Bollywood News-परदे की दुनिया की कुछ खास खबरें 

जब सैयामी खेर को मिली गंदी सलाह

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की साल 2016 में आई फिल्म ‘मिर्ज्या’ से सैयामी खेर ने बतौर हीरोइन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डैब्यू किया था, जिस में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर हीरो बने थे.

अब जब सैयामी खेर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं, तो उन्होंने कुछ ऐसे राज खोले हैं, जिन से बवाल हो गया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया, ‘‘मु झे यहां तक कहा गया कि मैं गांव की लड़की जैसी लगती हूं और मु झ में एक्ट्रैस बनने की काबिलीयत नहीं है. इतना ही नहीं, मु झे इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए ऐसी सलाह भी दी गई, जिसे सुनना मेरे लिए आसान नहीं था.

‘‘कुछ लोगों ने सलाह दी कि किसी एक्टर या डायरैक्टर को डेट कर लो, क्योंकि इंडस्ट्री में एंट्री का यह आसान रास्ता है. इस के अलावा मु झे कौस्मैटिक सर्जरी कराने और लिप जौब करवाने की सलाह तक दी गई.’’

सलमान खान ने खोले राज

आज भले ही सलमान खान 61 साल के हो गए हैं, फिर भी खुद को फिट रखने के लिए वे बड़ी मेहनत करते हैं. पर उन्हें भी आम लोगों की तरह दिक्कतें आती रही हैं. करन जौहर के शो ‘कौफी विद करन’ में उन्होंने अपने कई ऐसे राज खोले, जो बहुत कम लोग जानते हैं.

सलमान खान ने करन जौहर को बताया, ‘जो लोग मु झे बिना शर्ट के देखना पसंद करते हैं, उन के लिए बता दूं कि मेरी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था जब मु झे कई चोटें लगी थीं. मेरा सिर फट गया था, हर्निया की तकलीफ हो गई थी. मेरा कंधा भी खराब हो गया था. और यह सब ‘सुलतान’ फिल्म की वजह से हुआ था. मु झे उस समय ऐसा नहीं होने देना चाहिए था.’’

याद रहे कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों ‘मातृभूमि’ और ‘मौन्स्टर’ को ले कर भी सुर्खियों में बने हुए हैं.

फातिमा सना को पसंद नहीं नाजुक लड़की के किरदार

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में भारतीय पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली खूबसूरत हीरोइन सना फातिमा शेख ने उस के बाद कई फिल्मों में काम किया और अब इन दिनों वे अपनी नई वैब सीरीज ‘हुंकार : द रोर’ को ले कर चर्चा में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वे मजबूत लड़कियों के किरदार करना पसंद करती हैं, डरेसहमे या नाजुक लड़की के करैक्टर उन्हें पसंद ही नहीं आते.

इस वैब सीरीज में फातिमा सना एक धर्मगुरु द्वारा रेप का शिकार हुई एक नाबालिग लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ती हैं.

अजय के घर चला हथौड़ा

हिंदी फिल्मों में ‘सिंघम’ बन कर देश के दुश्मनों को धूल में मिलाने वाले अजय देवगन के घर पर नगरनिगम का हथौड़ा चल गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को उन के जुहू वाले बंगले पर गैरकानूनी काम कराने की वजह से बृहन्मुंबई नगरनिगम की तरफ से नोटिस भी भेजा गया था.

नगरनिगम के मुताबिक, परमिशन लिए बिना ही बंगले के अंदर दीवारों के पार्टिशियन बनाना, खिड़कियों में फेरबदल जैसे कई बड़े बदलाव करवाए जा रहे थे, जिस में काम को तुरंत रोकने और सही डौक्यूमैंट जमा करने के निर्देश दिए गए थे, पर वहां गैरकानूनी काम चलता रहा, जिस के बाद नगरनिगम ने उन के बंगले में बने गैरकानूनी हिस्सों को गिरा दिया. यह बंगला जुहू की कपोले कोऔपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में बना है.  Bollywood News

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...