन के माहिर मशहूर कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू ने भी खूब मनोरंजन किया है. फिल्म के गीत-संगीत भी लाजवाब हैं. यश कुमार की दूसारी फिल्मों की ही तरह यह फिल्म भी बेहद पारिवारिक है. इस फिल्म को समस्त परिवार के साथ देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh बॉलीवुड में मीत ब्रदर्स के साथ मचाएंगे धमाल, पढ़ें खबर

ज्ञातब्य है कि भोजुपरी फिल्म उद्योग में यश कुमार एक मात्र ऐसे कलाकार हैं, जिनकी हर फिल्म में विविधता होती है. वह सदैव कंटेंट प्रधान फिल्में बनाने को ही प्राथमिकता देते हैं.

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, कहा ‘स्वीमिंग करना कर रही हूं मिस’

फिल्म ‘‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’’ के निर्देशक सुजीत वर्मा कहते हैं-‘‘यह एक अलग तरह की हास्य फिल्म है, जो कि दर्शकों को गुदगुदाते हुए उनके चेहरे पर स्निग्ध मुस्कान लाएगी.’’ ‘‘यश कुमार एंटरटेनमेंट’’ प्रस्तुत फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार‘ के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट, निर्देशक सुजीत वर्मा, कहानी व पटकथा लेखक एस के चैहान, संवाद लेखक एस के चैहान व संदीप कुशवाहा, संगीतकार मुन्ना दुबे, गीतकार राजेश मिश्रा, कैमरामैन जहांगीर,एक्शन हीरा यादव, नृत्य निर्देशक प्रवीण सेलर व महेश आचार्या, कला निर्देशक अंजनी तिवारी तथा कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं.

फिल्म में यश कुमार, निधी झा, महेश आचार्य, राधे कुमार, मटरू, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा नवल, बबीता ठाकुर, काजल सिंह, मनोज मोहनी, श्रवण तिवारी, और विशेष भूमिका में अंजना सिंह हैं.

Pawan Singh बॉलीवुड में मीत ब्रदर्स के साथ मचाएंगे धमाल, पढ़ें खबर

भोजपुरी भाषी दर्शकों का निरंतर अपनी गायकी व अभिनय से मनेारजन करते आ रहे हरदिल अजीज अभिनेता व गायक पवन सिंह बौलीवुड के मशहूर संगीतकार सलीम सुलेमान के साथ धमाल मचाने के बाद अब ‘गल बन गयी’,‘चीटिया कलाईयाँ, छमछम फेम संगीतकार मीत ब्रदर्स के निर्देशन में गाना गाएंगे.

सूत्रों की माने तो मीत ब्रदर्स ने पवन सिंह के लिए गाने की धुन भी तैयार कर चुके हैं. अब केवल कोरोना महमारी के चलते लगे हुए लॉकडाउन के खत्म होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. लाॅकडाउन खत्म होने के बाद पवन सिंह आरा,बिहार से मुंबई आकर इस गीत को अपनी आवाज में स्वरबद्ध करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे और समर सिंह का गाना ‘विस्फोट’ हुआ वायरल, देखें Video

pawan

सूत्रों का दावा है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ बौलीवुड की एक सुपर हॉट अभिनेत्री भी नजर आने वाली हैं. ज्ञातब्य है कि भोजपुरी जगत के चर्चित गायक व अभिनेता पवन सिंह फिलहाल बिहार के आरा जिले में अपने गाँव में हैं, जहां बीते वर्ष उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने घर में म्यूजिक स्टूडियो बनवाया था, जहां अभी वह अपने गानों की रिकॉर्डिंग में लगे रहते हैं और वह शीघ्र ही आसपास के जगहों पर उन गानों का फिल्मांकन भी करने वाले हैं.लेकिन इससे बड़ी खबर ये है कि पवन का इंतजार मुंबई में सिर्फ मीत ब्रदर्स को ही नहीं, सलीम सुलेमान को भी है, जिन्होंने पवन सिंह को लेकर अपने दूसरे गाने की भी तैयारी पूरी कर ली.

ये भी पढ़ें- कोरोना महामारी पर Kheasri Lal Yadav ने गाया इमोशनल गाना, देखें Video

pawan-singh

इतना ही नही बौलीवुड गायक व संगीतकार पायल देव के साथ भी पवन सिंह का एक पंजाबी गाना जल्द आने वाला है.पायल देव पवन सिंह के साथ इससे पहले सलीम सुलेमान के होली सॉन्ग ‘बबुनी तेरे रंग’ में कर चुकी हैं, जो गाना देशभर में लोगों के बीच खूब पसंद किया गया.यह गाना उस समय ट्रेंड भी कर रहा था.अब जब वह मीत ब्रदर्स के लिए गाने करेंगें,तो एक बार फिर से भोजपुरी ही नहीं, पूरे बौलीवुड की नजर पवन और मीत ब्रदर्स के इस नए गाने पर होगी.

Rani Chatterjee ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, कहा ‘स्वीमिंग करना कर रही हूं मिस’

भोजपुरी  इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. फैंस को एक्ट्रेस के बारे में सोशल मीडिया से जानकारी मिलती रहती है.

अब एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. दरअसल कोरोना वायरस के कारण रानी चटर्जी घर से बाहर नहीं जा रही हैं. ऐसे में वह पुराने वक्त को काफी याद कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘जुगनू’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

 

जी हां, नॉर्मल डेज में एक्ट्रेस खूब खूब एन्जॉय करती थीं. रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड फोटो शेयर किया है. जिसमें वो स्वीमिंग पूल के पास बैठी दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में रानी चटर्जी ने मोनोकिनी पहनी हुई है. रानी चटर्जी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें स्वीमिंग किए हुए एक साल हो गया है. वो स्वीमिंग करना काफी मिस कर रही हैं.

 

रानी चटर्जी ने बताया है कि उन्हें  स्वीमिंग किए एक साल से ज्यादा टाइम हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि मैं मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Sambhawna Seth पिता को याद कर हुईं इमोशनल, कोरोना से हुआ था निधन

 

वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्होंने भोजपुरी फिल्में करना कम कर दी हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें भोजपुरी फिल्में करते हुए यह फील होने लगा था कि उनका करियर आगे नहीं जा रहा है. जिस कारण वो बहुत सोचकर फिल्में साइन करने लगी हैं.

भोजपुरी फिल्म ‘जुगनू’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

अभिनेता से निर्माता बने भोजपुरी अभिनेता अवधेश मिश्रा अपनी पहली फिल्म दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार के साथ मिलकर ‘‘जुगनू’’लेकर आ रहे हैं. फिल्म के कहानीकार व निर्देशक भी अवधेश मिश्रा हैं. मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों को बयां करने वाली फिल्म ‘‘जुगनू’’ का ट्रेलर बाजार में आते ही वायरल हो गया.

फिल्म का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है, जिसमें अवधेश मिश्रा के साथ देव सिंह, रोहित सिंह मटरू, विनोद मिश्रा, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, बबलू खान, अनिता रावत, श्वेता वर्मा, अदिति रावत, इशिता पॉल, बबलू सेहरावत और मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh और हर्षिका पुनिचा की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

फिल्म ‘जुगनू’ का ट्रेलर मन को झकझोरने वाला है. फिल्म की कहानी की शुरूआत एक छोटी बच्ची जुगनू के किडनैपिंग से होती है. इसके बाद कहानी में कई शेड्स और इमोशन उभर कर सामने आते हैं.फिल्म का ट्रेलर पूरी तरह से अपनी ओर आकर्षित कर लेने वाला है.

निर्माता रतनाकर कुमार व अवधेश मिश्रा कहते है-‘‘मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है हमारी फिल्म ‘जुगनू‘, जिसकी कराह सामाजिक कुरीतियों के कान हमेशा अनसुना कर देता है.फिर उस मासूम हृदय की वेदना मानवीय संवेदनाओं को भेदती चली जाती है.यह आम फिल्मों से अलग है. इसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में दिख रही है. आशा करता हूँ कि यह सभी को पसंद आएगी.

ये भी पढ़ें- Sambhawna Seth पिता को याद कर हुईं इमोशनल, कोरोना से हुआ था निधन

यह कहानी मेरे दिल के करीब है.मैंने अपनी तरफ से एक ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश की है, जिस पर भोजपुरी को गर्व हो.’’ अवधेश मिश्रा ने आगे कहा- ‘‘यह कहानी एक संजीदा कलाकार मन से निकली है, जो बेहद सौम्य और दिल को छूने वाली है. मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है और आगे भी करूंगा. मेरा दावा है कि ‘जुगनू’ एक ऐसी फिल्म है, जो आज तक किसी ने भोजपुरी में सोचा ही नहीं होगा. फिल्म में इमोशन बहुत है.’’

फिल्म ‘जुगनू’ के सह निर्माता प्रणीत वर्मा,कहानी,पटकथा लेखक व निर्देशक अवधेश मिश्रा, कार्यकारी निर्माता अनिता रावत, संगीतकार मधुकर आनंद और अमरेश राय,गीतकार प्रांती, जगदीश मौर्या और कृष्णा बेदर्दी,एक्शन दिनेश यादव, कैमरामैन आर आर प्रिंस और और नृत्य निर्देशक प्रसून यादव हैं.

ये भी पढ़ें- Ravi Kishan ने लगवाई कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज, यूजर ने पूछा ये सवाल

Pawan Singh और हर्षिका पुनिचा की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

‘‘यशी फिल्म्स’’ व ‘‘एंटर 10 रंगीला’’  के यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह व दक्षिण भारतीय अदाकारा हर्षिका पुनिचा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के‘ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल गया. ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब नजर आ रही है.

फिल्म की कहानी लंदन में गढ़ी गयी है, जहां एक भोजपुरी समाज का शख्स चाहता है कि विदेश में भी वह अपने संस्कारों के साथ जिंदगी गुजारे और अपने बेटे की शादी देसी तरीके से संपन्न करे.

सफलतम गीत ‘‘छलकत हमरो जवनिया’’  के बाद पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी फिल्म ‘‘हम हैं राही प्यार के’’ में एक धमाकेदार गाने में धमाल मचाने वाली है. यही नही भोजपुरी की चर्चित शहर आफसा पर एक गाना भी फिल्माया गया है जो काफी जानदार है.पवन सिंह की यह फिल्म उन कुछ बेहद महत्वपूर्ण फिल्मों में से है, जिनकी शूटिंग लंदन में हुई है. फिल्म का टीजर इस बात की ओर इशारा करता है कि इसकी कहानी देश और परदेस के बीच जुड़ी है.

ये भी पढ़ें- Sambhawna Seth पिता को याद कर हुईं इमोशनल, कोरोना से हुआ था निधन

‘यशी फिल्म्स प्रा. लि.’ प्रस्तुत और डिवाइन पिक्चर्स प्रा. प्रोडक्शन व जबावा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तली बनी फिल्म ‘‘हम हैं राही पर के’’ के निर्माता अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय, सह निर्माता प्रशांत जम्मुवाला हैं, जिन्होंने कहा कि यह फिल्म की एक झलक है.

हमने इस फिल्म को अनोखे कांसेप्ट के साथ बनाया है. यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी. फिल्म एक सामाजिक सरोकार वाली है, जिसे लोग अपने परिवार के साथ मिलकर देख सकेंगे. फिल्म के गाने, संवाद, स्क्रीनप्ले, एक्शन, इमोशन, डांस सभी दर्शकों को फिल्म से बंधे रखने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Ravi Kishan ने लगवाई कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज, यूजर ने पूछा ये सवाल

प्रेमांषु सिंह निर्देशित फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के‘ में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या की भी अहम भूमिकाएं हैं. संगीतकार ओम झा,गीतकार अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज व उमालाल यादव,पटकथा लेखक प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी,नृत्य निर्देशक संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता,काय्रकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह और प्रभव चतुर्वेदी हैं.

Sambhawna Seth पिता को याद कर हुईं इमोशनल, कोरोना से हुआ था निधन

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने हाल ही में अपने पिता को खो दिया. उनके पिता कोरोना से संक्रमित थे. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस अपने पिता को याद कर काफी इमोशनल हो गईं.

एक्ट्रेस ने बताया कि पिता की मौत के बाद उनका जीवन एकदम कैसे बदल गया है. उन्होंने अपने लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की. संभावना सेठ ने ये भी बताया कि वह एक्टिंग के दुनिया में कैसे आई. उन्होंने बताया कि उनकी मां हमेशा से ही एक्टिंग के खिलाफ थी.

ये भी पढ़ें- Ravi Kishan ने लगवाई कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज, यूजर ने पूछा ये सवाल

 

रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना सेठ ने कहा कि मेरी मां कभी नहीं चाहती थी कि मैं एक एक्टर बनूं. मैं हमेशा एक पुलिस ऑफिसर बनना चाहती थी जबकि मेरी मां चाहती थी कि मैं एक ब्यूटीशियन बनूं. मेरी मां के पास एक सैलून था. वह हमेशा चाहती थीं कि मैं एक ब्यूटीशियन के रूप में अपना करियर बनाऊ और सैलून में उनके साथ काम करूं और उसके नक्शेकदम पर चलूं.

ये भी पढ़ें- कोरोना महामारी पर Kheasri Lal Yadav ने गाया इमोशनल गाना, देखें Video

 

खबर ये भी आ रही है कि संभावना ने बताया कि मेरे माता-पिता को मेरे एक्टिंग करियर में कभी कोई दिलचस्पी नहीं थी. मेरी मां इसके बहुत खिलाफ थीं जब उन्होंने देखा कि मैं एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हूं. मगर मेरे पिता ही वो इंसान थे जिन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया.

संभावना सेठ अपनी एक्टिंग और डांसिंग के लिए दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं. वह टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इस शो में संभावना और श्वेता तिवारी के एक्स-हस्बैंड राजा चौधरी के साथ खूब लड़ाई देखने को मिली थी.

ये भी पढ़ें- Salman khan के साथ Seeti Maar गाने पर ठुमके लगाना चाहती है यह भोजपुरी एक्ट्रेस, पढ़ें खबर

Ravi Kishan ने लगवाई कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज, यूजर ने पूछा ये सवाल

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप देश में छाया हुआ है. और ऐसे में इस संकट पर काबू पाने के लिए सरकार ने 18 से 45 साल के उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है. भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) ने भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है. जी हां, यह जानकारी सोशल मीडिया से मिली.

दरअसल रवि किशन ने खुद दूसरी डोज लगवाते हुए सोशल मीडिया एक फोटो शेयर की है. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि  ‘दूसरा डोज आज लगा #गोरखपुर.  इस फोटो में रवि किशन ब्लू शर्ट और फॉर्मल पैंट में दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

 

रवि किशन की इस फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एख यूजर ने लिखा, ‘कितने घंटे लाइन में खड़े थे विधायक जी आप, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत अच्छा किया भैयाजी. रवि किशन लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैंस को प्रोटोकॉल और मास्क पहनने के लिए प्रेरित करते हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘हम हो गए तुम्हारे में’ Khesari Lal Yadav और काजल राघवानी के बीच दिखी कमाल की केमिस्ट्री, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन फिल्म ‘मेरा भारत महान’  में नजर आएंगे. इस फिल्म में पवन सिंह भी लीड रोल में दिखाई देंगे. बता दें कि इससे पहले रवि किशन और पवन सिंह एक साथ फिल्म ‘देश भक्त’ में नजर आ चुके हैं.

भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनिया

आजकल शादी ब्याह का सीजन अपने शिखर पर है.ऐसे में करोड़ों दिलों पर राज कर रहे भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे ने डॉक्टर वैशाली पांडे के संग सगाई कर ली है और जल्द ही वह शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं.जी हाॅ!रितेश पांडे की मंगनी हो चुकी है,जिससे उनके प्रशंसकोे के बीच खुशी की लहर छा गई है.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रितेश व डाॅ.वैशाली की  गाई की पूरी रस्म बडे़ ही धूमधाम से सम्पन्न हुई, जिसमें दोनो परिवार के सगे सम्बन्धी मौजूद थे. रितेश पांडे और वैशाली पांडे ने अपने परिवार और सगे-संबंधियों की उपस्थिति में एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्में पूरी की.कोरोना संकट खत्म होनेपर दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगेें.

ये भी पढ़ें- कोरोना महामारी पर Kheasri Lal Yadav ने गाया इमोशनल गाना, देखें Video

RITESH-PANDEY-WITH-VAISHALI

रितेश पांडे को उनके चाहने वालों की तरफ से ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं. रितेश पांडे की होने वाली पत्नी डाॅ. वैशाली पांडे सैदपुर, गाजीपुर की रहने वाली हैं.फिलहाल वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं.वैसे अभिनेता रितेश पांडे ने संगीत में स्नातक की भी डिग्री हासिल की है.उन्होंने संगीत की भी बाकायदा तालीम हासिल की है.

रितेश पांडे की गिनती भोजपुरी सिनेमा के सफलतम कलाकारों में होती है.उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं. रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी सहित इंडस्ट्री की सभी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ फिल्मे कर चुके हैं.उनके म्यूजिक वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं और उनके गानों को मिलियंस में व्यूज मिलते हैं.

RITESH-PANDEY

ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav का नया गाना ‘दुई रूपया’ हुआ वायरल, देखें Video

उन्हें सिनेमा और म्यूजिक वीडियो दोनों में दर्शक खूब पसंद करते हैं. उनके कई गाने 100 – 200 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुके हैं.तो वहीं हैलो कौन गाने ने अब तक यूट्यूब पर लगभग 800 मिलियन व्यूज का आंकड़ा  छू लिया है. फिलहाल रितेश पांडे को पेपर ब्वॉय, हल्दी कुमकुम, फुलवा, मेरे मीत रे सहित कई फिल्मों के प्रदर्षन का इंतजार है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें