15 मार्च, 2026 की पटना की वह शाम कुछ अलग ही थी. हवा में एक खास तरह की उत्सुकता घुली हुई थी. ऐसा लग रहा था कि पटना शहर किसी बड़े उत्सव का इंतजार कर रहा हो. जैसे ही सूरज ढला, बिहार की राजधानी का दिल बापू सभागार रोशनी, रंगों और रौनक से जगमगाने लगा. हर ओर सजीधजी भीड़, कैमरों की चमक, रैड कार्पेट पर कदम रखते कलाकार और उन के स्वागत में गूंजती तालियां, सब मिल कर एक ऐसा नजारा बना रहे थे, जिसे शब्दों में बांधना आसान नहीं.

इस बार के अवार्ड्स शो में एक खास बदलाव देखने को मिला. डिजिटल प्लेटफार्म्स को ध्यान में रखते हुए पुरस्कारों को 3 भागों में बांटा गया... थिएटर रिलीज, ओटीटी कंटैंट और यूट्यूब/टीवी रिलीज. यह बदलाव इस बात का संकेत था कि भोजपुरी सिनेमा अब समय के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा है. डिजिटल माध्यमों ने सिर्फ कलाकारों को नया मंच दिया है, बल्कि दर्शकों तक अपनी पहुंच को भी कई गुना बढ़ा दिया है.
शाम के तकरीबन 6 बजते ही सभागार के दरवाजे पूरी तरह खुल चुके थे. अंदर प्रवेश करते ही ऐसा लगता था मानो आप किसी भव्य फिल्मी सैट पर गए हों. दीवारों पर ?िलमिलाती रोशनी, मंच की शानदार सजावट और हर सीट पर बैठा एक उत्साहित दर्शक, हर कोई उस पल का इंतजार कर रहा था जब भोजपुरी फिल्मों के सितारे मंच पर उतरेंगे. धीरेधीरे पूरा हाल खचाखच भर गया. दर्शकों में नौजवान से ले कर बुजुर्ग तक शामिल थे, हर उम्र का आदमी भोजपुरी सिनेमा के इस उत्सव का हिस्सा बनने आया था.

अतिथियों के कमैंट्स के साथ भव्य शुरुआत 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स शो की शुरुआत बेहद गरिमामय और भव्य अंदाज में हुई, जहां मंच पर आए अतिथियों के कमैंट्स ने कार्यक्रम को एक नई दिशा और ऊंचाई दे दी. इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डाक्टर प्रेम कुमार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भोजपुरी जगत के जानेमाने गीतकार संगीतकार और लौरिया विधायक विनय बिहारी, बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी, ओबरा विधायक डाक्टर प्रकाश चंद्रा, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, फिल्म फैडरेशन औफ इंडिया एंड इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष अभय सिन्हा और फिल्म फैडरेशन औफ इंडिया के उपाध्यक्ष
इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के जनरल सैक्रेटरी निशांत उज्ज्वल समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं.

इस 7वें सीजन के अवार्ड समारोह के मुख्य प्रायोजक सवेरा फर्नीचर और सहप्रायोजक सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिस से कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई. अपने संबोधन में डाक्टर प्रेम कुमार ने कहा, ‘‘भोजपुरी सिनेमा हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन का सशक्त माध्यम है. आज यह इंडस्ट्री जिस मुकाम पर पहुंची है, वह कलाकारों की मेहनत और दर्शकों के प्रेम का परिणाम है. ऐसे आयोजनों से सिर्फ कलाकारों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि हमारी भाषा और संस्कृति को भी नई पहचान मिलती है.’’ विनय बिहारी ने अपने भावुक और जोशीले अंदाज में कहा, ‘‘भोजपुरी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी आत्मा है. सिनेमा के माध्यम से हम अपनी मिट्टी की खुशबू पूरे देश और दुनिया तक पहुंचा रहे हैं. सरस सलिल का यह प्रयास काबिले तारीफ है, जो कलाकारों को सम्मान दे कर उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.’’

मिथिलेश तिवारी ने कहा, ‘‘भोजपुरी सिनेमा तेजी से विकास कर रहा है और अब यह सीमाओं से बाहर निकल कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है. हमें इसे और सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक और पारिवारिक कंटैंट पर ध्यान देना होगा.’’ दिल्ली प्रैस के संपादक और प्रकाशक परेश नाथ ने अपने संबोधन में  कहा, ‘‘दिल्ली प्रैस हमेशा से समाज को मजबूत करने वाले प्रयासों के साथ खड़ा रहा है. सरस सलिल के माध्यम से हम भोजपुरी सिनेमा और उस से जुड़े कलाकारों को एक सशक्त मंच देने का कार्य कर रहे हैं.’’ दिल्ली प्रैस के कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘हम सभी गणमान्य अतिथियों और कलाकारों का हृदय से स्वागत करते हैं. यह मंच सिर्फ अवार्ड देने का नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की उपलब्धियों को सैलिब्रेट करने का अवसर है. हमें गर्व है कि हम इस यात्रा का हिस्सा हैं.’’

