Lawrence Bishnoi की ताजा धमकी पर टाइट होगी सलमान खान की सिक्योरिटी, क्या चाहता है गैंगस्टर

बौलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) हाल ही में रिलीज हुई है. सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर काफी अच्छा परफॉर्म किया है. इस मूवी को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है. वहीं सलमान को आए दिन लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी मिल रही है. हाल ही में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के कनाडा स्थित घर पर देर रात हमला किया गया था. उन्हें फेसबुक(Facebook) पर ये धमकी मिली थी कि वो सलमान के दोस्त है इसलिए उनपर हमला किया जाएगा. इस बीच अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) एक्शन में आ गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


गिप्पी ग्रेवाल पर हमला होने के बाद अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान (Salman Khan) की सिक्योरिटी का रिव्यू किया गया है. इसके अलावा पुलिस ने सलमान को इस धमकी के बारे में बताया है. पुलिस उस फेसबुक पोस्ट का जांच कर रही है जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी. दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट किया गया था जिसमें गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसमें सलमान खान का भी जिक्र हुआ है. पोस्ट के मुताबिक, ‘गिप्पी ग्रेवाल तुम सलमान को अपना भाई मानते हो इसलिए तुम्हारे साथ ऐसा हो रहा है. तुम्हें कोई बचाने नहीं आने वाला है. सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद भी तुमने बहुत ड्रामा किया था. तुम्हें पता नहीं था कि वो कैसा इंसान था और किन लोगों से उसके सबंध थे.’ इसके अलावा भी इस पोस्ट में काफी कुछ लिखा हुआ था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


बता दें कि वही घटना के बाद गिप्पी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो सलमान खान से बस एक दो बार ही मिले है. सलमान उनके दोस्त नहीं है. वही, इससे पहले मार्च में सलमान को बिश्नोई गैंग के सदस्य द्वारा भेजा गया धमकी भरा मेल मिला था. इसे लेकर मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी और मामला भी दर्ज किया थी. वहीं बिश्नोई फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जांच किए गए ड्रग्स तस्करी मामले में सलाखों के पीछे है.

सारा तेंदुलकर ने देखी सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’, बोल दी इतनी बड़ी बात

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को ले कर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस दीवाली पर 12 नवंबर को सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने पहले दिन ही 44.50 करोड़ का बढ़िया कलैक्शन किया है. इसी से पता चलता है कि फैंस को उन की फिल्म का कितना बेसब्री से इंतजार रहता है.

इस फिल्म पर कई सेलेब्रिटी रिएक्शन दे रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ देखी है और इस को ले कर रिएक्शन दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)


सारा तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने ‘टाइगर 3’ से सलमान खान का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अभीअभी ‘टाइगर 3’ को देख लिया है. ‘टाइगर 3′ निश्चित तौर पर ब्लौकबस्टर है.’ इस के साथ ही उन्होंने सलमान खान को टैग किया है.

बता दें कि फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं. फिल्म में कटरीना कैफ ने सलमान खान की पत्नी का रोल किया है, वहीं इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं. गौरतलब है कि सलमान खान की यह फिल्म ‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है.


उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ बौक्स औफिस (box office) पर काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी. पर यह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ के मुकाबले कितना पैसा कमाएगी, यह भी देखना होगा.

क्या Kick 2 में नजर आएंगे बिग बॉस फेम आसिम रियाज! मेकर्स ने किया खुलासा

इन दिनों सलमान खान मीडिया की लाइमलाइट में बने हुए है उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सलमान सुर्खियों में है उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म को रीलिज हुए 6 दिन हो चुके है फिल्म कमाई करने में जुटी हुई ऐसे में सलमान खान की किक 2 फिल्म की चर्चा ने भी तुल पकड़ लिया है और मेकर्स ने इस पर बड़ा बयान देकर फैंस को नाखुश कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official)

आपको बता दें,कि इन दिनों सलमान खान की आने वाली फिल्म किक2 की चर्चाएं जोरो-शोरों से हो रही है जिसमे मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है औऱ बिग बॉस फेम आसिम रियाज को लेने का फैसला किया है. जिसके बाद से आसिम रियाज के फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे. इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, हम फिल्म की स्क्रिप्ट काम कर रहे हैं और ये खबर सच नहीं है. इस ट्वीट ये साफ हो गया है कि आसिम रियाज इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे.

सलमान खान फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘किक 2’ के अलावा टाइगर 3 में भी नजर आने वाले है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ भी अहम रोल में दिखाई देंगी. सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 भी इसी साल यानी 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी. जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं.

Tiger 3 के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो, देखकर होश उड़ जाएंगे

इन दिनों सलमान खान चर्चा में बने हुए है उनकी हाल में रीलिज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान रीलिज हुई है जो कि बॉक्स आफिस पर जमकर कमाई कर रही है. वही दूसरी तरफ सलमान खान इन दिनों टाईगर 3 की शूटिंग पर बीजी चल रहे है लेकिन हाल ही में उनका सेट से एक वीडियो लीक हुआ है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है खास बात ये है कि सलमान खान इस वीडियो में सीगरेट का धुंआ उड़ाते नजर आ रहे है. जी हां, सलमान खान सिगरेट पीते दिखे. जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे है.

आपको बता दें, कि सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाईगर 3 की शूटिंग में बीजी चल रहे है इस दौरान उनका सेट से एक वीडियो लीक हो गया है जो कि सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो ईद के दिन पर लीक किया गया था. इस वीडियो में सलमान खान सिगरेट का धुंआ उड़ाते दिख रहे है. जिसपर लोग अब जमकर कमेंट बरसा रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान की अगली मचअवेटेड फिल्म टाइगर 3 है. जिसे यशराज बैनर के तहत बनाया गया है. इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान अदाकारा कटरीना कैफ के साथ एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने की तैयारी में हैं. ये यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की ही फिल्म है. जिसमें इस दफा सुपरस्टार शाहरुख खान एक धमाकेदार कैमियो करते दिखेंगे.

किसी का भाई किसी की जान का मिली अच्छी सक्सेस

सुपरस्टार सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान हाल ही में थियेटर पहुंची है. जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. जिसमें सलमान खान का लुक पहले से काफी अलग रखा गया है. फिल्म में सलमान खान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके लुक पर भी निर्माताओं ने काफी काम किया है. इस फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी है. फिल्म में सलमान खान के साथ ही शहनाज गिल और पलक तिवारी का धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू हुआ है. तो क्या आप इस फिल्म को लेक एक्साइटेड हैं. अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें