टीवी इंडस्ट्री पर कोरोना की मार, ‘अनुपमा’ के प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ ये स्टार्स भी हुए वायरस के शिकार

एंटरटेमेंट इंडस्ट्री में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में अनुपमा की लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly का कोरोना की शिकार हुईं तो वहीं सीरियल के एक्टर सुधांशु पांडे यानी वनराज के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी तो अब खबर आ रही है कि इस शो के प्रड्यूसर राजन शाही का भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आया है.

दरअसल अनुपमा के प्रोडयूसर राजन शाही ने खुद ये जानकारी दी है कि उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. खबरों के अनुसार, राजन शाही ने बताया है मैं होम क्वॉरंटीन में रहूंगा. मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के तहत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा हूं. उन्होंने आगे सबसे रिक्वेस्ट की कि  प्लीज सुरक्षित रहें और आसपास के लोगों का ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें- Ghum hai kisikey Pyaar meiin: होली के दौरान करीब आएंगे सई-विराट, तो देवयानी करेगी पुलकित से शादी

 

शो में रुपाली गांगुली के ऑनस्क्रीन पति वनराज यानी सुधांशु पांडे को भी कोरोना हो गया है. बता दें कि रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और आशीष महरोत्रा फिलहाल क्वॉरंटीन में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब शो के लीड स्टार्स ही कोरोना की चपेट में आ चुके हैं तो ऐसे में ‘अनुपमां’ की कहानी में मेकर्स शो का ट्रैक बदलने की तैयारी में हैं.

 

बता दें कि सीरियल ये हैं चाहतें में लीड रुद्र का किरदार निभाने वाले अबरार काजी भी कोरोना के शिकार हो गए हैं. दरअसल एकता बालाजी टेलिफिल्म्स की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया  और इसमें बताया है कि अबरार मेडिकल हेल्प ले रहे हैं और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Imlie और आदित्य के रिश्ते की खुलेगी पोल तो क्या करेगी मालिनी

Ghum hai kisikey Pyaar meiin: होली के दौरान करीब आएंगे सई-विराट, तो देवयानी करेगी पुलकित से शादी

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ कहानी एक नया मोड़ ले रही है, सीरियल  में नए ट्विस्ट एंड टर्नस आ रहे हैं. सीरियल के बिते एपिसोड में आपने देखा कि विराट और सई एक-दूसरे के करीब आने लगे है,  तो उघर सई, भवानी को सबक सीखाने का प्लान भी कर रही है, तो आइए बताते हैं सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

होली के दौरान विराट, सई को जमकर रंग लगाता है. तो इस खास मौके पर वो दोनों रोमांटिक डांस भी करते हैं. तो वहीं दूसरी तरफ सई, देवयानी और पुलकित की शादी की तैयारी में जुट जाती है. इतना ही नहीं वह भवानी से छिपकर शादी की सारी अरेंजमेंट भी करती है.

ये भी पढ़ें- Imlie और आदित्य के रिश्ते की खुलेगी पोल तो क्या करेगी मालिनी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

इससे सीरियल में महाट्विस्ट आने वाला है, पुलकित और देवयानी की शादी की वजह से चौहान फैमिली को जबरदस्त झटका लगने वाला है. दरअसल शो में ये दिखाया जाएगा कि पुलकित और देवयानी मंदिर में जाकर शादी कर लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शादी के बाद दोनों चौहान हाउस में एंट्री करेंगे, देवयानी और पुलकित को साथ में देखकर भवानी शॉक्ड हो जाएगी. देवयानी और पुलकित की शादी की खबर सुनकर विराट बहुत खुश होगा. तो इसके लिए वह सई को शुक्रिया कहेगा.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस Rupali Ganguly का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

तो उधर विराट सई से अपने प्यार का इजहार करेगा. विराट बताएगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है. तो दूसरी तरफ उन दोनों की शादी को लेकर पाखी को जोरदार झटका लगेगा. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई भवानी को देवयानी और पुलकित की शादी के लिए माना पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस Rupali Ganguly का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

Imlie और आदित्य के रिश्ते की खुलेगी पोल तो क्या करेगी मालिनी

स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों  हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है, जिससे कई बड़े खुलासे होने वाले है. तो आइए बताते हैं सीरियल के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में त्रिपाठी परिवार होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो उधर आदित्य इमली को घर लाने के लिए हॉस्टल गया है. तो दूसरी तरफ मालिनी शादी के बाद पहली होली आदित्य के साथ खेलने के लिए एक्साइटेड है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस Rupali Ganguly का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

 

मालिनी चाहती है कि इस खास मौके पर वो आदित्य से ही सिंदूर लगवाए लेकिन आदित्य  तो इमली के पास चला जाता है. ऐसे में घर में आदित्य के ना होने पर दुखी हो जाती है.

