अनंत की शादी के इवेंट में Male Guest ने कैरी किए देसी लिबास, लेटेस्ट है फैशन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 से 14 जुलाई तक चलने वाली है. इससे पहले शादी के सभी फंक्शन्स बड़े धूमधाम से हुए. जहां गेस्ट भी बड़ी मस्तीभरे अंदाज में एंट्री करते हुए नजर आए. अनंत की शादी में देशविदेश के सभी सैलिब्रिटी नजर आएं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


अनंत की प्री-वेडिंग में भी बौलीवुड के स्टार्स नजर आए थे. जहां सितारों ने महफिल जमाई थी. वहीं इन सभी फंक्शन में बौलीवुड के एक्टर भी सुर्खियों में बने रहे. जहां वे हमेशा मौर्डन लुक में नजर आते हैं , फंक्शन में उन्हें देसी लिबास में देखा गया. उनकी एक से बढ़कर एक शेरवानियां देखने लायक थी. जो कि बेहद ही हटकर डिजाइन की गई थी .

– सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहनी व्हाइट एंब्रौयडरी वाली शेरवानी

बौलीवुड सिलेब्स कपल अनंत के सभी फंक्शन में पहुंचे थे जहां सिद्धार्थ कियारा अडवाणी के साथ नजर आई थी. एक्टर सिद्धार्थ की शेरवानी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. कैमेरामैन की नजरे सिद्धार्थ की शेरावानी पर थी. बता दें ये शेरवानी अनंत की प्री-वेडिंग में पहनी थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने व्हाइट एंब्रौयडरी वाली शेरवानी पहनी.

– रणवीर सिंह ने कैरी की औफ व्हाइट शेरवानी कैरी

अनंत अंबानी की शादी शानोशौकत से हो रही है. जहां रणवीर सिंह गेस्ट है और उन्होंने इस फंक्शन के लिए औफ व्हाइट शेरवानी कैरी की है. रणवीर सिंह का फैशन हमेशा कुछ हटकर होता है. इस बार भी वह हटकर देसी लिबास में नजर आए है. Ranveer singh

– सिंगर कैलाश खेर भी दिखे एथनिक आउटफिट में

अनंत की शादी के फंक्शन में शिरकत करने सिंगर कैलाश खेर भी पहुंचे. जहां उन्होंने बेहद ही सिंपल सोबर कुर्ता कैरी किया. कैलाश खेर भी एथनिक में ही नजर आए. उनकी ड्रैस के साथ उनके बालों का स्टाइल भी ट्रैंडी था, कैलाश अक्सर इस हेयर स्टाइल में ही नजर आते हैं, जहां वे अपने थोड़े बालों को पीछे की तरह बांध कर रखते हैं .

– हार्दिक पांड्या की ब्लैक शेरवानी ने बटोरी मीडिया की लाइमलाइट

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हाल में अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में रहे. अनंत और राधिका के शादी फंक्शन में जब हार्दिक अकेले पहुंचे तो सभी की नजरे उन पर टिकी हुई थी. जहां वे ब्लैक एंब्रौयडरी वाली शेरवानी सूट में नजर आए. बता दें ये सूट उन्होंने संगीत में पहना था.

– शेरवानी में दिखे शाहरुख खान, साथ में गौरी भी

शाहरुख खान तो हर फंक्शन की जान है तो अनंत अंबानी की शादी के सभी फंक्शन में शाहरुख कैसे पीछे रहते है ऐसे मौके पर वे जब जब नजर आएं तो उन्होंने भी देसी लिबास कैरी किए हुए थे. शाहरुख अपनी वाइफ गौरी खान के साथ स्टेज पर डांस भी करते दिखे थे. जो कि प्री-वेडिंग में नजर आए थे. साथ उन्होंने बेटे अब्राहम के साथ भी काफी फोटोज क्लिक करवाइ थी.

खास है कियारा अडवाणी के कलीरें, छुपी है कपल की लव स्टोरी

बीते दिन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने जैसेलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में साथ फेरे लिए है. दोनों एक दूजे के हो गए है. कपल बीती रात शादी की तस्वीरें भी शेयर की है.जिन्हे देख फैंस खुशी से झूम उठे है. सिद्धार्थ और कियारा को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है.बता दे, कि कियारा ने शादी का आउटफिट ही नहीं ज्वैलरी भी चुन-चुनकर पहनी थी. जिसमें सबसे खास थे उनके कलीरे. जी हां, कलीरे को डिजाइन उन्होंने अलग ही ढंग से कराया था और कलीरे में कपल की लव स्टोरी तक छुपी हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी का कलीरा किसी और ने नहीं बल्कि डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए कलीरे की बारीक से बारीक डिटेल साझा की. मृणालिनी चंद्रा ने अपने वीडियो के जरिए बताया कि कलीरे में कैसे चांद, तारों, तितलियों के जरिए कपल की लव स्टोरी बयां की गई है.कियारा आडवाणी के लिए मृणालिनी चंद्रा ने एक मैसेज भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “खूबसूरत कलीरा, हमारी खूबसूरत दुल्हन कियारा आडवाणी के लिए. जो सूरज, चांद और तारों के साथ सपनों की जादुई दुनिया बनाते हैं.कपल की खूबसूरत लव स्टोरी के साथ डिजाइन किया गया.”

मृणालिनी चंद्रा ने कियारा आडवाणी के कलीरे की झलक भी शेयर की. एक्ट्रेस के कलीरे में कपल के प्यारे डॉग ऑस्कर की भी तस्वीर थी. इतना ही नहीं, पूरा कलीरा चांद और तारों से सजा हुआ था. यहां तक कि उसमें KS भी लिखा था, जिसका मतलब है कियारा और सिद्धार्थ. इसके अलावा कई लड़ियों में तितलियां भी पिरोई गई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrinalini Chandra (@mrinalinichandra)

कियारा आडवाणी के कलीरे का वीडियो शेयर करते हुए मृणालिनी चंद्रा ने लिखा, “हमारा सिग्नेचर लव स्टोरी कलीरा खूबसूरत कियारा आडवाणी के लिए. चांद, तारों, कपल और तितलियों के बीच यहां एक सोच कपल के पेट ऑस्कर के लिए भी समर्पित है. इस कलीरे को बेहद दिल से तैयार किया गया है.”

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें