Awareness. मैट्रो के हर स्टेशन पर चूंकि लोगों के पास कोई न कोई सामान होने के चलते किसी न किसी एंट्री पौइंट पर अफरातफरी सी रहती है, तो ऐसा हो सकता है कि किसी का बैग आदि कोई गलती से उठा कर चला जाए. तो फिर क्या किया जाए?
सब से पहले तो घबराइए मत और किसी भी मैट्रो स्टाफ को बताइए. जैसे अगले स्टेशन पर उतरते ही स्टेशन कंट्रोलर या सीआईएसएफ स्टाफ के पास जा कर उन्हें बता दीजिए कि ‘मेरा बैग मैट्रो में छूट गया और गलती से किसी ने मेरा उठा लिया’.
इस के बाद अमूमन, वे लोग सीसीटीवी चैक करेंगे और अनाउंसमैंट करवा देंगे. इस के अलावा डीएमआरसी की हैल्पलाइन पर फोन कर के या शिकायत दर्ज करा सकते हैं. डीएमआरसी के हैल्पलाइन नंबर 155370 पर संपर्क कर सकते हैं. डीएमआरसी ऐप पर भी ‘लौस्ट एंड फाउंड’ में कंप्लेन डाल सकते हैं.
इस तरह की शिकायत में आप बैग कैसा था यह बताएं जैसे रंग, ब्रांड, अंदर क्या था. और जिस स्टेशन पर गलती हुई वह स्टेशन, समय और मैट्रो लाइन का नाम जरूर बताएं.
अगर दूसरे का बैग आप के पास आ गया है तो उसे मत खोलो. उसे भी उसी स्टेशन के लौस्ट एंड फाउंड काउंटर पर जमा कर दें. इस के बाद सीआईएसएफ वाले उस बैग के मालिक को ढूंढ़ लेंगे और साथ में आप का बैग भी मैच हो जाएगा.
इस तरह की गलती से बचने के लिए यह करें :
* एंट्री पौइंट पर मशीन के भीतर रखने के बाद भी अपने बैग पर नजर रखें.
* मशीन से अपना सामान बाहर आने पर ध्यान से उसे उठाएं. बैग आदि का रंग और वजन भी दिमाग में रखें.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