तो वहीं आदित्य इमली के हॉस्टल जाकर उससे कहता है घर चलो, इमली बार-बार मना करती है लेकिन वह इमली की कोई बात नहीं सुनता, उससे अपने दिल की बात कहता है फिर वो दोनों वहां जमकर होली खेलते हैं.

ये भी पढ़ें- आदित्य से मिलने दिल्ली पहुंची Imlie तो प्रकाश ने उठाया ये कदम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

 

आदित्य, इमली को लेकर घर जाता है, घरवाले इमली को देखकर बहुत खुश होते हैं. उधर मालिनी के मन में शक होता है पर वह भी इमली को गले लगाती है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या घरवालों के सामने इमली और आदित्य के रिश्ते की पोल खुलती है या नहीं.

‘अनुपमा’ एक्ट्रेस Rupali Ganguly का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली यानी अनुपमा कोरोना की शिकार हो चुकी हैं. जी हां, इसकी जानकारी रूपाली गांगुली ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने ये बताया है कि उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है.

दरअसल ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है. उन्होंने इस फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में फनी अंदाज में कैप्शन लिखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

उन्होंने ये लिखा कि मां कोरोना देवी तुम हो कि नहीं, यह क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, जब हुआ, तब हुआ, छोड़ो यह ना पूछो. इस तरह की पॉजिटिव मैं नहीं होना चाहती.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant पति रितेश संग दोबारा करेंगी शादी! पढ़ें खबर

इसके आगे रूपाली गांगुली ने सभी से रिक्वेस्ट की हैं कि वह सुरक्षित रहें. उन्होंने शो के मेकर्स और अपने फैमिली से माफी मांगी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

रूपाली ने ये भी लिखा है कि  आप सभी को परेशान करने के लिए माफी चाहती हूं. सभी प्रकार की सावधानियां बरतने के बावजूद पता नहीं, कहां से, कैसे हो गया.  मैंने अपने आपको क्वारंटाइन कर लिया है. मैं मेरे परिवार और अन्य लोगों से अलग हो गई हूं.

ये भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर ‘अनुपमा’ फेम Sudhanshu Pandey ने किया ये खुलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

खबर ये भी आ रही है कि शो के एक और सदस्य आशीष मेहरोत्रा यानी तोशु भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हाल ही में पारस कलनावत भी कोरोना के शिकार हुए थे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट की नजदीकियों से पाखी का टूटा दिल, आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नया ट्विस्ट दिखाया जा रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. फिलहाल शो में होली सेलिब्रेट किया जा रहा है और इस मौके पर कहानी में ट्विस्ट आने वाला है. तो आइए जानते हैं सीरियल के नए अपडेट्स के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में ये दिखाया जा रहा है कि चौहान फैमिली होली सेलिब्रेट कर रही है. तो उधर सई, भवानी को ब्लैकमेल करती है इतना ही नहीं सई उससे एक करोड़ रुपए भी मांगती है. तो  दूसरी तरफ सई और विराट की नजदीकियां पाखी को परेशान कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

इसी बीच चौहान हाउस में होली सेलिब्रेशन का दौर शुरू हो जाता है, सई, विराट को बड़े ही प्यार से रंग लगाती है. जिसके बाद विराट भी सई को अपने रंग में रंग देता है. इसी बीच सीरियल में ट्विस्ट आने वाला है

होली के खास मौके पर पाखी का पति सम्राट जल्द ही चौहान हाउस में दोबारा एंट्री करने वाला है. तो वहीं सम्राट पाखी के साथ रंग खेलेगा. सम्राट के सामने पाखी खुश होने का दिखावा करेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

सीरियल के बिते एपिसोड में आपने देखा था कि पाखी ने सम्राट से दवाब में आकर शादी की. पाखी तो आज भी विराट को ही प्यार करती है.

इस खास मौके पर सई और विराट मिलकर एक शानदार डांस परफॉर्मेंस देंगे. तो दूसरी तरफ सई चुपके से भवानी  की ड्रिंक में भांग मिला देगी. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई होली के मौके पर भवानी का पोल कैसे खोलती है.

एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर ‘अनुपमा’ फेम Sudhanshu Pandey ने किया ये खुलासा

‘अनुपमा’ फेम एक्टर सुधांशु पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस सीरियल में उनका किरदार (वनराज) काफी मशहूर है. सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली का ऑनस्क्रिन रिलेशनशिप को दर्शक काफी पसंद करते हैं. तो अब सुधांशु पांडे (वनराज) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. तो आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है.