स्टेज पर छाया शुभम और माही का जादू 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स की चमचमाती शाम में वैसे तो सितारों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन जैसे ही मंच पर शो के एंकर और दमदार अभिनेता शुभम तिवारी और ग्लैमरस अदाकारा माही खान की एंट्री हुई तो पूरा माहौल ही बदल गया. तालियों की गड़गड़ाहट, सीटियों की आवाज और दर्शकों का उत्साह साफ बता रहा था कि अब शो का असली मजा शुरू हो चुका है.

आर्यन बाबू की धमाकेदार परफौर्मैंस
सितारों की मौजूदगी, उन के चेहरे की मुसकान, दर्शकों की ओर हाथ हिलाना और कैमरों के सामने उन की सहजता... इस पूरी शाम को किसी फिल्मी क्लाइमैक्स जैसा बना रही थी. लेकिन इन सब के बीच जिस ने सच में महफिल लूट ली, वे थेलिटिल स्टारआर्यन बाबू. जैसे ही आर्यन बाबू ने स्टेज पर कदम रखा, माहौल पूरी तरह बदल गया. अपने चुलबुले अंदाज और जोशीले गानों के साथ उन्होंने दर्शकों को ?ामने पर मजबूर कर दिया. उन की हर बीट पर लोग खुद खुद ठुमके लगाने लगे. उन की मासूमियत, एनर्जी और मंच पर पकड़ इतनी शानदार थी कि हर कोई उन की परफौर्मैंस में खो गया.

मोबाइल फ्लैश से जगमगा उठा हाल परफौर्मैंस के दौरान एक खास पल ऐसा आया, जब पूरे आडिटोरियम की लाइट्स अचानक बु? दी गईं. अंधेरे के उस माहौल में दर्शकों ने अपने मोबाइल के फ्लैश औन कर दिए और देखते ही देखते पूरा हाल तारों की तरह जगमगा उठा. अतिथि भी खुद को रोक पाए
आर्यन बाबू ने जैसे ही अपने ठेठ बिहारी अंदाज में गाना शुरू किया, मंच के सामने बैठे विशिष्ट अतिथि भी खुद को रोक नहीं पाए. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डाक्टर प्रेम कुमार ने अपने अंदाज में गमछा लहराते हुए शुरू कर दिया. उन के साथसाथ अन्य अतिथि और दर्शक भी इस मस्ती में शामिल हो गए. पूरा माहौल ऐसा बन गया मानो यह सिर्फ एक अवार्ड शो नहीं, बल्कि एक भव्य उत्सव हो, जहां हर कोई संगीत की धुन पर एकसाथ थिरक रहा हो.

रंगारंग प्रस्तुतियां, गीत, संगीत और डांस ने बांध दिया समां 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स की यह शाम सिर्फ पुरस्कारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक भव्यस्टार नाइटमें तबदील हो गई, जहां हर प्रस्तुति अपने आप में एक उत्सव बन कर सामने आई. मंच पर जैसेजैसे कलाकारों की एंट्री होती गई, माहौल और भी रंगीन होता चला गया. दर्शकों की उत्सुकता, तालियों की गूंज और रोशनी से जगमगाता मंच, सबकुछ मिल कर इस शाम को खास बना रहा था. चाइल्ड एक्ट्रेस चाहत राज, दिव्या सिंह, आर्यन बाबू, ढोलू यादव और स्वास्तिका राय ने अपने शानदार और ऊर्जा से भरपूर डांस परफौर्मैंस से कार्यक्रम की शुरुआत को ही यादगार बना दिया. उन की मासूम अदाओं और जबरदस्त स्टेज प्रेजैंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

कार्यक्रम में इस के अलावा भी कई सितारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. गायिका अनुपमा यादव की सुरीली आवाज, दीपक दिलदार का जोश, माही खान का ग्लैमरस अंदाज, पल्लवी गिरि की शानदार प्रस्तुति और सीपी भट्टढेला बाबाऔर ईशिका सिंह का अनोखा अभिनय और डांस, हर कलाकार ने अपने अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लिया. यहां गीत, संगीत, नृत्य और अभिनय का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर प्रस्तुति पिछली से बेहतर नजर रही थी. कलाकारों ने अपने हिट गीतों पर जिस ऊर्जा और जुनून के साथ प्रस्तुति दी, उस ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया. तालियों की गूंज, दर्शकों की सीटियों की आवाज और मंच पर कलाकारों की शानदार अदाएं, ये सब मिल कर उस रात को एक अविस्मरणीय अनुभव बना रहे थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...