दरअसल उनकी ऑनस्क्रीन बहू किंजल यानी निधि शाह ने उनसे कई सारे सवाल पूछे थे और इसी सवाल-जवाब के बीच निधि शाह ने सुधांशु पांडे से पूछा कि क्या एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ उनका दोस्ती का रिश्ता है?  तो ऐसे में एक्टर ने कहा, एक्स के साथ मेरी अच्छी खासी दोस्ती है.

ये भी पढ़ें- मीठी के सामने खुलेगा आदित्य और मालिनी की रिश्ते का सच, Imlie में आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

यह सीरियल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है. वनराज (सुधांशु पांडे) शादीशुदा होते हुए भी काव्या से प्यार करता है. लेकिन समय के साथ-साथ वनराज को अपनी पत्नी की अहमियत समझ आती है लेकिन उसकी पत्नी खुद से दूर कर देती है. ऐसे में उसके पास अपनी गर्लफ्रेंड के पास दोबारा लौट जाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचता.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

सुधांशु पांडे अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं. तो वहीं कुछ लोग इस रोल के लिए खरी उन्हें खरी-खोटी भी सुनाते हैं. कुछ दिन पहले खबर ये भी आ रही थी सुधांशु पांडे ने कहा था कि ‘अनुपमा’ के एक सीन के स्क्रिप्ट को पढ़कर वो काफी इमोशनल हो गए थे.

ये भी पढ़ें- Holi Special: वनराज को सबसे पहले रंग लगाने के लिए काव्या चलेगी नयी चाल तो क्या करेगी Anupamaa

मीठी के सामने खुलेगा आदित्य और मालिनी की रिश्ते का सच, Imlie में आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’  में इन दिनों कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि देव पगडंडिया आ चुका है और वह इमली से माफी मांगता है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं, शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

मिली जानकारी के अनुसार शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि देव, मीठी से आदित्य का सच बता देगा. हालांकि देव को नहीं मालूम है कि आदित्य की शादी पहले इमली से भी हुई है.

ये भी पढ़ें- ‘जमाई राजा’ फेम Ravi Dubey ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, सामने आई ये वजह

 

देव, मीठी से ये भी कहेगा कि वह अपने समधियों का शुक्रगुजार है कि उनके कारण ही वह इमली से मिला. देव की ये बात सुनकर मीठी सदमे में चली जाएगी.

देव के खुलासों के बीच आदित्य की एंट्री होगी और यहीं पर दर्शकों को महाट्विस्ट देखने को मिलेगा. तो वहीं इस बीच अनु भी पगडंडिया आ जाएगी और इसके बाद वो इमली और आदित्य की जमकर क्लास लगाएगी.

 

हाल ही में इस सीरियल में आपने देखा कि देव से मीठी को मिले धोखे की बात करते सत्यकाम आग बबूला हो जाता है और उसे जान से मार डालने की बात कहता है.तो उधर मीठी आकर देव को बचा लेती है. इस दौरान देव मीठी से अपने किए की सजा मांगता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को मात! आएगा ये नया ट्विस्ट

 

Holi Special: वनराज को सबसे पहले रंग लगाने के लिए काव्या चलेगी नयी चाल तो क्या करेगी Anupamaa

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल अनुपमा की कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट दिखाया जा रहा है. कहानी के ट्रैक में दिलचस्प मोड़ आ चुका है. जिससे फैंस को इस सीरियल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं ‘अनुपमा’ के नए ट्विस्ट के बारे में.

सीरियल के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पाखी की वजह से शाह फैमिली काव्या को घर से बाहर करती है. और इस बात से वह आग बबूला हो जाती है. और बदला लेने के लिए प्लान बनाती है.

ये भी पढ़ें- Holi Special: Nikki Tamboli ने जान कुमार सानू के गालों पर लगाया रंग, कहा ‘तेरी बाहों में मेरा जहान’

 

तो वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि शाह हाउस में होली सेलिब्रेट कर रहे हैं. और इस खास मौके पर बा, अनुपमा से कहती है इस बार तुम जरूर होली खेलना और जो तुमने नहीं किया है, वो सारे शौक पूरा कर लेना.

बा ये भी कहती हैं कि वनराज को सबसे पहले रंग लगाना. तो वहीं वनराज कहता है कि उसे रंग नहीं पसंद और वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलने वाला. उधर काव्या ये सारी बातें सुनकर गुस्सा हो जाती है और वह मन ही मन सोचती है कि चाहे जो भी हो वनराज को सबसे पहले वह ही रंग लगाएगी.

 

इस शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि वनराज रंग की डर से अपने कमरे में जाने लगता है. तो उधर घरवाले अनुपमा से कहते हैं कि तुम होली खेलना, लेकिन किसी को अंदर आने मत देना. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वनराज को सबसे पहले रंग लगाने के लिए काव्या क्या नई चाल चलेगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को मात! आएगा ये नया ट्विस्ट

सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में ये भी दिखाया गया था कि होलिका दहन पर शाह फैमिली में जश्न मनाया जा रहा है. तो वहीं वनराज आग से नारियल निकालता है और ऐसे में उसका हाथ जल जाता है ये देखकर अनुपमा उसके हाथ पर आइस लगाती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को मात! आएगा ये नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का मिल रहा है. इस सीरियल की कहानी में एक नया मोड़ ले रही है. आइए आपको बताते हैं, सीरियल के नए ट्विस्ट के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि भवानी चौहान हाउस की मालकिन रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार है और ऐसे में वह नहीं चाहती कि पुलकित और देवयानी की शादी हो. इस शादी को रोकने के लिए भवानी ने पुलकित को किडनैप कर लिया है.

तो वहीं विराट इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उसके किसी अपने ने पुलकित को किडनैप किया है. ऐसे में सई भवानी की पोल खोलने के लिए ठान ली है.उसने सोच लिया है कि भवानी का सच सबके सामने लाकर रहेगी.

ये भी पढ़ें- Saat Kadam Review: Ronit Roy ने फैंस का जीता दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि सच का पता लगाने के लिए सई, माधुरी से मिली थी. इस दौरान सई को भवानी के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लग गया.

तो उधर ओमकार ने भवानी को ये बताया कि सई उसके खिलाफ सबूत जमा कर रही है. ऐसे में भवानी पुलकित का वॉइस नोट सई को भेजती है. तो सई इस झूठे सबूत पर यकीन कर लेती है. इस वॉइस नोट को सुनकर सई अपने कदम पीछे हटा लेती है. तो इसी बीच सई के हाथ पुलकित का वीडिय आता है, जिसमें यह पता चलता है कि पुलकित के किडनैपिंग के पीछे भवानी का हाथ और यह सबूत सई अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है.

Imlie: देव को पगडंडिया में देखकर दंग रह जाएगी अनु तो क्या करेगी इमली

अब शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सई, विराट और पूरे परिवार के सामने भवानी की पोल खोलने वाली है.  जिसे सुनकर घरवालों को जोर का झटका लगने वाला है.

Imlie: देव को पगडंडिया में देखकर दंग रह जाएगी अनु तो क्या करेगी इमली

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों लगातार महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शक इस सीरीयल से खूब एंटरटेन कर रहे हैं. हालांकि इस सीरियल को ऑनएयर हुए ज्यादा टाइम नहीं हुआ है पर इस शो ने अपनी कहानी से दर्शकों के दिल में जगह बना ली है. तो आइए बताते हैं इस सीरियल के करेंट ट्रैक के बारे में.

हाल ही में इस सीरियल में दिखाया गया कि देव अपने घर पर मुंबई जाने की बात कहकर निकलता है लेकिन अनु को शक हो जाता है कि देव मुंबई नहीं बल्कि कहीं और जा रहा है. तो कहानी में अब एक दिलचस्प मोड़ आया है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में कभी नहीं लौटेंगी दया बेन! पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABHIJIT (@somethingnewbyabhii)

 

शो के करेंट ट्रैक की बात करे तो आदित्य तीन दिन से पगडंडिया में रहकर इमली के घरवालों के साथ ठहरा हुआ है. पगडंडिया में आखिरी दिन आदित्य, इमली और उसके घरवालों को रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले जाता है और यहीं पर देव की धमाकेदार एंट्री होती है.

तो वहीं शो में आपने देखा था कि देव ने पहले ही सोच लिया था कि आने वाले दिनों में वो इमली की मां से अपने किए की सजा मांगेगा और इमली को अपना नाम देने की बात कहेगा.

ये भी पढ़ें- Bhabiji Ghar Par Hain की अनिता भाभी ने अपने पति के हेटर्स को लगाई लताड़, कही ये बात

 

देव की ये सारी बातें सुनकर इमली हैरान हो जाती है. तो वहीं शो में दिखाया जाएगा कि जब इमली देव (Indraneel Bhattacharya) से कुछ कहेगी कि तभी अनु पगडंडिया पहुंच जाएगी.

अनु पहले देव को पगडंडिया में देखकर हैरान रह जाएगी लेकिन जैसे ही उसकी नजर आदित्य पर पड़ेगी, उसके होश ही उड़ जाएंगे, अनु को समझ नहीं आएगा कि आखिर आदित्य वहां पर क्या कर रहा है. तो उधर अनु इमली को खरी खोटी सुनाएगी और तभी आदित्य का गुस्सा फूट पड़ेगा.

अब इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने इस ट्रैक को दिलचस्प बनाने के लिए काफी तैयारी की है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें